गुरुवार, 9 मार्च 2023

दिल्ली के जिले और उपमंडल

 

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली(NCT) कुल 11 जिले में बांटा हुआ है। हर एक जिले का एक उपायुक्त नियुक्त है और जिले के तीन उपजिले हैं। प्रत्येक उप जिले का एक उप जिलाधीश नियुक्त है। सभी उपायुक्त मंडलीय अधिकारी के अधीन होते हैं। दिल्ली का जिला प्रशासन सभी प्रकार की राज्य एवं केन्द्रीय नीतियों का प्रवर्तन विभाग होता है। यही विभिन्न अन्य सरकारी कार्यकर्तृयों पर आधिकारिक नियंत्रण रखता है। निम्न लिखित दिल्ली के जिलों और उपजिलों की सूची है:-

दिल्ली के जिले
मध्य दिल्ली विहंगम दृश्य

मंगलवार, 7 मार्च 2023

और अंतत: कोई अपना होता आ ही गयी

 और अंतत: कोई अपना होता आ ही गयी / अनामी शरण बबल 


बहुत सारी दिक़्क़तों  से पार् पाते हुए मेरी किताब ! कोई अपना होता ! छप कर आ गयी.  बिहार सरकार  मंत्रिमंडल सचिवालय ( राजभाषा विभाग ) पटना के अंशानुदान से प्रकाशित इस किताब ने मेरे बिहार प्रेम को और सबल किया है. आप सबों की जानकारी के लिए अर्ज़ हैं कि इस किताब में मेरी पत्रकारिता का रंग बेरंग  चेहरा प्रस्तुत है. पिछले तीन दशक के दौरान हज़ारों  लोगों से मिला दोस्त दुश्मन बने. उन ज्ञात अज्ञात चेहरों कि यादें और खट्टे मीठे अनुभवों का दर्पण है यह किताब.  पहला खंड उन  औरतों  के तन मन की  पीड़ा को करीब से देखने जानने की कोशिश भर है जिसको एक रिपोर्ट में  लिखने के बाद उसे कहानी की तरह लिखी ताक़ि बासी  अख़बार की तरह ही ये  रिपोर्ट भी खत्म ना  हो जाय. मैं इतना जीवट वाला दबंग सा नहीं हूँ फिर भी एक पत्रकार के रूप में सभी खतरों के बीच कलम और ईमानदारी की ताक़त से यह सब कर गया. इस खंड की कुछ घटनाएं इस तरह की हो गयी मानो न्यूज़ की तलाश में मैं नहीं बल्कि वे हादसे मेरे समक्ष मेरे इंतज़ार में हो. वही हादसे  आपके सामने हैं..  दूसरा खंड जिनसे पड़ा पाला में मेरे संग जुड़े ढेरों उन नेताओं अधिकारियों से लेकर हर वर्ग से सभी तरह के लोग रहें हैं जिन्होंने मेरी मदद की स्वार्थ रहित दोस्त की तरह ऐसे सैकड़ों  लोग हैं जो मेरे सूत्रधार बने.  आज जो कुछ भी हूँ तो उन अनाम मित्रों  के चलते ही हूँ उनका मेरे ऊपर ऐसा क़र्ज़ हैं जिससे मैं उबर  भी नहीं सकता और मैं उबरना भी नहीं चाहता. खंड तीन जैसा मैंने देखा में पाकिस्तान भारत बॉर्डर पर एक मजदूर की तरह जाने का रोमांचक दास्ताँ हैं तो आतंकवाद के साये से बाहर निकलते पंजाब में ख़ूनी दशक के बाद मुख्यमंत्री बने बेअंत सिंह सरकार के एक साल पूरा होने पर वहां जाकर ली गयी जायजा का क्रमवार उल्लेख हैं. 


कामसूत्र गर्ल पूजा बेदी और दिल है कि  मानता नहीं की  पूजा भट्ट के साथ एक ही होटल के एक ही कमरे में एक साथ की गयी वार्तालाप का चित्रण हैं  मेरी यादों और फाइल में दर्जनों लोग शब्दबद्ध हैं मगर समय इतना कम था की सबको इस किताब का हिस्सा बनाना संभव नहीं था अलबत्ता जिनसे पड़ा पाला खंड की तरह 3-4  किताबें तो मेरी थोड़ी मेहनत से ही आ सकती हैं जिसे साकार करने की कोशिश भी की जायगी.


 जब किताब छप गयी हैं तो मेरे अंदर मानो दर्जनों वे लोग सजीव होकर अपनी बारी  की उम्मीद करने लगे हो.  यह किताब मेरी पत्रकारिता के सफर का एक पड़ाव हैं जिसमे कुछ काम धाम का उल्लेख भर हैं.  सभी कहानियां और उसकी घटनाओ का चित्रण 100% सही सटीक और पूरी ईमानदारी से जस के तस परोस दिया हैं अलबत्ता आपकी  नजर में ये कैसी हैं इसका उल्लेख आप सब करें और खासकर कमियों का जिक्र करें तो अगली किताब और बेहतर आपके समक्ष होगी  आपके विचारो की प्रतीक्षा में आपका

 अनामी🙏

8076124377
09312223412

गुरुवार, 2 मार्च 2023

गुर्दे की पथरी के लिए 9 प्रमुख औषधि / कृष्ण मेहता*

 





 *1. आंवला:-* किड्नी स्टोन होने पर आंवले का सेवन करना चाहिए। आंवला का चूर्ण मूली के साथ खाने से गुर्दे की पथरी निकल जाती है। 

 *2. तुलसी की पत्ती:-* गुर्दे की पथरी होने पर तुलसी के पत्तों का सेवन कीजिए। 

 *3. बथुआ:-* बथुआ भी किड़नी स्टोन से निजात दिलाता है। आधा किलो बथुआ लेकर इसे 800 मिलि पानी में उबालें। अब इसे कपड़े या चाय की छलनी में छान लीजिए। बथुआ की सब्जी भी इसमें अच्छी तरह मसलकर मिला लीजिए। आधा चम्मच काली मिर्च और थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर दिन में 3 से 4 बार पीयें। इससे गुर्दे की पथरी निकल जाती है।

 *4- इलायची:-* इलायची भी गुर्दे की पथरी से निजात दिलाती है। एक चम्मच इलायची, खरबूजे के बीज की गिरी, और दो चम्मच मिश्री एक कप पानी में डालकर उबाल लीजिए, इसे ठंडा होने के बाद छानकर सुबह-शाम पीने से पथरी पेशाब के रास्ते से बाहर निकल जाती है।

 *5. जीरा:-* किड्नी स्टोन को बाहर निकालने में जीरा बहुत कारगर है। जीरा और चीनी को समान मात्रा में लेकर पीस लीजिए, इस चूर्ण को एक-एक चम्मच ठंडे पानी के साथ रोज दिन में तीन बार लीजिए। इससे बहुत जल्दी ही गुर्दे की पथरी से निजात मिल जाती है।

 *6- सौंफ:-* सौंफ भी गुर्दे की पथरी के लिए रामबाण उपचार है। सौंफ, मिश्री, सूखा धनिया इनको 50-50 ग्राम मात्रा में लेकर रात को डेढ़ लीटर पानी में भिगोकर रख दीजिए, इसे 24 घंटे के बाद छानकर पेस्ट बना लीजिए। इसके एक चम्मच पेस्ट में आधा कप ठंडा पानी मिलाकर पीने से पथरी पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाती है।

 *7. चौलाई:-* गुर्दे की पथरी को गलाने के लिए चौलाई का प्रयोग कीजिए। इसके अलावा चौलाई की सब्जी भी गुर्दे की पथरी से निजात दिलाती है, यह पथरी को गलाने के लिये रामबाण की तरह है। चौलाई को उबालकर धीरे-धीरे चबाकर खाएं। इसे दिन में 3 से 4 बार इसका प्रयोग कीजिए।

 *8. बेल पत्र:-* बेल पत्र पर जरा सा पानी मिलाकर घिस लें, इसमें एक साबुत काली मिर्च डालकर सुबह खायें। दूसरे दिन काली मिर्च दो कर दें और तीसरे दिन तीन,  ऐसे सात दिनों तक लगातार इसका सेवन कीजिए। बाद में इसकी संख्या कम कीजिए, दो सप्ताह तक प्रयोग करने के बाद पथरी बाहर निकल जायेगी।

 *9. काली मिर्च:-* काली मिर्च भी गुर्दे की पथरी से निजात दिलाती है, काली मिर्च का सेवन बेल पत्तर के साथ करने से दो सप्ताह में गुर्दे की पथरी पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाती है।



सोमवार, 27 फ़रवरी 2023

रवि अरोड़ा की नजर से.......

 डरावने किस्सों की आहट


 जालंधर की एक सड़क थी। रात के अंधेरे में मेरा एक मित्र और मैं पैदल ही कहीं जा रहे थे। दूर दूर तक आदमजात का कोई नामो निशान नहीं था । तभी पीछे से एक मोटर साइकिल  की आवाज़ सुनाई दी। आवाज़ जैसे जैसे निकट आ रही थी, हमारे दिलों की धड़कनें लगातर तेज हो रही थी। लग रहा था कि जैसे आज जीवन का अंतिम ही दिन है। आशंका हो रही थी कि ये मोटर साइकिल वाला हमारे निकट आएगा और अपनी एके 47 से हमें छलनी कर देगा। मगर सुखद आश्चर्य, ऐसा नहीं हुआ । वह मोटर साइकिल सवार आतंकवादी नहीं वरन कोई आम शहरी था और अंधेरा होने के बावजूद हमारी तरह किसी मजबूरी वश अपने घर से बाहर था। अपने इस खौफ की वजह आपको बता दूं । यह बात साल 1983 की है और उस समय पंजाब में घल्लू घारा सप्ताह मनाया जा रहा था । जाहिर है कि उन दिनों पंजाब में खालिस्तान मूवमेंट अपने चरम पर था रोजाना निर्दोषों का कत्लेआम गाजर मूली की तरह किया जा रहा था। खौफ का ऐसा माहौल था जैसा बंटवारे के समय भी शायद नहीं रहा होगा । इस वाकए के ठीक एक दिन पहले ही मैं अमृतसर के हरमंदिर साहब में था और वहां सेवादारों के अतिरिक्त केवल तीन बाहरी श्रद्धालु थे । उनमें भी मैं इकलौता ऐसा था जिसके सिर पर केश नहीं थे अतः अनेक घूरती आंखें लगातार मेरा पीछा कर रही थीं। अब आप सोचेंगे कि आज ये किस्से क्यों ! तो बस इसका इतना सा ही मकसद है कि आजकल उस दौर की आहटें फिर सुनाई दे रही हैं। 


पुरानी बातों से खुद को जोड़ने में यदि आप असफल हो रहे हों और आहट संबंधी मेरी बात से भी सहमत न हों तो ताजा किस्सा सुनाया हूं।  इस दिवाली पर मैं अमृतसर में था और रात के आठ बजे टैक्सी में सवार होकर शहर का नज़ारा देखने निकला था । मेरे अपने शहर के मुकाबले वहां आधी से भी कम रौशनी और न के बराबर पटाखों की आवाज सुनकर मैंने टैक्सी चालक से इसका कारण पूछा। उसका जवाब हैरान कर देने वाला था । बकौल उसके पिछले कुछ सालों से कट्टरपंथी सिख हिंदू त्यौहारों का विरोध करने लगे हैं और उसी के चलते हर साल पहले के मुकाबले दिवाली पर रौशनी और आतिशबाजी कम होती जा रही है। चलिए अब हाल फिलहाल की बात करता हूं। पंजाब में आजकल जो हो रहा है उसकी जानकारी बेशक दुनिया को अब जाकर अजनाला कांड से हुई हो मगर सच्चाई इससे इतर है। पंजाब से जुड़े होने के कारण मैं अच्छी तरह जानता हूं कि खालिस्तान आंदोलन को किसी न किसी रूप में दशकों से जिंदा रखा जा रहा है। शुरुआती दौर में कनाडा और ब्रिटेन में बैठे संपन्न और खुराफाती सिख इसे लेकर शोर शराबा कर रहे थे और अब उन्होंने पंजाब में भी अपने एजेंट तैयार कर लिए हैं। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने तो एक दिन के लिए भी भारत विरोधी इस षड्यंत्र से अपने हाथ नहीं खींचे थे ।  गुरु ग्रंथ साहब की ओट में अलगाव वादियों का तलवारों के साथ थाने पर हमला तथा पुलिस कर्मियों को बुरी तरह घायल कर दिए जाने और फिर भी पुलिस का निष्क्रिय बने रहना साबित कर रहा है कि प्रदेश में एक बार फिर सब कुछ ठीक ठाक नहीं है। राज्य की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की सरकार कतई नहीं समझ रही कि आग से इसी तरह खेल कर कांग्रेस अपना और देश का कबाड़ा पहले कर चुकी है। अब आप भी थोड़ा बहुत भयभीत होना शुरू कर दीजिए, क्योंकि डरावने नए किस्सों का माहौल बनाया जा रहा है।

गुरुवार, 23 फ़रवरी 2023

VS कुत्ता

 

एक बार तेंदुये ने कुत्ते से पूछा: तुमने मनुष्यों को कैसा पाया?

कुत्ते ने उत्तर दिया: जब वे किसी का तिरस्कार करते हैं, तो वे उसे कुत्ता कहते हैं।

तेंदुआ: क्या तुमने उनके बच्चों को खाया?

कुत्ता: नहीं👴

तेंदुआ: क्या तुमने उन्हें धोखा दिया?

कुत्ता: List

तेंदुआ : क्या तुमने उनके मवेशियों को मारा ??

कुत्ता: नहीं

तेंदुआ : क्या तुमने उनका खून पिया ??

कुत्ता: नहीं

तेंदुआ : क्या तुमने उन्हें मेरे वार से बचाया ??

कुत्ता: हाँ

तेंदुआ : लोग बहादुर और होशियार किसे कहते हैं?

कुत्ता: वे उसे तेंदुआ कहते हैं

तेंदुआ: क्या हमने शुरू से ही सलाह नहीं दी थी कि तुम तेंदुआ बनकर हमारे साथ रहो, लेकिन तुमने इंसानों की सुरक्षा के लिए ठेकेदार बनना चुना। मैं उनके बच्चों और मवेशियों को मारता हूं, उनका खून पीता हूं, उनके संसाधनों और श्रम का उपभोग करता हूं, फिर भी वे न केवल मुझसे डरते हैं बल्कि अपने नायकों को मेरे के रूप में वर्णित करते हैं।

तुमको सीखना चाहिए कि “मनुष्य अपने जल्लादों के सामने नतमस्तक हो जाते हैं और अपने वफादार और हमदर्दों का तिरस्कार करते हैं।

बुधवार, 15 फ़रवरी 2023

👍हैप्पी बर्थ डे नई दिल्ली / विवेक शुक्ल

 


13 फरवरी 1931 को उदघाटन हुआ था 


आप दिल्ली वाले हैं तो खुश होइये कि आज आपकी ‘नई दिल्ली’ का हैप्पी बर्थडे है। आज ही के दिन 13 फरवरी, 1931 को नई दिल्ली का उदघाटन हुआ था। भारत की नई राजधानी का नय़ा नाम ‘नई दिल्ली’ रखने के प्रस्ताव पर हरी झंडी सम्राट जॉर्ज पंचम ने 31 दिसंबर, 1926 को ही दिखा दी थी। यानी इसके नाम पर फैसला इसके उदघाटन से काफी पहले हो गया था। यह जानकारी डी जॉनसन तथ रिचर्ड वटसन अपनी किताब'New Delhi: The Last Imperial City में देते हैं।


 रायसीना या दिल्ली साउथ वाले


नई दिल्ली नाम पर मोहर लगने से पहले इंपीरियल दिल्ली, रायसीना और दिल्ली साउथ जैसे नामों पर भी विचार हुआ था। पर अंत में  नई राजधानी को नया नाम नई दिल्ली मिला। सभी पक्षों की राय थी कि नये नाम में दिल्ली रहे। नए नाम पर फैसले के बाद सरकारी अधिसूचना जारी हुई। तब तक वायसराय आवास ( अब राष्ट्रपति भवन),  संसद भवन,साउथ और नॉर्थ ब्लॉक तथा नई दिल्ली की सड़कें लगभग बन चुकी थीं। कनॉट प्लेस बनने ही वाला था। वह 1933 में बना था। अब संसद भवन, साउथ तथा नार्थ ब्लाक को संग्रहालय में तब्दील करने का प्रस्ताव है।


दो विश्व युद्धों के बीच बनी नई राजधानी



दरअसल दिल्ली दरबार में 12 दिसंबर, 1911 को देश की राजधानी कोलकाता से दिल्ली में शिफ्ट करने के फैसले के 20 वर्षों के बाद 13 फरवरी, 1931 को नई दिल्ली का उदघाटन होता है। आप कह सकते हैं कि दो विश्व युद्दों के बीच में भारत की नई राजधानी का निर्माण हुआ। इसे खड़ा करने में हजारों अनाम मजदूरों तथा कारीगरों का खून पसीना भी लगा था। उनके वंशज अब भी करोल बाग में काफी तादाद में रहते हैं। उदघाटन के मौके पर एक औपचारिक कार्यक्रम रायसीना हिल्स पर आयोजित किया गया। उसमें वायसराय लॉर्ड इरविन सपत्नीक उपस्थित थे। कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया जैसे कॉमनवेल्थ देशों के नुमाइंदे भी मौजूद थे। पर उदघाटन में दिल्ली वालों की सांकेतिक भागदारी भी नहीं रही थी। लंदन से छपने वाला ‘दि टाइम्स’ लिखता है “ये मानना भूल ही होगी कि इस आयोजन में  दिल्ली वालों की भागेदारी रही। इसमें सिर्फ उन्हें ही आने दिया गया जिनके पास निमंत्रण पत्र थे।”


उदघाटन के कार्यक्रम कब से


नई राजधानी के उदघाटन के कार्यक्रम 9 फरवरी, 1931 से ही चालू हो गए थे। इस दौरान डाकतार विभाग ने छह डाक टिकट भी जारी किए थे, जिनमें नई दिल्ली के खास प्रतीक थे। इस बीच,बेशक नई दिल्ली के निर्माण में लार्ड इरविन का एक अहम रोल रहा था। उन्होंने नई राजधानी नई दिल्ली का उदघाटन किया। उन्होंने ही संसद भवन ( पहले वायसराय हाउस) का 18 जनवरी 1927 को उदघाटन किया था। उन्होंने ही गोल डाकखाने पर स्थित सेक्रेड हार्ट कैथडरल चर्च की आधारशिला रखी थी। महात्मा गांधी लार्ड इरविन से भगत सिंह की फांसी की सजा को माफ करवाने के लिए लगातार मिलते थे।


 वे 19 मार्च,1931 को भी लार्ड इरविन से मिले थे। उनका लार्ड इरविन से मिलने का एकमात्र मकसद भगत सिंह और उनके दो साथियों को किसी तरह मृत्यु से बचाना था। इस मुलाकात के बाद उन्हें कांग्रेस के कराची में होने वाले सत्र में शिरकत करने के लिए निकलना था। बाबा खड़क सिंह रोड का नाम 1970 के दशक तक  इरविन रोड ही था। अब भी यहां के पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेने बाद जो बिल आपको मिलता है, इसमें बाबा खड़क सिंह मार्ग के आगे कोष्ठक में इरविन रोड भी लिखा होता है।


 इस बीच, लार्ड इरविन की पत्नी लेडी ड्रोथी इरविन के प्रयासों से दिल्ली को एक महिला कॉलेज मिला जो अब भी बेटियों को स्वावलंबी बना रहा। लेडी इरविन के नाम से ही एक स्कूल 1927 से ज्ञान बांट रहा है माधवराव सिंधिया मार्ग पर। लेडी इरविन कॉलेज और स्कूल का अतीत तथा वर्तमान गौरवशाली है।


  इंडिया गेट 12 फरवरी, 1931



इंडिया गेट का 12 फरवरी, 1931 को उदघाटन हुआ था। यह सबको पता है कि ये पहले विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की याद में बना था। इसके भीतर 1968 तक किंग जॉर्ज पंचम की मूर्ति थी। अब वहां पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आदमकद मूर्ति लग चुकी है। इंडिया गेट को लाल और धूसर रंग के पत्थरों और ग्रेनाइट से मिलकर बनाया गया है। इंडिया गेट के अंदर मौजूद लगभग 300 सीढ़ियों को चढ़कर आप इसके ऊपरी गुंबद तक पहुंचते हैं। इंडिया गेट की सुरक्षा भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के जवान दिन-रात करते हैं। इंडिया गेट की आधारशिला 1921 में डयूक ऑफ कनॉट ने रखी थी। उन्हीं के नाम पर कनॉट प्लेस का नाम रखा गया था। इसे वायसराय लार्ड इर्विन ने राष्ट्र को समर्पित किया था। इंडिया गेट रात को फ्लडलाइट से जगमगाने लगता है। उस समय का मंजर बेहद दिलकश होता है।


 Vivekshukladelhi@gmail.com, Navbharattimes


भारत

  लेख संवाद पढ़ें अपुनरीक्षित बदलाव सम्पादित करें इतिहास देखें देखा गया भारत गणराज्य Republic of India ( अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में देखें) ध...