जनसंचार माध्यम
१.संचार:
सूचनाओं, विचारों और भावनाओं का लिखित, मौखिक या दृश्य-श्रव्य माध्यमों के जरिये सफ़लता पूर्वक आदान-प्रदान करना या एक जगह से दूसरी जगह पहुँचना संचार है। इस प्रक्रिया को संपन्न करने में सहयोगी तरीके तथा उपकरण संचार के माध्यम कहलाते हैं।
२.जनसंचार:
प्रत्यक्ष संवाद के बजाय किसी तकनीकी या यान्त्रिक माध्यम के द्वारा समाज के एक विशाल वर्ग से संवाद कायम करना जनसंचार कहलाता है।
३. जनसंचार के माध्यम: अखबार, रेडियो, टीवी, इंटरनेट, सिनेमा आदि.
४. जनसंचार की विशेषताएँ:
· इसमें फ़ीडबैक तुरंत प्राप्त नहीं होता।
· इसके संदेशों की प्रकृति सार्वजनिक होती है।
· संचारक और प्राप्तकर्त्ता के बीच कोई सीधा संबंध नहीं होता।
· जनसंचार के लिये एक औपाचारिक संगठन की आवश्यकता होती है।
· इसमें ढ़ेर सारे द्वारपाल काम करते हैं।
५. जनसंचार के प्रमुख कार्य:
· सूचना देना
· शिक्षित करना
· मनोरंजन करना
· निगरानी करना
· एजेंडा तय करना
· विचार-विमर्श के लिये मंच उपलब्ध कराना
प्रश्न-अभ्यास-
१. संचार किसे कहते हैं ?
२. संचार के भेद लिखिए ।
३. जनसंचार से क्या अभिप्राय है ?
४. संचार तथा जनसंचार में क्या अंतर है?
५.जनसंचार के प्रमुख माध्यमों के नाम लिखिए ।
६. जनसंचार की कौन-कौन सी विशेषताएँ हैं?
७. जनसंचार के प्रमुख कार्यों को लिखिए ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें