सोमवार, 3 अक्टूबर 2022

तीनों बन्दर बापू के/ नागार्जुन

 तीनों बन्दर बापू के/ नागार्जुन


बापू के भी ताऊ निकले तीनों बन्दर बापू के

सरल सूत्र उलझाऊ निकले तीनों बन्दर बापू के

सचमुच जीवनदानी निकले तीनों बन्दर बापू के

ग्यानी निकले,ध्यानी निकले तीनों बन्दर बापू के

जल-थल-गगन-विहारी निकले तीनों बन्दर बापू के

लीला के गिरिधारी निकले तीनों बन्दर बापू के


सर्वोदय के नटवरलाल

फैला दुनिया-भर में जाल

अभी जियेंगे ये सौ साल

ढाई घर घोड़े की चाल

मत पूछो तुम इनका हाल

सर्वोदय के नटवरलाल.


सेठों के हित साध रहे हैं तीनों बन्दर बापू के

युग पर प्रवचन लाद रहे हैं तीनों बन्दर बापू के

सत्य-अहिंसा फांक रहे हैं तीनों बन्दर बापू के

पूँछों से छवि आँक रहे हैं तीनों बन्दर बापू के

दल से ऊपर,दाल के नीचे तीनों बन्दर बापू के

सौवीं बरसी माना रहे हैं तीनों बन्दर बापू के

बापू को ही बना रहे हैं तीनों बन्दर बापू के

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारत

  लेख संवाद पढ़ें अपुनरीक्षित बदलाव सम्पादित करें इतिहास देखें देखा गया भारत गणराज्य Republic of India ( अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में देखें) ध...