देव 824202
अनामी
औरंगाबाद, बिहार का एक प्रखण्ड।
| City | |
| उपनाम: देव, औरंगाबाद, | |
Location in Bihar, India | |
| निर्देशांक: | |
| Country | भारत |
| क्षेत्रफल | |
| • कुल | 1,419.7 kमी2 (548.1 वर्ग मील) |
| ऊँचाई | 108 मी॰ (354 फीट) |
| जनसंख्या (2011)[1] | |
| • कुल | 1,73,216[2] |
| • घनत्व | 122.01/किमी2 (316.00/मील2) |
| Languages | |
| • common | हिंदी |
| समय मण्डल | IST (UTC+5:30) |
| PIN | 824202 |
| Telephone code | 06186 |
| ISO 3166 कोड | IN-BR |
| वाहन पंजीकरण | BR-26 |
| Sex ratio | 1000:910 ♂/♀ |
| वेबसाइट | deoaurangabad |
देव, इंग्लिश में इसे Deo Block या केवल देव, औरंगाबाद (बिहार) भारत के बिहार राज्य के अन्तर्गत मगध मण्डल के औरंगाबाद में स्थित है। यह देव सूर्य मंदिर या यूँ कहें देवार्क मंदिर इसकी सबसे बड़ी पहचान है। देव में 16 पंचायत समितियाँ हैं। देव आस्था का केंद्र है। यहाँ का एक प्रसिद्ध शहर देव है जो यहाँ देव सूर्य मंदिर के के उपस्थिति के कारन औरंगाबाद से भी ज्यादा मशहूर और प्रसिद्ध शहर है। यहाँ छठ पर्व लाखों की सख्यां में देश और विदेश के कोने कोने से लोग मनोकामना पूर्ण करने आते हैं। यहां देव माता अदिति ने की थी पूजा मंदिर को लेकर एक कथा के अनुसार प्रथम देवासुर संग्राम में जब असुरों के हाथों देवता हार गये थे, तब देव माता अदिति ने तेजस्वी पुत्र की प्राप्ति के लिए देवारण्य में छठी मैया की आराधना की थी। तब प्रसन्न होकर छठी मैया ने उन्हें सर्वगुण संपन्न तेजस्वी पुत्र होने का वरदान दिया था। इसके बाद अदिति के पुत्र हुए त्रिदेव रूप आदित्य भगवान, जिन्होंने असुरों पर देवताओं को विजय दिलायी। कहते हैं कि उसी समय से देव सेना षष्ठी देवी के नाम पर इस धाम का नाम देव हो गया और छठ का चलन भी शुरू हो गया।[3] [4]