शुक्रवार, 27 मार्च 2020

कोरोनाः कथा अनुसंधान / भविष्य के लिए

*दृश्य 1 :*
पर्दा खुलता है : चीन बीमार हो जाता है, एक "संकट" में प्रवेश करता है और अपने व्यापार को पंगु बना देता है। पर्दा बंद हो जाता है।
उन
* SCENE II। *
पर्दा खुलता है : चीनी मुद्रा का अवमूल्यन होता है। वे कुछ नहीं करते। पर्दा बंद हो जाता है।

* SCENE III। "
पर्दा खुलता है :: यूरोप और अमरीका की कंपनियों के व्यापार में कमी के कारण  इन कंपनियों के  शेयरों के भाव गिर जाते हैं उनके मूल्य के 40% तक, जो चीन में स्थित हैं। चीन कुछ नहीं करता है।

* SCENE IV। *
पर्दा खुलता है :: दुनिया बीमार है, चीन यूरोप और अमेरिका की कंपनियों के शेयर 30% से भी कम  कीमत पर खरीद लेता है। जब दुनिया में इस बीमारी के कारण सारे व्यापार धंधे बंद पड़ जाते है, पर्दा बंद हो जाता है।

* SCENE V. *
पर्दा खुलता है: चीन ने इस बीमारी को नियंत्रित कर लिया है और अब वह  यूरोप और अमेरिका में कंपनियों का मालिक है।  क्युकी यहां व्यापार धंधे ध्वस्त हो चुके हैं और वह यह तय करता है कि ये कंपनियां चीन में रहें और $ 20,000 बिलियन कमाएं। पर्दा बंद हो जाता है। नाटक इसे कहा जाता है?

 * स्कैन VI: *
 * शह और मात! *

 * फिर से देखना लेकिन सच है *

कल और आज के बीच दो वीडियो जारी हुए हैं, जिनसे मुझे कुछ संदेह हुआ,  कोई जरूरी नहीं, हो सकता है यह सिर्फ मेरी अटकल हो। पर मुझे विश्वास है कि कोरोनो वायरस को जानबूझकर स्वयं चीन द्वारा फैलाया गया था। वो पहले से ही तैयार थे।
 इस नाटक के शुरू होने के तीन हफ्ते में ही उन्होंने 12,000 बिस्तर वाले अस्पताल पहले से ही बनवा लिए केसे? क्या वास्तव में  उन्होंने इनका निर्माण दो सप्ताह में किया? हो ही नहीं सकता। वो  उनका निर्माण पहले से ही कर चुके थे। क्युंकी ये सब एक योजना का हिस्सा था।
कल उन्होंने घोषणा की कि उन्होंने महामारी को रोक दिया है। वे जश्न मनाते हुए वीडियो में दिखाई देते हैं, वे घोषणा करते हैं कि उनके पास एक टीका भी है। सभी आनुवंशिक जानकारी के बिना वे इसे इतनी जल्दी कैसे बना सकते हैं? पर यदि आप खुद ही इस नाटक के निर्माता हों तो यह बिल्कुल मुश्किल भी नहीं है।
 और आज मैंने सिर्फ एक वीडियो देखा जो बताता है कि कैसे जिन पिंग जो की दुनिया के  शक्तिशाली देश का राष्ट्रपति है, उसने पूरी दुनिया को बगैर किसी युद्ध के घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। कोरोना वायरस के कारण, चीन में पश्चिमी देशों की कंपनियों का कारोबार नाटकीय रूप से गिर गया। जब दुनिया भर के स्टॉक एक्सचेंजों में इन कंपनियों के शेयर के भाव गिर गए तो उन्हें चीनियों द्वारा खरीद लिया गया। अब चीन, अमेरिका और यूरोप में इन्हीं एक्सचेंजों और अपनी पूंजी द्वारा यह डिसाइड करेगा कि बाज़ार का रुख कैसा होगा, औेर कीमतों को निर्धारित करने में सक्षम होगा। पश्चिम को अपनी जरूरत की हर चीज बेचने के लिए।
क्या गजब की योजना ?

हा इसमें  संयोग से कुछ बूढ़े मर गए? कम उम्र के लोग भी मारे गए पर ना तो चीन को इसकी परवाह है और ना ही कोई  बड़ी समस्या। वो इनके परिजनों को थोड़े समय मुआवजे के रूप में पेंशन दे देगा , पर इसके एवज में उसने कितनी बड़ी लूट की है। अभी पश्चिम आर्थिक रूप से पराजित है, संकट में और बीमारी से स्तब्ध। बिना कुछ जाने कि यह सब एक योजना का हिस्सा है और बहुत ही सोच समझ कर बनाई गई परफेक्ट योजना ।
अब चीन 1.18 ट्रिलियन होल्डिंग वाले जापान के बाद अमेरिकी खजाने के सबसे बड़े मालिक है।
-------_ -------------- _------- //// - //////
अब देखिए इस नाटक के दूसरे किरदारों का रोल
कैसे रूस और उत्तर कोरिया में करोना नामक घातक बीमारी के केस इतने कम हैं या नहीं हैं जबकि वो तो चीन के सहयोगी हैं उनकी आपस में आवाजाही भी ज्यादा है। फिर भी क्युं उनके यहां करोना ने वैसा विकराल रूप नहीं दिखाया जैसा कि अन्य अमेरिकी और यूरोपीय देशों में देखने को मिला।
क्या इसलिए कि वे चीन के कट्टर सहयोगी हैं ?

दूसरी ओर संयुक्त राज्य अमेरिका / दक्षिण कोरिया / यूनाइटेड किंगडम / फ्रांस / इटली / स्पेन और एशिया गंभीर रूप से प्रभावित हैं

कैसे वुहान अचानक घातक वायरस से मुक्त हुआ ?

चीन का कहना है कि उसके द्वारा उठाए गए कठोर उपाय के कारण वुहान करोना मुक्त हो गया। कैसे वो कौन से उपाय थे, चीन ने उनका खुलासा नहीं किया। चलिए हम इसको इस तरह से देखते हैं कि वुहान ही क्यों जो वायरस पूरी दुनिया में फैल गया। वो वायरस चीन के दूसरे हिस्सों में क्यूं नहीं फैला ? बीजिंग जो कि चीन की राजधानी थी वहां इसका कोई भी असर देखने को क्यूं नहीं मिला? क्या एक भी संक्रमित बीजिंग तक नहीं पहुंचा ? जबकि पूरी दुनिया में संक्रमण फैल चुका है। या फिर इस नाटक को सिर्फ वुहान के लिए रचा गया था? क्या एक भी संक्रमित व्यक्ति ने नवम्बर से लेकर जनवरी तक वुहान  से चीन के अन्य हिस्सों में यात्रा नहीं की? जबकि इसके उलट ये संक्रमित  दुनिया के लगभग हर कोने में पहुंच गए। वो भी अच्छी खासी तादाद में, कैसे? क्यू ?
बीजिंग में करोना से एक व्यक्ति नहीं मारा गया? और सिर्फ वुहान में हजारों..

यह विचार करना और  दिलचस्प है ., कि अब कैसे चीन ने इस पर काबू पा लिया? उन्होंने इसका क्या इलाज किया और फिर अब उसे व्यापार के लिए खोल भी दिया। आखिर कैसे? जबकि दुनिया भर के डाक्टर इसका इलाज ढूंढ रहे हैं तो चीनियों ने कैसे ये चमत्कार कर लिया?

खैर ..

करोना को हमें व्यापार युद्ध में यूएसए द्वारा चीन की बांह मोड़ने की पृष्ठभूमि में देखना चाहिए...

अमेरिका और उपर्युक्त सभी देश आर्थिक रूप से तबाह हैं...

जल्द ही अमेरिकी अर्थव्यवस्था चीन की योजना के अनुसार ढह जाएगी।

चीन जानता है कि वह अमेरिका को सैन्य रूप से नहीं हरा सकता क्योंकि अमेरीका वर्तमान में दुनिया में सबसे शक्तिशाली देश है।

तो उसने यहां वायरस का उपयोग किया ... जो कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था और रक्षा क्षमताओं को पंगु बना दे।

मुझे यकीन है कि नैन्सी पेलोसी(जो कि अमेरिकी विपक्षी दल की नेता है)  को भी इसमें एक हिस्सा मिला होगा .... ट्रम्प को पछाड़ने के लिए ...।
 राष्ट्रपति ट्रम्प हमेशा से यह बताते रहे हैं कि कैसे अमेरिकी अर्थव्यवस्था सभी मोर्चों पर सुधार कर रही थी और नौकरियां संयुक्त राज्य अमेरिका में वापस आ रही थीं।

AMERICA GREAT AGAIN बनाने की उनकी दृष्टि को नष्ट करने का एकमात्र तरीका एक ECONOMIC HAVOC है।

नैन्सी पेलोसी महाभियोग के माध्यम से ट्रम्प को नीचे लाने में असमर्थ थी ..... इसलिए क्यू ना चीन के साथ मिलकर एक वायरस जारी करके ट्रम्प को नष्ट कर दिया जाए ।

वुहान की महामारी एक सोची समझी साजिश थी।

आप ही सोचिए महामारी के चरम पर .... चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ... उन प्रभावी क्षेत्रों का दौरा करने के लिए जाते वक़्त  बस एक साधारण आरएम 1 फेसमास्क पहने हुए थे जबकि इटली में इस महामारी का इलाज कर रहे डाक्टर पूरी तरह कवर होने और सावधानी बरतने के बाद भी संक्रमित हो रहे हैं।

राष्ट्रपति के रूप में उन्हें सिर से पैर तक ढंका जाना चाहिए था ... लेकिन ऐसा नहीं था, क्यों?  क्या इसीलिए की इस महामारी से होने वाले किसी भी प्रकार के नुकसान से बचने के लिए उन्होंने पहले से ही कोई टीका लगा रखा था ? इसका मतलब है कि इस महामारी का इलाज पहले ही ढूंढ लिया गया था, बाद में इस वायरस को फैलाया गया है।
शायद यह सब चीन की योजना थी, अब  ECONOMIC COLLAPSE के कगार पर बैठे देशों से अधिकतर शेयर स्टॉक खरीदने के बाद विश्व अर्थव्यवस्था को नियंत्रित करने  की ..... बाद में चीन यह घोषणा करेगा कि उनके मेडिकल शोधकर्ताओं ने वायरस को नष्ट करने का इलाज ढूंढ लिया है और इस तरह इस नाटक की समाप्ति की घोषणा हो जाएगी और बिना किसी युद्ध के चीन ने अपना साम्राज्य पूरी दुनिया में फैला दिया। अब वह अपने देश में बैठे बैठे ही किसी भी देश की अर्थवयवस्था को हिला सकता है। जैसा की अभी भारत ने मलेशिया के साथ किया था। जब मलेशिया के राष्ट्रपति ने धारा 370 के खिलाफ बयान दिए थे, उसके बाद भारत ने वहां के बाजार को हिलाकर रख दिया। ऐसा ही अब चीन भी अपने सभी पश्चिमी गठबंधनों के साथ मिलकर विश्व के अलग अलग  देशों की अर्थव्यवस्था के साथ करेगा, और ये देश बहुत जल्द ही अपने नए मास्टर ..... चीन के गुलाम हो जाएंगे। भविष्य का युद्ध हथियारों से नहीं व्यापार से शेयर स्टॉक से लड़ा जाएगा और चीन ने इस विश्व युद्ध की शुरुआत कर दी है। आपको हमें और देश को समझना होगा कि इस तरह के युद्ध में हमारी रणनीति क्या हो?
-साभार*दृश्य 1 :*

-साभार

सावधान सजग सतर्क और एकांतवास

प्रस्तुति - डा.  सुधीर तोमर

पुरानी कहावत है "Rome was not built in a day",
पर अब नयी आ गयी है  'But it collapsed in a week", ...

तो भैया कर ली तरक्की!! जीत लिए देश!! कर ली औध्योगिक क्रांति!! कमा लिए पेट्रो डॉलर!! बना लिए मॉल्टी नेशनल कारपोरेशन!! कर लिया जिहाद!! बन गए सुपर पावर या अब भी कुछ बाकीं है ?

एक सूक्षम से परजीवी ने आपको घुटनों पर ला दिया ? न एटम बम काम आ रहे न पेट्रो रिफाइनारी ? आपका सारा विकास एक छोटे से जीवाणु से सामना नहीं कर पा रहा ?? क्या हुआ?? निकल गयी हेकड़ी ?? बस इतना ही कमाया था इतने वर्षों में कि एक छोटे से जीव ने घरों में कैद कर दिया ???

मध्य युग में पूरे यूरोप पर राज करने वाला रोम ( इटली ) नष्ट होने के कगार पर आ गया , मध्य पूर्व को अपने कदमों से रौंदने वाला ओस्मानिया साम्राज्य ( ईरान , टर्की ) अब घुटनों पर हैं , जिनके साम्राज्य का सूर्य कभी अस्त नहीं होता था , उस ब्रिटिश साम्राज्य के वारिश बर्मिंघम पैलेस में कैद हैं , जो स्वयं को आधुनिक युग की सबसे बड़ी शक्ति समझते थे , उस रूस के बॉर्डर सील हैं , जिनके एक इशारे पर दुनिया के नक़्शे बदल जाते हैं , जो पूरी दुनिया के अघोषित चौधरी हैं , उस अमेरिका में लॉक डाउन हैं और जो आने वाले समय में सबको निगल जाना चाहते थे , वो चीन , आज मुँह छिपाता फिर रहा है और सबकी गालियां खा रहा है।

और ये सब आशा भरी नज़रों से देख रहे हैं हमारे सबसे पुराने सनातनी नायक की तरफ , उस भारत की ओर जिसका सदियों अपमान करते रहे , रौंदते रहे , लूटते रहे

और ये सब किया है एक  छोटे से जीव ने जो दिखाई भी नहीं देता, मतलब ये कि एक मामूली से जीव ने आपको आपकी औकात बता दी।
वैसे बता दूँ , ये कोरोना अंत नहीं, आरम्भ है , एक नए युद्ध की , एक ऐसा युद्ध जिसमें आपके हारने की सम्भावना पूरी है।

जैसे जैसे ग्लोवल वार्मिंग बढ़ेगा , ग्लेशियरो के बर्फ पिघलेंगे और आज़ाद होंगे लाखों वर्षों से बर्फ की चादर में कैद दानवीय विषाणु जिनका न आपको परिचय है और न लड़ने की कोई तैयारी!! ये कोरोना तो झांकी है , चेतावनी है , उस आने वाली विपदा की , जिसे आपने जन्म दिया है।

मेनचेस्टर की औध्योगिक क्रांति और हारवर्ड की इकोनॉमिक्स संसार को अंत के मुहाने पे ले आयी ।।।बधाई ।

और जानते हैं, इस आपदा से लड़ने का तरीका कहाँ छुपा है ??

तक्षशिला के खंडहरो में , नालंदा की राख में , शारदा पीठ के अवशेषों में , मार्तण्डय के पत्थरों में ।।

 सूक्षम एवं परजीवियों से मनुष्य का युद्ध नया नहीं है। ये तो सृष्टि के आरम्भ से अनवरत चल रहा है और सदैव चलता रहेगा। इससे लड़ने के लिए के लिए हमने हर हथियार खोज भी लिया था , मगर आपके अहंकार, आपके लालच , स्वयं को श्रेष्ठ सिद्ध करने की हठ धर्मिता ने सब नष्ट कर दिया ।

क्या चाहिए था आपको???? स्वर्ण एवं रत्नो के भंडार ?
यूँ ही मांग लेते। राजा बलि के वंशज और कर्ण के अनुयायी आपको यूँ ही दान में दे देते ।
सांसारिक वैभव को त्यागकर आंतरिक शांति की खोज करने वाले समाज के लिए वे सब यूँ भी मूल्यहीन हीं थे , ले जाते ।

मगर आपने ये क्या किया?? विश्व वंधुत्वा की बात करने वाले समाज को नष्ट कर दिया ?
जिसका मन आया वही अश्वों पर सवार होकर चला आया , रौंदने, लूटने , मारने , जीव में शिव को देखने वाले समाज को नष्ट करने।

कोई विश्व विजेता बनने के लिए तक्षशिला को तोड़ कर चला गया, कोई सोने की चमक में अँधा होकर सोमनाथ लूट कर ले गया , तो कोई किसी आसमानी किताब को ऊँचा दिखाने के लिए नालंदा की किताबों को जला गया , किसी ने उन्माद को जिताने के लिए शारदा पीठ टुकड़े टुकड़े कर दिया , तो किसी ने अपने झंडे को ऊंचा दिखाने के लिए विश्व कल्याण का केंद्र बने गुरुकुल परंपरा को ही नष्ट कर दिया ।

और आज करुण निगाहों से देख रहे हैं उसी पराजित, अपमानित , पद दलित , भारत भूमि की ओर , जिसने अभी अभी अपने घावों को भरके अंगड़ाई लेना आरम्भ किया है ।

किन्तु , हम फिर भी निराश नहीं करेंगे , फिर से माँ भारती का आँचल आपको इस संकट की घड़ी में छाँव देगा , श्रीराम के वंशज इस दानव से भी लड़ लेंगे , ऋषि दधीचि के पुत्र अपने शरीर का अस्थि मज्जा देकर भी आपको बचाएंगे ।

किन्तु...

किन्तु, मार्ग उन्हीं नष्ट हुए हवन कुंडो से निकलेगा , जिन्हें कभी आपने अपने पैरों की ठोकर से तोड़ा था ।
आपको उसी नीम और पीपल की छाँव में आना होगा , जिसके लिए आपने हमारा उपहास किया था ।
आपको उसी गाय की महिमा को स्वीकार करना होगा , जिसे आपने अपने स्वाद का कारण बना लिया ।
उन्ही मंदिरो में जाके घंटा नाद करना होगा जिनको कभी आपने तोड़ा था,
उन्ही वेदों को पढ़ना होगा , जिन्हें कभी अट्टहास करते हुए नष्ट किया था,
उसी चन्दन तुलसी को मष्तक पर धारण करना होगा , जिसके लिए कभी हमारे मष्तक धड़ से अलग किये गए थे ।

ये प्रकृति का न्याय है और आपको स्वीकारना होगा।

फिर कहता हूँ इस दुनिया को अगर जीना है , तो सोमनाथ में सर झुकाने आना ही होगा , तक्षशिला के खंडहरों से माफ़ी मांगनी ही होगी , नालंदा की ख़ाक छाननी ही होगी ।

सर्वे भवन्तु सुखिनः , सर्वे सन्तु निरामया ,
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु , मां कश्चिद् दुःख भाग भवेत् ...🙏🙏🙏🕉🕉🕉

गुरुवार, 26 मार्च 2020

महाकवि वाट्स एप्प के आयुर्वेदिक दोहे

❄ *आयुर्वेद दोहे*❄

💧💧💧💧💧💧💧💧💧

पानी में गुड डालिए, बीत जाए जब रात!
सुबह छानकर पीजिए, अच्छे हों हालात!!

*धनिया की पत्ती मसल, बूंद नैन में डार!*
दुखती अँखियां ठीक हों, पल लागे दो-चार!!

*ऊर्जा मिलती है बहुत, पिएं गुनगुना नीर!*
कब्ज खतम हो पेट की, मिट जाए हर पीर!!

*प्रातः काल पानी पिएं, घूंट-घूंट कर आप!*
बस दो-तीन गिलास है, हर औषधि का बाप!!

*ठंडा पानी पियो मत, करता क्रूर प्रहार!*
करे हाजमे का सदा, ये तो बंटाढार!!

*भोजन करें धरती पर, अल्थी पल्थी मार!*
चबा-चबा कर खाइए, वैद्य न झांकें द्वार!!

*प्रातः काल फल रस लो, दुपहर लस्सी-छांस!*
सदा रात में दूध पी, सभी रोग का नाश!!

*प्रातः- दोपहर लीजिये, जब नियमित आहार!*
तीस मिनट की नींद लो, रोग न आवें द्वार!!

*भोजन करके रात में, घूमें कदम हजार!*
डाक्टर, ओझा, वैद्य का , लुट जाए व्यापार !!

*घूट-घूट पानी पियो, रह तनाव से दूर!*
एसिडिटी, या मोटापा, होवें चकनाचूर!!

*अर्थराइज या हार्निया, अपेंडिक्स का त्रास!*
पानी पीजै बैठकर, कभी न आवें पास!!

*रक्तचाप बढने लगे, तब मत सोचो भाय!*
सौगंध राम की खाइ के, तुरत छोड दो चाय!!

*सुबह खाइये कुवंर-सा, दुपहर यथा नरेश!*
भोजन लीजै रात में, जैसे रंक सुजीत!!

*देर रात तक जागना, रोगों का जंजाल!*
अपच,आंख के रोग सँग, तन भी रहे निढाल^^

*दर्द, घाव, फोडा, चुभन, सूजन, चोट पिराइ!*
बीस मिनट चुंबक धरौ, पिरवा जाइ हेराइ!!

*सत्तर रोगों कोे करे, चूना हमसे दूर!*
दूर करे ये बाझपन, सुस्ती अपच हुजूर!!

*भोजन करके जोहिए, केवल घंटा डेढ!*
पानी इसके बाद पी, ये औषधि का पेड!!

*अलसी, तिल, नारियल, घी सरसों का तेल!*
यही खाइए नहीं तो, हार्ट समझिए फेल!

*पहला स्थान सेंधा नमक, पहाड़ी नमक सु जान!*
श्वेत नमक है सागरी, ये है जहर समान!!

*अल्यूमिन के पात्र का, करता है जो उपयोग!*
आमंत्रित करता सदा, वह अडतालीस रोग!!

*फल या मीठा खाइके, तुरत न पीजै नीर!*
ये सब छोटी आंत में, बनते विषधर तीर!!

*चोकर खाने से सदा, बढती तन की शक्ति!*
गेहूँ मोटा पीसिए, दिल में बढे विरक्ति!!

*रोज मुलहठी चूसिए, कफ बाहर आ जाय!*
बने सुरीला कंठ भी, सबको लगत सुहाय!!

*भोजन करके खाइए, सौंफ, गुड, अजवान!*
पत्थर भी पच जायगा, जानै सकल जहान!!

*लौकी का रस पीजिए, चोकर युक्त पिसान!*
तुलसी, गुड, सेंधा नमक, हृदय रोग निदान!

*चैत्र माह में नीम की, पत्ती हर दिन खावे !*
ज्वर, डेंगू या मलेरिया, बारह मील भगावे !!

*सौ वर्षों तक वह जिए, लेते नाक से सांस!*
अल्पकाल जीवें, करें, मुंह से श्वासोच्छ्वास!!

*सितम, गर्म जल से कभी, करिये मत स्नान!*
घट जाता है आत्मबल, नैनन को नुकसान!!

*हृदय रोग से आपको, बचना है श्रीमान!*
सुरा, चाय या कोल्ड्रिंक, का मत करिए पान!!

*अगर नहावें गरम जल, तन-मन हो कमजोर!*
नयन ज्योति कमजोर हो, शक्ति घटे चहुंओर!!

*तुलसी का पत्ता करें, यदि हरदम उपयोग!*
मिट जाते हर उम्र में,तन में सारे रोग।

*कृपया इस जानकारी को जरूर आगे बढ़ाएं*

💦💦💦💦💦💦💦💦💦

मंगलवार, 24 मार्च 2020

कोरोना कुण्डलियां / दिनेश श्रीवास्तव

कोरोना महामारी तथा तद्जनित प्रभाव पर आधारित कुछ कुण्डलिया -

                    चिकित्सा-सेवक
                    ----------------------

                        ( १)

मानव सेवा में लगे,करते हो तुम काम।
तुमको करता हूँ यहाँ,शत शत बार प्रणाम।।
शत शत बार प्रणाम,चिकित्सा सेवा करते।
अहर्निशं तैयार,हमेशा ही तुम रहते।।
कहता सत्य दिनेश,सभी खाते हैं मेवा।
 तुम करते हो वीर,हमेशा मानव सेवा।।

                           (२)

करना होगा अब हमें,उनका भी सम्मान।
इस विपदा के काल मे,लगे हुए जी जान।।
लगे हुए जी जान,हमेशा तत्पर रहते।
करें चिकित्सा कर्म,नहीं हैं फिर वे डरते।।
झोली उनकी आज,प्यार से भरना होगा।
मान और सम्मान,हमेशा करना होगा।।

                    (३)

करते सेवा रात दिन, सभी चिकित्सक नर्स।
बजा तालियाँ दीजिए,उनको भी कुछ हर्ष।।
उनको भी कुछ हर्ष,दीजिए!वह मुस्काएँ।
पाकर कुछ सम्मान,आज हर्षित हो जाएँ।।
कहता सत्य दिनेश,सभी के दुख को हरते।
बने ईश-अवतार,हमारी सेवा करते।।

           मजदूर/गरीब
           -----------------
                       (४)

कोरोना ने विश्व को,किया आज है त्रस्त।
विपदा भारी आ पड़ी,अब गरीब हैं पस्त।
अब गरीब हैं पस्त, उन्हें अब कौन बचाए।
मजदूरी है बंद, कहाँ से भोजन पाए।।
कहता सत्य दिनेश,भाग्य में उनके रोना।
सबसे दुखी गरीब,बनाया है कोरोना।।

                       (५)

आती विपदा जब कभी,पहले पड़ती मार।
उस गरीब के पेट पर,जाता है वह हार।।
जाता है वह हार, टूटकर सदा बिखरता।
उसका जाता फूट, भाग्य,फिर नहीं सँवरता।।
होता दुखी दिनेश,देखकर फटती छाती।
मजदूरों के भाग्य,सदा विपदा ही आती।।

             जागरूकता/हिदायत
             --------------------------
                              (६)

शिक्षा देकर आज फिर,जागृत करें समाज।
विपदा के इस काल मे,यही जरूरत आज।।
यही जरूरत आज,करें मत लापरवाही।
कुछ दिन की है बात,बंद हो आवाजाही।।
करता विनय दिनेश,माँगता है वह भिक्षा।
सुधरें खुद भी आप,और को भी दे शिक्षा।।

                       (७)

यही हिदायत आपको,घर में रहकर आप।
बैठ वहीं पर कीजिए, माँ गायत्री जाप।।
माँ गायत्री जाप,सुखद जीवन बीतेगा।
आया जो संताप,मनुज इसको जीतेगा।।
मानो मेरी बात,करो मत कहीं शिकायत।
घर मे रहना आप,आपको यही हिदायत।।

                     ( 8)

तोड़ दीजिए चेन को,हो जाएँगे मुक्त।
घातक है जो वायरस,हो जाएगा सुस्त।।
हो जाएगा सुस्त,तभी फैलाव रुकेगा।
जाएगा ये हार, और फिर यहाँ झुकेगा।।
कोई आये पास,हाथ को जोड़ लीजिए।
यही वायरस चेन,इसे अब तोड़ दीजिए।।

                   (९)

कोरोना ने विश्व का,छीन लिया है शांति।
चेहरे सबके मलिन हैं,मुख पर दिखती क्लांति।
मुख पर दिखती क्लांति,और मुरझाया लगता।
मानव से ही दूर,आज मानव है भगता।।
करता विनय दिनेश, धैर्यता कभी न खोना।
मन मे रखना आस,नष्ट होगा कोरोना।।

                      ( १०)

सहयोगी बन कीजिए, सबका ही सहयोग।
विपदा के इस काल ने,सबसे सुंदर योग।।
सबसे सुंदर योग, अभी बाहर मत निकालें।
सरकारी अनुदेश, सभी का पालन कर लें।
करता विनय दिनेश,यहाँ पर जो हैं रोगी।
विपदा के इस काल,बने उनके सहयोगी।।

                     दिनेश श्रीवास्तव

                    ग़ाज़ियाबाद

सोमवार, 23 मार्च 2020

शहीदों की चिताओं पर...../ विवेक शुक्ल

भगत सिंह की चिता को देखने वाला कौन??

विवेक शुक्ल

  आपको शायद ही कोई शख्स मिला हो जिसने भगत सिंह की चिता को जलते हुए देखा हो। आखिर 24 मार्च,1931 को गुजरे हुए अब एक लंबा अरसा हो रहा है। उन्हें उनके दोनों साथियों राजगुरु और सुखदेव के साथ 23 मार्च, 1931 को फांसी पर लटका दिया गया था लाहौर में। उसके बाद उनका 24 मार्च,1931 को अंतिम संस्कार किया गया रात के वक्त। भगत सिंह की चिता को सतलज नदी के करीब जलते हुए देखा था पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल ने। वे तब 12-13 साल के थे।
गुजराल साहब अपने माता-पिता और कुछ पड़ोसियों के साथ लाहौर से बसों में भगत सिंह की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए गए थे। उनके साथ स्वाधीनता सेनानी सत्यावती भी थीं। वो पूर्व उप राष्ट्रपति कृष्णकांत की मां थीं। तब आज की तरह न तो खबरिया चैनल थे और न ही ट्वीटर। ले- देकर अखबारों से लोग अपनी खबरों की प्यास बुझाते थे। पर,  जनता को मालूम चल गया था कि गोरी ब्रिटिश सरकार ने भगत सिंह को उनके साथियों के साथ फांसी पर लटका दिया है और उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया है।
 “भगत सिंह तब तक देश के नायक बन चुके थे। देश चाहता था कि उन्हें फांसी न हो।” ये बातें साल 2006 में गुजराल साहब ने इस नाचीज लेखक को अपने 6, जनपथ स्थित बंगले में एक बातचीत के दौरान बताई थीं। गुजराल साहब ने बताया था कि  भगत सिंह और उनके साथियों को फांसी पर लटकाए जाने के चलते पंजाब समेत सारे देश में गुस्सा था। अवाम गोरी सरकार से सख्त खफा था।

 “ मेरे पिता  श्री अवतार नारायण गुजराल को मालूम चला कि भगत सिंह को फांसीपर लटकाने के बाद उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है, तो वे अंत्येष्टि स्थल पर जाने के लिए तैयार होने लगे। तब हमारे तक हमारे कई पड़ोसी भी  उनके साथ अंत्येष्टि स्थल पर जाने के लिए आग्रह करने लगे। मैं हालांकि तब बहुत छोटा था, तो भी पिता जी मुझे भगत सिंह की अंत्येष्टि में ले जाने के लिए तैयार थे। मैं भी उनके साथ गया बस में बैठकर। बस से अंत्येष्टि स्थल में पहुंचने में करीब पौना घंटा लगा था। मेरा छोटा भाई सतीश ( चित्रकार सतीश गुजराल) घर में ही रहा। हम जब वहां पर पहुंचे तो पहले से ही काफी लोग उधर पहुंच चुके थे। भगत सिंह की चिता जल रही थी। हालांकि वो कमजोर पड़ गई थी। दिन था 25 मार्च,1931।” गुजराल साहब उस मंजर को याद करते हुए भावुक होने लगे थे। उनकी आंखें नम हो रही थीं।
गुजराल साहब को याद था कि किस तरह से सैकड़ों लोग चिता के पास बिलख-बिलख कर रो रहे थे।
“ भगत सिंह, राज गुरु और सुखदेव के शवों को गोरी सरकार ने उनके परिवारों को नहीं सौपा था। उनका पोस्ट मार्टम करवाने से पहले ही अपने आप स्तर पर अंत्येष्टि कर दी।”
तो देश में लग जाएगी आग
दरअसल सरकार को भय था कि उनके शव उनके परिवारों को सौंपे तो देश में आग लग जाएगी। उनका यह भी कहना था कि इन तीनों शहीदों को फांसी पर लटकाने के बाद इनके शवों पर सांर्डस के परिवार वालों ने गोलियां भी मारी थीं। यानी सरकार ने बर्बरता की सारी हदों को लांघा था। उसके कई दिनों तक गुजराल साहब के घर में चूल्हा नहीं जला था। सारे देश में मातम पसर गया था। किसी को खाना खाने की सुध नहीं थी।
 कब भगत सिंह ने हैट में खिंचवाई फोटो
शहीद भगत सिंह की हैट में फोटो को सारे देश ने देखा है। उस हैट में भगत सिंह ने फोटो दिल्ली के कश्मीरी  गेट के रामनाथ फोटो स्टुडियों में खिंचवाई थी। तब उनके साथ बटुकेश्वर दत्त ने भी हैट में फोटो खिंचवाया था। यह बात 4 अप्रैल, 1929 की है। इन दोनों क्रांतिकारियों ने    चार दिनों के बाद यानी 8 अप्रैल को केंद्रीय असेंबली में बम फेंका था। बम फेंकने के बाद उन्होंने गिरफ़्तारी दी और उनके ख़िलाफ़ मुक़दमा चला। इससे पहले भगत सिंह का कोई हैट में फोटो नहीं मिलता। भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त के साथ हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपबल्किन आर्मी ( एचएसआरए) के सदस्य जयदेव कपूर भी रामनाथ फोटो स्टुडियो गए थे। कहते हैं कि कपूर ने ही उस हमले की सारी योजना की रणनीति बनाई थी।  भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त की हैट में फोटो लेने वाला रामनाथ फोटो स्टुडियो  कश्मीरी गेट में सेंट जेम्स चर्च के पास ठीक वहां पर होता था। भगत सिंह केजीवन पर लंबे समय से शोध कर रहे वरिष्ठ लेखक राजशेखर व्यास ने रामनाथ फोटो स्टुडियो से दोनों क्रांतिकारियों की 1980 में फोटो खरीदी थी। रामनाथ स्टुडियो के बाहर ही  भगत सिंह की बड़ी सी फोटो लगी हुई थी। बहरहाल, बम फेंकने की घटना के बाद रामनाथ फोटो स्टुडियों पर भी पुलिस बार-बार पूछताछ के लिए आने लगी थी। जयदेव कपूर ने उपर्युक्त फोटो और नेगेटिव बाद में रामनाथ फोटो स्टुडियो  में जाकर लिए थे।

हरिभूमि मेें पब्लिश लेख

कोरोना से डरना बहुत जरूरी है

कोरोना वायरस के मामले...

*USA*
 पहला हफ्ता - 2
 द्वितीय हफ्ता - 105
 तृतीय हफ्ता - 613

 *France*
 प्रथम हफ्ता - 12
 द्वितीय हफ्ता - 191
 तृतीय हफ्ता - 653
 चतुर्थ हफ्ता - 4499

 *Iran*
 प्रथम हफ्ता - 2
 द्वितीय हफ्ता - 43
 तृतीय हफ्ता - 245
 चतुर्थ हफ्ता - 4747
 पांचवा हफ्ता - 12729

 *Italy*
 प्रथम हफ्ता - 3
 द्वितीय हफ्ता - 152
 तृतीय हफ्ता - 1036
 चतुर्थ हफ्ता - 6362
 पांचवा हफ्ता - 21157

 *Spain*
 प्रथम हफ्ता - 8
 तृतीय हफ्ता - 674
 चतुर्थ हफ्ता - 6043

 *India*
 प्रथम हफ्ता - 3
 द्वितीय हफ्ता - 24
 तृतीय हफ्ता - 105

साथियो, अगले दो सप्ताह भारत के लिए महत्वपूर्ण हैं।
यदि हम पर्याप्त सावधानी बरतते हैं और श्रृंखला को तोड़ते हैं तो हम कोरोना वायरस का प्रकोप खत्म कर सकते हैं, वरना हमारे साथ में एक बड़ी समस्या है विशेष रूप से बुजुर्ग आबादी के लिए !
अब तक सब ठीक है।  कोरोना वायरस को रोकने के लिए भारत ने अपनी लड़ाई में अच्छा प्रदर्शन किया है।
अब हम स्टेज 3 में हैं, जिसमें वायरस सामाजिक संपर्कों और सामाजिक समारोहों में फैलता है।
यह सबसे महत्वपूर्ण चरण है और पुष्टि किए गए मामलों की संख्या प्रतिदिन तेजी से फैलती है जैसे कि फरवरी के अंतिम सप्ताह और मार्च के दूसरे सप्ताह के बीच इटली में हुआ था।  300 से 10,000 तक।  यदि भारत अगले 3 से 4 हफ्तों तक इस चरण का प्रबंधन करने में सक्षम नहीं होता है, तो संक्रमित हजारों में नहीं बल्कि लाखों में हो सकते हैं। यह अगले एक महीने के लिए महत्वपूर्ण है। यही कारण है कि अधिकांश कार्यक्रम और सार्वजनिक समारोहों को 15 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। सिर्फ इसी वजह से स्कूल बंद हैं, अनिवार्य यात्रा और हॉलिडे बग से बचें। अगले साल छुट्टियां भी आएंगी, इसलिए बच्चों को लेकर कोरोना के साथ अपनी किस्मत ना आज़माएं।
विवाह समारोह, जन्मदिन की पार्टी आदि फिर भी आती रहेंगी, लेकिन ये सोच कर की मुझे कहीं कुछ नहीं होने वाला अपने, अपनों व सामान्य जन के साथ खिलवाड़ ना करें,
पूरी सावधानी बरतें, मेडिकल हिस्ट्री ऑफ इंडिया में अगले 30 दिन सबसे महत्वपूर्ण होंगे।  किसी भी महत्वपूर्ण कार्य के लिए घर पर और बाहर रहते समय सभी सावधानी बरतें।
एहतियात बरतें,  घबराऐं नहीं !

*अगले एक महीने तक सावधान रहने के साथ दूसरों को शिक्षित करके एक जिम्मेदार नागरिक बनें !*

सता की चौथी पारी / मनोज कुमार

चुनौतियों को संभावना में बदलने का नाम है शिवराज

-मनोज कुमार

कुलजमा 15 महीने के अंतराल में शिवराजसिंह चौहान की मुख्यमंत्री के रूप वापसी मध्यप्रदेश की राजनीति में ऐतिहासिक घटना के रूप में देखा जाना चाहिए. नए मध्यप्रदेश के गठन के बाद से अब तक मुख्यमंत्री के रूप में जिन नाम को हम जानते हैं, उनमें से कोई ऐसा नहीं है कि लगातार 13 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे होंं और बहुत छोटे अंतराल में वापस मुख्यमंत्री बनकर सत्ता में वापसी हुई हो. अपनों और परायों को मुरीद बना लेना शिवराज सिंह चौहान के व्यक्तित्व की खासियत है तो राजनीतिक कौशल का लोहा भी वे मनवाते रहे हैं. एक बार फिर मध्यप्रदेश की राजनीति में वे चाणक्य बनकर नहीं बल्कि एक सौम्य राजनेता के रूप में अपनी वापसी की है. एक जननेता और जननायक के रूप में उनकी छवि बेमिसाल है क्योंकि वे सहज हैं, सरल हैं और आम और खास दोनों के लिए सर्वदा उपलब्ध रहने वाले राजनेताओं में हैं. 13 वर्षों के अपने लम्बे कार्यकाल में ऐसे कई अवसर आए जब वे मुख्यमंत्री के रूप में नहीं बल्कि कभी घर-परिवार के मुखिया बनकर तो कभी भाई और मामा बनकर. मामा शिवराजसिंह की जब एक बार फिर वापसी हुई है तो प्रदेश की जनता की उम्मीदें और बढ़ गई है. यह उम्मीदें शिवराज सरकार के लिए चुनौतीपूर्ण है लेकिन सच यही है कि चुनौतियों को संभावना में बदलने का नाम ही शिवराजसिंह चौहान है.

शिवराजसिंह चौहान को आप किस रूप में देखते हैं? यह सवाल आपसे पूछा जाए तो स्वाभाविक रूप से जवाब होगा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में लेकिन इससे आगे आपसे पूछा जाए कि एक आम आदमी के रूप में क्यों नहीं तो जवाब देने में थोड़ा वक्त लग सकता है. इस सवाल का जवाब देने में वक्त लगना स्वाभाविक है क्योंकि जिस कालखंड में हम जी रहे हैं अथवा पिछला समय हमने जो गुजारा है, उसमें व्यक्ति को उसके गुणों से नहीं बल्कि उसके पद और पद की हैसियत से पहचाना है. स्वाभाविक है कि शिवराजसिंह चौहान की पहचान एक मुख्यमंत्री के रूप में है और इतिहास के पन्नों में भी उन्हें इसी पहचान के साथ दर्ज किया जाएगा लेकिन सच तो यह है कि अपना सा लगने वाला यह मुख्यमंत्री हमारे बीच का, आज भी अपना सा ही है. शिवराजसिंह के चेहरे पर तेज है तो कामयाबी का लेकिन मुख्यमंत्री होने का गरूर पहले भी नहीं रहा और आज भी नहीं होगा. चेहरे पर राजनेता की छाप नहीं. सत्ता के शीर्ष पर बैठने की उनकी कभी शर्त नहीं रही बल्कि उनका संकल्प रहा है प्रदेश की बेहतरी का. वे राजनीति में आने से पहले भी आम आदमी की आवाज उठाने में कभी पीछे नहीं रहे. वे किसी विचारधारा के प्रवर्तक हो सकते हैं लेकिन वे संवेदनशील इंसान है. एक ऐसा इंसान जो अन्याय को लेकर तड़प उठता है और यह सोचे बिना कि परिणाम क्या होगा, अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने निकल पड़ता है. बहुतेरों को यह ज्ञात नहीं होगा कि शिवराजसिंह चौहान किसी समय मजदूरों को कम मजदूरी मिलने के मुद्दे पर अपने ही परिवार के खिलाफ खड़े हो गए थे. शिवराजसिंह चौहान का यह तेवर परिवार को अंचभा में डालने वाला था. मामूली सजा भी मिली लेकिन उन्होंने आगाज कर दिया था कि वे आम आदमी के हक के लिए आवाज उठाते रहेंगे. ऐसा भी नहीं है कि शिवराजसिंह चौहान में कुछ कमियां ना हो लेकिन जो खूबियां उनके व्यक्तित्व में है, वह उन कमियों को बौना कर देती है.

कुछ पुराने दिनों को याद कर लेना भी इस अवसर पर सामयिक हो जाता है. ज्ञात रहे कि बीते 13 सालों में शिवराजसिंह चौहान के कांधे पर हाथ रखकर सैकड़ों लोग यह कहते मिल जाते थे कि शिवराज हमारे साथ पढ़े हैं. ‘शिवराज हमारे साथ पढ़े हैं’, इसमें अपनापन तो था ही लेकिन एक भाव यह भी कि देखो हमारे साथ पढ़ा विद्यार्थी, हमारा दोस्त शिवराजसिंह आज मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री है. थोड़े से लोग इस बात पर गर्व करते हैं कि ‘हम शिवराजसिंह के साथ पढ़े हैं’ं और थोड़े से लोग होंगे जो कहते मिल जाएंगे-‘शिवराजसिंह और हम साथ पढ़े हैं.’ शिवराजसिंह के साथ सहपाठी होने की यह गर्वानुभूति सालों गुजर जाने के बाद हो रही है तो इसलिए कि शिवराजसिंह चौहान जब भोपाल के अपने स्कूल ‘मॉडल स्कूल’ में जाते हैं तो मुख्यमंत्री बनकर नहीं, स्कूल के एक पुराने विद्यार्थी की तरह. शिक्षकों का चरण स्पर्श करना नहीं भूले. सहपाठियों को नाम से याद रखना और उन्हें संबोधित करना उनकी सादगी की एक झलक है.

1956 में जब नए मध्यप्रदेश का गठन हुआ और समय-समय पर मुख्यमंत्री बदलते रहे. हर मुख्यमंत्री की अपनी शैली थी. काम करने से लेकर जीवन जीने तक. लगभग सभी मुख्यमंत्री कुछ अलग दिखना चाहते थे या लोगों ने उन्हें वैसा प्रस्तुत करने की कोशिश की लेकिन 2005 में मुख्यमंत्री के इस परम्परागत चेहरे के विपरीत सादगी भरा एक चेहरा नुमाया हुआ था शिवराजसिंह चौहान का. संसद से विधानसभा और मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के बाद भी उन्होंने अपने लिए कोई बनावट नहीं की. उनकी बुनावट इतनी मोहक थी कि कभी पांव पांव वाले भइया के नाम से मशहूर शिवराजसिंह मामा के नाम से मशहूर हो गए. ऐसा नहीं है कि शिवराजसिंह चौहान पहले मुख्यमंत्री हों जिन्हें विशेषण दिया गया बल्कि लगभग हर मुख्यमंत्री को उनकी कार्यशैली और उनके तेवर के अनुरूप विशेषण मिलता रहा है. कोई राजा-महाराजा कहलाए तो किसी को संवेदनशील होने का विशेषण दिया गया. संत और साध्वी के रूप में मध्यप्रदेश की सत्ता सम्हालने वाले भी थे लेकिन लगातार सत्ता के शिखर पर बैठे शिवराजसिंह चौहान की सादगी चर्चा में रही. एक बार जब वे सत्ता के शीर्ष पर बैठ रहे हैं तो इस बार भी उनकी सादगी, स्पष्टवादिता और अपनों के लिए जुझारूपन एक कारण होगा.

शिवराजसिंह चौहान की सादगी भारतीय राजनीति में उन्हें अलग तरह से रखती है. ‘आम’ से ‘खास’ बनने में उनकी कोई रूचि नहीं रही सो वे जैसा थे, वैसा ही बना रहना चाहते हैं. लगभग हर जगह वे अपनी चिरपरिचित मुस्कान के साथ पायजामा-कुरता में मिलेंगे. जब वे अवकाश पर होते हैं तो निहायत एक आदमी की तरह टीशर्ट और फुलपेंट में दिख जाते हैं. यह उनका प्रिय लिबास है. तामझाम और शोशेबाजी के इस आधुनिक दौर में शिवराजसिंह की यह सादगी उन्हें औरों से अलग, बिलकुल अलग बनाती है. शिवराजसिंह की सादगी का आलम यह है कि वे गांव-देहात के दौरे के समय धूल भरी सडक़ में अपने लोगों के साथ बैठने में कोई हिचक नहीं करते हैं.

इस अवसर पर एक घटना का उल्लेख करना लाजिमी हो जाता है. विदिशा में जब वे सडक़ निर्माण का औचक निरीक्षण के लिए पहुंचते हैं और बताते हैं कि वे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान हैं तो मजदूर उन्हें पहचानने से इंकार कर देते हैंं. इस वाकये से शिवराजसिंह के चेहरे पर गुस्से का भाव नहीं आता है बल्कि वे हंसी में लेते हैं. साथ चल रहे अफसरों को कहते हैं चलो, भई यहां शिवराज को कोई पहचानता नहीं. क्या यह संभव है कि एक मुख्यमंत्री को उसकी जनता पहचानने से इंकार करे और वह निर्विकार भाव से लौट आए? यह सादगी शिवराजसिंह में मिल सकती है. उनके इन्हीं अनुभवों ने उन्हें आम आदमी से जोडऩे के लिए कई तरह के जतन करने का उपाय भी बताया. इन्हीं में से एक मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली विभिन्न वर्गों की पंचायत रही है. कभी मुख्यमंत्री आवास आम आदमी के लिए तिलस्म सा था. बाहर से लोग अंदाज लगाया करते थे कि अंदर क्या क्या होगा लेकिन जब आम आदमी को मुख्यमंत्री आवास से बुलावा आया तो यह तिलस्म टूट गया था.

शिवराजसिंह की सादगी के यह उद्धरण वह हैं जिसकी गवाही पूरा मध्यप्रदेश दे रहा है. हां, यह बात भी तय है कि जब आप शिवराजसिंह चौहान को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में जांचते हैं, परखते हैं तो एक राजनेता के रूप में कुछ कमियां आप को दिख सकती हैं. कुछ फैसले सबके मन के नहीं होते हैं और इस बिना पर आप उन्हें घेरे में ले सकते हैं लेकिन एक आदमी से जब आप सवाल करेंगे तो उनका जवाब होगा कि अपना अपना सा लगने वाला यह शिवराज हमारा मुख्यमंत्री है और हमें ऐसा ही मुख्यमंत्री चाहिए. शिवराजसिंह चौहान चौथी दफा मध्यप्रदेश के सिंहासन पर विराजमान हो रहे हैं तो वह सारे मिथक टूट जाते हैं कि भाजपा हाइकमान उनकेे नाम पर सहमत नहीं है. या ऐसे ही तमाम तरह के तर्क-कुर्तक धराशायी हो जाते हैं. उन पर यह आरोप भी सहजता से कई तरह के आरोप लगाया जा सकता है लेकिन सारे आरोप बेमानी हो जाते हैं क्योंकि जो जनता से दूर है, वह सिंहासन से दूर है. 

भारत

  लेख संवाद पढ़ें अपुनरीक्षित बदलाव सम्पादित करें इतिहास देखें देखा गया भारत गणराज्य Republic of India ( अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में देखें) ध...