फेसबुक
| प्रकार | निजी कंपनी |
|---|---|
| स्थापना | कैम्ब्रिज, मासाचुसेट्स, संयुक्त राज्य[1] |
| संस्थापक | मार्क ज़कर्बर्ग एदुआर्दो सॅवेरिन डस्टिन मॉस्कोविट्ज़ क्रिस ह्यूएस |
| मुख्यालय | पालो ऑल्टो, कैलीफोर्निया डबलिन, आयरलैंड (यूरोप, अफ़्रीका एवं मध्य-पूर्व के लिये अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय) सिओल, दक्षिण कोरिया (एशिया का अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय) |
| सेवित क्षेत्र | विश्वव्यापी |
| गणमान्य व्यक्ति | मार्क ज़कर्बर्ग (सी.ई.ओ]]) डस्टिन मॉस्कोविट्ज़ (सह-संस्थापक) शेराइल सैंडबर्ग (मुख्य प्रचा.अधि.) मैट कोह्लर (प्रोड. मैनेजमेंट के उपाध्यक्ष) क्रिस ह्यूइस (सह-संस्थापक) |
| रेवेन्यु | |
| कर्मचारी | १४००+[3] |
| जालस्थल | www.facebook.com |
| ऐलेक्सा श्रेणी | २ (मई, २०१० अनुसार)[4] |
| जालस्थल का प्रकार | सामाजिक नेटवर्किंग सेवा |
| विज्ञापन | बैनर ऍड्स, रेफ़रल मार्केटिंग, कैज़ुअल गेम्स |
| पंजीकरण | वांछित |
| उपलब्ध | बहुभाषी |
| चालू हुई | ४ फ़रवरी, २००४ |
| वर्तमान स्थिति | सक्रिय |
फेसबुक ने भारत सहित ४० देशों के मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों से समझौता किया है। इस करार के तहत फेसबुक की एक नई साइट का उपयोग मोबाइल पर निःशुल्क किया जा सकेगा। यह जालस्थल फेसबुक का पाठ्य संस्करण है। भारत में रिलायंस कम्युनिकेशंस और वीडियोकॉन मोबाइल पर यह सेवा प्रदान करेंगे। इसके बाद शीघ्र ही टाटा डोकोमो पर भी यह सेवा शुरू हो जाएगी। इसमें फोटो व वीडियो के अलावा फेसबुक की अन्य सभी संदेश सेवाएं मिलेंगी।[6]
अनुक्रम |
प्रोफाइल
स्टेटस अद्यतन
ट्विटर पर १४० कैरेक्टर के 'स्टेट्स मैसेज अपडेट' को अनगिनत सदस्यों के मोबाइल और कंप्यूटरों तक भेजने की सुविधा थी, जबकि फेसबुक पर उपयोक्ताओं के लिये ये सीमा मात्र ५००० लोगों तक ही सीमित है। सदस्य ५००० लोगो तक ही अपने प्रोफाइल के साथ जोड़ सकते हैं या मित्र बना सकते हैं। फेसबुक पर किसी विशेष प्रोफाइल से लोगों के जुड़ने की संख्या सीमित होने के कारण 'स्टेट्स अपडेट' भी सीमित लोगों को ही पहुँच सकता है।
सार्वजनिक खाते
प्रतिबंध
फेसबुक पर आयोजित पैगंबर मोहम्मद के आपत्तिजनक कार्टून बनाने की प्रतियोगितामें मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के आरोप के कारण पाकिस्तान के एक न्यायालय ने फेसबुक पर कुछ समय के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। फेसबुक पर चल रही इस कार्टून प्रतियोगिता को ईशनिंदा के कारण पाक में ३१ मई, २०१० तक प्रतिबंधित किया गया है। इसके साथ ही न्यायालय ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को निर्देश जारी किया कि वह ईशनिंदा में बनाए गए कार्टून के मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उठाए।[8][9]बाद में जिस फेसबुक उपयोक्ता ने 'एवरीवन ड्रॉ मोहम्मद डे' प्रतियोगिता आयोजित की थी, उसने यह पृष्ठ हटा लिया है। इसके साथ ही उसने इस अभियान से जुड़ा ब्लॉग भी हटा लिया था। [10]
खतरा
सोश्यल नेटवर्किंग साइट फेसबुक इंटरनेट के माध्यम से जुड़े लोगों के जीवन का अभिन्न अंग बनती जा रही है।परंतु कुछ साइबर विशेषज्ञ फेसबुक से उत्पन्न खतरों के बारे में समय समय पर आगाह करते रहते हैं। चीफ सैक्यूरिटी ऑफिसर ऑनलाइन नामक सामयिक के वरिष्ठ सम्पादक जॉन गूडचाइल्ड के अनुसार कई कम्पनियाँ अपने प्रचार के लिए फेसबुक जैसे नेटवर्किंग माध्यम का उपयोग करना चाहती है परंतु ये कम्पनियाँ ध्यान नहीं देती कि उनकी गोपनियता अभि भि अनिश्चित है। सीबीसी न्यूज़ के 'द अर्ली शॉ ऑन सैटर्डे मॉर्निंग' कार्यक्रम में गूडचाइल्ड ने फेसबुक से उत्पन्न पाँच ऐसे खतरों के बारे में बताया जिससे निजी और गोपनीय जानकारियों की गोपनीयता पर प्रश्नचिह्न लग गया है।[11] ये इस प्रकार से हैं:- डाटा बांटना: यहां दी गई जानकारी केवल घोषित मित्रों तक ही सीमित नहीं रहती है, बल्कि वह तृतीय पार्टी अनुप्रयोग विकासकर्त्ताओं (थर्ड पार्टी अप्लिकेशन डेवलपर) तक भी पहुँच रही हैं।
- बदलती नीतियां: फेसबुक के हर नये संस्करण रिलीज़ होने के बाद उसकी प्राइवेसी सेटिंग बदल जाती है और वह स्वत: डिफाल्ट पर आ जाती है। प्रयोक्ता उसमें बदलाव कर सकते हैं परंतु काफी कम प्रयोक्ता इस ओर ध्यान दे पाते हैं।
- मैलावेयर: फेसबुक पर प्रदर्शित विज्ञापनों की प्रामाणिकता का कोई वादा नहीं है। ये मैलावेयर हो सकते हैं और उनपर क्लिक करने से पहले उपयोक्ताओं को विवेक से काम लेना चाहिये।
- पहचान उजागर: उपयोक्ताओं के मित्र जाने अनजाने उनकी पहचान और उनकी कोई गोपनीय जानकारी दूसरों से साझा कर सकते हैं।
- जाली प्रोफाइल: फेसबुक पर सेलिब्रिटियों को मित्र बनाने से पूर्व उपयोक्ताओं को ये चाहिये कि पहले उनकी प्रोफाइल की अच्छी तरह से जाँच अवश्य कर लें। स्कैमरों के द्वारा जाली प्रोफाइल बनाकर लोगों तक पहुँच बनाना काफी सरल है।
फेसबुक छोड़ो अभियान
फेसबुक पर बुक
उत्तर प्रदेश के एक आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने फेसबुक पर अपने अनुभवों तथा अपने कार्यों को पृष्ठभूमि बनाते हुए हिंदी तथा अंग्रेजी भाषा में एक-एक पुस्तक लिखने का कार्य प्रारम्भ किया है जो बहुत शीघ्र ही प्रकाशित हो जायेंगे. अमिताभ ठाकुर द्वारा ये पुस्तकें फेसबुक संस्थापक मार्क जकरबर्ग तथा अपने फेसबुक के साथियों को समर्पित किया गया है.संदर्भ
- ↑ एल्डन, एरिक. (१८ दिसंबर, २००८). "२००८ ग्रोथ पुट्स फ़ेसबुक इन बैटर पोज़ीशन टू मेक मनी". वेन्चरबीट. अभिगमन तिथि: 2008-12-19.
- ↑ "बाय द नंबर्स: बिलियनेर बैचेलर्स". फोर्ब्स. अभिगमन तिथि: २० सितंबर, २००८.
- ↑ "प्रेस इन्फ़ो", फ़ेसबुक। अभिगमन तिथि: २७ मई, २०१०
- ↑ फ़ेसबुक जालस्थल - ट्रैफ़िक डीटेल्स फ़्रॉम ऍलेक्सा, ऍलेक्सा इंटरनेट, इंका., अभिगमन तिथि: २२ मई, २०१०
- ↑ 5.0 5.1 5.2 फेसबुक।लाइव हिन्दुस्तान। २७ मई, २०१०
- ↑ मोबाइल पर फेसबुक फ्री में।दैनिक भास्कर।२० मई, २०१०
- ↑ 7.0 7.1 फेसबुक ने ट्विटर के लिए खोला गलियारा।वेबदुनिया।डॉयचे वेले, जर्मन रेडियो
- ↑ पैगंबर के कार्टून के कारण पाक में फेसबुक बैन।दैनिक भास्कर। २० मई, २०१०
- ↑ पाकिस्तान में फेसबुक पर प्रतिबंध।वेबदुनिया।१९ मई, २०१०।लाहौर
- ↑ फेसबुक से विवादित पेज को हटाया।नवभारत टाइम्स।२२ मई, २०१०
- ↑ फेसबुक के 5 खतरे|तरकश।१४ मई, २०१०
- ↑ फेसबुक अकाउंट डिलीट करो दिवस।दैनिक भास्कर। १६ मई, २०१०
- ↑ क्विटफेसबुकडे डॉट काम
बाहरी कड़ियाँ
| विकिविश्वविद्यालय में Facebook improvements पर पाठ्य सामग्री उपलब्ध है: |
|
||
सामाजिक नेटवर्किंग
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें