बुधवार, 18 जनवरी 2023

फेस बुक हैं सबका चौपाल / अनूप_शुक्ल



फेसबुक केवल लेखकों का मंच नहीं है । इस पर पाठक , प्रशंसक , संज्ञानक , साझक और टिप्पणीकार भी समान रूप से सक्रिय हैं । जो लिखते नहीं हैं , वे भी इन रूपों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहते हैं । चित्रकला और फोटोग्राफी के जरिए अपने आपको अभिव्यक्त करने वाले भी खूब हैं । अपने और दूसरे के चित्र , विचार और समाचार साझा करने वाले भी कम नहीं हैं । फिल्म , क्रिकेट , राजनीति और समाज के नायकों से लेकर धर्म और संप्रदाय के भगवानों और रहनुमाओं तक का भी यहाँ बोलबाला है । जन्म , मुंडन , छेदन , विवाह , वर्षगाँठ , हारी , बीमारी , मृत्यु और पुण्यतिथि तक के सचित्र समाचार भी अपनी छटा बिखेरे रहते हैं ....

           फेसबुक एक ऐसी #चौपाल है , जो समाज के हर वर्ग का #प्रतिनिधित्व करने के साथ साथ उन्हें #अभिव्यक्ति और #संवाद का #उन्मुक्त_मंच प्रदान करता है ।  इसमें आप दूसरों को देखते और सुनते हैं , अपने आपको दिखाते और सुनाते हैं । जिनसे चाहते हैं , उनसे संवाद करते हैं और जिन्हें नहीं चाहते , उन्हें अपने वृत्त से बाहर कर देते हैं ....

           यह लोकतंत्र का ऐसा #मेला है , जहाँ #भीड़_में_रहकर भी #हर_व्यक्ति_अकेला_है .... 


#अकेला , किन्तु #महत्वपूर्ण ....

            

          यह जरूर है कि #लोकतंत्र अपनी तमाम #अच्छाईयों और #बुराईयों के साथ यहाँ मौजूद है .... हम चाहें या न चाहें !


                                 #अनूप_शुक्ल

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारत

  लेख संवाद पढ़ें अपुनरीक्षित बदलाव सम्पादित करें इतिहास देखें देखा गया भारत गणराज्य Republic of India ( अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में देखें) ध...