😮😮😮😮
टोटल टीवी के कवि
टोटल टीवी: इसमे सब है देखो तुम्हारा नाम है क्या एक यादो की कविता अर्पित है
कुछ चहक कर जो मिलते थे मिलेंगे
कुछ हंस-हंसकर बातें करते थे फिर करेंगे
कुछ खुश होते थे देख कर खुश होंगे
कुछ भौ ताने गढ़ते थे गढ़ेंगे जलेंगे
कुछ जिन से कह ना सके अब कहेंगे
कुछ जिन्हें जान नहीं पाये जानेंगे कुछ नए-नए से हों कर फिर मिलेंगे
कुछ बदले से बदल कर आएंगे आतुरता है बस अब आलिंगन की
उन सपनों को फिर फिर जीने की
जब बांध कमर पर बोझ चले थे जीवन का समझ मोल चले थे
वह नुक्ताचीनी तल्लफुश की बातें पीटीसी फोनों से मस्त मुलाकाते कथूरिया का पानीपती मुरब्बा नसीम की स्टोरी के अम्मी अब्बा विकास की पेंट पकड़ पीटूसी
और नोएडा को कहना गुड़गांवा सी
शालिनी के नाम पर नागिन लिख देना
वो एमसीडी वाले सोलंकी का कैरा मैन कहना
प्रदीप की पीटीसी वाली एक अलग टेप
परफ़ेक्ट के लिए भाई के सौ सौ टेक
Live के लिए सुबह कतार में लगना
का बताये बहिन मस्टरवा का कच्छा में घुसना
कुछ vo करने की हसरत
चन्दन सर का शीशा लगवाने की हरकत
अरोड़ा जी का चुप चुप समझाना शरद नारायणर का हाजिरी दिखाना
शैलेश सर की थी शान निराली
राहुल पंडिता शब्दों की प्याली नवीन शर्मा थे बड़े कलाकार
सेंगर साहब ने दिया नया आकार
नीलम दुबे की पर्ची पर्ची का खेल शशि की टोपी सरवन का मेल
फिर आया केएम का राज
अपनी कोने पड़ गई खाट
सालवी की साधना ov गढ़ना
Gfx वालों का ताना-बाना बुनना मेहता सर थे बहुत असरदार
पवार की इलायची जायकेदार
मनचंदा का नोटो का झोला
टोटल ने बाज़ार में हल्ला बोला
रूबी का रौब ज्योति की शांति
करुणा कि कृपा याद है आती
कुलदीप का केला प्रेम भूल न जाना
भटनागर का कर के पछताना
तारा जोशी का अमिट मुकाम
अमित शुक्ला गीता प्रियंका का अद्भुत काम
प्रीति पांडे का जुनून कुंदन का अभियान
मनीष शुक्ला की स्क्रिप्ट स्टोरी तमाम
राणा का चश्मा पूजा की एंकरिंग संतोष तिवारी का सटीक चित्रण
कमल गौरी का गज़ब था तोता ज्ञान
सच टोटल फैमली एक बड़ी मधुशाला थी
जहां सत्यम की एक मस्त पाठशाला थी
एक और था नाम बहुत दमदार प्रताप टोटल का पहला चौकीदार संजीत गंगा मुकेश बेहद थे खास यह देते थे मेरा मौके पर साथ
एक ओझा मानकर मासूम की तिगड़ी
राय तप्पन दा की भूजा पार्टी ओम मनोहर गांधी धर्मेंद्र ज्ञानेंद्र इनकी भी है बहुत याद सताती लाइब्रेरी के संजीव स्टोर का राक्षस
परवीन pcr मेरा परविंदर एडिटर
विकाश शर्मा और सनरिका का ट्रैक्टर
टोटल का बस इतना ही मुझे याद है
ये मेरी यादों की छोटी बरसात है
संदीप मेरे भाई जैसा आज भी साथ है
और जिन्हें भूल गया गलती माफ है।
एक मेरा साथी छूट गया वो कैसे?
अरे कहा मिलेंगे अनिल और चन्द्रशेखर जैसे।
कुछ गलती तो माफी बुरा न मानो 6 की तैयारी है।j
टोटल टीवी: और क्या चाहिए इश्क आशिक खुदा मिला
ए जिंदगी तू खो भी जाए तो नहीं गिला ।।
ये जिश्म आंखे जुबां जज्बात कायनात मिला
ये जिंदगी तू को भी जाए तो नहीं गिला।।
हंसी-खुशी अश्क रंज कदम कदम पर तूफा मिला
ये जिंदगी तू खो भी जाए तो नहीं गिला ।।
वफा जफ़ा रकीब इबादत तलबगार मिला
ये जिंदगी तू खो भी जाए तो नहीं गिला ।।
ख्वाब ख्वाहिश खुमार प्यार बेशुमार मिला
ये जिंदगी तू खो भी जाए तो नहीं गिला।।
महाकवि पण्डित संदीप
दोस्ती ❤💚
नभ और धारा की ये कहानी
दोस्ती, प्यार और नफरत के बीच
अजीब सफर से गुजरती है।
नभ एक आर्मी ऑफिसर है जो आर्मी में इसलिये गया क्योंकि उसे अपनी बचपन की दोस्त धारा की नाराजगी को दूर करना था।
धारा और नभ बचपन में गहरे दोस्त थे लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि ये दोस्ती नफरत में बदल गई।
धारा ने अपने हालात और पापा से एक लंबी जंग लड़ने के बाद अपना डॉक्टर बनने का सपना पूरा किया लेकिन उसे ये नहीं पता था कि एक दिन नभ खुद मरीज बनकर आएगा।
आर्मी का ये जांबाज़ सिपाही तीन गोली खाकर उसी के हॉस्पिटल में एडमिट हुआ।
डॉ धारा क्या अपनी नफरत को भुला कर नभ का ऑपरेशन कर पाएगी?
पढ़िये मेरी किताब “प्यार मुझसे जो किया तुमने”
Book available on
Amazon - https://amzn.eu/d/bgvW1Rx
FlipKart - http://dl.flipkart.com/.../pyar.../p/itmf23cc8144146b...
#new #Book #release
#pyarmujhsejokiyatumne #hindi #book
BFC Publications Kahani Ankahi
EBOOK - Google Books
https://books.google.co.in/books/about?id=gsSPEAAAQBAJ...
Kindle Edition https://www.amazon.in/dp/B0BH4HSD57
#newbookrelease #romancenovel #dramabooks
❤💚💜💛💙
बेचैन और बेकरार लिखा गया
मेरे हिस्से सिर्फ इंतजार लिखा गया
गुज़र गया दौर तेरे मेरे वस्ल का
उसके बाद मुझे बीमार लिखा गया
दवा बहुत कीमती थी मेरे इलाज की
दवा में जब तेरा दीदार लिखा गया
किसी काम के ना रहे तेरे होने के बाद
फिजूल बेकार मुझे बार बार लिखा गया
ख़ामोश रहती है ये ज़ुबां अब तेरे बाद
तेरी बातों का मुझे तलबगार लिखा गया
अशोक नारंग
चल उन दिनों की बात करें
जब मन में टोटल का कीड़ा जागा था,
तनख्वाह और रूतबे को फिर
हमने आधा-आधा बांटा था।।
जब आई-कार्ड लटकाकर गले में
खबरों को छांट-छांटकर लाते थे,
छूट जाती थी जब कोई खबर तो
शशि सर से डंटियाए जाते थे।।
नंबर लगाकर पर्चे में हम
इंजस्ट से खबरें भरते थे,
मेहता जी के बुलेटिन की खातिर
हम दौड़ते-भागते फिरते फिरते थे।।
चाय पिलाते, जूस पिलाते
हम खाते-पिलाते रहते थे
फोनबुक के नंबर से ज्यादा
हम आपस दिल में रहते थे।
कभी न हटे मदद से पीछ
हम तनख्वाह न्यौछावर करते थे,
पोस्ट बड़ी हो या हो छोटी
✌🍎🙏👍👌😀😐
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें