गुरुवार, 28 सितंबर 2023

मनु लक्ष्मी मिश्रा के हौसले को सलाम है-*

 *🙏


रात के दस बज रहे हैं।कल और परसों लखनऊ मीटिंग है। नौचंदी एक्सप्रेस से AC 2 में रिजर्वेशन है। तत्काल में अधिक रुपए खर्च करके रिजर्वेशन कराया गया।

 स्टेशन पहुंच कर देखा कि ट्रेन के हर डिब्बे पर किसान यूनियन का कब्जा पर सोचा कि मेरा तो एसी कोच है 

पर अपने डिब्बे में पहुंचते ही देखा कि घुसते ही इंट्री  रोक दी गई। मैंने कहा कि मेरा रिज़र्वेशन है तो एक व्यक्ति बोला कि मर्दों के बीच जनानी के करेगी। 

मैंने कहा बैठेगी और क्या करेगी।

न न यहां न बैठ सको तुम।

तो मैं अपनी अटैची पर बैठ कर जाऊंगी।मेरा टिकट है,आपका है।

तभी एक बोला अड़ियल है मानेगी ना।

एक बोल पड़ा कि हम तुम लोगों के लिए खेत में मर रहे, किसानों की बात रखने के लिए धरना प्रदर्शन करने लखनऊ जा रहे।

तो हमारी सीट में आप जाओगे लेटकर और हम दो हजार का टिकट लेकर एक सीट में पांच लोग बैठ कर जाएं।

एक बार मन में आया कि  यात्रा कैंसिल कर दूं फिर लगा कि घबराकर यात्रा न करना ठीक नहीं है। ड्राइवर और गार्ड को जबरन मैंने भेजा नहीं तो वो लड़ने के लिए तैयार थे।

लड़ाई से कोई फायदा नहीं क्योंकि ट्रेन में कोई अटेंडेंट ही नहीं है।न चादर है,न तकिया और कंबल की बात ही न करो।एसी काम ही नहीं कर रहा।

यद्यपि आज मेरा स्वास्थ्य खराब है ,हल्का बुखार भी है।

मजेदार बात यह है कि अभी तक न ही कोई टीटी टिकट चेक करने आया न ही जीआरपी वाले आए कि कम से कम महिलाओं को तो ठीक से बैठा दें।

यहां अरमानी की शर्ट वाला किसान भी है, धोती कुर्ता वाला भी किसान है,अधिकतर युवा किसान हैं। कुछ ताऊ भी हैं।

हरी टोपी और हरा गमछा सबके पास है।

किसी किसी ताऊ के पास हुक्का भी है।

सबके हाथ में एनराइड मोबाइल है पर इयर फोन किसी के पास नहीं है

सब धड़ल्ले से अपने अपने सीरियल, फिल्म,नाच गाना देख रहे हैं।

राजनीति की बातें हो रही हैं। नेता अधिकारी को गाली पड़ रही है।

मस्त मनोरंजन हो रहा है।

एक आर्मी का जवान अपने बच्चों के साथ लखनऊ जा रहा है।

उन्हीं के साथ मैं भी एडजस्ट हो गई।

मितरों आज रतजगा होगा।

पक्का आज रात भर में मैं बहुत ज्ञानी हो जाऊंगी। रेलवे वालों को मैसेज करके बता दिया है पर कोई खैरख्वाह नहीं है।मितरों शुभरात्रि


मंगलवार, 19 सितंबर 2023

प्रो. बी बी लाल एक अद्भुत शोध परक खोजी व्यक्तित्व :

 Vikram Verma


भारत के एक महान पुराशास्त्री और इतिहासकार "प्रो.बी बी लाल" का हाल ही 10 सितंबर  रात्रि को नई दिल्ली में निधन हो गया। पर अफसोस  मीडिया में कहीं भी जिक्र नहीं। उनका जन्म 02 मई 1921 को झांसी में हुआ था। मृत्यु के समय उनकी मृत्यु १०० वर्ष से अधिक आयु में हुई। पर इस बारे में मीडिया अर्थात टीवी चैनल्स अथवा दूसरे संचार साधनों में कोई खबर नहीं थी।


रामायण, महाभारत, वेद उपनिषद आदि को स्कूली किताबों में एक मायथोलोजी बताया गया, राम कृष्ण को काल्पनिक बताया गया, इन सभी को प्रो. बी बी लाल ने झूठा साबित किया था। राम मंदिर, जो अभी अयोध्या में बन रहा है, उसका मूल कारण बी बी लाल थे, जिन्होने ये साबित किया था कि राम मंदिर नामक देवालय वहीं था, जिसे बाबर ने तोड़ दिया था।


प्रो. बी बी लाल के कारण ही भारत के हिंदुओं को पता चला है कि रामायण महाभारत कोई काल्पनिक बात नहीं है। सच में घटित हुई घटना थी। बीबी लाल ने ही द्वारिका नगरी पर शोध किया था। उन्होंने ही समुद्र में द्वारिका की शोध करके उसपर रिसर्च की थी। भारत के रामायण और महाभारत काल के अवशेषों को खोज कर के उन्होंने ढेरों रिसर्च की थी।  


उनकी इस सेवा के कारण ही आज हम लोग उन अंग्रेजी और मुगलों के गुलाम लेफ्टिस्ट हिंदूओ के मुंह बन्द करवा पाए हैं, जो राम को काल्पनिक साबित करना चाहते थे।  

'आर्य लोग बाहर से आए थे' इस थ्योरी को भी झूठा साबित कर दिया था। एक भी मिडिया या न्यूज पेपर में उनके निधन का कोई समाचार नहीं दिखाई दिया।  जबकि सब के सब ब्रिटेन की रानी के पीछे पड़े थे।


प्रो. बी बी लाल की एक पुस्तक है- "इंद्रप्रस्थ : द बेकिंग टाइम ऑफ दिल्ली"और एक है- "टाइम्स ऑफ ऋग्वेद एरा पीपल्स" (ऋग्वेद के समय के लोग और व्यवस्था) और कई सारी पुस्तकें हैं जिन्हें पढ़ना अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है। इतनी अच्छे तरीके से उसमे साक्ष्य दिए गए हैं कि पुस्तक को बार बार पढ़ने का मन हो ही जाएगा।


ऐसे अविस्मरणीय व्यक्तित्व को सादर प्रणाम और विनम्र श्रद्धांजलि।


प्रस्तुति - रीना शरण-संत शरण 

टिकारी महाराज और राजा खान बहादुर खान

 


महाराजा मित्रजित सिंह के दूसरी पत्नी अल्ला ज़िल्लाई उर्फ़ बरसाती बेगम से एक लड़का "इहतिशामुदौला मुबारिजुल मुल्क राजा खान बहादुर खान उर्फ नुसरत जंग" का जन्म हुआ था. जो राजा खान बहादुर खान के नाम से प्रसिद्ध हुये.


रानी अल्ला ज़िल्लाई का यह लड़का महाराजा मित्रजित सिंह का सबसे प्रिय पुत्र था. महाराजा राजा खान बहादुर खान को बराबर अपने साथ रखा करते थे. वह जहाँ कहीं भी जाते उसे बराबर अपने पास रखते थे क्योंकि वह बहुत ही मेघावी, विद्वान, स्कॉलर और दार्शनिक थे.


यह बहुत ही धार्मिक प्रवृति के व्यक्ति थे. इनका अधिकांश समय धार्मिक कार्य और पढाई में लगा रहता था. टिकारी राज के प्रशासनिक कार्य से यह  दूर रहते थे. प्रजा के जन कल्याण कार्य में इनकी रूचि बनी रहती थी.


महाराजा मित्रजित सिंह ने उनकी मां और उनके रहने के लिए मुख्य महल के दक्षिण - पश्चिम के कोना से कुछ दूर पर एक छोटा महल बनवाया था. यह वर्तमान में खंडहर के रूप में मौजूद है और अब इसे मुनि राजा के किला भी कहा जाता है. महाराजा के इस विद्वान पुत्र खान बहादुर खान को मुनि राजा भी कहा जाता था.


महाराजा मित्रजित सिंह ने पारंपरिक, व्यवहारिक एवं पारिवारिक परेशानियों से बचने के लिय  इन दोनों को महल में खाना पीना, रहन सहन, कर्मचारी, सुरक्षा पहरी, दैनिक कार्य में आने वाले जरुरत का चीजे, ये सब मुख्य महल से अलग व्यवस्था कर दिए थे.


ये खगोल विद्या के भी अच्छे जानकार थे और पढने में बहुत मेघावी थे, इन्होने उस समय बहुत उच्च शिक्षा प्राप्त किया और अपना पूरा ध्यान गणित और खगोलविद के पढाई पर लगाया. इसके साथ साथ ये पर्शियन भाषा के बहुत अच्छे जानकार और लेखक थे. इन्होने बहुत से प्रसिद्ध यूरोपियन पुस्तक को अपने भाषा में अनुवाद किया.


प्रसिद्ध खगोलविद गुलाम हुसैन जौनपुरी (१७९०-१८६२) को अपने राज के दरबार में खगोलविद पद पर रखा, जिन्होंने अपनी दो प्रसिद्ध रचना का नाम अपने संरक्षक खान बहादुर के नाम पर "Jami Bahadur - Khani and Jiz-i-Bahadur-Khani" रखा.


गुलाम हुसैन जौनपुरी ने उनके संरक्षण में विज्ञान पर काफी शोध किया और विज्ञान के प्रणाली को संकलन भी किया. 


इन्होने खगोलविद पर अपना ध्यान केन्द्रित किया और उस पर काफी शोध किया. 


राजा खान बहादुर खान ने अपने संरक्षण और पैसा से  गुलाम हुसैन जौनपुरी के दोनों पुस्तक को कलकत्ता के Lithographic Press में सन १८३५ में प्रिंट करवाया. 


इन्होने बहुत से दुर्लभ गणित और विज्ञान के पुस्तक को अपने पर्शियन भाषा में अनुवाद कर संग्रहित और सुरक्षित रखा.


राजा खान बहादुर खान ने अपने समय टिकारी राज में शिक्षा के क्षेत्र पर बहुत ध्यान दिया था. इन्होने पूर्वोत्तर क्षेत्र में कलकत्ता शहर से बाहर, गया में पहला अंग्रेजी माध्यम का स्कूल स्थापित किया था, जो बाद में T MODEL SCHOOL, गया के नाम से विख्यात हुआ.


इन्होने अपना सारा ध्यान टिकारी राज में नए विद्यालय को खोलना और शिक्षा के विकास पर दिया.


राजा खान बहादुर का टिकारी राज में असाधारण कार्य किया, जो आज तक यादगार के रूप में जीवित है. 


महाराजा मित्रजित सिंह ने इनको औरंगाबाद में बहुत बड़ा भाग सम्पति को दे कर वहां का ज़मीनदार मालिक बनाया था. जो राजा खान बहादुर खान स्टेट के नाम से प्रसिद्ध हुआ.


इनकी विवाह हुई और उससे कोई संतान नहीं हुई थी. 


राजा खान बहादुर खान के संतान और उतराधिकारी नहीं रहने के कारण, इनकी मृत्यु के बाद औरंगाबाद में राजा खान बहादुर खान स्टेट को अँगरेज़ के ईस्ट इंडिया कंपनी ने अपने शासन के अधीन कर लिया था.


---------------------------------------------------        

टिकारी राज

 टिकारी राज द्वारा गया - टिकारी राज्य मार्ग पर निर्मित मंदिर में महायज्ञ


टिकारी राज का उपेक्षित धरोहर श्रीविष्णु

 पंचायतन मंदिर परिसर रामेश्वर बाग ठाकुरबाड़ी में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के मध्यम से इस उपेक्षित परिसर को जागृत कर समाज को जागरूक करने का एक प्रयास है ताकि लोग इस एतिहासिक परिसर को जाने तथा इसे ऐतिहासिक महत्व के साथ गौरवान्वित हो। 


टिकारी राज द्वारा स्थापित राजमार्ग पर बड़े रामेश्वर बाग परिसर के रूप में  ऐतिहासिक धरोहर को अब तक उपेक्षित रखा गया पर आज एक सूक्ष्म प्रयास से आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में पहुंचकर लोग लाभान्वित हो रहे है साथ ही इस श्री विष्णु पंचायतन मंदिर को देख कर हर कोई अफसोस जाहिर कर रहा है की इतना बड़ा धरोहर को आज तक नही जाना इस परिसर को अब तक कुछ लोग केवल रामेश्वर बाग  रूप में जानते थे। अब श्री विष्णु पंचायतन मंदिर एवम तालाब देखकर इसे बड़े धार्मिक पर्यटक स्थल के रूप में स्वीकार कर रहे हैं। 


इस आयोजन में आप सबों को सहभागिता एवम प्रेरणात्मक प्रयास अपेक्षित है। 


अमित प्रकाश

9708035140

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ समिति

श्री रामेश्वर बाग

टिकारी, गया

शुक्रवार, 15 सितंबर 2023

भारत रत्न इंजीनियर एम. विश्वेश्वरय्या

 *इंजीनियर एम. विश्वेश्वरय्या के सम्ब में कुछ रोचक तथ्य*


■ देश के जाने-माने इंजीनियर और विषेशज्ञ *एम. विश्वसरैया* का जन्म साल *15 सितंबर 1860* को हुआ था। उन्हीं के जन्मदिन पर हर साल ‘इंजीनियर डे’ मनाया जाता है।


■ मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या का जन्म मैसूर (कर्नाटक) के कोलार जिले में हुआ था। उनका पूरा नाम डॉ. मोक्षगुंडम विश्वसरैया है। उनके पिता श्रीनिवास शास्त्री व माता का नाम वेंकाचम्मा था। पिता संस्कृत के विद्वान थे।


■ उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए बंगलुरु के सेंट्रल कॉलेज में एडमिशन लिया लेकिन आर्थिक स्थिति अच्छी न होने पर उन्हें ट्यूशन लेना पड़ी।


■ इसके बाद मैसूर सरकार की मदद से उन्हें इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए पुणे के साइंस कॉलेज में एडमिशन मिला।


■ 1883 की एलसीई व एफसीई (BE उपाधि) की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करके अपनी योग्यता का परिचय दिया। पढ़ाई पूरी होने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें नासिक में सहायक इंजीनियर के पद पर नियुक्त किया।


■ एम. विश्वसरैया लोगों में *“सर एमवी”* के नाम से विख्यात थे |


■ एम. विश्वेश्वरय्या के भागीरथ प्रयासों का परिणाम:

◆ ‘कृष्णा राजा सागर’ बांध,

◆ भद्रावती आयरन एंड स्टील वर्क्स

◆ मैसूर संदल ऑयल एंड सोप फैक्टरी,

◆ मैसूर विश्वविद्यालय,

◆ बैंक ऑफ मैसूर 


■ विश्वेश्वरय्या ने ही पानी रोकने वाले ऑटोमेटिक फ्लडगेट का डिजाइन तैयार कर पेटेंट कराया, जो साल 1903 में पहली बार पुणे के *खड़कवासला जलाशय* में इस्‍तेमाल हुए।


■ जब वह केवल 32 वर्ष के थे, उन्होंने सिंधु नदी से सुक्कुर कस्बे को पानी की पूर्ति भेजने का प्लान तैयार किया जो सभी इंजीनियरों को पसंद आया। सरकार ने सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के उपायों को ढूंढने के लिए समिति बनाई। इसके लिए MV ने एक नए ब्लॉक सिस्टम को ईजाद किया। उन्होंने स्टील के दरवाजे बनाए जो कि बांध से पानी के बहाव को रोकने में मदद करता था। उनके इस सिस्टम की प्रशंसा ब्रिटिश अधिकारियों ने मुक्तकंठ से की। आज यह प्रणाली पूरे विश्व में प्रयोग में लाई जा रही है।


■ बंगलूर स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स तथा मुंबई की प्रीमियर ऑटोमोबाइल फैक्टरी उन्हीं के प्रयासों का परिणाम है।


■ उड़ीसा की नदियों की बाढ़ की समस्या से निजात पाने के लिए उन्होंने एक रिपोर्ट पेश की। इसी रिपोर्ट के आधार पर हीराकुंड तथा अन्य कई बांधों का निर्माण हुआ।


■ 1928 में पहली बार रूस ने इस बात की महत्ता को समझते हुए प्रथम पंचवर्षीय योजना तैयार की थी। लेकिन विश्वेश्वरैया ने आठ वर्ष पहले ही 1920 में अपनी किताब *रिकंस्ट्रक्टिंग इंडिया* में इस तथ्य पर जोर दिया था।


■ 1935 में *प्लान्ड इकॉनामी फॉर इंडिया* भी लिखी। मजे की बात यह है कि 98 वर्ष की उम्र में भी वह प्लानिंग पर एक किताब लिख रहे थे।


■ 1952 में वह पटना गंगा नदी पर पुल निर्माण की योजना के संबंध में गए। उस समय उनकी आयु 92 थी। तपती धूप थी और साइट पर कार से जाना संभव नहीं था। इसके बावजूद वह साइट पर पैदल ही गए और लोगों को हैरत में डाल दिया।


■ 1947 में वह आल इंडिया मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बने।


■ 1932 में ‘कृष्‍णा राजा सागर बांध’ के निर्माण में उन्‍होंने चीफ इंजीनियर के रूप में भूमिका निभाई थी। उस समय इस बांध को बनाने आसान नहीं था क्योंकि इस बांध को उस समय देश में सीमेंट नहीं बनता था।


■ विश्वेश्वरय्या के सामने यह सबसे बड़ी चुनौती थी। ऐसे में विश्वसरैया ने हार नहीं मानी और उन्होंने इंजीनियर के साथ मिलकर ‘मोर्टार’ तैयार किया जो सीमेंट से ज्यादा मजबूत था। ये बांध कर्नाटक राज्य में स्थित है और उस समय यह एशिया का सबसे बड़ा बांध साबित हुआ। ज्ञातव्य है कि इस बांध की *लंबाई 2621 मीटर और ऊंचाई 39 मीटर है।*


■ कर्नाटक के भगीरथ हैं विश्वेश्वरय्या को 1912 में उन्हें मैसूर के महाराजा ने दीवान यानी मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया था।


■ शिक्षा को प्रोतसाहित करते हुए उन्होंने मैसूर राज्य में स्कूलों की संख्या को 4,500 से बढ़ाकर 10,500 की।


■ उन्होंने हैदराबाद के लिए बाढ़ से बचाने का सिस्‍टम डिजाइन तैयार किया जिसके बाद उनकी ख्याति बहुत बढ़ गयी।


■ मैसूर में लड़कियों के लिए अलग हॉस्टल तथा पहला ‘फ‌र्स्ट ग्रेड कॉलेज’ (महारानी कॉलेज) खुलवाने का श्रेय भी विश्वसरैया को ही जाता है।


■ 1955 में उन्हें भारत के सर्वोच्च सम्मान *‘भारत रत्न’* से सम्मानित किया गया।


■ जिंदगी के 100 साल पूरे होने पर भारत सरकार ने उनके सम्मान में डाक टिकट जारी किया।


■ *101 वर्ष की आयु में 12 अप्रैल 1962 को श्री एम. विश्वसरैया का निधन हो गया।*


■ विश्वेश्वरैया ईमानदारी, त्याग, मेहनत इत्यादि जैसे सद्गुणों से संपन्न थे। उनका कहना था, कार्य जो भी हो लेकिन वह इस ढंग से किया गया हो कि वह दूसरों के कार्य से श्रेष्ठ हो।


■ भारत-रत्न से सम्मानित डॉ॰ मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया ने सौ वर्ष से अधिक की आयु पाई और अंत तक सक्रिय जीवन व्यतीत किया।


■ एक बार एक व्यक्ति ने उनसे पूछा, _‘आपके चिर यौवन का रहस्य क्या है?’_


डॉ॰ विश्वेश्वरैया ने उत्तर दिया, _‘जब बुढ़ापा मेरा दरवाज़ा खटखटाता है तो मैं भीतर से जवाब देता हूं कि विश्वेश्वरैया घर पर नहीं है। और वह निराश होकर लौट जाता है। बुढ़ापे से मेरी मुलाकात ही नहीं हो पाती तो वह मुझ पर हावी कैसे हो सकता है?’_


🌌

*शुभ अभियंता दिवस!!*

गुरुवार, 14 सितंबर 2023

दिल्ली में मेरे पत्रकारिता के दिन / संजय सिंह


(मुजफ्फरनगर दंगे की रिपोर्टिंग के लिए जैसे ही संपादक ने अपने चेले को जाने को कहा, उसे पोट्टी लग गयी)


बात 2013 की है। मुजफ्फरनगर में दंगा फैला हुआ था। जिले के कवाल नामक गाँव के दो मासूम भाइयों की नृशंस हत्या के बाद समूचा जिला हिन्दू-मुस्लिम दंगे की चपेट में आ गया था। रोजाना हत्याएं हो रही थीं। दंगे की रिपोर्टिंग कर रहे एक tv पत्रकार की भी हत्या दंगाइयों ने मुजफ्फरनगर शहर के अंदर कर दी। पत्रकार की हत्या से दूसरे समुदाय के पत्रकारों में डर समा गया कि बदले की भावना से कहीं उन पर भी प्रहार न हो जाय, लिहाजा वे अंडरग्राउंड हो गए।

उस वक्त मेरी पोस्टिंग राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली स्थित नेशनल ब्यूरो में विशेष संवाददाता के पद पर थी। मुज़फ्फरनगर में राष्ट्रीय सहारा का संवाददाता भी अंडरग्राउंड हो गया था, क्यों कि वह भी एक विशेष समुदाय से था। हमारे अखबार को वहाँ से रिपोर्ट करने वाला कोई नहीं था, और विशेष खबरों का अकाल पड़ गया था। जाहिर है अखबार सिर्फ एजेंसी के भरोसे रह गया था।

ऐसे में राष्ट्रीय सहारा के स्थानीय संपादक राजीव सक्सेना ने कनॉट प्लेस स्थित नेशनल ब्यूरो की मीटिंग की। उन्होंने ब्यूरो के कुछ वरिष्ठ और उनके खास माने जाने वाले 1-2 संवाददाताओं की तरफ मुखातिब होकर कुछ दिन के लिए मुजफ्फरनगर कैम्प कर रिपोर्टिंग करने के लिए कहा (इस तरह की घटनाओं की रिपोर्टिंग करने से रिपोर्टर को एक्सपोजर मिलता है। इसलिए वो चाहते थे कि उनका कोई चेला ही जाए)।

हालाँकि उनके इतना कहते ही ब्यूरो की मीटिंग में सन्नाटा छा गया, गोया सबको फाँसी की सजा सुना दी गई हो। सब एक-दूसरे की ओर देखने लगे। ... बहरहाल सन्नाटा टूटा और जिसकी तरफ देखकर संपादक ने मुजफ्फरनगर जाने की बात कही थी उसने बहुत ही मरियल आवाज में कहा कि उसके बेटे की तबियत खराब है। दूसरे ने तो खुद लूज मोशन होने की बात बताई। और वैसी ही मुद्रा भी बनाई। जैसे फारिग होने की नौबत फिर से आ गयी हो !

 फिर संपादक ने मेरी तरफ उड़ती नज़र डाली और पूछा 'तुम जाओगे ?' मैं पहले से ही बेचैन था कि वह मुझे जाने के लिए कहें। मैंने तुरंत हामी भरी और अगले दिन सुबह अखबार के काबिल कैमरामैन मुकेश के साथ मैं मुज़फ्फरनगर में था। मैं गोरखपुर में अपनी पत्रकारिता के दौरान पहले भी दंगों की रिपोर्टिंग कर चुका था। मुज़फ्फरनगर में हमने चार दिन रहकर जमकर रिपोर्टिंग की। खूब विशेष खबरें लिखीं। अखबार का एक पूरा पेज दंगे को समर्पित था, जिसका 70 फीसद हिस्सा मेरी खबरों का होता था। रोजाना कम से कम मेरी 4 बाईलाइन खबर तो होती ही थी। और हाँ, इधर मेरे ब्यूरो दफ्तर में मेरी बाईलाइन खबरों का अंबार देखकर बहुतों का पेट दर्द होने लगा था। उनमें वे भी थे जिन्हें मुज़फ्फरनगर जाने के नाम पर पोट्टी लग गयी थी।

मुजफ्फरनगर शहर ही नहीं बल्कि पूरे जिले में कर्फ्यू लगा था। कुछ दिनों के बाद थोड़ा हालात संभलने की स्थिति में बीच-बीच में 1-2 घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी जाने लगी थी। हमनें कर्फ्यू में ही पूरे जिले का दौरा किया। कवाल गाँव भी गया। पूरा गाँव छावनी में तब्दील था। कर्फ़्यू और दंगे की रिपोर्टिंग के लिए सहारा के सर्विस डिवीजन ने हमें जो कार (मारुति स्टीम) दी थी, वह पूरी तरह कबाड़ थी, और उबड़ खाबड़ रास्तों पर तो बंद हो जाती थी। उसे बार बार स्टार्ट करना पड़ता था। पूरा एक्सीलेटर चांपने के बाद भी उसने 50 के ऊपर न भागने की कसम खा रखी थी। मतलब साफ है अगर हम दंगे में फंस जाते या कोई पीछा करता तो भागने की स्थिति में भी नहीं थे। ऐसा नहीं है कि जब कबाड़ गाड़ी मिली जाने के लिए तो मैंने आपत्ति नहीं की थी। मेरी आपत्ति पर सर्विस डिवीजन के तत्कालीन अधिकारी ने कहा कि आप जिस कैडर (विभागीय पद) में आते हैं, उस कैडर के व्यक्ति को यही गाड़ी उपलब्ध कराने का नियम है। यानी दंगे की रिपोर्टिंग में भेजे जाने के लिए भी गाड़ी कैडर के हिसाब से। कहना न होगा कि ऐसे ही बदमिजाज लोगों ने इस बड़े मीडिया संस्थान की लुटिया डुबोने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।

और यह भी कि.....मेरे साथ कोई और कैमरामैन भेजा जा रहा था, लेकिन मैंने मुकेश का चयन इसलिए किया कि वह जाट था और उसका ननिहाल वहाँ था। मुजफ्फरनगर जाट बहुल इलाका है। उससे स्थानीय लोगों की भाषा में उनसे बात करना और मुश्किल वक्त में उसकी रिश्तेदारी में मदद मिल सकती थी। मुकेश के साथ मैं उसके ननिहाल के गांव भी गया (नीचे तस्वीर में उसके ननिहाल की भी तस्वीर है, जिसमें लोग खाट पर बैठे हैं)। वहाँ लोगों से बातचीत में मुझे खबर लिखने में मदद मिली। लोगों के मिज़ाज का पता चला।

बहुत दुःखद है कि मुकेश अब हमारे बीच नहीं है।  कोविड ने उसे हमसे असमय छीन लिया। जब भी उस दंगे की रिपोर्टिंग की याद आती है, मुकेश बरबस याद आता है। उसे सादर नमन।


संजय सिंह


(सभी फोटो - मुकेश द्वारा)


( शीघ्र प्रकाश्य मेरी पुस्तक 'दिल्ली में मेरे पत्रकारिता के दिन' का एक बहुत छोटा हिस्सा)

💐✌🏽👍🌹👌👌❤️

हिंदी दिवस पर गुरु जी के आशीर्वचन शिष्य दयानंद वत्स के नाम


हिंदी दिवस पर गुरु जी के आशीर्वचन 

शिष्य दयानंद वत्स के नाम


*दयानंद वत्स* डॉ ,एस राधाकृष्णन स्मृति राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के 39 साल बेमिसाल



हिंदी पत्रकारिता में 47सालों का सुहाना सफर: प्रो.(डॉ.) रामजीलाल जांगिड़,

पूर्व पाठ्यक्रम निदेशक,

भारतीय भाषा पत्रकारिता विभाग,

भारतीय जन-संचार संस्थान (आईआईएमसी) 

---------------------


मेरा प्रतिभाशाली और कर्मठ छात्र है।

उसने 2 मार्च 1981, 26 जून 1984 और 06 जनवरी 1986 से प्रारंभ होनेवाले पत्रकारिता तथा जनसंचार पाठ्यक्रमों में मुझसे शिक्षा ली। बाद में वह कई सामाजिक संगठनों से जुड़ा रहा है | 

उसने 1985 में हिन्दी के दैनिक समाचार पत्रों में सम्पादक के नाम पत्र लिखने वालों

का संगठन 

*"राजधानी स्वतंत्र पत्र एवं लेखक मंच* 

पंजीकृत कराया।


तदुपरांत 1990 में  स्वतंत्र पत्रकारों और लेखकों का संगठन *अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक संघ" दिल्ली पंजीकृत कराया। 1992में उसने

 नेशनल मीडिया नेटवर्क एवं नेशनल एजुकेशनल मीडिया नेटवर्क नामक हिन्दी मासिक समाचारपत्र का प्रकाशन शुरू किया और  वह दोनों ही समाचार पत्रों का संस्थापक, प्रधान संपादक

भी है। नेशनल मीडिया नेटवर्क समाचार पत्र का विमोचन राष्ट्रपति भवन में तत्कालीन राष्ट्रपति महामहिम डॉ.शंकरदयाल शर्मा ने अपने कर कमलों से किया।

उसने 1984 मे़ शिक्षकों और मीडिया कर्मियों के लिए एक पुरस्कार की स्थापना की।

वह शिक्षक दिवस पर 39 सालों से लगातार अपने द्वारा स्थापित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन  स्मृति राष्ट्रीय शिक्षक एवं मीडिया सम्मान समारोह का आयोजन कर रहा है।

मेरे आग्रह पर उसने अपनी पत्रकारीय और सामाजिक यात्राओं का विवरण लिखा है । कृपया पढ़कर अपनी राय भेजें।


प्रो. (डॉ.) रामजीलाल जांगिड



अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक संघ -रजि नई दिल्ली के संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री शिक्षाविद् दयानंद वत्स द्वारा वर्ष 1984 में  भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय माननीय डॉ.एस राधाकृप्णन जी की स्मृतियों को अक्षुण्ण रखने के उद्देश्य से स्थापित भारत रत्न डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्मृति राष्ट्रीय शिक्षक एवं मीडिया सम्मान समारोह के आज 39साल बेमिसाल है गये हैं। लगातार 39सालों से इस समारोह का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है। शिक्षाविद् दयानंद वत्स बरवाला गांव के मूल निवासी हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से बीए हिंदी आनर्स और एम.ए हिंदी करने के उपरांत पत्रकारिता के प्रति रुचि उसे 1982 में साउथ एक्सटेंशन पार्ट-2 नई स्थित भारतीय जन संचार संस्थान में भारतीय भाषा पत्रकारिता के पितामह प्रो(डॉ.) रामजीलाल जांगिड़ के पास खींच लाई। उस समय तक फुल टाइम डिप्लोमा या डिग्री कोर्स नहीं थे। शार्ट टर्म पाठ्यक्रम चलते थे। प्रो. जांगिड़ ने 1982 में मुझे सर्वप्रथम ग्रामोन्मुखी पत्रकारिता पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया और मेरी हिंदी पत्रकारिता प्रशिक्षण यात्रा शुरू हो गई। हालांकि उस समय से पहले 1979में एम.ए हिंदी के फाइनल ईयर में हमारे चार पेपर हिंदी पत्रकारिता के होते थे। हिंदी विभाग के तत्कालीन अध्यक्ष प्रो.(डॉ.) सुरेश चंद्र गुप्त के प्रयासों से दिल्ली विश्वविद्यालय में एम ए हिंदी फाइनल ईयर के विद्यार्थियों को ही हिंदी पत्रकारिता पढ़ाई जाने लगी थी। मेरा सौभाग्य था कि उस शुरुआती वर्ष में ही मुझे हिंदी पत्रकारिता का ज्ञान हमारे आदरणीय गुरु जी डा.सुरेशचंद्र गुप्त से मिला।

भारतीय जन-संचार संस्थान से ही बाद में मैंने हिंदी पत्रकारिता और उप- संपादन में शार्ट टर्म प्रशिक्षण डॉ.जांगिड से लिया।

आज भारतीय जन-संचार संस्थान (IIMC)

का मेंबर हूं। बाद में 1985 में राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर में पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म में प्रवेश लिया और पाठ्यक्रम पूरा किया। वहां आदरणीय प्रोफेसर डॉ.रमेश चंद्र जैन और प्रो. डॉ. संजीव भानावत के मार्गदर्शन में डिप्लोमा किया। 1974 से हिंदी के राष्ट्रीय समाचारपत्रों में संपादक के नाम पत्र लिखने शुरू किए तो हजारों पत्र लिख डाले। वहां भी कीर्तिमान स्थापित किए। पत्र लेखन से सबसे बड़ा सौभाग्य मुझे यह मिला कि सभी प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों के संपादक मुझे मेरे नाम से जानने और पहचाननें लगे थे। समाचार पत्रों के लाखों पाठक भी मेरे नाम से परिचित हो चुके थे। यह सिलसिला अनवरत जारी है। 1985 में मैंने संपादक के नाम पत्र लिखने वाले पत्र लेखकों का एक संगठन राजधानी स्वतंत्र पत्र लेखक मंच के नाम से रजिस्टर्ड कराया। इसी संस्था के बैनर के नीचे 1990 तक दिल्ली विधानसभा और दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय टाउनहॉल, चांदनी चौक में

सर्वपल्ली डॉ.एस राधाकृष्णन जयंती पर  डॉ एस राधाकृष्णन स्मृति राष्ट्रीय शिक्षक एवं मीडिया समारोह आयोजित किए। 1984में तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उनकी जनमानस में बनी लौह महिला की छवि को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए मैंने 1985 में श्रीमती इंदिरा गांधी स्मृति राष्ट्रीय महिला शक्ति सम्मान की स्थापना की और 1985 से आजतक इसे हर साल उनकी जयंती पर 19 नवंबर को महिला सशक्तिकरण में अग्रणी भूमिका निभाने वाली शख्सियतों को यह सम्मान दे रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा के कमेटी रुम और टाउनहॉल की निगम रंगशाला में हमने कई सालों तक बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती, डॉ.एस राधाकृष्णन जयंती, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती, मुंशी प्रेमचंद जयंती समारोह आयोजित किए। उस समय महानगर परिषद् होती थी। इसमें एक मुख्य कार्यकारी पार्षद और कई कार्यकारी पार्षद होते थे। उस समय के कार्यकारी पार्षद विकास चौधरी प्रेम सिंह, शिक्षामंत्री श्री कुलानंद भारतीय, स्वास्थ्य मंत्री श्री बंसीलाल और दिल्ली नगर निगम के मेयर श्री महेंद्र सिंह साथी, निगम पार्षद श्री राजेश यादव जी हमारे सभी समारोहों के मुख्य अतिथि रहे

     बाद में 1990 में मैंने अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक संघ की स्थापना की और इसे रजिस्टर्ड कराया। अब पहले से चल रहे सभी  कार्यक्रम पूर्ववत संघ के बैनर तले चल ही रहे हैं। संघ लगातार सभी राष्ट्रीय नेताओं, लेखकों, राष्ट्रीय संतो, महात्माओं समाजसेवियों और पत्रकारों की जयंती और पुण्यतिथि मनाता है ताकि भावी युवा पीढ़ी को उनके जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व से परिचित कराया जा सके। संघ के 39सालों के कालखंड में आयोजित सभी समारोहों, विचार गोष्ठियों में तत्कालीन राष्ट्रपति माननीय डॉ.शंकर दयाल शर्मा, ज्ञानी जैल सिंह, श्री के आर नारायणन, तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री इंद्र कुमार गुजराल, तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री बलराम जाखड़, श्री रविवार, श्री शिवराज वी पाटिल, श्री पी.ए संगमा, केंद्रीय गृह मंत्री माननीय श्री मुफ्ती मोहम्मद सईद, श्री शिवराज पाटिल, तत्कालीन केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री भारत सरकार श्री नाथूराम मिर्धा, केंद्रीय संचार मंत्री श्री जनेश्वर मिश्रा, केंद्रीय रेल एवं कृषि राज्य मंत्री रहे श्री के ही लैंका, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अजित कुमार पांजा, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण उप-मंत्री आदरणीया डॉ गिरिजा व्यास, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री कमलनाथ, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, केंद्रीय खेल और युवा मामलों एवं प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री रहे माननीय श्री विजय गोयल जी, केंद्रीय श्रम मंत्री माननीय श्री साहिब सिंह वर्मा, केंद्रीय मंत्री श्री उत्तम भाई पटेल, केंद्रीय मंत्री आस्कर फर्नांडीज, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्री शकील अहमद, केंद्रीय मंत्री श्री हरीश रावत, केंद्रीय कृषि मंत्री रहे डॉ बलराम जाखड़, तत्कालीन केंद्रीय शिक्षामंत्री श्री एल.पी शाही, केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्री अजय माकन, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री माननीय श्री रामदास आठवले जी, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी, अभिनेता और सांसद श्री राजेश खन्ना राज्य सभा सांसद श्री रामचन्द्र विकल,श्री थामस संगमा, सांसद चौधरी तारीफ सिंह, सांसद श्री संदीप दीक्षित,सांसद श्री जयप्रकाश अग्रवाल, चौधरी  भरत सिंह सांसद श्री महाबल मिश्रा, सांसद श्री  उदित राज जी संघ संचालित जयंती, पुण्यतिथि, राष्ट्रीय सेमिनार, सम्मेलनों में पधारते रहे।

इस कड़ी में दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष माननीय श्री चलती लाल गोयल, चौधरी प्रेम सिंह, डॉ योगानंद शास्त्री, श्री अजय माकन, श्री एम.एस धीर और माननीय श्री रामनिवास गोयल ने भी हमारे कार्यक्रमो में मुख्य अतिथि के रुप में आकर संघ का गौरव बढ़ाया।

तत्कालीन मुख्य कार्यकारी पार्षद जिसे अब मुख्यमंत्री कहते हैं माननीय श्री जगप्रवेश चंद्र, कार्यकारी पार्षद शिक्षा श्री कुलानंद भारतीय, स्वास्थ्य मंत्री श्री बंसीलाल चौहान,

कार्यकारी पार्षद विकास चौधरी प्रेम सिंह,

 दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश जी,मुख्यमंत्री श्री मदनलाल खुराना, पहले शिक्षामंत्री और बाद में दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे श्री साहिब सिंह वर्मा, श्रीमती शीला दीक्षित, श्री अरविन्द सिंह लवली जी, श्री राजकुमार चौहान, शिक्षामंत्री डॉ नरेंद्र नाथ, श्री मंगतराम सिंघल डॉ .हर्षवर्धन जी प्रमुख थे।

दिल्ली नगर निगम के मेयर माननीय श्री महेंद्र सिंह साथी, शांति देसाई, श्रीमती आरती मेहरा, श्रीमती रजनी अब्बी, श्री आदेश गुप्ता भी संघ के कार्यक्रमों में आए।

1992में मैंने नेशनल मीडिया नेटवर्क समाचार पत्र का प्रकाशन शुरू किया। 1993में पहले नेशनल मीडिया नेटवर्क फिल्म अवार्ड के लिए निर्माता निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए चुना। मेरे अनुरोध पर सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक माननीय श्री यश चोपड़ा जी नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब आफ इंडिया रफी मार्ग पर आए और डर फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म का नेशनल मीडिया नेटवर्क फिल्म अवार्ड मुख्य अतिथि सांसद जयप्रकाश अग्रवाल जी से ग्रहण किया। मूवी जेम्स के वितरक श्री अभय ललित कोठारी जी और दिल्ली के फिल्म पीआरओ श्री ओमप्रकाश कत्याल, सांध्य टाइम्स के फोटो जर्नलिस्ट श्री एस.के.शर्मा

बाद में दिल्ली के फिल्म समीक्षकों माननीय  श्री बच्चन श्रीवास्तव, रविरंजन पांडे, चंद्रमोहन शर्मा अपराध संवाददाताओं और दिल्ली पुलिस के सीनियर आईपीएस अधिकारियों को अपने हाथ से अवार्ड दिए। यह अवार्ड शो एक इतिहास बन गया था क्योंकि इससे पहले और बाद में भी यश चोपड़ा जी कभी कोई फिल्म अवार्ड लेने दिल्ली नहीं आए। यह हमारा परम सौभाग्य ही था कि मेरे बुलावे पर वह आए और सबसे बड़ी बात अपने खर्चे से आए। उन्हें एयरपोर्ट से कांस्टीट्यूशन क्लब तक तत्कालीन डीसीपी ट्रैफिक माननीय श्री कमल अहमद लेकर आए थे और वहीं उन्हें वापिस एयरपोर्ट विदा करने गये थे। आज यदि मैं किसी को यह वाक्या बताऊं तो कोई यकीन नहीं करेगा कि दयानंद वत्स ने अपने प्रोग्राम में मशहूर फिल्म निर्माता निर्देशक श्री यश चोपड़ा को बुलाया था। यश जी से बाद में भी कई मर्तबा मिलना हुआ। एक बार तब जब वह दादा साहब फाल्के पुरस्कार लेने नई दिल्ली आए थे। दिल्ली पुलिस के अनेकों आईपीएस , आईएएस अधिकारियों संघ के कार्यक्रमों में पधार कर संघ का गौरव बढ़ाया है। जिनमें कई दिल्ली के पुलिस कमिश्नर बने, सीबीआई के डायरेक्टर बने, ईडी के डायरेक्टर बने। सबने दिल खोलकर अपना प्यार दिया।

नेशनल मीडिया नेटवर्क समाचार पत्र मेरे लिए वरदान साबित हुआ। इसमें अधिकतर हम फिल्मों से जुड़ी सामग्री प्रकाशित करते थे। फिल्म इंडस्ट्री में नेशनल मीडिया नेटवर्क ने अपना एक अलग ही मुकाम बना लिया था। समाचार पत्र टेबलायड साईज का था, छोटा पत्र था उपर से मासिक भी। फिर भी नेशनल मीडिया नेटवर्क का ऐसा जादू चला कि भारत के महानतम अभिनेता दिलीप कुमार साहब, उनकी धर्मपत्नी सायरा बानो, अभिनेता सुपर स्टार सलमान खान,ग्रेट एक्टर नाना पाटेकर, अनु कपूर , गीतकार शायर मजरुह सुलतानपुरी, गुलजार साहब, निर्माता बोनी कपूर, निर्माता निर्देशक चेतन आनंद, आमिर खान के पिता निर्माता श्री ताहिर हुसैन, सदाबहार हीरो अनिल कपूर संगीतकार रवि,अनु मलिक, अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, गोविंदा, अभिनेत्री रवीना टंडन, पल्लवी जोशी, सुरेखा सीकरी से मिलने उनसे नजदीकी बैठकर बात करने का सौभाग्य मिला। वीनस कैसेट और युनाइटेड सेवन मूवीज के मालिक  एवं प्रोड्यूसर श्री रतन जैन सहित उनके सभी जैन बंधु भाईयों से मेरी बड़ी ही गर्मजोशी से मुलाकात हुई। बातचीत हुई और फिर मैंने उन्हें सम्मानित किया। पार्श्व गायक उदित नारायण, शब्बीर कुमार, पार्श्व गायिका सपना मुखर्जी, कविता कृष्णमूर्ति, अभिनेता दिलीप ताहिल, गुलशन ग्रोवर, टाइम कैसेट के मालिक और निर्माता धीरज भाई वाह, फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष रहे फिल्म निर्माता निर्देशक श्री पहलाज निहलानी जी, परमवीर चक्र के निर्माण मिस्टर कौल और भी ना जाने कितने ही धुरंधर फिल्मकारों के साथ मुलाकातें चलती रहीं हैं। नेशनल मीडिया नेटवर्क समाचार पत्र ने मुझे शौहरत की बुलंदियों पर पहुंचाया।

    लब्बोलुआब यह है कि राजधानी स्वतंत्र पत्र लेखक मंच और अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक संघ तथा नेशनल मीडिया नेटवर्क की जुगलबंदी के  कारण यह 39साल मेरे लिए बेमिसाल रहे हैं।

इन 39सालों में लगभग 4 हजार विशिष्ठ विभूतियों को शिक्षा, चिकित्सा , कला और संस्कृति, रंगमंच, फिल्म, टीवी, साहित्य, पत्रकारिता, समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द के क्षेत्र में सराहनीय सेवाओं और उल्लेखनीय योगदान देने के लिए संघ ने सम्मानित किया है। मुझे आज भी याद है जब दिल्ली विधानसभा में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में नवभारत टाइम्स के तत्कालीन संपादक माननीय श्री अक्षय कुमार जैन पधारे थे और उन्होंने बड़ी विनम्रता से डा एस राधाकृष्णन स्मृति राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार दिल्ली के तत्कालीन शिक्षा मंत्री के हाथों ग्रहण किया। अपने संबोधन में श्री अक्षय कुमार जैन ने कहा कि आज उन्हें अपने स्कूली दिनों की यादें ताजा हो गई हैं जब स्कूल में किए अच्छे काम के लिए पुरस्कार मिलता था। आज जब मुझे यह पुरस्कार मिल रहा है तो मुझे मेरा बचपन याद आ गया। ऐसे थे नवभारत टाइम्स के संपादक माननीय श्री अक्षय कुमार जैन साहब। मेरे एक अनुरोध पर उन जैसा महान संपादक मुझ जैसे पत्र लेखक के कार्यक्रम में ना केवल उपस्थित हुए बल्कि मेरी हौसला अफजाई भी की। आज नेशनल मीडिया नेटवर्क का संपादन करते 31सालबीत गये हैं। उनके और डॉ जाकिर के आशीर्वाद से ही मैं प्रधान संपादक के पद तक पहुंच सका।

ऐसे ऐसे काम किए जो कोई सोच भी नहीं सकता‌। नवभारत टाइम्स के तत्कालीन संपादक माननीय श्री राजेन्द्र माथुर, अज्ञेय जी,  दैनिक हिंदुस्तान के समाचार संपादक माननीय श्री विश्वामित्र उपाध्यक्ष, दैनिक हिंदुस्तान के फीचर एडिटर माननीय श्री शरदेंदु जी, श्री दुर्गा प्रसाद नौटियाल, आकाशवाणी के  समाचार संपादक श्री रामबिहारी विश्वकर्मा, श्री सुभाष सेतिया, दूरदर्शन के। कृषि दर्शन के प्रोड्यूसर चौधरी रघुनाथ सिंह, प्रकाशन विभाग भारत सरकार के महानिदेशक पद्मश्री श्याम सिंह शशि के सान्निध्य में दयानंद वत्स जैसा एक साधारण दिल्ली के गांव बरवाला का बालक पुष्पित और पल्लवित हो सका।

कभी अपने काम का ढिंढोरा नही पीटा।

इस शिक्षा, मीडिया की यात्रा में 2019में एक और अध्याय तब जुड़ा जब रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आठवले के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री रामदास आठवले जी ने मुझे पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा। आरपीआई आठवले एनडीए का एलायंस है इसलिए भाजपा उम्मीदवार श्री प्रवेश साहिब सिंह को अपना समर्थन तत्कालीन रक्षा मंत्री माननीय श्री राजनाथ सिंह जी की उपस्थिति में सागरपुर की जनसभा में दे दिया। दिल्ली प्रदेश रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आठवले में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता भी रहा हूं।

यह सिलसिला लगातार जारी है। जब यह सिलसिला शुरू किया तब 1984 में मैं नौजवान था और अब 39वें समारोह  में उम्र के 67वें पायदान पर हूं। लेकिन अपनी पूरी ऊर्जा और क्षमता और निष्ठा से काम में लगा हूं। ईश्वर की कृपा से मुझे डा रामजीलाल जांगिड़ जैसे सद्गुरु मिले। पद्म विभूषण डॉ. सत्यव्रत  शास्त्री, पद्मश्री डॉ.श्यामसिंह शशि, मेरे हंसराज कालेज के गुरूजी दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र से महानगर पार्षद रहे आदरणीय डॉ.प्रशांत वेदालंकार, डॉ  जी आर साहनी जी, श्री दुर्गा प्रसाद नौटियाल, दूरदर्शन में कृषि दर्शन के प्रोड्यूसर रहे चौधरी रघुनाथ सिंह, संघ के पहले अध्यक्ष रहे डॉ.कुलदीप शर्मा, वर्तमान अध्यक्ष माननीय श्री प्रेम सिंघानिया जी, देवली गांव के चौधरी मान सिंह, श्री वेदप्रकाश गुप्ता जी, मेरे गांव  के ही मेरे अभिन्न मित्र श्री रामकिशन पूनिया, श्री एम एन शर्मा जी सहित संघ के उस समय कश्मीरी गेट में कपड़े के बैनर बनाने वाले शर्मा जी, हमारे कंप्यूटर डिजाइनर रिंकू जी, शिव कुमार जी,सूरज और देवेश जी। शिवालिक ग्राफिक्स के संजय जी और यश जी ने सब काम रोककर मेरा काम पहले कराया।

ट्राफी निर्माता और मेरे भाई माननीय श्री सुनील जैन, सर्टिफिकेट लेमिनेशन वाले राहुल भाई, हडसन लेन में मलिक कलर लैब के मालिक मेरे जिगरी दोस्त श्री सुरेंद्र मलिक साहब, मेरे परिवार में मेरी पत्नी,सुपुत्र डॉ.और सुपुत्रियां ने हर कार्यक्रम की सारी  व्यवस्थाएं बखूबी संभाली। सभी समारोहों में संचालक की भूमिका निभाने वाले मशहूर टीवी एंकर और डायरेक्टर के पद पर आसीन मेरे अज़ीज़ डॉ.तरुण बजाज आपके ही दम पर सब हिट रहा। प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया के मेरे सीनिपर्स, सभी सहयोगियों  ही हैं जिन्होंने यह सफर सुहाना बनाया।

सभी कंप्यूटर आपरेटर्स, आटो वाले मेरे अनजान मित्रों आप ही वह सब हैं जिनकी बदौलत मैं पिछले 39साल बेमिसाल बन पाए।

दयानंद वत्स बरवाला

Daya Nand Vats 

----

इस आलेख में बहुत सी बातें, बहुत सारे शुभचिंतकों के नाम छूट गये हैं। उन्हें जल्दी ही शामिल करुंगा।

गुरुजी डॉ जांगिड़ का आदेश था सो लिख पाया।

गुरुजी आपके चरणों की धूल, दयानंद वत्स बरवाला

शिक्षाविद् एवं वरिष्ठ पत्रकार दयानंद वत्स

संस्थापक प्रधान समूह संपादक,

नेशनल मीडिया नेटवर्क 

ग्रुप आफ न्यूज पेपर्स, नई दिल्ली, 

भारत।

"जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, 

वो भारत देश है मेरा"

हिंदी दिवस कब &क्यों?

खबर इंडिया



रॉय तपन भारती 




*हर साल 14 सितंबर को ही क्यों मनाते हैं 'हिंदी दिवस'* इस पर आप कल तकर कमेंट लिख सकते हैं


हिंदी भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। देश के कई राज्यों में लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। आम बोलचाल के लिए भी हिंदी सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती है। वहीं, बात करें दुनिया की, तो मंडेरिन, स्पेनिश और अंग्रेजी भाषा के बाद हिंदी दुनिया में चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। ऐसे में हिंदी के महत्व को लोगों तक पहुंचाने और इसे बढ़ावा देने के मकसद से हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।


इस खास मौके पर आज जानेंगे कि आखिर हिंदी दिवस मनाने के लिए 14 सितंबर की तारीख ही क्यों तय की गई। साथ ही यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि हिंदी का नाम "हिंदी" क्यों पड़ा?

*क्यों 14 सितंबर को ही मनाते हैं हिंदी दिवस?*

14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाने की एक नहीं,बल्कि दो वजह है। दरअसल, यह वही दिन है, जब साल 1949 में लंबी चर्चा के बाद देवनागरी लिपि में हिंदी को देश की आधिकारिक भाषा घोषित किया गया था। इसके लिए 14 तारीख का चुनाव खुद देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने किया था। वहीं, इस दिन को मनाने के पीछे एक और खास वजह है, तो एक मशहूर हिंदी कवि से जुड़ी हुई है।


*पहली बार कब मनाया गया हिंदी दिवस*


इस दिन को मनाने की शुरुआत पहली बार साल 1953 में राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के सुझाव पर की गई थी। इस दिन को मनाने के पीछे का कारण हिंदी के महत्व को बढ़ाना तो था ही, लेकिन इसी दिन महान हिंदी कवि राजेंद्र सिंह की जयंती भी होती है। भारतीय विद्वान, हिंदी-प्रतिष्ठित, संस्कृतिविद, और एक इतिहासकार होने के साथ ही उन्होंने हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।


*हिंदी का नाम "हिंदी" कैसे पड़ा?*


आप सभी हिंदी दिवस के इतिहास के बारे में तो जान चुके हैं, लेकिन क्या आप यह जानते हैं आखिर हिंदी भाषा का नाम हिंदी कैसे पड़ा। अगर नहीं, तो चलिए आपको इसके बारे में भी बताते हैं। शायद भी आप जानते होंगे कि असल में हिंदी नाम खुद किसी दूसरी भाषा से लिया गया है। फारसी शब्द ‘हिंद’ से लिए गए हिंदी नाम का मतलबसिंधु नदी की भूमि होता है। 11वीं शताब्दी की शुरुआत में फारसी बोलने वाले लोगों ने सिंधु नदी के किनारे बोली जाने वाली भाषा को ‘हिंदी’ का नाम दिया था।


*भारत ही नहीं इन देशों में भी बोली जाती है हिंदी*

जैसाकि ऊपर बताया गया कि हिंदी सिर्फ भारत में ही सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा नहीं है, यह दुनियाभर में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली चौथी भाषा है। भारत के अलावा कई अन्य देश ऐसे हैं, जहां लोग हिंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। इन देशों में नेपाल, मॉरीशस, फिजी, पाकिस्तान, सिंगापुर, त्रिनिदाद एंड टोबैगो,बांग्लादेश शामिल हैं।h

बुधवार, 13 सितंबर 2023

हिंदी / दिनेश श्रीवास्तव


कुण्डलिया-/  दिनेश श्रीवास्तव


                 "हिंदी"


हिंदी हिंदुस्तान की,बनी रहे पहचान।

भाषा भारत भारती, यही हमारी शान।।

यही हमारी शान, मातृ भाषा है हिंदी।

यही बढ़ाती मान, यही माथे की बिंदी।।

होता द्रवित दिनेश, देख हिंदी की चिंदी।

बने विश्व की शान,हमारी भाषा हिंदी।।


                       (२)


भाषा हिंदी को यहाँ, नहीं मिला सम्मान। 

हिंदी अपने देश में, बनी हुई अनजान।।

बनी हुई अनजान, तिरस्कृत होती हिंदी।

नहीं सजाया माथ, लगाकर इसको बिंदी।

कहता यही दिनेश, यही   सबकी   अभिलाषा।

अपनाए संसार, पावनी  हिंदी भाषा।।


                         (३)


हिंदी भारत भारती, की अपनी पहचान।

नहीं मिली है आज तक,खोई इसकी शान।।

खोई इसकी शान,दिवस हिंदी का मनता।

एक दिवस की बात,प्रेम भरपूर उफनता।।

कहता सत्य दिनेश,लगाकर कुमकुम बिंदी।

जाते फिर से भूल,मनाकर उत्सव हिंदी।।


                       (४)  


माथे की बिंदी बने, हिंदी बने सुहाग।

जन-मानस के उर बसे, हिंदी का अनुराग।।

हिंदी का अनुराग, राष्ट्र-भाषा बन जाए।

एक सूत्र में देश, बँधे एकत्व दिखाए।।

कहता सत्य दिनेश, हमारी भाषा हिंदी।

अपनाएँ सब लोग, बने माथे की बिंदी।।

                    (५)


भाषा हो यह राष्ट्र की, हिंदी सरस सुबोध।

इसमें वैज्ञानिक करें, अपना-अपना शोध।।

अपना-अपना शोध, नहीं अवरोध जताएँ।

अंग्रेजी के साथ, इसे भी तो अपनाएँ।।

बढ़े सतत सम्मान, देश की है अभिलाषा।

बढ़ता रहे वितान, सर्वथा सक्षम भाषा।।


🙏🙏 दिनेश श्रीवास्तव 🙏🙏



              

रविवार, 10 सितंबर 2023

(द्रविड़ क्षेत्र की यात्रा-१)/ त्रिवेंद्रम से डॉ अरविन्द सिंह

 अथाह समुद्र की गर्जना और लहरों का ज्वार-भाटा भीतर तक सिहरन पैदा कर देता है..!


० 


० उत्तर भारत धर्म की अफीम चाटता सियासत में मशगूल रहा, इधर दक्षिण भारत विज्ञान और धर्म के समन्वय से चांद पर झंडा गाड़ दिया।


-त्रिवेंद्रम से डॉ अरविन्द सिंह  

 

यह भारत की मुख्य भूमि से लगभग 3500 किमी सुदूर दक्षिणी-पश्चिमी समुद्र तटीय क्षेत्र-त्रावरणकोर है। जहां तक नज़रें जा रही हैं, अथाह समुद्र की गर्जना और लहरों का ज्वार-भाटा,  भीतर तक सिहरन पैदा कर रहा है। भय और विस्मयकारी अनुभूतियां। खासतौर पर हम जैसे उत्तर भारतीयों के लिए। बोली-भाषा, खान-पान, रहन-सहन और संस्कृतियों में भी अंतर । हम उत्तर भारतीय आर्य संस्कृति तो ये दक्षिण भारतीय द्रविड़ संस्कृति के अनुसार जीवन जीते हैं।  यह अलग बात है कि केरल में मिश्रित संस्कृति है। अंग्रेजी हुकूमत के कारण यहां ईसाइयत भी है और  इस्लामिक भी। इसी के साथ हिन्दू धर्म को मानने वालों की आबादी भी बड़ी संख्या में है। यहीं केरल  गांव कालडी से निकल एक किशोरवय संन्यासी दक्षिण से उत्तर की यात्रा करता है। और बौद्ध धर्म के बढ़ते तेज को निस्तेज कर पुनः सनातन धर्म को स्थापित करता है। जो आदिशंकराचार्य के नाम से दुनिया में धर्म और दर्शन के  महान दार्शनिक के रूप में  विख्यात हुए। जिसने हिन्दू धर्म के पताका को देश के चारों कोनों में फहराया । सनातन या वैदिक धर्म के चारों पीठों को स्थापित कर धर्म-को नई ऊर्जा दी। अद्वैत वेदांत दर्शन के व्याख्याता आदि शंकराचार्य ने दक्षिण से उत्तर जाकर मंडन मिश्र और उनकी पत्नी सरस्वती से शास्त्रार्थ भी किया था।

यहां के मंदिरों की बनावट और वास्तु द्रविड़ संस्कृति के अनुसार है। धर्म-कर्म में शायद उत्तर भारत से कम भी नहीं हैं। बहुत खुले मस्तिष्क वाला समाज है। जो धर्मभीरु भी है और तार्किक भी। विज्ञान और धर्म दोनों को एक दूसरे का विरोधी नहीं बल्कि पूरक मानता है। यही कारण है कि दुनिया की पुरानी वेधशालाएं और स्पेस साइंस से जुड़े केंद्र यहां पर हैं। उत्तर भारतीयों में खासतौर पर हिंदी हाटलैंड में जब सियास, समाज की मुख्य धारा बनती जा रही है तो ऐसे समय में भी दक्षिण में विज्ञान और तर्क मुख्य धारा में है।

जिसका परिणाम स्पेस साइंस में भारत की नई उड़ान देख सकते हैं, उसमें दक्षिण भारत की वेधशालाओं और वैज्ञानिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। चन्द्रमा के दक्षिणी छोर पर चन्द्रयान-3 का पहुंचना भी उसी अनथक परिश्रम की देन है।


जब घर से चला था तो देशभर में इंडिया और भारत को लेकर बहस चल रही थी। और विपक्षियों के नये गठबंधन इंडिया के सहायक दल सपा- प्रत्याशी सुधाकर सिंह, एनडीए के मुख्य दल बीजेपी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान की उत्तर प्रदेश के घोसी सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना चल रही थी। देशभर में इंडिया और एनडीए के सियासी 2024 के महासमर की पहली प्रयोगशाला के तौर पर इसे देखा जा रहा था। जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा था इंडिया का मत प्रतिशत एनडीए से बढ़ता जा रहा था, शाम होते होते पता चला 42 हजार से ज्यादा मतों से इंडिया के सहायक दल सपा- के प्रत्याशी सुधाकर सिंह जीत गयें। हालांकि एनडीए प्रत्याशी दारा चौहान के प्रचार में डिप्टी मुख्यमंत्री समेत26 मंत्री और 60 विधायकों ने पूरी ताकत लगा दी थी। ओम प्रकाश राजभर और निषाद जैसे जाति आधारित सियासी सौदागरों की भी कलई खुल गई।

लेकिन सच तो यह है कि -यह सियासत है, जितना समझ में आती है..उतना नहीं समझ में नहीं आती है। इसे 2024 का पूर्वानुमान लगा लेना चूने को दही समझ निगल लेना है।

बहरहाल,केरल राज्य की राजधानी तिरुवनन्तपुरम्, जिसे अंग्रेजों के आने के बाद त्रिवेंद्रम (ट्रिवाइन्ड्रम) भी कहा गया, के शंखमुखम बिच पर देश के सबसे पुराने काफी हाउस जिसे ओल्ड काफी हाउस कहा जाता है, में बैठे काफी पी रहे हैं। बड़ी बहन के एलोपैथिक में लाइलाज हो चुके रोग ALS( Amyotrophic lateral sclerosis- nervous system disease that affects nerve cells in the brain and spinal cord. ALS causes loss of muscle control.)

के निदान के लिए हम पिछले शुक्रवार को वाराणसी से दिल्ली और फिर दिल्ली से त्रिवेंद्रम रात्रि को डेढ़ बजे फ्लाइट से पहुंचे। हालांकि टिकट के हिसाब से इंडिगो की इस उड़ान को रात 11:20 बजे ही पहुंचना था। लेकिन इन दिनों दिल्ली अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में है। जी-20 की मेजबानी के कारण। जब हम शुक्रवार को दिल्ली में घरेलू उड़ान से 2:30 बजे दोपहर पहुंच गये तो बताया गया था की अगली उड़ान 8:20 बजे रात को है। लेकिन यह उड़ान जी-20 में आ रहे विदेशी मेहमानों के आगमन से हुएं एयर ट्रैफिक में घरेलू उड़ानों को विलंब करना पड़ा। जिसके कारण हमारी उड़ान दो घंटे विलम्ब से यानि 10:30 बजे हुई। वैसे हम अपनी फ्लाइट में जब बैठने रनवे पर जा रहे थे तो ठीक सामने युनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका लिखी एयर क्राफ्ट दिखाई दिया। शायद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडल की एयर क्राफ्ट थी।

(क्रमशः)

(लेखक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक है)

Everyone Highlight

शनिवार, 9 सितंबर 2023

संसार स्त्री प्रधान ही हैं

  🌹😀*कुछ हंस लिया जाय*❤️😊



*एक राजा था*😘😂😁😉

*उसने एक सर्वे करने का सोचा कि*

*मेरे राज्य के लोगों की*

*घर गृहस्थी*

*पति से चलती है*

*या*

*पत्नी से..?*

उसने एक ईनाम रखा कि " जिसके घर में पति का हुक्म चलता हो,

उसे मनपसंद घोडा़ ईनाम में मिलेगा

और

जिसके घर में पत्नी की चलती है

वह एक सेब ले जाए..

🐴🍎

एक के बाद एक सभी नगरवासी

🍎🍎🍎🍎🍎🍎🍎🍎

सेब उठाकर जाने लगे ।

राजा को चिंता होने लगी..

क्या मेरे राज्य में सभी घरों में

पत्नी का हुक्म चलता है,,🤔🤔

इतने में एक लम्बी लम्बी मुछों वाला,

मोटा तगडा़ और लाल लाल आखोंवाला जवान आया और बोला..

" राजा जी मेरे घर में मेरा ही हुक्म चलता है .. घोडा़ मुझे दीजिए .."🐴

राजा खुश हो गए और कहा जा अपना मनपसंद घोडा़ ले जाओ..

चलो कोई एक घर तो मिला

जहाँ पर आदमी की चलती है 😀😀

जवान काला घोडा़ 🐴लेकर रवाना हो गया ।

घर गया और फिर थोडी़ देर में घोडा 🐴लेकर दरबार में वापिस लौट आया।

राजा: "क्या हुआ...? वापिस क्यों आ गये..?"

जवान : महाराज,मेरी घरवाली कह रही है काला रंग अशुभ होता है, सफेद रंग शांति का प्रतिक होता है आप सफेद रंग वाला 🦄घोडा लेकर आओ

इसलिए आप मुझे सफेद रंग का घोडा़ 🦄दीजिए।

राजा: अच्छा.. "घोडा़ रख🐴...और सेब 🍎लेकर चलता बन,

इसी तरह रात हो गई ...दरबार खाली हो गया, लोग सेब 🍎🍎🍎लेकर चले गए ।

आधी रात को महामंत्री ने दरवाजा खटखटाया,

राजा : "बोलो महामंत्री कैसे आना हुआ...?

महामंत्री : " महाराज आपने सेब 🍎और घोडा़ 🐴ईनाम में रखा है,

इसकी जगह

अगर एक मण अनाज या सोना वगेरह रखा होता तो लोग  कुछ दिन खा सकते या जेवर बना सकते थे,

राजा : "मैं भी ईनाम में यही रखना चाह रहा था लेकिन महारानी 👸🏻ने कहा कि सेब 🍎और घोडा़🐴 ही ठीक है इसलिए वही रखा,


महामंत्री : महाराज आपके लिए सेब 🍎काट दूँ..!😊

राजा को हँसी आ गई और पूछा यह सवाल तुम दरबार में या कल सुबह भी पूछ सकते थे आप आधी रात को ही क्यों आये.. ?

महामंत्री: "महाराज,मेरी धर्मपत्नी ने कहा अभी जाओ और अभी पूछ के आओ,,सच्ची घटना का पता तो चले।

राजा ( बात काटकर ): "महामंत्री जी, सेब 🍎आप खुद ले लोगे या घर भेज दिया जाए ।

*समाज चाहे जितना भी पुरुष प्रधान हो लेकिन*

*संसार स्त्री प्रधान ही है..!*

मुझे पत्नी ने कहा अभी ये कहानी इस ग्रुप में भेजो। मैं सेब खाते हुए आप सब को भेज रहा हूँ ..

*आप सेब यहीं खाओगे या घर ले जाओगे😜*

गुरुवार, 7 सितंबर 2023

समाज सभ्य जो हो गया हैं ।*

 ✳️      *समय पुराना था*      ✳️


      🩸तन ढँकने को कपड़े न थे,

        फिर भी लोग तन ढँकने का

           प्रयास करते थे ...!

        आज कपड़ों के भंडार हैं, 

         फिर भी तन दिखाने का 

            प्रयास करते हैं 

    *समाज सभ्य जो हो गया हैं ।*


🩸 *समय पुराना था*, 

    आवागमन के साधन कम थे।

      फिर भी लोग परिजनों से 

           मिला करते थे ...!

        आज आवागमन के 

         साधनों की भरमार है।

        फिर भी लोग न मिलने के

          बहाने बनाते हैं ।

   *समाज सभ्य जो हो गया हैं ।*


       🩸 *समय पुराना था*, 

               घर की बेटी, 

      पूरे गाँव की बेटी होती थी।

       आज की बेटी पड़ोसी से ही     

          असुरक्षित हैं ...!

    *समाज सभ्य जो हो गया हैं !*


       🩸 *समय पुराना था*, 

     लोग नगर-मोहल्ले के बुजुर्गों    

        का हालचाल पूछते थे ...!

        आज माँ-बाप तक को 

         वृद्धाश्रम में डाल देते हैं ।

    *समाज सभ्य जो हो गया हैं ।*


        🩸 *समय पुराना था*, 

          खिलौनों की कमी थी ।

       फिर भी मोहल्ले भर के बच्चों    

           के साथ खेला करते थे ...!

      आज खिलौनों की भरमार है,

        पर बच्चे मोबाइल की जकड़

              में बंद हैं ...!! 

    *समाज सभ्य जो हो गया हैं ।*


         🩸 *समय पुराना था*, 

        गली-मोहल्ले के पशुओं 

      तक को रोटी दी जाती थी ...!

        आज पड़ोसी के बच्चे भी 

           भूखे सो जाते हैं ...!!

    *


         🩸 *समय पुराना था*, 

            पड़ोसी के घर मे आए 

             रिश्तेदार का भी पूरा 

             परिचय पूछ लेते थे ...!

           आज तो पड़ोसी का नाम   

              तक नहीं जानते ...!!

    *समाज सभ्य जो हो गया हैं ।


      👌वाह रे आधुनिक एवं 

              सभ्य समाज👌

शनिवार, 2 सितंबर 2023

38 साल के बाद घर और कॉलोनी छोड़ने का दर्द


शनिवार, 02 सितम्बर 2023


ए डी ब्लाक शालीमार बाग, दिल्ली के सभी निवासियों का अभिनंदन।

हमने वर्ष 1985 में इस ब्लॉक में रहना शुरू किया था।

फ्लैट नं. 70बी मेरी

स्वर्गीया पत्नी प्रो. (डॉ) सत्या जांगिड को दिल्ली विकास प्राधिकरण ने आवंटित

किया था।

 वह दिल्ली विश्वविद्यालय के कालिन्दी महिला कालेज, पूर्वी पटेल नगर,नई दिल्ली 8 की प्रिन्सिपल थीं।

मैंने भारत सरकार के भारतीय जन संचार संस्थान, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालयमें पाठ्यक्रम निदेशक (कोर्स डायरेक्टर).के रूप में इक्कीस साल तक विश्व के सभी महाद्वीपों के 160 देशों के सैकड़ों युवा पत्रकारों को पढ़ाया था। भारत के सभी 28 राज्यों और संघ क्षेत्रों के लगभग दो हजार युवकों तथा युवतियों को मैंने पत्रकारिता एवं जनसंचार की शिक्षा दी थी। आज मेरे छात्र और छात्राएं इस देश के सभी प्रमुख टी.वी. चैनलों का नेतृत्व कर रहे हैं। देश के सभी प्रमुख दैनिकों तथा पत्रिकाओं के सम्पादक मेरे ही छात्र और छात्राएं हैं। 

इस देश के सभी प्रमुख विश्वविद्यालयों के पत्रकारिता विभाग के प्रमुख मेरे ही छात्र और छात्राएं है।


मैंने अपना फ्लैट आज खाली कर दिया है।

इसलिए मैं ब्लाक वासियों को धन्यवाद दे रहा हूं जिन्होंने मुझे प्यार और सम्मान दिया।


प्रो. (डा.) रामजीलाल जांगिड


झाँसी की रानी के बच्चों की दारुण कथा



झांसी के अंतिम संघर्ष में महारानी की पीठ पर बंधा उनका बेटा दामोदर राव (असली नाम आनंद राव) सबको याद है. रानी की चिता जल जाने के बाद उस बेटे का क्या हुआ

वो कोई कहानी का किरदार भर नहीं था, 1857 के विद्रोह की सबसे महत्वपूर्ण कहानी को जीने वाला राजकुमार था जिसने उसी गुलाम भारत में जिंदगी काटी, जहां उसे भुला कर उसकी मां के नाम की कसमें खाई जा रही थी.

अंग्रेजों ने दामोदर राव को कभी झांसी का वारिस नहीं माना था, सो उसे सरकारी दस्तावेजों में कोई जगह नहीं मिली थी. ज्यादातर हिंदुस्तानियों ने सुभद्रा कुमारी चौहान के कुछ सही, कुछ गलत आलंकारिक वर्णन को ही इतिहास मानकर इतिश्री कर ली.

1959 में छपी वाई एन केलकर की मराठी किताब ‘इतिहासाच्य सहली’ (इतिहास की सैर) में दामोदर राव का इकलौता वर्णन छपा.

महारानी की मृत्यु के बाद दामोदार राव ने एक तरह से अभिशप्त जीवन जिया. उनकी इस बदहाली के जिम्मेदार सिर्फ फिरंगी ही नहीं हिंदुस्तान के लोग भी बराबरी से थे.

आइये, दामोदर की कहानी दामोदर की जुबानी सुनते हैं –

15 नवंबर 1849 को नेवलकर राजपरिवार की एक शाखा में मैं पैदा हुआ. ज्योतिषी ने बताया कि मेरी कुंडली में राज योग है और मैं राजा बनूंगा. ये बात मेरी जिंदगी में सबसे दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से सच हुई. तीन साल की उम्र में महाराज ने मुझे गोद ले लिया. गोद लेने की औपचारिक स्वीकृति आने से पहले ही पिताजी नहीं रहे.

मां साहेब (महारानी लक्ष्मीबाई) ने कलकत्ता में लॉर्ड डलहॉजी को संदेश भेजा कि मुझे वारिस मान लिया जाए. मगर ऐसा नहीं हुआ.

डलहॉजी ने आदेश दिया कि झांसी को ब्रिटिश राज में मिला लिया जाएगा. मां साहेब को 5,000 सालाना पेंशन दी जाएगी. इसके साथ ही महाराज की सारी सम्पत्ति भी मां साहेब के पास रहेगी. मां साहेब के बाद मेरा पूरा हक उनके खजाने पर होगा मगर मुझे झांसी का राज नहीं मिलेगा.

इसके अलावा अंग्रेजों के खजाने में पिताजी के सात लाख रुपए भी जमा थे. फिरंगियों ने कहा कि मेरे बालिग होने पर वो पैसा मुझे दे दिया जाएगा.

मां साहेब को ग्वालियर की लड़ाई में शहादत मिली. मेरे सेवकों (रामचंद्र राव देशमुख और काशी बाई) और बाकी लोगों ने बाद में मुझे बताया कि मां ने मुझे पूरी लड़ाई में अपनी पीठ पर बैठा रखा था. मुझे खुद ये ठीक से याद नहीं. इस लड़ाई के बाद हमारे कुल 60 विश्वासपात्र ही जिंदा बच पाए थे.

नन्हें खान रिसालेदार, गनपत राव, रघुनाथ सिंह और रामचंद्र राव देशमुख ने मेरी जिम्मेदारी उठाई. 22 घोड़े और 60 ऊंटों के साथ बुंदेलखंड के चंदेरी की तरफ चल पड़े. हमारे पास खाने, पकाने और रहने के लिए कुछ नहीं था. किसी भी गांव में हमें शरण नहीं मिली. मई-जून की गर्मी में हम पेड़ों तले खुले आसमान के नीचे रात बिताते रहे. शुक्र था कि जंगल के फलों के चलते कभी भूखे सोने की नौबत नहीं आई.

असल दिक्कत बारिश शुरू होने के साथ शुरू हुई. घने जंगल में तेज मानसून में रहना असंभव हो गया. किसी तरह एक गांव के मुखिया ने हमें खाना देने की बात मान ली. रघुनाथ राव की सलाह पर हम 10-10 की टुकड़ियों में बंटकर रहने लगे.

मुखिया ने एक महीने के राशन और ब्रिटिश सेना को खबर न करने की कीमत 500 रुपए, 9 घोड़े और चार ऊंट तय की. हम जिस जगह पर रहे वो किसी झरने के पास थी और खूबसूरत थी.

देखते-देखते दो साल निकल गए. ग्वालियर छोड़ते समय हमारे पास 60,000 रुपए थे, जो अब पूरी तरह खत्म हो गए थे. मेरी तबियत इतनी खराब हो गई कि सबको लगा कि मैं नहीं बचूंगा. मेरे लोग मुखिया से गिड़गिड़ाए कि वो किसी वैद्य का इंतजाम करें.

मेरा इलाज तो हो गया मगर हमें बिना पैसे के वहां रहने नहीं दिया गया. मेरे लोगों ने मुखिया को 200 रुपए दिए और जानवर वापस मांगे. उसने हमें सिर्फ 3 घोड़े वापस दिए. वहां से चलने के बाद हम 24 लोग साथ हो गए.

ग्वालियर के शिप्री में गांव वालों ने हमें बागी के तौर पर पहचान लिया. वहां तीन दिन उन्होंने हमें बंद रखा, फिर सिपाहियों के साथ झालरपाटन के पॉलिटिकल एजेंट के पास भेज दिया. मेरे लोगों ने मुझे पैदल नहीं चलने दिया. वो एक-एक कर मुझे अपनी पीठ पर बैठाते रहे.

हमारे ज्यादातर लोगों को पागलखाने में डाल दिया गया. मां साहेब के रिसालेदार नन्हें खान ने पॉलिटिकल एजेंट से बात की.

उन्होंने मिस्टर फ्लिंक से कहा कि झांसी रानी साहिबा का बच्चा अभी 9-10 साल का है. रानी साहिबा के बाद उसे जंगलों में जानवरों जैसी जिंदगी काटनी पड़ रही है. बच्चे से तो सरकार को कोई नुक्सान नहीं. इसे छोड़ दीजिए पूरा मुल्क आपको दुआएं देगा.

फ्लिंक एक दयालु आदमी थे, उन्होंने सरकार से हमारी पैरवी की. वहां से हम अपने विश्वस्तों के साथ इंदौर के कर्नल सर रिचर्ड शेक्सपियर से मिलने निकल गए. हमारे पास अब कोई पैसा बाकी नहीं था.

सफर का खर्च और खाने के जुगाड़ के लिए मां साहेब के 32 तोले के दो तोड़े हमें देने पड़े. मां साहेब से जुड़ी वही एक आखिरी चीज हमारे पास थी.

इसके बाद 5 मई 1860 को दामोदर राव को इंदौर में 10,000 सालाना की पेंशन अंग्रेजों ने बांध दी. उन्हें सिर्फ सात लोगों को अपने साथ रखने की इजाजत मिली. ब्रिटिश सरकार ने सात लाख रुपए लौटाने से भी इंकार कर दिया.

दामोदर राव के असली पिता की दूसरी पत्नी ने उनको बड़ा किया. 1879 में उनके एक लड़का लक्ष्मण राव हुआ.दामोदर राव के दिन बहुत गरीबी और गुमनामी में बीते। इसके बाद भी अंग्रेज उन पर कड़ी निगरानी रखते थे। दामोदर राव के साथ उनके बेटे लक्ष्मणराव को भी इंदौर से बाहर जाने की इजाजत नहीं थी।

इनके परिवार वाले आज भी इंदौर में ‘झांसीवाले’ सरनेम के साथ रहते हैं. रानी के एक सौतेला भाई चिंतामनराव तांबे भी था. तांबे परिवार इस समय पूना में रहता है. झाँसी के रानी के वंशज इंदौर के अलावा देश के कुछ अन्य भागों में रहते हैं। वे अपने नाम के साथ झाँसीवाले लिखा करते हैं। जब दामोदर राव नेवालकर 5 मई 1860 को इंदौर पहुँचे थे तब इंदौर में रहते हुए उनकी चाची जो दामोदर राव की असली माँ थी। बड़े होने पर दामोदर राव का विवाह करवा देती है लेकिन कुछ ही समय बाद दामोदर राव की पहली पत्नी का देहांत हो जाता है। दामोदर राव की दूसरी शादी से लक्ष्मण राव का जन्म हुआ। दामोदर राव का उदासीन तथा कठिनाई भरा जीवन 28 मई 1906 को इंदौर में समाप्त हो गया। अगली पीढ़ी में लक्ष्मण राव के बेटे कृष्ण राव और चंद्रकांत राव हुए। कृष्ण राव के दो पुत्र मनोहर राव, अरूण राव तथा चंद्रकांत के तीन पुत्र अक्षय चंद्रकांत राव, अतुल चंद्रकांत राव और शांति प्रमोद चंद्रकांत राव हुए।

दामोदर राव चित्रकार थे उन्होंने अपनी माँ के याद में उनके कई चित्र बनाये हैं जो झाँसी परिवार की अमूल्य धरोहर हैं। 

उनके वंशज श्री लक्ष्मण राव तथा कृष्ण राव इंदौर न्यायालय में टाईपिस्ट का कार्य करते थे ! अरूण राव मध्यप्रदेश विद्युत मंडल से बतौर जूनियर इंजीनियर 2002 में सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका बेटा योगेश राव सॅाफ्टवेयर इंजीनियर है। वंशजों में प्रपौत्र अरुणराव झाँसीवाला, उनकी धर्मपत्नी वैशाली, बेटे योगेश व बहू प्रीति का धन्वंतरिनगर इंदौर में सामान्य नागरिक की तरह माध्यम वर्ग परिवार हैं। 

इन लोगों को तो भुला ही दिया गया है जिन्होंने असली लड़ाई लड़ी थी अंग्रेजो के खिलाफ आइए इस को आगे पीछे बढ़ाएं और लोगों को सच्चाई से अवगत कराए l

शुक्रवार, 1 सितंबर 2023

कागज से उतर कर आवाज की दुनिया में ‘कर्मवीर’/ मनोज कुमार


स्वाधीनता संग्राम के प्रतापी योद्वा पंडित माखनलाल चतुर्वेदी का लब्ध प्रतिष्ठित प्रकाशन ‘कर्मवीर’ आजादी के 75 वर्ष गुजर जाने के बाद भी भारतीय समाज की धडक़न में शामिल है. हर ऊर्जावान राष्ट्रभक्त आज भी ‘कर्मवीर’ से प्रेरणा प्राप्त करता है. ‘कर्मवीर’ में प्रकाशित एक-एक शब्द अंग्रेजों को भीतर तक हिला देता था तो भारतीय नागरिकों के भीतर गुलामी से मुक्ति का भाव जगाता था. आज जिस आजाद भारत में हम सांस ले रहे हैं, उसमें ‘कर्मवीर’ की बड़ी भूमिका है. अंग्रेजों को खदडऩे के बाद मुक्त भारत के नव-निर्माण की बुनियाद डाली जाने लगी. समय के साथ संचार साधनों का विकास होने लगा. आज 2023 में संचार माध्यमों में आमूलचूल परिवर्तन आ चुका है. शिक्षा से लेकर सरकारों तक की प्राथमिकता में संचार के नए माध्यम के विकास पर जोर है. ऐसे में कागज से उतर कर ‘कर्मवीर’ अब रेडियो की आवाज बन चुका है. दादा माखनलाल चतुर्वेदी की पुण्यायी से नयी पीढ़ी को अवगत कराने के लिए उनके नाम पर कोई तीन दशक पहले एशिया का पहले पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की नींव पड़ी. एक छोटे से संस्थान के रूप में अपनी यात्रा आरंभ करने वाले माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय अपने विशाल स्वरूप में आगे बढ़ रहा है. संचार के विविध माध्यमों से पत्रकारिता एवं संचार की शिक्षा देने वाले एमसीयू नवाचार करता रहा है. इस श्रृंखला में कागज से उतरकर ‘कर्मवीर’ अब रेडियो की आवाज बन चुका है. रेडियो ‘कर्मवीर’ का आरंभ होना एक सपने का सच हो जाना है.


रेडियो ‘कर्मवीर’ संचार का एक टूल नहीं है बल्कि आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश की पहचान बनने जा रहा है. हालिया आंकड़ों को गौर करें तो करीब चार सौ कम्युनिटी रेडियो देश के विभिन्न प्रदेशों में स्थापित हैं लेकिन अंगुलियों पर गिने जा सकने वाले रेडियो का नाम हम जानते हैं. रेडियो ‘कर्मवीर’ अभी शैशवस्था में है. लेकिन स्वप्रदृष्टा कुलपति प्रो. (डॉ.) केजी सुरेश के अथक प्रयासों से रेडियो ‘कर्मवीर’ अपनी पहचान बनाने में जुटा है. यह कम चमत्कारिक नहीं है कि बिना अनुदान एमसीयू अपने निजी आर्थिक स्रोतों से भोपाल में पचास एकड़ के विशाल भू-भाग में स्थापित है तो प्रदेश के रीवा, दतिया एवं खंडवा परिसर पर भी एमसीयू की मिल्कियत है. मध्यप्रदेश जनसंचालनालय के अधीन आने वाले एमसीयू का रेडियो ‘कर्मवीर’ एक तरह से शासकीय रेडियो है. लेकिन वह इस पहचान से परे अपनी विविधता एवं नवाचार के लिए आने वाले दिनों में जाना जाएगा.


उल्लेखनीय है कि देश का इकलौता मध्यप्रदेश है जहां राज्य शासन के पास नौ की संख्या में कम्युनिटी रेडियो संचालित हो रहा है. स्वाधीनता संग्राम को समर्पित देश का पहला स्टेशन ‘रेडियो आजाद हिन्द’ है. इसी तरह जनजातीय विभाग के अंतर्गत सुदूर आदिवासी अंचलों यथा झाबुआ, चंद्रशेखर आजाद नगर, नालछा, सेसइपुरा, चिचोली, खालवा, छिंदवाड़ा एवं डिंडौरी जिले में जनजातीय बोली में रेडियो का संचालन हो रहा है. रेडियो वन्या में बतौर समन्वयक कार्य करते हुए रोमांचक अनुभव हुआ. बोलियों में कार्यक्रम निर्माण एवं प्रसारण एक बड़ी चुनौती थी लेकिन यह सब कार्य स्थानीय लोगों के सहयोग से पूर्ण हुआ. तब के विभागीय मंत्री विजय शाह एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के सपनों को रेडियो वन्या साकार कर रहा था. रेडियो वन्या में स्थानीय युवाओं को सिखाकर जिम्मेदारी सौंपी गई. यही पहल कुलपति प्रो. सुरेश रेडियो ‘कर्मवीर’ में कर रहे हैं. रेडियो ‘कर्मवीर’ का लोगो एवं सिगनेचर ट्यून एमसीयू के पूर्व विद्यार्थियों ने तैयार किया है. प्रोग्राम निर्माण एवं संचालन की जिम्मेदारी वर्तमान में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को सौंप कर उनकी प्रतिभा को निखारने की पहल प्रो. सुरेश कर रहे हैं.


कुलपति प्रो. सुरेश ने रेडियो ‘कर्मवीर’ को एक मुकम्मल रेडियो स्टेशन बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सलाहकार समिति का गठन किया है. इस कमेटी में अन्ना रेडियो के संस्थापक श्रीधरजी, श्री रमेश हंगलू, श्री राजेन्द्र चुघ, श्री मनोज कुमार एवं श्री संदीप कुलश्रेष्ठ के साथ विश्वविद्यालय के लोग शामिल हैं. रेडियो ‘कर्मवीर’ के बारे में कुलपति प्रो. सुरेश कहते हैं कि ‘ रेडियो ‘कर्मवीर’ कैम्पस रेडियो नहीं है. यह सामुदायिक रेडियो है अत: विश्वविद्यालय परिसर से बाहर निकल कर कार्यक्रम का निर्माण किया जा रहा है.’ वे कहते हैं रेडियो ‘कर्मवीर’ का टेगलाईन है-‘जन, गण, मन की बात.’ अर्थात पूरे समुदाय की बात करेंगे. रेडियो ‘कर्मवीर’ के माध्यम से देश-दुनिया में मध्यप्रदेश की खासियत की आवाज गूंजेगी.


फौरीतौर पर देखा जाए तो रेडियो ‘कर्मवीर’ एक सामुदायिक रेडियो है लेकिन दिशा और दृष्टि मिल जाने के बाद यह देशव्यापी आकार लेगा. एमसीयू कैम्पस में पहले से ऑनलाईन रेडियो संचालित है जहां रेडियो ‘कर्मवीर’ के कार्यक्रमों का विस्तार किया जाएगा. सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर रेडियो ‘कर्मवीर’ की आवाज सुनाई देगी. एक तरह से रेडियो ‘कर्मवीर’ एमसीयू के स्टूडेंट के लिए प्रशिक्षण का स्पेस होगा. प्रो. सुरेश कहते हैं कि रेडियो ‘कर्मवीर’ मध्यप्रदेश का एसेट है. सामुदायिक रेडियो की जवाबदारी सामाजिक होती है. भाषा और प्रस्तुति पर विशेष ध्यान रहेगा. अभी तो रेडियो ‘कर्मवीर’ ने चलना शुरू किया है. 15 अगस्त, 2023 को रेडियो ‘कर्मवीर’ पूरे जोश-खरोश के साथ नमूदार होगा तब कहेंगे मन का रेडियो बजने दें जरा.


(लेखक सामुदायिक रेडियो विशेषज्ञ हैं)

बृज बिहारी शर्मा का जाना !


बृज बिहारी शर्मा का जाना ! 

🌺🙏 🙏🌺 


बीती शताब्दी में नब्बे के दशक की प्रमुख साहित्यिक पत्रिका  'कतार' के संपादक रहे प्रो. बीबी शर्मा के निधन की सूचना कल शाम अनन्य कवि-साथी अनवर शमीम ने धनबाद से फ़ोन पर दी ! अवसन्न रह गया.

     बिहार के राजगीर में जन्मे शर्मा जी ने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा कोयलांचल में बिताया, वे यहां प्राध्यापक रहे. 'कतार' का संपादन-प्रकाशन उन्होंने यहीं से शुरू किया. पत्रिका में या उनके साथ वरिष्ठ कथाकारद्वय मनमोहन पाठक, नारायण सिंह और भाषाविद/आलोचक श्रीनारायण समीर भी जुड़े रहे. बृजबिहारी जी ने लगभग आठ दशक की लंबी आयु पाई. कुछ समय से वे मंगलूर में रह रहे थे, जहां शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली. 

     मैं कहां इन दिनों किसी और ही समय का मन:यात्री ! बैठे-बैठे दौड़ लगाने वाला व्यक्ति. फिलहाल, भारतेंदु के युग का विचरक ! अदेखे को देखने और अदृश्य को दृश्य बनाने के उल्टे-पुल्टे काम में जुटा हुआ. इस बीच अचानक यह कैसा जोरदार भावनात्मक झटका !

     शमीम जी के शब्दों ने एक ही झटके में जैसे सवा सौ साल नीचे ला पटका हो ! 'कवि वचन सुधा काल' से लुढ़ककर पल भर में धब्ब-से 'हंस-पहल-कतार युग' में ! 

     बीबी शर्मा यानि बृजबिहारी शर्मा ! उनसे मेरा संपर्क बन तो गया था 1988 में ही, जब मैं अपने अखबारी जीवन की शुरुआत करने धनबाद पहुंचा. पहला योगदान दैनिक आज में और शुरुआत बतौर उप संपादक. मैं रहता था बड़े भाई शिव नारायण सिंह के साथ, चिरागोडा क्षेत्र स्थित आवास में. यहीं, पास में प्रो. शर्मा और इससे कुछ आगे प्रो. शिवेश के आवास थे. शिवेश जी मूलतः पलामू के थे, इसलिए उनसे मिलकर कुछ भिन्न अनुभव मिलता. नितांत घरेलू, पलमुआ अपनापन ! शर्मा जी वैचारिक ऊष्मा से भरे व्यक्ति, उनसे साहित्य से लेकर राजनीति और साहित्य में विशेषकर आलोचना पर लंबी चर्चाएं होती. अक्सर गरमागरम बहसें. असहमतियों के बावजूद शर्मा जी अपनापन का रंग कभी मद्धिम नहीं पड़ने देते. अचानक ठठा कर हंस पड़ते, परिदृश्य तुरंत नया ! 

     अनेक खट्टी-मीठी यादें हैं. चाहता हूं, यह सब शब्दबद्ध करूं, क्योंकि इनके साथ कोयलांचल के तत्कालीन वैचारिक फलक और साहित्य समाज से संबंधित अनेक जरूरी संदर्भ संबद्ध हैं!  लेकिन उपन्यास-लेखन का रोग भी तो पाल रखा है. खाना और सोना तक दूभर कर देने वाली व्याधि. बहरहाल, हालात कुछ भी षड्यंत्र करते रहें, हौसला कहता है, सब होगा !


शर्मा जी की शीतोष्ण स्मृतियों को असंख्य नमन ! 🙏🌺


Narayan Singh Madan Kashyap  Anwar Shamim  Anwarshamim श्रीनारायण समीर Umanath Lal Das Santosh Shishir Anil Analhatu Brij Bihari Sharma

भारत

  लेख संवाद पढ़ें अपुनरीक्षित बदलाव सम्पादित करें इतिहास देखें देखा गया भारत गणराज्य Republic of India ( अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में देखें) ध...