
बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.
No.1 Indian Media News Portal www.Bhadas4Media.com (B4M) ki ‘SMS Alert Seva’ aaj se shuru. Inaugrated by journalist Jarnail Singh. Wait for breaking news…..
दूसरा एसएमएस-
BREAKING NEWS... Navbharat Times, Delhi ke Executive Editor Madhusudan Anand ne resign kiya. Reason- Editorial mein brand ka dakhal. Log on www.Bhadas4Media.com

बी4एम मोबाइल सेवा की शुरुआत करने के बाद बी4एम के एक पाठक से बात करते जरनैल सिंह.
भड़ास4मीडिया के एडिटर यशवंत सिंह ने कहा कि न्यू मीडिया माध्यमों को अपनाकर ही अब पत्रकारिता को दिशा दी जा सकती है। वेब, ब्लाग और मोबाइल काफी हद तक अपनी स्वीकृति बनाते जा रहे हैं। इसी का नतीजा है कि भड़ास4मीडिया डॉट कॉम दुनिया भर की एक लाख लोकप्रिय वेबसाइटों के क्लब में शामिल हो चुका है। मोबाइल सेवा के बारे में यशवंत ने बताया कि हम अगले तीन महीनों में एक लाख मीडियाकर्मियों को मीडिया जगत की खबरें एसएमएस के जरिए रोजाना पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित कर चुके हैं। इस सेवा से वे मीडियाकर्मी भी लाभान्वित होंगे

बी4एम मोबाइल सेवा की शुरुआत के बाद जलपान करते जरनैल सिंह और अन्य.
यशवंत सिंह ने बताया कि जरनैल सिंह हिंदी पत्रकारों के लिए रोल मॉडल की तरह हैं। वे युवा हैं, समझदार हैं, सच के साथ खड़े होने वाले हैं, साफ-साफ बोलने और सच्चाई के लिए लड़ने वाले हैं। ऐसे जुझारू पत्रकार के हाथों इस सेवा का उदघाटित होना भड़ास4मीडिया के लिए गौरव की बात है। भड़ास4मीडिया हमेशा से सच और साहस को सलाम करता रहा है और आगे भी करेगा।
अगर आप भी बी4एम की मोबाइल एलर्ट सेवा का हिस्सा बनना चाहते हैं तो अपना नाम, मोबाइल नंबर, पता और जॉब के बारे में लिखकर mobileb4m@gmail.com पर मेल कर दें। आपको 48 घंटे के भीतर 'बी4एम मोबाइल क्लब' में शामिल कर लिया जाएगा।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें