एहसास / अनिल कुमार चंचल
राम चंदर उर्फ़ जुगनू शारदेय
गुमनामी के अंधरो में खो गया एक तीक्ष्ण प्रतिभाशाली पत्रकार लेखक ,समीक्षक", जुगनू शारदेय"
( जुगनू जी के बाल सखा अनिल जी फिलहाल मुंबई में हैं औऱ मेरे अनुरोध पर उनका यह संस्मरण जस का तस पेश हैं )
कल्ह ही मेरे भांजे अनामी शरण बबल ने ,शारदेय के दुःखद मौत की सूचना से सम्बंधित वरिष्ठ पत्रकार ने अपने ब्लॉग में अपने उदगार लिखा था और कई टिप्पणियों से जुगनू शारदेय का पुनः एक नए व्यक्त्व का परिचय मिली ।
हम जिसे बच्चपन का दोस्त सिर्फ रामचन्दर के नाम से ज्यादा परिचित थे ,जिसे नाट्य संगीत के साथ लेखन में विशेष रुचि थी ।
बिहार औरंगाबाद शहर के शाहपुर के संकरी गली में रहता था।प्रिय दोस्तो में प्रिय भी था,उनदिनों बच्चपन के बालपन और चुहलबाजी में अव्वल ।
पटना हमारी मुलाकात ,जहाँ तक मुझे स्मरण है 1983-85 ,में हुई और हमने खुल कर एक दूसरे से हर पहलू पर बात भी ।उनदिनों वे पूरी सक्रियता से अपने लेखन और पत्रकारिता के साथ ,समाजवादी बड़े नेताओं के साथ रहकर समाजसेवा की बात हमे सुनाया ।
हमारे आपसी विचार हमेशा मिलतें रहे,इसी कारण प्रिय दोस्त भी थे ।
बृद्धा आश्रम में मौत की जानकारी सुनकर, हमें भी दुःख के साथ बहुत अफसोस हुआ ।
क्या उसके परिवार में कोई नहीं था?
बहरहाल जुगनू शारदेय उर्फ रामचन्दर को मेरा शत शत नमन😢
2
संजय जी
मुझे जुगनू शारदेय की मृत्यु की दुःखद जानकारी मेरा भांजे जो दिल्ली में करीब 45 बरसों से पत्रकारिता से जुड़ा हैं और कई दैनिक का सम्पादक रह चुका है।
राजनीतिक कार्यकर्ताओं का यही प्रायः हाल होते हमने देखा और अनुभव किया ,चुकी हम भी लोहियावादी विचारधारा और अपने समय के बहुत सारे नेतृत्वकर्ता नेता के साथ सक्रिय भूमिका में उनके साथ रहा ,विशेषकर स्व पूरन चंद ,स्व जोरावर राम ,स्व मोहन सिंह, विनोद नारायण दीक्षित ,लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती ,ये सभी पलामू के विधायक और कालांतर में बिहार मंत्रिमंडल में स्व रामसुन्दर दास के मुख्यमंत्री अवधि में माननीय मंत्री भी पूरन जी,जोरावर जी रहें ।
कुछ कार्यकर्ता ऐसे भी देखे जिन्होंने अपनी निजी फायदे नुकसान नही देखते हुए,सिर्फ अपने नेताओं पर भरोसा किया और वे अपने निजी परिवारिक जीवन मे ,जुगनू की तरह ही जुगनू बन कर रह गए ,यदपि यदि अपनी फायदे के लिए सोंचा होता तो राजनीति सेवा के साथ कमाई,भी कर सकता था ।
मैं वक़्त के पहले ही इस राजनीति की फ़ितरत को परख कर ही दलीय प्रतिबद्धता से बहुत दूर ,अपने रोजी रोटी तथा परिवार पालन में 1975 से संलग्न हो गया । ना किसी के आगे और ना किसी के पीछे ।
जुगनू शारदेय मेरा जिगरी दोस्त था,और औरंगाबाद के ही शाहपुर मुहल्ले पे परिवार सहित थे ।पुकारू नाम राम चन्दर और हम इसी नाम के जानते भी रहें ।
जुगनू शारदेय को मेरा नमन😢
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें