शनिवार, 2 फ़रवरी 2013

NATIONAL WORKSHOP PROPOSED DATES 6,7,8 MARCH 2013






NATIONAL WORKSHOP PROPOSED DATES 6,7,8 MARCH 2013
SOCIAL RELEVANCE OF DISTANCE EDUCATION


Concept Note:

The most powerful winds of change in education have been propelled by the
distance learning concepts. The philosophy of distance education underlines
the need to functionally link the section of society that has been deprived of
the benefits of higher education with the main stream of country’s human
resources.
The humanity is witnessing an unprecedented explosion of knowledge
because of rapid scientific and technological developments. On the other
hand an unprecedented growth rate of population in the country has resulted
in the corresponding increase in number of students. The existing formal
system of education, on account of its rigidity and high cost, finds it difficult
to involve all those who desire to join the main stream of higher education.
The existing formal system is also not expected to incorporate new changes
as speedily as desired. By its very nature it is also unable to address to the
needs of that section of young generation which suffers from economic,
social and geographical deprivation grounds. Distance education method has
the potential and prospects of bridging the techno-educational gaps in higher
education system. The proposed workshop anticipates focused discussions
on such key aspects by resource persons.
The younger generation that stands deprived of the advantage of
formal learning has its own limitations and varied needs. Due to abject
poverty earning comes before learning for them. In addition geographical
isolation, due to lack of communication, particularly in the hill and plateau
regions of the country, precludes their involvement with formal education
courses. The misfortune of our country has been the existence of socially
isolated or disadvantaged groups due to financial, physical, social, emotional
or family circumstances. They want to learn without depriving themselves
from their basic occupation which supports their family.
In such a context the proposed workshop envisages the need of
improvement in the excellence of human resources of the nation to meet the
emerging challenges of globalization and modernization. The philosophy
and ideas generated through a nation-wide discussion on the theme will help
in steering the existing system of distance education in the University for
achieving the aims.
The proposed seminar asserts that democratization of education can
be achieved through strengthening of distance education efforts. It is because
there are people from different age and sex groups who desire to enhance
their educational qualifications. The gap between male and female literacy is
a big hurdle in the path of progress of the nation. The population in general
and females in particular are not in a situation to join formal education
institutions and for them distance learning is the only means to add to their
working capability.
The easy accessibility of distance education is the main reason why
the deliberations on various aspects of distance education are supposed to
have better prospects of enhancing the quality of human resources and of
bridging the socio-economic and geographical gaps in the path of learning.
Rationale of Seminar.
Mahatma Gandhi International Hindi University has been set up with
the aim of establishing Hindi as an international language and to familiarize
the society in general with different branches of knowledge. The University
aims to introduce innovative set of courses which may augment social
awareness concerning issues from local to global scales. The University
comprises of a full-fledge Department of Distance Education. The
philosophy of Distance Education underlines the need to functionally link
the section of society that has been deprived of the benefits of higher
education.
The University has emerged as a centre where experts from various
academic and extra-academic fields keep on assembling and imparting
theoretical, experimental and field based knowledge with the Department of
Distance Education as a keystone in augmenting social linkages with various
sections of the society. The organization of the proposed National workshop
will strengthen its aspiration to retrieve not only the social and geographical
isolation of society deprived of the reach to higher education but also to
bring together people of different age-groups to enhance their vision of
higher education. The assemblage of eminent speakers and prospective
participants will benefit the university community in general.
Objectives:
i. To promote capacity building opportunities through the streams of
Distance Education.
ii. To advise the participants on conceptual and theoretical aspects of
Distance Education.
iii. To provide a platform for interactive discussions on democratic
aspirations of higher education.
iv. To propose a pilot project involving issues related to selfimprovement
of deprived individuals through Distance Education.
v. To put forward a working plan for self-improvement of younger
generation through Distance Education.
The Organization of the seminar
The execution of the proposed seminar will generally be based on –
i. Interactive thematic presentations by resource persons.
ii. Individualized / group based focused presentations by participants.
iii. Paper presentation on theoretical and conceptual aspects.
Focal Themesa.
Historical Perspective of Distance Education.
b. Democratization of Education through Distance Education.
c. Maximizing Socio-geographical Interactions and
Effectiveness within Distance Education.
d. Societal Reformation of Women’s Rights through
Distance Education
For detail information please contact
Coordinator
Amrendra Kumar Sharma
Distance Education Secretariat
amrendrakumarsharma@gmail.com
Mobile no. 9422905755

हिन्दी समय / सेमिनार पहले दो दिन की रपट / 2013





शनिवार, 2 फरवरी 2013




दलित साहित्‍य की हो रही है क्‍लोनिंग  –प्रो. तुलसीराम

हिंदी विश्‍वविद्यालय में दलित अभिव्‍यक्ति पर विमर्श

 महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय में हिंदी समय के दूसरे दिन `दलित अभिव्‍यक्ति` सत्र में सुविख्‍यात चिंतक प्रो. तुलसीराम ने कहा कि दलित साहित्‍य में नेतृत्‍व का प्रश्‍न खड़ा हो गया है। भारतीय साहित्‍य में दलित साहित्‍य के प्रभाव को देखते हुए कुछ लोग दलित साहित्‍य की क्‍लोनिंग कर रहे हैं।
      प्रो. तुलसीराम ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और दलित साहित्‍य को अपने भाषण के केंद्र में रखते हुए कहा कि शिक्षित समाज की ही अभिव्‍यक्ति हो सकती है। ऐसा समाज अपना दुख, दर्द विभिन्‍न मंचों से व्‍यक्‍त कर सकता है। मजदूर और गरीबों पर कोई ध्‍यान नहीं देता क्‍योंकि वह अपने आपको  अभिव्‍यक्‍त नहीं कर सकता। समाज में स्‍थापित कुछ संगठन अभिव्‍यक्ति की स्‍वतंत्रता को आघात पहुंचा रहे हैं। इसे कल्‍चरल पोलिस की संज्ञा देते हुए उन्‍होंने कहा कि ऐसी स्थिति में अभिव्‍यक्ति की आजादी का सवाल हमारे सामने बड़ी चुनौती के रूप में उभर रहा है। आशीष नंदी प्रकरण का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि नंदी का बयान एकदम गलत है परंतु मुकदमें चलाकर ऐसे सवाल हल नहीं हो सकते। अच्‍छे साहित्‍य के लिए स्‍पर्धात्‍मक अभिव्‍यक्त्‍िा की जरूरत है। आत्‍मकथा और दलित साहित्‍य के संबंध को रेखांकित करते हुए उन्‍होंने कहा कि दलित आत्मकथा केवल दलित ही लिख सकता है। उन्‍होंने अपने वक्‍तव्‍य में आर्यों का भारत आना, गांधी आंबेडकर संबंध, आंबेडकर कालमार्क्‍स विमर्श आदि पर अपनी बात रखी। उन्‍होंने आंबेडकर साहित्‍य के अनुवादक चांगदेव खैरमोडे की पुस्‍तकों का उल्‍लेख करते हुए मेनिफेस्‍टो ऑफ शेडयुल कास्‍ट, लैंड नेशनलाईजेशन, लेबर पार्टी आदि की भी चर्चा की।
      कृष्‍णा किरवले ने महाराष्‍ट्र और दलित साहित्‍य का उल्‍लेख करते हुए कहा कि महाराष्‍ट्र में दलित साहित्‍य की चौथी पीढ़ी चल रही है। इन तमाम पीढ़ियों के लेखन में दलित साहित्‍य ही मुखर है। वर्तमान समय में दलित साहित्‍य को  सम्‍यक साहित्‍य, आंबेडकरी सम्मेलन, विद्रोही सम्मेलन, समतावादी सम्मेलन जैसे नाम दिये जा रहे हैं। यह साहित्‍य एक जाति का नहीं अपितु सभी जातियों का एक संयुक्‍त समूह है। उन्‍होंने कहा कि दलित लेखन को नकारना पूरे आंदोलन को  नकारने जैसा है। लिखने वालों की प्रेरणा आंबेडकर रहे हैं और यह साहित्‍य तलवार की बजाय लेखनी को हथियार मानता है। स्‍वामी सहजानंद सरस्‍वती संग्रहालय में दलित अभिव्‍यक्ति पर हुई बहस में जे. वी. पवार, जयप्रकाश कर्दम, कृष्‍णा किरवले, जयनंदन, प्रो. हेमलता माहेश्‍वर, डॉ. निशा शेंडे आदि वक्‍ताओं ने भी अपने विचार रखे।  सत्र का संचालन सहायक प्रोफेसर संदीप सपकाले ने किया। 



स्‍त्री विमर्श भारत की ही देन – प्रो. के. एम. मालती
स्‍त्री विमर्श की शुरूआत पश्चिम से नहीं बल्कि भारत में ही हुई है। यह विमर्श अब किसी प्रदेश विशेष में ही सीमित न रह कर देश के सुदूर क्षेत्र में पहुंच गया है। उक्‍त विचार प्रो. के. एम. मालती ने व्‍य‍क्‍त किये। वह महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में चल रहे हिंदी का दूसरा समय के दूसरे दिन शनिवार को स्त्री अस्मिता पर  महादेवी वर्मा कक्ष में आयोजित चर्चा में सत्र की अध्यक्षता कर रही थी।
चर्चा में सहभागिता करते हुए विश्‍वविद्यालय के स्त्री अध्ययन की सहायक प्रोफेसर वासंती रमन ने कहा कि स्त्री की पहचान दूसरें की पहचान के साथ जुड़ी होती है चाहे वह जाति से हों या धर्म से। स्त्री-अध्ययन और महिला आंदोलन को जोड़ कर देखे तो उसके रास्ते और भी निकलेंगे। उन्होंने कहा कि महिला प्रश्न महिला आंदोलन स्त्री अध्ययन समाज के जनमानवीयकरण के लिए जरुरी है। इसी से हिंदी भाषाएं समाज एवं देश का विकास होगा। उन्‍होंने नामवर सिंह द्वारा स्‍त्री और दलितों के विषय में दिये गये विचार का समर्थन किया।
सुधा सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि हिंदी साहित्य के इतिहास लेखन में महिलाओं के लेखन की चर्चा नहीं है। इसमें हमें यह भी याद रखना होगा कि गांधीजी के अहिंसा और सत्याग्रह आंदोलन में स्त्रियों का योगदान एक औजार की तरह था लेकिन 1950 के बाद स्त्रियों ने दंगों का दंश  भी झेला फिर आगे स्त्रियांघर की चारदीवारी में बंध कर रह गई। स्त्रियों को पूरी तरह सशक्त होने के लिए जनदबाव की आवश्‍यकता है। साथ ही उसे राजनीतिक संगठनों से जुड़ने की भी आवश्‍यकता है।
“शिकंजे का दर्द” की लेखिका सुशीला टाकभौरे ने कहा कि स्त्रियों का संरक्षण उसके लिए एक नियंत्रण की तरह है। दलित साहित्य के अस्तित्व पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह साहित्य सबसे पहले महाराष्ट्र में मराठी भाषा में आया। दलित स्त्री लेखन में चेतना और उत्पीड़न की बात होती है। वह पूरी तरह से जागृत रहती है, जबकि गैर-दलित महिला लेखन में ऐसा नहीं है। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि जिस धर्म में स्त्री की विड़ंबना होती है उस  असमानता के लेखन में परिवर्तन होना चाहिए, साथ ही विरोध भी जरुरी है। समाज की मानसिकता जातिवाद से नहीं बदली जा सकती बल्कि उन्हें खुद को बदलना होगा। अतंमें उन्होंने अपने व्याख्यान में कहा कि ‘स्त्री स्वयं एक व्यक्ति है और वह जब स्वयं निर्णय ले तभी वह सबल हो सकती है।’
सुप्रिया पाठक कहा कि स्‍त्री अध्‍ययन पाठयक्रम महिलाओं को एक स्थान प्रदान करता है। जब तक सारे समाज को मिलाकर विचार नहीं करेंगे तब तक कोई भी विमर्श सत्यापित नहीं हो सकता। जैसे हिंदी के बीच से बोलियों को यदि निकाल दिया जाए भाषा ही नहीं बचेगी। उसी तरह स्त्री समाज की हर हिस्से से जुड़ी हुई है।
 सर्वेश जैन ने दलित महिला के न्याय की बात कहीं। उन्होंने कहा कि स्त्रियों के सशक्तीकरण के लिए पुरुषों की मानकिसता बदलने की जरुरत है।
इस दौरान छात्रों द्वारा उपस्थित किये गए प्रश्‍नों का उत्तर मंचास्‍थ वक्‍ताओं ने दिया। कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन स्त्री अध्ययन विभाग के सहायक प्रोफेसर शरद जायसवाल ने किया।



चेतना से कलम का सिपाही बनना है- वरवर राव

       महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में आयोजित हिंदी के समय के दूसरे दिन अन्य जनांदोलन सत्र में विचारोत्तेजक बहस हुई। प्रख्यात चिंतक वरवर राव ने कहा कि समाज और व्यवस्था को बदलने के लिए आंदोलन होने चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में महिला, आदिवासी और विस्थापितों के आंदोलन चल रहे हैं। देश के कई हिस्सों में व्याप्त असमानता को भी बातचीत का विषय बनाया जाना चाहिए। आंध्र और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में काफी असमानता है। उन्होंने कहा कि आज हम नंदीग्राम, सिंगुर, या छत्तीसगढ़ में हो रहे विस्थापन पर बात नहीं करते। आज भी अस्पृश्यता और अछूत का दौर महाराष्ट्र में चल रहा है। राव ने लेखकों की भूमिका याद दिलाते हुए कहा कि हमारा ध्यान इस पर होना चाहिए कि हमें पूंजी का दास बनना है या चेतना से कलम का सिपाही बनना है। प्रगतिशील लेखक संघ की भूमिका आज समाप्त हो रही है जो कि चिंतनीय है। जनांदोलन से जुडे अरविंद अंजुम ने अपनी बात झारखंड के संदर्भ में रखी। उन्होंने कहा कि पहले हमारी धारणा थी कि विकास के लिए बलिदान जरूरी है। उन्होंने एक महत्वपूर्ण बात कही कि जनांदोलन में विचारधारा का अभाव है और मुद्दे हावी हैं इसलिए जरूरी है कि इसका वैचारिक आधार पुख्ता किया जाए। नंदीग्राम डायरी के लेखक पुष्पराज ने कहा कि आज पूरे मीडिया में कहीं से भी एक संपादक नहीं कहता कि आप जनांदोलन पर लिखिए। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में संघर्षरत लोग कहते थे- ‘जान देबो जमीन देबो ना’ मैं ऐसे लोगों की बात लिखने वाला पत्रकार हूं। आप राजसत्ता के साथ रहना चाहते हैं या आम जनता के साथ यह खुद आपको तय करना होगा। उन्होंने कहा कि जन आंदोलन की पत्रकारिता होनी चाहिए और कलम के सिपाहियों की फौज खड़ी होनी चाहिए। युवा कथाकार सत्यानारायण पटेल ने कुछ अधिक तल्ख अंदाज में अपनी बात मध्य प्रदेश में हो रहे जन आंदोलनों के संदर्भ में रखी। उन्होंने कहा कि चकाचौंध दुनिया को एक अंधेरे भरी आबादी के गटर में धकेल रही है। इक्कीसवीं सदी का संघर्ष मनुष्यों और पशुओं के बीच है। प्रो. रमेश दीक्षित ने कहा कि अभिव्यक्ति की जो आजादी भारत में है वह किसी दूसरे देश में नहीं है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन की संभावना संसदीय लोकतंत्र सबसे अधिक है और हमें उसका भरसक इस्तेमाल करना चाहिए। आज बाजारवादी शक्तियों का प्रतिरोध नहीं हो रहा है, जिसका प्रतिरोध किये जाने की ज्यादा जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिकी पूंजीवाद का एजेंट नहीं है। कथाकार औऱ चिंतक प्रेमपाल शर्मा ने संक्षेप में कहा कि भारत में पिछले दो वर्षों में जन आंदोलनों के लिए कुछ जमीन तैयार हुई है और संभावना है कि यह सिलसिला आगे भी चलता रहेगा। आम जनता के लिए हरियाणा में साहित्य उपक्रम प्रकाशन के माध्यम से साहित्य के लिए माहौल बनाने वाले विकास नारायण राय ने कहा कि भाषा और साहित्य दो अलग-अलग चीजें हैं। उन्होंने कहा कि आज अच्छा साहित्य लिखा जा रहा लेकिन वह वह लाखों पाठकों तक नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने कहा कि साहित्य में बहुत ताकत है बस जरूरत है उसको आम जनता तक पहुंचाने की। आलोचक खगेंद्र ठाकुर ने सत्र में हुई बहस पर अपनी टिप्पणी की। सभागार में कुलपति विभूति नारायण राय, कथाकार से.रा. यात्री, गंगा प्रसाद विमल, संजीव, शिवमूर्ति, जयप्रकाश धूमकेतु, अशोक मिश्र, प्रकाश त्रिपाठी, स्वाधीन, मनोज मोहन, प्रो.के के सिंह, अमरेंद्र कुमार शर्मा, सहित विश्वविद्यालय के शोधार्थी व छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कायर्क्रम का सफल संचालन वरिष्ठ पत्रकार व चिंतक रामशरण जोशी ने किया। 

शुक्रवार, 1 फरवरी 2013




आलोचना की प्रवृत्ति भी विकसित करनी होगी – नामवर सिंह

हम लोग आज कल हिसाब चुकता करने में लगे हैं। समालोचक आज अपना दायित्‍व भूल चुका है। वह किसी रचना की समालोचना ह्रदय से नहीं कर पा रहा है। समालोचक को खुद अपनी आलोचना भी करने की प्रवृत्ति विकसित करनी होगी। शुक्रवार को हिंदी के विख्‍यात आलोचक प्रो नामवर सिंह ने हिंदी का दूसरा समय के हिंदी आलोचना कार्यक्रम में संबोधन के दौरान ये बातें कहीं। हिंदी आलोचना के इस कार्यक्रम में देश भर के कई समालोचक जमा हुए थे।
समता भवन के रामचंद्र शुक्‍ल सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रख्‍यात आलोचक प्रो. निर्मला जैन ने कहा कि आलोचक आज आतंक का पर्याय हो गया है। कोई रचनाकार भी अपनी रचना की आलोचना सुनना नहीं चाहता। यह आलोचना वह है, जो मंच से कृति की प्रशंसा करता है। उन्‍होंने कहा कि आलोचकों से सैद्धांतिकी के निर्माण की अपेक्षा करना गलत है। आलोचना को यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन यूजीसी के मानदंडों में भी नहीं बांधा जा सकता है। इसके नियमों का पालन करना आलोचकों का काम नहीं है। प्रो. जैन ने कहा कि देशी तत्‍व को छोड़कर आलोचना नहीं की जा सकती। पाठकों में रचना के प्रति जागृति पैदा करना भी आलोचकों का ही दायित्‍व है। रचना और आलोचना के बीच समय अंतराल जरूरी है।
     आलोचक खगेंद्र ठाकुकर ने कहा कि समाज में जनतंत्र के विकास के साथ लोकतंत्र का विकास जुड़ा है। किसी भी रचना का यथार्थ बाहर होता है। उसका सत्‍यापन आलोचक के लिए जरूरी है। आज की आलोचना कमजोर पड़ रही है। क्‍योंकि आलोचक सत्‍ता उन्‍मुख हो गए है। श्री ठाकुर ने कहा कि आलोचना और सत्‍ता एक साथ नहीं चल सकती। उन्‍होंने प्रेमचंद की रचना को सामने रखते हुए कहा कि उनकी तमाम रचनाओं के सामाजिक यथार्थ हैं। समाज की विसंगतियां उनकी रचनाओं में दिखती हैं।
     कवि‍ श्‍याम कश्‍यप ने अपने वक्‍तव्‍य में कहा कि आज संकट आलोचना का नहीं है, बल्कि आलोचकों का है। आलोचक अपने संकट को आलोचना का संकट बता देते हैं। जाने माने आलोचक एवं हिंदी विद्यापीठ के प्रो. सूरज पालीवाल ने इस बात को लेकर चिंता जताई कि आज हिंदी समालोचना का स्‍वरूप नहीं बन पा रहा है। कविता के नए प्रतिमान के बाद हिंदी आलोचना में घालमेल की स्थिति बन गई है। इस मौके पर राहूल सिंह, भारत भारद्वाज, अवधेश मिश्र, गौतम सान्‍याल और अखिलेश ने भी आलोचना को लेकर अपने-अपने विचार रखे। हिंदी आलोचना का संचालन प्रो शंभु गुप्‍त ने किया। विश्‍वविद्यालय के कई शो‍धार्थियों ने भी इसमें हिस्‍सा लिया। 



साहित्य जीवन  से कट चुका है- रवींद्र कालिया

महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय के हिंदी का दूसरा समय कार्यक्रम के पहले दिन सआदत हसन मंटो कक्ष में हिंदी कथा साहित्‍य पर हुई बहस पर अध्यक्षीय टिप्पणी करते हुए प्रख्‍यात कथाशिल्पी और नया ज्ञानोदय के संपादक रवींद्र कालिया ने कहा कि हमारा समय को समझने का दावा खोखला है। साहित्‍य जीवन से कट चुका है। स्‍त्री की स्थिति आज भी दारुण है। हमारे लेखक किसानों की स्थिति से बेखबर हैं। समाज तेजी से बदला है। देखा जा रहा है कि समाज की गति साहित्‍य से तेज है। पहले साहित्‍य समाज का दर्पण हुआ करता था, आज ऐसा नहीं है। साहित्‍य आज समाज के पीछे लंगड़ाता हुआ चल रहा है। उन्‍होंने कहा कि भाषा समय के साथ बदलती है। हमें आज प्रेमचंद, फैज, गालिब की भाषा प्रासंगिक लगती है। आज के कई रचनाकारों की भाषा खोखली हो चुकी है। उन्‍होंने कहा कि चर्चा नई पीढ़ी के द्वारा लिखी जा रही रचनाओं पर केंद्रित होनी चाहिए थी। अंत में उन्‍होंने कहा कि चीजें, वहीं चमकाई जाती हैं, जहां जंग लग जाता है।
प्रख्‍यात कथाकार और विश्‍वविद्यालय में रायटर इन रजिडेंस संजीव ने नई पीढ़ी के लेखकों द्वारा उपन्‍यास न लिखे जाने का मुद्दा उठाया। उन्‍होंने कहा कि पिछले दिनों हिंदी के एक बड़े प्रकाशक द्वारा युवा लेखकों के लिए हिंदी उपन्‍यास प्रतियोगिता का आयो‍जन किया गया था, जिसमें उनको पुरस्‍कार देने लायक उपन्‍यास नहीं मिले। उन्‍होंने कहा कि उपन्‍यास विधा नये लेखकों को आकर्षित नहीं कर पा रही है। उन्‍होंने कहा कि आज युवा लेखकों के पास सरोकार नहीं हैं और उनका पूरा ध्‍यान करिअर की ओर है।
कथाकार अखिलेश ने कहा कि यह एक साथ निर्माण और ध्‍वंस का समय है। यह ऊपर से जितना चमकदार है, अंदर से वह उतना धूसर, कालिख भरा है। आज से पहले सरल यथार्थ का समय था। उन्‍होंने कहा कि आज बहुत बड़ा मध्‍यवर्ग तैयार हुआ है। आज के कहानीकारों ने कहानी की भाषा और शिल्‍प को बदला है।
युवा लेखिका हुस्‍न तबस्सुम निहां ने मुस्लिम समाज की महिला लेखकों को होने वाली पारिवारिक दिक्कतों का उल्‍लेख किया। उन्होंने शिकायत के अंदाज में कहा कि साहित्यिक जगत मुस्लिम लेखिकाओं को नकार रहा है। कथाकार जयनंदन ने कहा कि आज हिंदी में अच्‍छी कहानियां लिखी जा रही हैं। उन्‍होंने जोर देकर कहा कि हिंदी में लिखकर रोटी नहीं कमाई जा सकती जबकि अंग्रेजी में ऐसा संभव है।
वरिष्ठ कथाकार ममता कालिया ने कहा कि कथा साहित्‍य का अगला समय वही है जो कहानियां हमें याद रह जाएं। प्रियदर्शन मालवीय ने कहा कि हिंदी के कहानीकार जोखिम उठाना नहीं चाहते और बच-बचाकर चलते हैं। सच्‍चाई यह है कि जोखिम न उठाना ही हिंदी कहानी की मुख्‍य समस्‍या है। हम जटिल प्रश्‍नों से टकराना नहीं चाहते। चंदन पांडे ने अपने वक्‍तव्‍य में कहा कि जातिवाद के जहर पर हिंदी में नगण्य लेखन मिलता है। भष्‍टाचार के नाम पर आज तक हमारे पास श्रीलाल शुक्‍ल का रागदरबारी, विभूति नारायण राय का तबादला ही है। आज हिंदी कथा साहित्‍य की पाठकों तक पहुंच बहुत चिंतनीय है जबकि हिंदी पट्टी में 10-15 करोड़ की आबादी वाला मध्‍यवर्ग है। 
सत्र के दौरान साठोत्तरी कहानी के प्रतिनिधि कथाकार काशीनाथ सिंह मंच पर उपस्थित थे। कथा साहित्य पर हुई बहस में कथाकार जयनंदन, मोहम्‍मद आरिफ, कैलाश वनवासी, मनोज रूपड़ा, रमणिका गुप्‍ता, सृंजय, शिवमूर्ति ने भी अपने विचार व्‍यक्त किए। इस अवसर पर सभागार में वरिष्ठ कथाकार से.रा. यात्री, राजकिशोर, मनोज मोहन सहित सैकड़ों रचनाकार, शिक्षक, शोधार्थी और छात्र उपस्थित थे।  



दलित अब मुखर नायक : नामवर सिंह

हिंदी का दूसरा समय कार्यक्रम का उदघाटन

प्रख्यात आलोचक प्रो. नामवर सिंह ने कहा कि जहां तक हिंदी के दूसरे समय का सवाल है समय को मैं एक वृहतर संदर्भ में देख रहा हूं। एक समय पहले था, जब वर्ष 2009 में हिंदी समय का वृहद आयोजन किया गया था और अब 2013 में यह हिंदी का दूसरा समय है।
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. नामवर सिंह ने यह बात आज यहां महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के हजारी प्रसाद द्विवेदी सभागार में पांच दिनों तक चलने वाले हिंदी के साहित्यिक महाकुंभ ‘हिंदी का दूसरा समय’ के उद्घाटन अवसर पर कही।  उन्होंने कहा कि हिंदी साहित्य की शुरुआत 1000 ईस्वी में हुई। यह समय आधुनिक भारतीय भाषाओं के निर्माण का समय रहा है। यह विश्वविद्यालय हिंदी की दूसरी परंपरा का निर्माण कर रहा है। दूसरी सहस्राब्दी की शुरुआत लोक भाषाओं के उदय और लोकसाहित्‍य के उदय के साथ हुई। उस समय के साहित्‍य के मूल में भक्ति की भावना प्रधान थी। स्‍त्री को पहली बार वाणी साहित्‍य में मिली। उन्‍होंने कहा कि मीरा ने राजघराना तक छोड़ दिया था। सिंह ने विशेष जोर देकर कहा कि दुनिया आबादी दलित और स्‍त्री ने बड़ी संख्‍या में साहित्‍य की रचना की। यह दूसरा समय था जिसकी एक सहस्राब्‍दी पार हुई। भारतीय इतिहास में यह दूसरी परंपरा कही जाएगी। आज स्थिति यह है कि स्‍त्री लेखन को लेकर धड़ाधड़ पत्र-पत्रिकाओं के विशेषांक निकल रहे है। अब कई विश्‍वविद्यालयों में स्‍त्री विमर्श के पाठयक्रम बन गए है। भीमराव आंबेडकर दलित को मूक नायक कहते थे वह अब मुखर नायक हो गया है। दलितों में अभी पुरुष ही लिख रहे है। आने वाले समय में यह सवाल भी उठने वाला है कि दलित अपनी स्त्रियों को कितनी आजादी देते है। उन्‍होंने अपनी बात का समापन करते हुए कहा हिंदी के तीसरा समय का आयोजन मुझे उम्‍मीद है कि विभूति नारायण राय ही करेंगे। भविष्‍य के कार्यक्रम के लिए यहां से एक नई दिशा तय होगी। यह आयोजन वागविलास के लिए नहीं होगा।
वरिष्‍ठ आलोचक प्रो. निर्मला जैन ने कहा कि यह आयोजन साहित्‍य और भाषा के महाकुंभ की तरह है। उन्‍होंने कहा कि हिंदी की अवधारणा सिर्फ साहित्‍य के रूप में नहीं है, हिंदी को सब की भाषा बनना है। उन्‍होंने उम्‍मीद जताई की इस आयोजन के माध्‍यम से हम अपनी परंपरा, इतिहास, ताकत, कमजोरियों और भविष्‍य की चुनौतियों पर बात करेंगे। हिंदी का दूसरा समय की अभिनव कल्पना करने वाले कथाकार और विश्‍वविद्यालय के कुलपति विभूति नारायण राय ने अपनी अध्यक्षीय टिप्पणी में कहा कि हिंदी का दूसरा समय का आशय दूसरी परंपरा की खोज है। हिंदी का दूसरा समय कार्यक्रम के संयोजक राकेश मिश्र ने संक्षेप में आयोजन की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। उन्‍होंने कहा कि पहले हिंदी समय के आयोजन से लेकर पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान हिंदी साहित्‍य और विभिन्‍न अनुशासनों में आए बदलाव को हम यहां अलग-अलग विषयों पर आयोजित सत्रों में समझने की कोशिश करेंगे। इस अवसर पर जयप्रकाश धूमकेतु के संपादन में प्रकाशित अभिनव कदम के नए अंक लोकार्पण मंच द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में हिंदी के कवि, कथाकार, आलोचक और विश्वविद्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।



हाशिए का समाज बने कविता का केन्‍द्र : बद्रीनारायण

वरिष्‍ठ कवि और विचारक बद्रीनरायण ने कहा कि हाशिए का समाज ही कविता का केन्‍द्र है। अपने उत्‍स से कटकर कोई भी कविता जीवित नहीं रह सकती। भूमंडलीकरण के दबावों के बीच लालचहीन हाशिए के समाज से आने वाले लोग ही कविता को उसकी अपनी वाजिब जगह दिलाएंगे। वे महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय, वर्धा द्वारा आयोजित हिंदी का दूसरा समय कार्यक्रम के अतंर्गत शुक्रवार को महादेवी वर्मा कक्ष में आयोजित कविता का दूसरा समय और सामर्थ्‍य नामक समानांतर सत्र में बीज वक्‍तव्‍य दे रहे थे। इस अवसर पर नई दिल्‍ली से आए वरिष्‍ठ कवि उपेन्‍द्र कुमार ने कहा कि कविता से पाठक दूर नहीं हुई है। यह भ्रम प्रकाशकों के द्वारा फैलाया जा रहा है। हर अच्‍छी कविता सुनने वाले के मन में एक कविता पैदा करतीहै। यह शाश्‍वत मानवीय संवेदनाओं की वाहक है। कोलकाता विश्‍वविद्यालय में हिंदी विभागाध्‍यक्ष प्रो. रामअहृलाद चौधरी ने कहा कि कविता परंपरा का पानी है।जिस तरह दरिया को नहीं बांटा जा सकता उसी तरह कविता भी नहीं बंट सकती। बंटवारे के बाद फैज अहमद फैज पाकिस्‍तान चले गए पर उनकी कविता का बंटवारा नहीं हो सका । कविता जख्‍मी लोगों को ताकत देती है। इस अवसर पर वरिष्‍ठ कवि विजय किशोर मानव ने कहा कि कविता समय के साथ बदलती है। हर युग की कविता अपने समय के साथ संवाद करती है। कवि मिथिलेश श्रीवास्‍तव ने काव्‍य छवियों के माध्‍यम से वर्तमान जीवन यथार्थ को बहुत ही संवेदनात्‍मक ठंग से प्रस्‍तुत किया। वरिष्‍ठ कवि प्रतापराव कदम ने कहा कि कविता को उसके युगीन परिवेश में देखने की जरूरत है। इस अवसर पर रवीन्‍द्र स्‍वपनिल प्रजापति , श्रीमती बृजबाला शर्मा और कुमार वीरेन्‍द्र ने भी अपने वक्‍तव्‍य रखे। अध्‍यक्षीय वक्‍तव्‍य देते हुए शेरजंग गर्ग ने कहा कि संवेदना और मानवीय सरोकारों से युक्‍त कविता ही शाश्‍वत रहती है। यह मनुष्‍य को नष्‍ट होने से बचाती है। यह मानवता की रक्षा के लिए बनी है। महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय, वर्धा में हिंदी विभागाध्‍यक्ष प्रो. के. के. सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। 

विश्व हिन्दी सम्मेलन, जोहांसवर्ग 2012


महात्मा गांधी के सपनों के भारत में एक सपना राष्ट्रभाषा के रूप में हिंदी को प्रतिष्ठित करने का भी था। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रभाषा के बिना कोई भी राष्ट्र गूँगा हो जाता है। नागपुर में आयोजित प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन (10-14 जनवरी,1975) में यह प्रस्ताव पारित किया गया था कि संयुक्त राष्ट्रसंघ में हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में स्थान दिया जाए तथा एक अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय की स्थापना की जाय जिसका मुख्यालय वर्धा में हो। अगस्त,1976 में मॉरीशस में आयोजित द्वितीय विश्व हिंदी सम्मेलन में यह तय किया गया कि मॉरीशस में एक विश्व हिंदी केंद्र की स्थापना की जाए जो सारे विश्व में हिंदी की गतिविधियों का समन्वय कर सके।
चतुर्थ विश्व हिंदी सम्मेलन (दिसम्बर-1993) के बाद विश्व हिंदी सचिवालय की स्थापना मॉरीशस में हुई और भारत में एक अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय की स्थापना को मूर्त रूप देने की आवश्यकता समझी गयी। यह संभव हुआ वर्ष 1997 में- जब भारत की संसद द्वारा एक अधिनियम पारित करके महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय की स्थापना राष्ट्रपिता की कर्मभूमि वर्धा में की गयी। इस विश्वविद्यालय की स्थापना से भारतेंदु बाबू हरिश्चंद्र की एक लालसा भी पूरी हुई जो उनके मन-मस्तिष्क में छायी रही थी। वह लालसा थी ‘अपने उद्योग से एक शुद्ध हिंदी की यूनिवर्सिटी स्थापित करना’।

» आगे पढ़े
Mahatma Gandhi Antarrashtriya Hindi Vishwavidyalaya or Mahatma Gandhi International Hindi University was established to fulfil a dream of Mahatma Gandhi, the father of the nation. Mahatma Gandhi was of the firm opinion that Hindi should not only be the national language of the country but it should also gain the status of a world language. The dream of the Mahatma was reflected in the resolutions passed by the First World Hindi Conference organized in Nagpur in the year 1975. The first resolution demanded Hindi to be made one of the official languages of the United Nations Organisation and the second resolved to establish an International Hindi University at Wardha, the land where Gandhi ji experimented all programmes dear to his heart.
The University was created by an Act passed by the Indian Parliament in 1997 .Section-3 of the Act mandates special and unique responsibility to the University to enrich Hindi language and literature by teaching and research and make it capable of becoming a World language in the real sense of the term. Since 1997 the University is functioning as a residential University solely dedicated to the cause of Hindi. Spread in an area of more than two hundred acres, the fast coming University buildings are pleasant blend of aesthetics and functional utility.
» Read more...
प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन (10-14 जनवरी,1975 नागपुर, भारत)
  • संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में स्थान दिया जाए।
  • वर्धा में विश्व हिंदी विद्यापीठ की स्थापना हो।
  • विश्व हिंदी सम्मेलनों को स्‍थायित्‍व प्रदान करने के लिए ठोस योजना बनाई जाए।
द्वितीय विश्व हिंदी सम्मेलन (28-30 अगस्त,1976 मोका, मॉरीशस)
  • मॉरीशस में एक विश्व हिंदी केंद्र की स्थापना की जाए जो सारे विश्व में हिंदी की गतिविधियों का समन्वय कर सके।
  • एक अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी पत्रिका का प्रकाशन किया जाए जो भाषा के माध्यम से ऐसे समुचित वातावरण का निर्माण कर सके जिसमें मानव विश्‍व का नागरिक बना रहे और आध्यात्म की महान शक्ति एक नए समन्वित सामंजस्य का रूप धारण कर सके।
  • हिंदी को संयुक्‍त राष्ट्र् संघ में एक आधिकारिक भाषा के रूप में स्थान मिले। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए एक समयबद्ध कार्यक्रम बनाया जाए।
तृतीय विश्व हिंदी सम्मेलन (28-30 अक्टूबर,1983 नई दिल्ली, भारत)
  • अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में हिंदी के प्रचार-प्रसार की संभावनाओं का पता लगा कर इसके लिए गहन प्रयास किए जाएं।
  • हिंदी के विश्वव्यापी स्वरूप को विकसित करने के‍ लिए विश्‍व हिंदी विद्यापीठ स्थापित करने की योजना को मूर्त रूप दिया जाए।
  • विगत दो सम्मेलनों में पारित संकल्पों की संपुष्टि करते हुए यह निर्णय लिया गया कि अंतरराष्‍ट्रीय भाषा के रूप में हिंदी के विकास और उन्नयन के लिए अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर एक स्‍थायी समिति का गठन किया जाए। इस समिति में देश-विदेश के लगभग 25 व्‍यक्ति सदस्य हों।
चतुर्थ विश्व हिंदी सम्मेलन (2-4 दिसम्बर,1993 मोका, मॉरीशस)
  • विश्व हिंदी सचिवालय मॉरीशस में स्थापित किया जाए।
  • भारत में अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय स्थापित किया जाए।
  • विभिन्न विश्वविद्यालयों में हिंदी पीठ खोले जाएं।
  • भारत सरकार विदेशों से प्रकाशित दैनिक समाचार-पत्र, पत्रिकाएं, पुस्तकें प्रकाशित करने में सक्रिय सहयोग करे।
  • हिंदी को विश्व मंच पर उचित स्थान दिलाने में शासन और जन-समुदाय विशेष प्रयत्न करे।
  • विश्व के समस्त हिंदी प्रेमी अपने निजी एवं सार्वजनिक कार्यों में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करें और संकल्प लें कि वे कम से कम अपने हस्ताक्षरों , निमंत्रण पत्रों, निजी पत्रों और नामपट्टों में हिंदी का प्रयोग करेंगे।
  • सम्मेलन के सभी प्रतिनिधि अपने-अपने देशों की सरकारों से संयुक्त राष्ट्र में हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने के लिए समर्थन प्राप्त करने का सार्थक प्रयास करेंगे।
पांचवाँ विश्व हिंदी सम्मेलन (4-8 अप्रैल,1996 पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद एंड टोबेगो)
  • विश्व व्यापी भारतवंशी समाज हिंदी को अपनी संपर्क भाषा के रूप में स्थापित करेगा।
  • मॉरीशस में विश्व हिंदी सचिवालय की स्थापना के लिए भारत में एक अं‍तर-सरकारी समिति बनाई जाए।
  • सभी देशों, विशेषकर जिन देशों में अप्रवासी भारतीय बड़ी संख्या में हैं, उनकी सरकारें अपने-अपने देशों में हिंदी के अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था करें। उन देशों की सरकारों से आग्रह किया जाए कि वे हिंदी को संयुक्त राष्ट्र की भाषा बनाने के लिए राजनीतिक योगदान और समर्थन दें।
छठा विश्व हिंदी सम्मेलन (14-18 सितम्बर,1999 लंदन)
  • विश्व भर में हिंदी के अध्ययन-अध्यापन, शोध, प्रचार-प्रसार और हिंदी सृजन में समन्वय के लिए महात्मा गाँधी अंतरराष्ट्रीय केंद्र सक्रिय भूमिका निभाए।
  • विदेशों में हिंदी के शिक्षण, पाठ्यक्रमों के निर्धारण, पाठ्य-पुस्तिकों के निर्माण, अध्यापकों के प्रशिक्षण आदि की व्यवस्था भी विश्वविद्यालय करे और सुदूर शिक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाएं।
  • मॉरीशस सरकार अन्य हिंदी-प्रेमी सरकारों से परामर्श कर शीघ्र विश्व हिंदी सचिवालय स्थापित करे।
  • हिंदी को संयुक्त राष्ट्र में मान्यता दी जाए।
  • हिंदी को सूचना तकनीक के विकास, मानकीकरण, विज्ञान एवं तकनीकी लेखन, प्रसारण एवं संचार की अद्यतन तकनीक के विकास के लिए भारत सरकार एक केंद्रीय एजेंसी स्थापित करे।
  • नई पीढ़ी में हिंदी को लोकप्रिय बनाने के लिए आवश्यक पहल की जाए।
  • भारत सरकार विदेश स्थि‍त अपने दूतावासों को निर्देश दे कि वे भारतवंशियों की सहायता से विद्यालयों में एक भाषा के रूप में हिंदी शिक्षण की व्यवस्था करवाएँ।
सातवाँ विश्व‍ हिंदी सम्मेलन (5-9 जून,2003 पारामारिबो, सूरीनाम)
  • संयुक्त राष्ट्र में हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाया जाए।
  • विदेशी विश्वविद्यालयों में हिंदी पीठ की स्थापना हो।
  • भारतीय मूल के लोगों के बीच हिंदी के प्रयोग के प्रभावी उपाय किए जाएं।
  • हिंदी के प्रचार हेतु वेबसाइट की स्थापना और सूचना प्रौद्योगिकी का प्रयोग हो।
  • हिंदी विद्वानों की विश्व-निर्देशिका का प्रकाशन किया जाए।
  • विश्व हिंदी दिवस का आयोजन हो।
  • कैरेबियन हिंदी परिषद की स्थापना हो।
  • दक्षिण भारत के विश्व विद्यालयों में हिंदी विभाग की स्थापना हो।
  • हिंदी पाठ्यक्रम में विदेशी हिंदी लेखकों की रचनाओं को शामिल किया जाए।
  • सूरीनाम में हिंदी शिक्षण की व्यवस्था की जाए।
आठवाँ विश्व हिंदी सम्मेलन (13-15 जुलाई,2007 न्यूयार्क)
  • विदेशों में हिंदी शिक्षण और देवनागरी लिपि को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से दूसरी भाषा के रूप में हिंदी शिक्षण के लिए एक मानक पाठ्यक्रम बनाया जाए तथा हिंदी के शिक्षकों को मान्यता प्रदान करने की व्यवस्था की जाए।
  • विश्व हिंदी सचिवालय के कामकाज को सक्रिय करने एवं उद्देश्य परक बनाने के लिए सचिवालय को भारत तथा मॉरीशस सरकार सभी प्रकार की प्रशासनिक एवं आर्थिक सहायता प्रदान करें और दिल्ली सहित विश्व के चार-पाँच अन्य देशों में इस सचिवालय के क्षेत्रीय कार्यालय खोलने पर विचार किया जाए। सम्मेलन सचिवालय यह आह्वान करता है कि हिंदी भाषा को लोकप्रिय बनाने के लिए विश्व मंच पर हिंदी वेबसाइट बनाई जाए।
  • हिंदी में ज्ञान-विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी विषयों पर सरल एवं उपयोगी हिंदी पुस्तकों के सृजन को प्रोत्साहित किया जाए। हिंदी में सूचना प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने के प्रभावी उपाय किए जाएं। एक सर्वमान्य‍ व सर्वत्र उपलब्ध यूनिकोड को विकसित व सर्वसुलभ बनाया जाए।
  • विदेशों में जिन विश्वविद्यालयों तथा स्कूलों में हिंदी का अध्ययन-अध्यापन होता है उनका एक डेटाबेस बनाया जाए और हिंदी अध्यापकों की एक सूची भी तैयार की जाए।
  • यह सम्मेलन विश्व के सभी हिंदी प्रेमियों और विशेष रूप से प्रवासी भारतीयों तथा विदेशों में कार्यरत भारतीय राष्ट्रिकों से भी अनुरोध करता है कि वे विदेशों में हिंदी भाषा, साहित्य के प्रचार-प्रसार में योगदान करें ।
  • वर्धा स्थित महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में विदेशी हिंदी विद्वानों के अनुसंधान के लिए शोधवृत्ति की व्यवस्था की जाए।
  • केंद्रीय हिंदी संस्थान भी विदेशों में हिंदी के प्रचार-प्रसार व पाठ्यक्रमों के निर्माण में अपना सक्रिय सहयोग दे।
  • विदेशी विश्वविद्यालयों में हिंदी पीठ की स्थापना पर विचार-विमर्श किया जाए।
  • हिंदी को साहित्य‍ के साथ-साथ आधुनिक ज्ञान-विज्ञान और वाणिज्य की भाषा बनाया जाए।
  • भारत द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तरों पर आयोजित की जाने वाली संगोष्ठियों व सम्मेलनों में हिंदी को प्रोत्साहित किया जाए।
9वाँ विश्व हिंदी सम्मेलन (22-24 सितंबर, 2012 जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका)
  • 1. 9वां विश्‍व हिंदी सम्‍मेलन दक्षिण अफ्रीका के जोहान्‍सबर्ग शहर में आयोजित किया गया। दक्षिण अफ्रीका में सम्‍मेलन का आयोजन न केवल दक्षिण अफ्रीका के साथ बल्कि इस पूरे क्षेत्र के साथ भारत एवं भारतीयों के ऐतिहासिक, सुदृढ़ एवं बढ़ते हुए संबंधों को परिलक्षित करता है। यह हिंदी प्रेमियों के वैश्विक समुदाय की इस देश के साथ महात्‍मा गांधी के संबंधों के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि है।
  • 2. इस सम्‍मेलन ने दक्षिण अफ्रीका के महान नेता डॉ.नेल्‍सन मंडेला के प्रति हार्दिक आभार व्‍यक्‍त किया जिन्‍होंने महात्‍मा गांधी द्वारा प्रतिपादित शांति, अहिंसा एवं न्‍याय के शाश्‍वत सिद्धांतों को आत्‍मसात करके पुन: केवल अपने देश के लिए ही नहीं बल्कि विश्‍व मानव के कल्‍याण के लिए एक सम्‍मानित जीवन का मार्ग प्रशस्‍त किया। सम्‍मेलन डॉ.मंडेला को ससम्‍मान शुभकामनाएं ज्ञापित करता है।
  • 3. 22 से 24 सितम्‍बर 2012 को दक्षिण अफ्रीका में आयोजित 9वें विश्‍व हिंदी सम्‍मेलन ने, जिसमें विश्‍वभर के हिंदी विद्वानों, साहित्‍यकारों और हिंदी प्रेमियों आदि ने भाग लिया, रेखांकित किया कि:
  • क. हिंदी के बढ़ते हुए वैश्‍वीकरण के मूल में गांधी जी की भाषा दृष्टि का महत्‍वपूर्ण स्‍थान है।
  • ख. मॉरीशस में विश्‍व हिंदी सचिवालय की स्‍थापना की संकल्‍पना प्रथम विश्‍व हिंदी सम्‍मेलन के दौरान की गई थी। यह सम्‍मेलन इस सचिवालय की स्‍थापना के लिए भारत और मॉरीशस की सरकारों द्वारा किए गए अथक प्रयासों एवं समर्थन की सराहना करता है।
  • ग. महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय भी विश्‍व हिंदी सम्‍मेलनों में पारित संकल्‍पों का ही परिणाम है। यह विश्‍वविद्यालय हिंदी के प्रचार-प्रसार और उपयुक्‍त आधुनिक शिक्षण उपकरण विकसित करने में सराहनीय कार्य कर रहा है।
  • घ. सम्‍मेलन केंद्रीय हिंदी संस्‍थान की भी सराहना करता है कि वह उपयुक्‍त पाठ्यक्रम और कक्षाओं का संचालन करके विदेशियों और देश के गैर हिंदी भाषी क्षेत्र के लोगों के बीच हिंदी का प्रचार-प्रसार कर रहा है।
  • ड. सम्मेलन इलेक्‍ट्रॉनिक तथा प्रिंट मीडिया विशेषकर हिंदी मीडिया, फिल्‍मों और थिएटर द्वारा किए जा रहे कार्य की भी प्रशंसा करता है जो हिंदी के माध्‍यम से घर-घर तक ज्ञान पहुंचा रहे हैं।
  • च. दक्षिण अफ्रीका में हिंदी शिक्षा संघ तथा अन्‍य संस्‍थाओं द्वारा हिंदी शिक्षण एवं हिंदी के प्रसार के लिए किए जा रहे कार्य की प्रशंसा करता है और हिंदी को समर्थन प्रदान करने के लिए उनके प्रति आभार व्‍यक्‍त करता है।
  • छ. हिंदी में युवा वर्ग की रुचि निरंतर बढ़ रही है जो सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी उपकरण विकसित किए जाने के साथ-साथ हिंदी फिल्‍मों, इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया तथा सोशल मीडिया की भूमिका का ही एक भाग है और हिंदी भाषा को व्‍यापार, वाणिज्‍य और बाजार से जोड़ने का परिणाम है।
  • ज. विदेशी नागरिक हिंदी भाषा, साहित्‍य और भारतीय संस्‍कृति में अपनी रुचि के अलावा व्‍यावसायिक कारणों से भी हिंदी सीख रहे हैं जो वैश्विक संदर्भ में हिंदी की प्रासंगिकता और इसके महत्‍व को प्रतिपादित करते हैं।
  • झ. हिंदी के विकास में विदेश में रह रहे प्रवासी लेखकों की महत्‍वपूर्ण भूमिका सराहनीय है।
  • ट. सम्‍मेलन में स्‍मारिका और गगनांचल पत्रिका के विशेषांक प्रकाशित किए गए। इनके सुचारु रूप से किए गए प्रकाशन के लिए सम्‍मेलन इनके संपादक मंडलों और लेखकों की सराहना करता है।
  • ठ. हिंदी भाषा, साहित्‍य, सूचना प्रौद्योगिकी एवं विशेष तौर पर महात्‍मा गांधी के जीवन एवं साहित्‍य पर लगाई गई समेकित प्रदर्शनी सम्‍मेलन का एक महत्‍वपूर्ण आकर्षण रही है और इसमें सभी प्रतिभागियों ने गहरी रुचि दिखाई है। प्रदर्शनी के आयोजकों के प्रयास की सराहना करता है।
  • ड. इस अवसर पर भारतीय सांस्‍कृतिक संबंध परिषद तथा दक्षिण अफ्रीका के स्‍थानीय कलाकारों द्वारा की गई सांस्‍कृतिक प्रस्‍तुतियों ने भी सभी उपस्थित प्रतिभागियों को प्रभावित किया। सम्‍मेलन इन कार्यक्रमों के आयोजकों की सराहना करता है।
  • ढ़. सम्‍मेलन की दैनिक गतिविधियों पर प्रतिदिन एक समाचार पत्रिका निकाली गई। इसके लिए महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय द्वारा किए गए प्रयत्‍न एवं परिश्रम की सम्‍मेलन सराहना करता है।
  • ण. इस अवसर पर दक्षिण अफ्रीका की सरकार द्वारा किए गए समर्थन, सहयोग, सहायता एवं भागीदारी के लिए सम्‍मेलन ने दक्षिण अफ्रीका की सरकार के प्रति हार्दिक आभार व्‍यक्‍त किया जिसके कारण इस सम्‍मेलन का आयोजन सुचारु रूप से संपन्‍न हो सका।
  • 2. 9वें विश्‍व हिंदी सम्‍मेलन के उपर्युक्‍त बिन्‍दुओं पर हुई कार्रवाई के आलोक में सम्‍मेलन चाहता है कि:
  • i- मॉरीशस में स्‍थापित विश्‍व हिंदी सचिवालय विभिन्‍न देशों में हिंदी शिक्षण से संबद्ध विश्‍वविद्यालयों, पाठशालाओं एवं शैक्षिक संस्‍थानों से संबंधित एक डाटाबेस का बृहत स्‍त्रोत केंद्र स्‍थापित करे।
  • ii- विश्‍व हिंदी सचिवालय विश्‍व भर के हिंदी विद्वानों, लेखकों तथा हिंदी के प्रचार-प्रसार से संबद्ध लोगों का भी एक डाटाबेस तैयार करे।
  • iii- हिंदी भाषा की सूचना प्रौद्योगिकी के साथ अनुरूपता को देखते हुए सूचना प्रौद्योगिकी संस्‍थाओं द्वारा हिंदी भाषा संबंधी उपकरण विकसित करने का महत्‍वपूर्ण कार्य जारी रखा जाए। इस उद्देश्‍य की प्राप्ति के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाए।
  • iv- विदेशों में हिंदी शिक्षण के लिए एक मानक पाठ्यक्रम तैयार किए जाने के लिए महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय, वर्धा को अधिकृत किया जाता है।
  • v- अफ्रीका में हिंदी शिक्षण को प्रोत्‍साहित करने के लिए और बदलते हुए वैश्विक परिवेश, युवा वर्ग की रुचि एवं अकांक्षाओं को देखते हुए उपयुक्‍त साहित्‍य एवं पुस्‍तकें तैयार की जाएं।
  • vi- सूचना प्रौद्योगिकी में देवनागरी लिपि के प्रयोग पर पर्याप्‍त सॉफ्टवेयर तैयार किए जाएं ताकि इसका लाभ विश्‍व भर के हिंदी भाषियों और प्रेमियों को मिल सके।
  • vii- अनुवाद की महत्‍ता को देखते हुए अनुवाद के विभिन्‍न आयामों के संदर्भ में अनुसंधान की आवश्‍यकता है, अत: इस दिशा में ठोस कार्रवाई की जाए।
  • viii- विश्‍व हिंदी सम्‍मेलनों के बीच के अंतराल में विभिन्‍न देशों में विशिष्‍ट विषयों पर क्षेत्रीय सम्‍मेलन आयोजित किए जाते हैं। इनका उद्देश्‍य उनके अपने-अपने क्षेत्रों में हिंदी शिक्षण और हिंदी के प्रसार में आने वाली कठिनाइयों का समाधान खोजना है। सम्‍मेलन ने इसकी सराहना करते हुए इस बात पर बल दिया कि इस कार्य को प्रोत्‍साहित किया जाना चाहिए।
  • ix- विश्‍व हिंदी सम्‍मेलनों में भारतीय और विदेशी विद्वानों को सम्‍मानित करने की परंपरा रही है इस विशिष्‍ट सम्‍मान के अनुरूप ही इन सम्‍मेलनों में विद्वानों को भेंट किए जाने वाले पुरस्‍कार अथवा सम्‍मान को गरिमापूर्ण नाम देते हुए इसे 'विश्‍व हिंदी सम्‍मान' कहा जाए।
  • x- विगत में आयोजित विश्‍व हिंदी सम्‍मेलनों में पारित प्रस्‍ताव को रेखांकित करते हुए हिंदी को संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ में आधिकारिक भाषा के रूप में मान्‍यता प्रदान किए जाने के लिए समय-बद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
  • xi- दो विश्‍व हिंदी सम्‍मेलनों के आयोजन के बीच यथासंभव अधिकतम तीन वर्ष का अंतराल रहे।
  • x- 10 वां विश्‍व हिंदी सम्‍मेलन भारत में आयोजित किया जाए।
  • जोहान्‍सबर्ग, 24 सितम्‍बर, 2012

शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2013

समाचार चैनलों के एंकर लोकतंत्र के लिए खतरनाक – मणिशंकर अय्यर




समाचार चैनलों के एंकर को राज्य सभा सदस्य मणिशंकर अय्यर लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा मानते हैं. ये बात बीबीसी से बातचीत में उन्होंने कही. उन्होंने न्यूज़ चैनलों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आप कितना भी उनको कह लीजिये कि पूरी बात दिखाना लेकिन जैसे ही टीवी वालों की स्टोरी बन जाती हैं झूठ शुरू हो जाता है. वो टीवी में नीचे जो टिकर चलता है उसमें आपके शब्दों को तोड़ मरोड़ कर लिख दिया जाएगा और उसके बाद कोई याद नहीं रखेगा कि आपने दरअसल कहा क्या था. पेश है उनका पूरा वक्तव्य :
anhcor-terror
एंकर
हमारे जो टीवी एंकर हैं वो लोकतंत्र के सबसे बड़ा ख़तरा बनते जा रहे हैं. क्योंकि लोगों को भड़काते है और उनका सत्य से कोई लेना देना नहीं है. ख़ास तौर पर एक-दो वो टीवी एंकर जिनकी टीआरपी सबसे ज़्यादा है.

यह एंकर हर नौजवान एंकर को यह बुरा सबक सिखा रहे हैं कि आप शिष्टता को एक तरफ छोड़िये ज़ोर ज़ोर से चीखिये. सवाल ऐसे कीजिये जैसे मुजरिम खड़ा है अपने कठघरे में. सामने वाले के बारे में मत सोचिये कि उसकी नज़र में उसका खुद का कोई सम्मान होगा. आपके टीआरपी रेटिंग उठ जायेगें.

यह सिखा रहे हैं कि शहद बटोरने वाली मधुमक्खी की तरह हर दिन आगे बढ़ जाओ. एक दिन शिंदे साहब का नाम लेकर चीखो, दूसरे दिन पाकिस्तान का नाम लेकर चीखो, उसके बाद आशीष नंदी का नाम लेकर.

आपके टीआरपी बढ़ते जायंगे और आपको आपकी बात के लिए कोई जिम्मेवार नहीं ठहराएगा.
यह हालाँकि बहुत अफ़सोस की बात है लेकिन हमारे लोकतंत्र का हिस्सा है. आप कितना भी उनको कह लीजिये कि पूरी बात दिखाना लेकिन जैसे ही टीवी वालों की स्टोरी बन जाती हैं झूठ शुरू हो जाता है. वो टीवी में नीचे जो टिकर चलता है उसमें आपके शब्दों को तोड़ मरोड़ कर लिख दिया जाएगा और उसके बाद कोई याद नहीं रखेगा कि आपने दरअसल कहा क्या था. मैं खुद इसका दो चार बार शिकार हो चुका हूँ.

कम से कम दो ऐसे टीवी एंकर हैं जो मुझे अपने प्रोग्राम में नहीं बुलाते क्योंकि मैं उनका स्क्रीन पर खंडन करता हूँ. वो अगर मुझसे बदतमीजी से पेश आते हैं तो मैं भी जानवर बन जाता हूँ. मैं भी इनके प्रोग्राम में नहीं जाना चाहता. एक दो टीवी चैनलों में इतना ज़्यादा कट्टरपन है कि क्या कहें. इन एंकर महोदय ने और मैंने दोनों ने आपस में यह तय कर लिया है कि मेरी इनके प्रोग्राम में कोई जगह नहीं है. वो मुझे नहीं बुलाते दस दूसरे चैनल बुलाते हैं और यह भी कोई ज़रूरी नहीं है कि रोज़ टीवी पर दिखना है.

और दूसरा इन टीवी चैनलों का दृष्टीकोण बहुत ही सीमित है. मिसाल के तौर पर मैं तमिलनाडु में अपने चुनाव क्षेत्र में हूँ एक तमिल टीवी चैनल को छोड़ कर कोई ऐसा नहीं है कि तीन सौ किलोमीटर अपनी ओबी वैन को भेजे. टीवी वाले मुझसे रोज़ फ़ोन कर के पूछते हैं कि आप दिल्ली कब आ रहे हैं. मैं तो तमिलनाडु में छुट्टी मना रहा हूँ पूरे चार दिन से टीवी पर नहीं आया.

टीवी पर दिखने वाले राजनीतिज्ञों से के बारे में क्या कहूँ. कायर बनना है तो कोई भी कायर बन सकता है और इसमें राजनीतिज्ञ भी जुड़े हुए हैं.

दरअसल राजनीति में उतरने के लिए बहुत ही हिम्मत की ज़रुरत है. एक दिन आप जीतते हैं मंत्री होते हैं, दूसरे दिन आप हार जाते हैं. कभी समझ ही नहीं आता कि जिताया क्यों था और हराया क्यों. जब जीते थे तब भी वही आदमी थे वैसे ही काम करते थे और हार गए तब भी वही आदमी थे.

और यही अनिश्चितता बहुत सारे नेताओं में दिखती हैं जब वो टीवी पर होते हैं. वैसे 70-80 फीसदी नेताओं के साथ यह संकट नहीं है क्योंकि उन्हें कोई टीवी पर बुलाता ही नहीं है. जिन बचे हुए लोगों को बुलाया जाता है उनमे से कुछ अपने दृष्टीकोण पर हिम्मत के साथ कायम नहीं रह पाते.मैं तो अपने साथियों से यही कहूंगा कि कहो वो जो कहना है मत घबराओ. मैं मिसाल देता हूँ दिग्विजय सिंह की जो चाहते हैं कहते हैं बाकी चाहे जो चिल्लाता रहे. मैं उनसे सहमत हूँ या नहीं यह बात महत्वपूर्ण नहीं लेकिन मिसाल के तौर पर जो बटला हाउस के मुद्दे पर उन्हें कहना था वो उन्होंने कहा और जिसको जो मानना था उसने माना.

रही बात आशीष नंदी विवाद की जहाँ दलित और पिछड़े समाज से आने वाले कई बुद्धीजीवी उनके साथ खड़े दिखे जबकि नेता ज़्यादा असहिष्णु लग रहे हैं तो मैं बस यही कहूंगा कि हमें हर पांच साल में वोट मांगने जनता के बीच में जाना पड़ता है बुद्धिजीवियों को तो कोई इस तरह का संकट नहीं है. इसके अलावा एक महत्वपूर्ण बात और है.

मैं इस तरह के विवादों को छोटे समूहों के हंगामे को असहिष्णुता के तौर पर या लोकतंत्र के खतरे के तौर पर नहीं देखता. मैं मानता हूँ कि यह इस बात का सबूत हैं कि हमारा लोकतंत्र अधिक व्यापक हो रहा है.

अब चाहे मेरे जैसे राजनेता हों या आशीष नंदी जैसे बुद्धीजीवी सबको सार्वजनिक जगहों पर बोलते वक़्त अपने शब्दों पर ध्यान रखना होगा क्योंकी वो लोग, वो समूह जो सदियों से लोकतंत्र के कमरे के बाहर थे वो अन्दर आने के लिए धक्के मार रहे हैं और अपनी बात को सुनाने की कोशिश कर रहे हैं यह अच्छा है बुरा नहीं.
(बीबीसी संवाददाता अविनाश दत्त से बातचीत पर आधारित. बीबीसी से साभार)

मानेंगे नहीं, बोलना है मगर, घर के भीतर या देश के बाहर

 

 

आशीष नंदी की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

 शुक्रवार, 1 फ़रवरी, 2013 को 12:30 IST तक के समाचार

आशीष नंदी
( मानेंगे नहीं, बोलना तो है मुझे, मगर, अब घर के भीतर या देश के बाहर हगी इस तरह की बातें करूंगा। इस बार जब बात सीधे सिर पर आ गयी तो सारी शेखी हो गयी अपनी अंदर) 

आशीष नंदी के बयान को लेकर राजनीतिक दलों ने आपत्ति जताई थी
सुप्रीम कोर्ट ने प्रसिद्ध समाजशास्त्री आशीष नंदी की गिरफ़्तारी पर रोक लगा दी है.
इसके साथ ही उच्चतम न्यायालय ने आशीष नंदी को सलाह दी है कि उन्हें उस तरह की टिप्पणियों से बचना चाहिए जैसी कि उन्होंने जयपुर साहित्य महोत्सव के दौरान की थी.
छिहत्तर साल के आशीष नंदी के ख़िलाफ़ अनुसुचित जाति/जनजाति क़ानून के तहत जयपुर में पुलिस ने मुक़दमा दर्ज किया था.
इसी तरह का मुक़दमा साहित्य महोत्सव के आयोजनकर्ता संजॉय रॉय के ख़िलाफ़ भी दर्ज किया गया था.

'संभलकर बोलूंगा'

"मैं सावधानी से बात करूंगा और जो भी बोलना होगा वो हिंदुस्तान से बाहर और घर के भीतर बोलूंगा"
आशीष नंदी
आशीष नंदी ने अदालत के फ़ैसले का स्वागत किया और कहा कि इसके लिए वो कोर्ट और अपने क़ानूनी सलाहकारों के शुक्रगुज़ार हैं.
जब उनसे अदालत की उन्हें दी गई सलाह के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैं सावधानी से बात करूंगा और जो भी बोलना होगा वो हिंदुस्तान से बाहर और घर के भीतर बोलूंगा."
सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अपने बयान को लेकर सावधान रहने की सलाह दी है.
उन्होंने इस मामले पर और अधिक कुछ कहने से इनकार किया और कहा कि ये मामला अदालत के विचाराधीन है इसलिए वे इस पर कुछ नहीं कहेंगे.
जब नंदी से कमल हासन और फ़िल्म विश्वरूपम पर जारी विवाद के बार में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये ग़लत है.
उन्होंने कहा, "ये फ़िल्म जो कुछ अफ़ग़ानिस्तान में हो रहा है उसके बारे में है, इसका हिंदुस्तान से ताल्लुक़ नहीं, इसलिए मैं मुस्लिम भाईयों से अनुरोध करना चाहता हूं कि वो इसे लेकर उत्तेजित न हों."

अपील

नंदी के अपने वकील अमन लेखी के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट से अपील की थी कि वो उनके ख़िलाफ़ दर्ज प्राथिमिकी यानी एफआईआर को रद्द करने का निर्देश जारी करे.
मुख्य न्यायाधीश अलतमस कबीर की एक खंडपीठ ने सुनवाई की तारीख़ शुक्रवार को तय की थी.
जयपुर साहित्य महोत्सव के दौरान बोलते हुए आशीष नंदी ने भ्रष्टाचार और दलितों पर अपने बयान को कुछ इस ढंग से पेश किया था कि कुछ लोगों को लगा था कि वो कह रहे हैं कि भ्रष्ट्राचार के मामलों में सबसे अधिक दलित ही शामिल होते हैं.

इसे भी पढ़ें

संबंधित समाचार

देव सूर्य मंदिर निर्माण दस्तावेज़

• काला और भूरा पत्थर. मंदिर के मुख्य ढांचे और गर्भगृह की दीवारों को बनाने के लिए मजबूत काले (Black stone) और भूरे रंग के वर्गाकार (Square) ...