पत्रकारिता (मीडिया) का प्रभाव समाज पर लगातार बढ़ रहा है। इसके बावजूद यह पेशा अब संकटों से घिरकर लगातार असुरक्षित हो गया है। मीडिया की चमक दमक से मुग्ध होकर लड़के लड़कियों की फौज इसमें आने के लिए आतुर है। बिना किसी तैयारी के ज्यादातर नवांकुर पत्रकार अपने आर्थिक भविष्य का मूल्याकंन नहीं कर पाते। पत्रकार दोस्तों को मेरा ब्लॉग एक मार्गदर्शक या गाईड की तरह सही रास्ता बता और दिखा सके। ब्लॉग को लेकर मेरी यही धारणा और कोशिश है कि तमाम पत्रकार मित्रों और नवांकुरों को यह ब्लॉग काम का अपना सा उपयोगी लगे।
रविवार, 12 फ़रवरी 2023
शनिवार, 11 फ़रवरी 2023
क्या टेक्नोलॉजी थी लक्ष्मण रेखा की............. *
सोमतिती विद्या - लक्ष्मण रेखा..
*
महर्षि श्रृंगी कहते हैं कि एक वेदमन्त्र है--
.
सोमंब्रही वृत्तं रत: स्वाहा वेतु सम्भव ब्रहे वाचम प्रवाणम अग्नं ब्रहे रेत: अवस्ति।।
.
यह वेदमंत्र कोड है उस सोमना कृतिक यंत्र का,, पृथ्वी और बृहस्पति के मध्य कहीं अंतरिक्ष में वह केंद्र है जहां यंत्र को स्थित किया जाता है। वह यंत्र जल,वायु और अग्नि के परमाणुओं को अपने अंदर सोखता है। कोड को उल्टा कर देने पर एक खास प्रकार से अग्नि और विद्युत के परमाणुओं को वापस बाहर की तरफ धकेलता है।
.
जब महर्षि भारद्वाज ऋषिमुनियों के साथ भृमण करते हुए वशिष्ठ आश्रम पहुंचे तो उन्होंने महर्षि वशिष्ठ से पूछा -- राजकुमारों की शिक्षा दीक्षा कहाँ तक पहुंची है ? महर्षि वशिष्ठ ने कहा कि यह जो ब्रह्मचारी राम है - इसने आग्नेयास्त्र वरुणास्त्र ब्रह्मास्त्र का संधान करना सीख लिया है। यह धनुर्वेद में पारंगत हुआ है महर्षि विश्वामित्र के द्वारा, यह जो ब्रह्मचारी लक्ष्मण है यह एक दुर्लभ सोमतिती विद्या सीख रहा है। उस समय पृथ्वी पर चार गुरुकुलों में वह विद्या सिखाई जाती थी।
.
महर्षि विश्वामित्र के गुरुकुल में, महर्षि वशिष्ठ के गुरुकुल में, महर्षि भारद्वाज के यहां, और उदालक गोत्र के आचार्य शिकामकेतु के गुरुकुल में इस विद्या की पूर्ण शिक्षा दी जाती थी।
.
श्रृंगी ऋषि कहते हैं कि लक्ष्मण उस विद्या में पारंगत था। एक अन्य ब्रह्मचारी वर्णित भी उस विद्या का अच्छा जानने वाला था।
.
सोमंब्रहि वृत्तं रत: स्वाहा वेतु सम्भव ब्रहे वाचम प्वाणम अग्नं ब्रहे रेत: अवस्ति।।
.
इस मंत्र को सिद्ध करने से उस सोमना कृतिक यंत्र में जिसने अग्नि के वायु के जल के परमाणु सोख लिए हैं उन परमाणुओं में फोरमैन आकाशीय विद्युत मिलाकर उसका पात बनाया जाता है। फिर उस यंत्र को क्रियाशील (एक्टिवेट) करें और उसकी सहायता से एक लेजर बीम जैसी किरणों से उस रेखा को पृथ्वी पर गोलाकार खींच दें।
.
उसके अंदर जो भी रहेगा वह सुरक्षित रहेगा, लेकिन बाहर से अंदर अगर कोई जबर्दस्ती प्रवेश करना चाहे तो उसे अग्नि और विद्युत का ऐसा झटका लगेगा कि वहीं राख बनकर उड़ जाएगा जो भी व्यक्ति या वस्तु प्रवेश कर रहा हो, ब्रह्मचारी लक्ष्मण इस विद्या के इतने जानकार हो गए थे कि कालांतर में यह विद्या सोमतिती न कहकर लक्ष्मण रेखा कहलाई जाने लगी।
.
महर्षि दधीचि, महर्षि शांडिल्य भी इस विद्या को जानते थे, श्रृंगी ऋषि कहते हैं कि योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण इस विद्या को जानने वाले अंतिम थे, उन्होंने कुरुक्षेत्र के धर्मयुद्ध में मैदान के चारों तरफ यह रेखा खींच दी थी, ताकि युद्ध में जितने भी भयंकर अस्त्र शस्त्र चलें उनकी अग्नि उनका ताप युद्धक्षेत्र से बाहर जाकर दूसरे प्राणियों को संतप्त न करे।
.
मुगलों द्वारा करोडों करोड़ो ग्रन्थों के जलाए जाने पर और अंग्रेजों द्वारा महत्वपूर्ण ग्रन्थों को लूट लूटकर ले जाने के कारण कितनी ही अद्भुत विधाएं जो हमारे यशस्वी पूर्वजों ने खोजी थी लुप्त हो गई। जो बचा है उसे संभालने में प्रखर बुद्धि के युवाओं को जुट जाना चाहिए, ईश्वर सद्बुद्धि दे हम सबको.....
👌👍MR. Sunil Kumar, Deputy Inspector General of Police 👍👌
DIG SUNIL KUMAR CONTRIBUTED TREMENDOUSLY IN MAKING 5 WORLD RECORDS FOR CRPF
Shri Sunil Kumar, Deputy Inspector General of Police, posted at Central Sector Headquarters, Central Reserve Police, Gomtinagar, Lucknow, has set a unique milestone with his Devotion, determination, dedication and selfless co-operation in the history of CRPF throughout the world and made the name of not only his city and state but the whole country glorified in the world. According to Mr. Kumar, Jawan of CRPF sacrifices everything, his family, happiness and peace in the name of the country, but this society does not think much for the Jawan. Keeping this in mind, for the all-round development of the Jawans, the International Counselor, Dr. Gaurav Saxena was invited for counseling. With the due efforts of Dr. Gaurav Saxena and Mr. Kumar, counseling session was organized for senior officers, Jawans and their families of CRPF Institutions/Units located in the state of Uttar Pradesh. In this session, the officers, jawans and their families discussed the topics of physical & mental health, morality, family harmony, ways to control the stress of work area, career, drug addiction, prevention of negativity etc based on full scientific, Vedic and social aspects explaining with examples and tried to get rid of all problems/tension .
It is worth mentioning here that, Mr. Kumar's first meeting with Dr. Gaurav Saxena took place on 21st June 2022 at Group Centre CRPF Bijnor on the eve of International Yoga Day, where Dr. Saxrna was invited as the Chief Instructor and Mr. Kumar as the Chief Guest. Mr. Kumar sensed the immense talent and knowledge in Dr. Saxena and both came closer and planed the counselling session. Dr. Gaurav Saxena is brand ambassador of 89 JNVs of Uttar Pradesh and Uttarakhand. Apart from the above, he has made a world record in his name being honored with 231 honorary degrees and has consulted in 55 countries of the world. Under the leadership of Mr. Kumar, this mega programme was successfully organized by establishing contact between Dr. Saxena and CRPF institutions of Uttar Pradesh state. This work was done with a sense of service to the Jawans and 05 world records made for CRPF with the efficient leadership of Mr. Kumar and the knowledge of Dr. Saxena, which are as follows:-
(1) Counseling of 8688 officers/jawans and their family members.
(2) The maximum distance covered was 1881 km.for the counseling session of officers/jawans and family members of the CRPF
(3) Counseling of officers/jawans and family members of maximum 13 institutions/units of the CRPF.
(4) Counseling of institutions/units of CRPF located in maximum 10 Districts.
(5) Counseling of maximum duration i.e. 30 hours.
Mr. Kumar has been brainstorming on this topic for a long time that, motivational and useful workshops should be organized for the Jawans on subjects related to their physical & mental health, family harmony, reduction of Stress & Strain alongwith eradication of drug, alcoholic & tobacco addiction etc. on a large scale with the help of a qualified and well-known expert, so that, stress/strain of the troops can be eased out and cases of Suicide and Fratricide can be minimized/curbed/stopped.
Mr. Kumar has been working seriously on the matters related to the interests/welfare of the Jawans from the Rank of Company Commander i.e. since the year 1996. The Officers and Jawans of the Force actively participated in the counseling session and made the session a mega success due to continuous encouragement of Mr. Kumar.
Patna resident Mr. Sunil Kumar was awarded the "WORLD RECORD APPRECIATION CERTIFICATE" for his unprecedented contribution, which is a matter of great pride for him as well as the entire CRPF.
बुधवार, 8 फ़रवरी 2023
गुड़ खाने से 18 अद्भुत फायदे...*
*
कृष्ण मेहता
(1)- गुड़ खाने से नहीं होती गैस की दिक्कत।
(2)- खाना खाने के बाद अक्सर मीठा खाने का मन करता हैं। इसके लिए सबसे बेहतर है कि आप गुड़ खाएं। गुड़ का सेवन करने से आप हेल्दी रह सकते हैं।
(3)- पाचन क्रिया को सही रखना।
(4) - गुड़ शरीर का रक्त साफ करता है और
मेटाबॉल्जिम ठीक करता है। रोज एक गिलास पानी या दूध के साथ गुड़ का सेवन पेट को ठंडक देता है। इससे गैस की दिक्कत नहीं होती। जिन लोगों को गैस की परेशानी है, वो रोज़ लंच या डिनर के बाद थोड़ा गुड़ ज़रुर खाएं।
(5)- गुड़ आयरन का मुख्य स्रोत है।
इसलिए यह एनीमिया के मरीज़ों के लिए बहुत फायदेमंद है खासतौर पर महिलाओं केलिए इसका सेवन बहुत अधिक ज़रुर है।
(6)- त्वचा के लिए
गुड़ ब्लड से खराब टॉक्सिन दूर करता है, जिससे त्वचा दमकती है और मुहांसे की समस्या नहीं होती है।
(7)- गुड़ की तासीर गर्म है, इसलिए इसका सेवन
जुकाम और कफ से आराम दिलाता है। जुकाम के दौरान अगर आप कच्चा गुड़ नहीं खाना चाहते हैं तो चाय या लड्डू में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
(8)- एनर्जी के लिए -
बहुत ज़्यादा थकान और कमजोरी महसूस करने पर गुड़ का सेवन करने से आपका एनर्जी लेवल बढ़ जाता है। गुड़ जल्दी पच जाता है, इससे शुगर का स्तर भी नहीं बढ़ता!
दिनभर काम करने के बाद जब भी आपको थकान हो, तुरंत गुड़ खाएं।
(9)- गुड़ शरीर के टेंपरेचर को नियंत्रित रखता है।इसमें एंटी एलर्जिक तत्व हैं, इसलिए दमा के मरीज़ों के लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद होता है।
(10)- जोड़ों के दर्द में आराम रोज़ गुड़ के एक टुकड़े के साथ अदरक का सेवन करें, इससे जोड़ों के दर्द की दिक्कत नहीं होगी।
(11)- गुड़ के साथ पके चावल खाने से बैठा हुआ गला व आवाज खुल जाती है।
(12)- गुड़ और काले तिल के लड्डू खाने से सर्दी में अस्थमा की परेशानी नहीं होती है।
(13)- जुकाम जम गया हो, तो गुड़ पिघलाकर उसकी
पपड़ी बनाकर खिलाएं।
(14)- गुड़ और घी मिलाकर खाने से कान का दर्द ठीक हो जाता है।
(15)- भोजन के बाद गुड़ खा लेने से पेट में गैस नहीं
बनती।
(16) पांच ग्राम सौंठ दस ग्राम गुड़ के साथ लेने से
पीलिया रोग में लाभ होता है।
(17) गुड़ का हलवा खाने से स्मरण शक्ति बढती है।
(18)- पांच ग्राम गुड़ को इतने ही सरसों के तेल में मिलाकर खानेसे श्वास रोग से छुटकारा मिलता है
मंगलवार, 7 फ़रवरी 2023
हम सब एक साथ साथ साथ aj तक
क्या भूलूं, क्या याद करूं
दिनेश तिवारी, हरीश पाठक, विवेक सक्सेना, मुकुल गर्ग, सुभाष अखिल, सुभाष भारद्वाज और मैं- इन सबमें एक बात कॉमन है। हम सब अपने-अपने करियर के लगभग शुरुआती दिनों में दिल्ली प्रेस में थे। पर अब एक बात कॉमन नहीं है। दिनेश तिवारी हमारे बीच अब नहीं हैं।
हम सब सहकर्मी कम, दोस्त ज्यादा थे। कल जब सबकी आपस में बात हुई तो घंटे-घंटे भर चली फ़ोन कॉल में न किसी ने दुआ-सलाम की, न एकदूसरे का हाल-चाल पूछा। दिनेश के नाम से बात शुरू हुई थी, उन्हीं के नाम के साथ संवाद खत्म हो गया। अतीत के जितने भी पन्ने पलटे, सब पर दिनेश का नाम लिखा था।
दिल्ली प्रेस में कदम रखने के बाद कुछ ही दिनों बाद मुझे स्तम्भ विभाग का प्रभारी बना दिया गया था। दिनेश तिवारी मेरे विभाग में आए तो मानो हवा का एक खुशनुमा झोका आया। हर समय कभी मुस्कराता तो कभी खिलखिलाता चेहरा। पर काम करते समय पूरी गंभीरता।
लंच टाइम होता तो हम सब दोस्त बाहर निकल जाते। तब दिल्ली प्रेस के सामने सड़क पार इमारतों का बसेरा नहीं था। दूर-दूर तक खाली ज़मीन पड़ी थी और उसके बीचोंबीच एक ढाबे का एकछत्र साम्राज्य था। उसकी बेंचों पर हमारी महफ़िल जमती थी। उस दौरान न दफ़्तर की राजनीति पर कोई बात होती, न देश की। सिर्फ़ और सिर्फ़ हंसी और ठहाकों का दौर चलता।
हरीश पाठक और दिनेश तिवारी का अपना अलग-अलग अंदाज़ था। दोनों नॉन स्टॉप हंसाते रहते। ढाबे वाले की नज़र चूल्हे पर कम, हमारी ओर ज़्यादा रहती। हंसते-मुस्कराते उसकी दाल फ़्राई अमूमन स्पेशल दाल फ़्राई बन जाती। हर डिश में स्पेशल इफ़ेक्ट्स नज़र आते। ऑर्डर पर ऑर्डर होते रहते और घड़ी की छोटी सूई कब एक से दो पर पहुंच जाती, पता न चलता। यह समय सबके लिए एनर्जी के डोज़ जैसा होता था।
कुछ समय बाद दिनेश का ट्रांसफ़र मुक्ता में हो गया, पर एकदूसरे के लिए लगाव और सम्मान ज्यों का त्यों बना रहा। मेरा मानना है कि रिश्ता कोई भी हो, अगर हम किसी का सम्मान नहीं करते तो हम उसे प्यार भी नहीं कर सकते। हम सब दोस्तों ने हमेशा इस बात का ध्यान रखा। दोनों भावनाएं समानांतर चलती रहीं।
कुछेक कैलेंडर ही बदले होंगे कि हम सब अलग-अलग संस्थानों में चले गए। कोई टाइम्स ऑफ़ इंडिया ग्रुप गया तो कोई इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप। स्तम्भ विभाग के बाद दिल्ली प्रेस में मुझे एक साथ दो पत्रिकाओं का प्रभारी बना दिया गया था, जिसका अनुभव लिए मैं भी अपनी अगली पारी खेलने हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप आ गया। बाद में दिनेश भी वहीं आ गए। विभाग अलग थे। मैं फ़ीचर में था, वे न्यूज़ में। पर स्नेह वही था, मस्ती वही थी। आते-जाते होने वाली मुलाकातों की शुरुआत मुस्कराहट से होती, अंत खिलखिलाहट के साथ। हमने वहां भी कभी दफ़्तर की राजनीति पर बात नहीं की।
पर्यटन मेरा प्रिय विषय था, दिनेश का भी। कई लेख मैंने उनसे लिखवाए और उन्होंने बखूबी लिखे। उनके लेखों में स्थलों के इतिहास और भूगोल का अद्भुत ताना-बाना होता था। तब हंसी-मज़ाक से परे एक गंभीर पत्रकार का रूप शब्दों में नज़र आता। शिक्षा से जुड़े विषयों पर उनकी खासी पकड़ थी। मैंने कई बार उनसे कहा था कि उन्हें विधिवत् रूप से करियर काउंसलिंग का काम शुरू कर देना चाहिए।
फिर कुछ साल बाद वे संस्थानों में पढ़ाने की तीसरी पारी खेलने चले गए। मैं गेस्ट फैकल्टी के तौर पर जाता तो उनसे मुलाकात होती। मैं कई साल से आईपी यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में बतौर एक्सटर्नल एग्ज़ामिनर जाता रहा हूं। एक बार परीक्षा लेकर कमरे से बाहर निकला तो साथ वाले कमरे से दिनेश की आवाज़ सुनाई दी। मैंने अंदर झांका तो वे छात्रों को कुछ समझा रहे थे। उनकी नज़र मुझ पर पड़ी तो मैं हाथ हिला कर जाने लगा। दो ही कदम चला था कि वे तेज़ी से आए और हाथ पकड़ कर अंदर ले गए। फिर छात्रों को मेरा नाम बता कर बोले- ये मेरे वरिष्ठ हैं। मैंने इनसे बहुत कुछ सीखा है। और फिर मेरे परदादा, मेरे दादा, मेरे पिताजी तक का ऐसा परिचय दिया कि मैं दंग रह गया। जो खुद एक वरिष्ठ पत्रकार हो, वो दूसरे पत्रकार का ऐसा परिचय दे, वो भी अपने छात्रों के सामने, ये उनके लिए शायद छोटी बात हो, मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी।
अपने उस दोस्त के बड़प्पन पर मुझे बहुत गर्व हुआ। परिचय कराने का यह उनका अद्भुत अंदाज़ था। प्रेस क्लब के किसी साथी से मिलवाते या अपने किसी खास दोस्त से, यह अंदाज़ कभी न बदलता। ये बड़प्पन आज बहुत कम लोगों में नज़र आता है। मुझे आज भी गर्व हो रहा है, जब उन पर लिखी गई हर पोस्ट में उनके बड़प्पन का ज़िक्र ज़रूर है।
जिस समय मोबाइल का क्रेज़ बढ़ रहा था, तब कई साल दिनेश ने मोबाइल नहीं खरीदा था। एक बार मिले तो मैंने डांटने के अंदाज़ में कहा, ‘तुम मोबाइल क्यों नहीं खरीदते? कभी कोई ज़रूरी बात करनी होती है तो पता है कितनी मुश्किल होती है!’ वे मुस्कराए- ‘मोबाइल खरीद लिया होता तो आप मिलने नहीं आते।‘ और मैं चुप हो गया। मेरे जैसे कई दोस्तों की डांट पड़ी होगी, तब एक दिन अपना नंबर लिखवाने के लिए फ़ोन आया। फिर कभी फ़ोन पर हमारी बात होती, कभी वॉट्स ऐप पर।
जैसे ही मैंने उनके जाने की खबर सुनी, मैंने तुरंत उनका फ़ोन मिलाया। मुझे पूरा विश्वास था कि दूसरी ओर से दिनेश की आवाज़ आएगी, पर नहीं आई। मैंने कई बार ऐसा किया। तब जाकर यकीन हुआ कि खबर सच है और दिनेश अब फिर बिना मोबाइल वाले हो गए हैं।
हम सब दोस्तों के जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहे। दिनेश के जीवन में भी आए, पर मुझे याद नहीं कि मैंने कभी उनके चेहरे पर चिंता के भाव या माथे पर बल देखे हों। न कभी किसी को कुछ बताया, न अपने दुख का साया दूसरे पर पड़ने दिया।
किसी शायर ने कहा है-
जो डूबना है तो इतने सुकून से डूबो
कि आस-पास की लहरों को भी पता न लगे
तभी ज़िंदगी की धारा में उनकी अंतिम डुबकी का हम आस-पास की लहरों को भी पता न चला।
सोमवार, 6 फ़रवरी 2023
रवि अरोड़ा की नजर से....
बुड़बक का धन और गुणवान
किस्सा आंखों देखा नहीं वरन मौके पर मौजूद एक दोस्त की जुबानी है। शहर में लगभग डेढ़ दर्जन सेठ लोगों की एक मित्र मंडली सुबह सुबह एक साथ सैर पर निकलती है। अधिकांश सेठ शेयर मार्केट के भी बड़े खिलाड़ी हैं मगर शेयरों की बात करते करते ही आज सुबह दो सेठ आपस में लड़ पड़े और बाकायदा गुत्थमगुत्था भी हो गए । हालांकि सेठों की परंपरा के अनुरूप अधिकांश भक्तमंडली के सदस्य हैं मगर फिर भी एक दो सेठ बागी किस्म के भी हैं। इन्हीं में से एक बागी सेठ आज पूरा बागी हो गया । दरअसल उसके पास अडानी एंटरप्राइज के काफी शेयर हैं और हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद इन शेयरों के दाम एक चौथाई रह गए और सेठ जी करोड़ों के नीचे आ गए । भक्त सेठ से यह गलती हो गई कि उसने कह दिया कि तुम्हे भी देख कर इन्वेस्ट करना चाहिए था । बस फिर क्या था बागी सेठ मां बहन के संबोधनों पर उतर आया । उसका एक ही तर्क था कि मैंने पैसा अडानी पर नहीं वरन तुम्हारे नेता नरेंद्र मोदी पर लगाया था । तुम्हारा नेता जब उसे दुनिया भर में ले लेकर घूमा और हवाई अड्डे, रेलवे, माइनिंग और बंदरगाह समेत सब कुछ उसके हवाले कर रहा था तो मुझे कोई आकाशवाणी होती कि सब कुछ हवा हवाई है ? बागी सेठ का तर्क था कि मैं तो इसी भुलेखे में रहा कि अडानी प्रधानमंत्री का दोस्त है और पहले की तरह आगे भी इसकी गुड्डी आसमान में रहेगी । उधर, देखना मुझे चाहिए था या नरेन्द्र मोदी को ? बागी के इस सवाल से भक्त सेठ भी तिलमिलाया हुआ था ।
चूंकि बागी सेठ से अपने भी अच्छे संबंध हैं अतः हालचाल जानने को मैंने उन्हें फोन कर डाला । मेरे सामने भी उन्होंने वही सब तर्क दोहराए । बकौल उनके विदेश में प्रधानमंत्री जिस होटल में ठहरते, गौतम अडानी भी उसी में ठहरता था । दोनो एक ही जहाज में घूमते थे और जिस जिस देश में प्रधान मंत्री गए वहीं अडानी ने साथ जाकर व्यापारिक सौदे किए । देश के भी तमाम क्षेत्रों में भी टाटा, बिरला और अंबानी जैसों धुरंधरों को छोड़कर अडानी को ही आगे बढ़ाया जा रहा था । साल 2013 में मोदी जी को प्रधान मंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करते समय अडानी की नेट वर्थ 51 हजार करोड़ थी मगर उनके प्रधान मंत्री बनने तक ही उनके इस परम मित्र की वर्थ सवा लाख करोड़ हो गई । साल 2019 में यह बढ़ कर दो लाख करोड़ हो गई और 2021 में आठ लाख करोड़ तक पहुंच गई । ताजा घटनाक्रम होने से पहले उनकी वर्थ बीस लाख करोड़ को भी पार कर गई और जिस अडानी को 2014 से पहले कोई जानता भी नहीं था, वह दुनिया का तीसरा बड़ा रईस बन गया । चौंकाने वाली बात यह भी थी कि कोरोना काल में जब दुनिया के सभी दस बडे़ रईस अपनी सम्पत्ति का बड़ा हिस्सा खो रहे थे उस समय भी अडानी की वर्थ कुलांचें भर रही थी। दुनिया की सभी कंपनियां खरामा खरामा चल रही थीं मगर अडानी ने आठ साल में ही अपनी वर्थ 49 गुना बढ़ा ली। बकौल सेठ हम इन्वेस्टर हैं और हमें तेज दौड़ने वाले घोड़े पर ही पैसा लगाना पड़ता है मगर घोड़े की हारी बीमारी देखना हमारा नहीं सरकार का काम होता है। सेठ अडानी का अर्थशास्त्र और मोदी जी का राजनीति शास्त्र बांच रहा था और मैं चुपचाप सुन रहा था । अपना पूरा दुखड़ा रोने के बाद सेठ ने मुझसे भी पूछ डाला कि बताओ अडानी की कम्पनी में इन्वेस्ट करके मैंने क्या गलती की ? बकौल उसके हम लोग तो सरकार व सेबी, ईडी जैसे उसके विभागों पर भरोसा करके चलते हैं। हमें कैसे पता चलता कि प्रधानमंत्री का खासम खास धोखाधड़ी कर रहा है और हमारा खाया पिया सब वापिस निकाल लिया जायेगा ? पैसे गंवाने से अधिक सेठ को इस बात का दुख था कि प्रधानमंत्री अब क्यों मुंह में दही जमा कर बैठे हैं और कुछ बोलते क्यों नहीं ? सेठ की दारुण गाथा सुन कर इच्छा हुई कि उसे मश्हूर बिहारी कहावत सुना दूं मगर कह नहीं पाया । चलिए आप ही सुन लीजिए- बुड़बक के धन में गुणवान का हिस्सा ।
रविवार, 5 फ़रवरी 2023
मुगल गार्डन हुआ अमृत उद्यान,फिर छिड़ी बात फूलों की / विवेक शुक्ल
अब मुगल गार्डन को बोलिए अमृत उद्यान। यानी जिस मुगल गार्डन को देश की कई पीढ़ियों ने मुगल गार्डन के नाम से जाना था उसे नया नाम मिल गया। केन्द्र सरकार ने शनिवार को मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान कर दिया है। मुगल गार्डन को नया नाम राष्ट्रपति भवन दिवस से ठीक पहले मिला है। हर साल 1 फरवरी को राष्ट्रपति भवन दिवस मनाया जाता है।
दरअसल 1 फरवरी 1950 को देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद यहां रहने के लिए आए थे। तो सरकार ने राष्ट्रपति भवन दिवस से ठीक पहले एक बड़ा फैसला लिया। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने ही मुगल गार्डन में आम जान के प्रवेश को खोला था। यह हर साल जनता के लिए फरवरी में खुलता है। अब जब यहां लोग गुलों को निहारने आएंगे तो उन्हें अमृत उद्यान नाम पढ़ने को मिलेगा।
किसकी प्राण और आत्मा
बेशक,राष्ट्रति भवन की प्राण और आत्मा रहा है 15 एकड़ में फैला फूलों से लदा महकता मुगल गार्डन। मुगल गार्डन 1928-29 तक बन कर तैयार हो गया था। कह सकते हैं राष्ट्रपति भवन में रहे पहले वायसराय लार्ड इरविन के आने से पहले तक यह सुगंध बिखरेने लगा था। लॉर्ड इरविन यहां 6 फरवरी 1929 को रहने के लिए आए थे। मुगल गार्डन का डिजाइन राष्ट्रपति भवन के चीफ आर्किटेक्ट एडविन लुटियंस ने 1917 तक बना लिया था। मुगल गार्डन की लैंड स्केपिंग हार्टिक्लचर विभाग में निदेशक डब्ल्यू आर.मुस्टो ने की थी एडविन लुटियंस की सरपरस्ती में। इसमें ब्रिटिश और मुगलकाली उद्यान शैली का अप्रतिम मिश्रण दिखाई देता है।
कहां मदर टेरेसा और कैनेडी
संसार के शायद ही किसी उद्यान में मगल गार्डन से अधिक गुलाब की प्रजातियां हों। यहां 150 प्रजातियों के गुलाब हैं। इसमें बोन्न नुइट तथा ओलाहोमा जैसे गुलाब भी हैं जो कि कालेपन के नजदीक होते हैं। नीले रंगों में यहां पैराडाइज, ब्लू मून, लेडी एक्स हैं। यहां पर दुर्लभ हरा गुलाब भी हे। गुलाबों के कुछ बहुत ही रोचक नाम हैं। जैसे जॉन कैनेडी, अब्राहम लिंकन,मदर टेरेसा, अर्जुन, भीम, राजाराम मोहन राय, डॉ. बी.पी. पाल आदि। कैनेडी की हत्या के बाद मुगल गार्डन के मालियों ने उनकी याद में गुलाब की एक प्रजाति विकसित की थी। अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के नाम पर गुलाब की प्रजाति भी मुगल गार्डन में पेश है। मतलब अमेरिका के दो महान राष्ट्रपति भारत के राष्ट्रपति भवन में स्थायी रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं।
मुगल गार्डन चार भागों में बंटा हुआ है और चारों एक दूसरे से भिन्न एवं अनुपम हैं। यहां कई छोटे-बड़े बगीHचे हैं। बटरफ्लाई गार्डन में फूलों के पौधों की बहुत सी पंक्तियां लगी हुई हैं। तितलियों को देखने के लिए यह जगह सर्वोत्तम है। मुगल गार्डन में फूलों के साथ-साथ जड़ी-बूटियां और औषधियां भी उगाई जाती हैं। इनके लिये एक अलग भाग बना हुआ है, जिसे औषधि उद्यान कहते हैं।
फूल-पौधों पर कौन करता जान निसार
मुगल गार्डन में आने वाले अतिथि गुलाब की अनगिनत प्रजातियों को देखने भर से अपने को तृप्त महसूस कर रहे हैं। लेकिन, शायद ही कोई उन मालियों से मिलता हो जो मुगल गार्डन को देखते-संवारते हैं। मुगल गार्डन के मालियों के लिए यहां का हरेक पत्ता, बूटा, फूल अपने बच्चों की तरह प्रिय होता है। वे इन पर जान निसार करते हैं। इन्हें उसी तरह से पालते-पोसते हैं जैसे कोई माता-पिता अपने बच्चों को जन्म के बाद लाड- प्यार से खड़ा-बड़ा करते हैं। मुगल गार्डन को विशिष्ट बनाता है यहां पर गुलाब की 150 से अधिक प्रजातियां। इन्हें खड़ा करने का श्रेय जाता है इधर के दर्जनों मालियों को। ये पीढ़ी दर पीढ़ी से हैं।
अभी तक रहे देश सभी राष्ट्रपति मुगल गार्डन के मालियों से लगातार मिलते-जुलते रहे। उन्हें सलाह देते रहे कि व किस तरह से मुगल गार्डन को और बेहतर बना सकते हैं। अमिता बविसकर ने अपनी किताब फर्स्ट गार्डन आफ दि रिपब्लिक में लिखा है- “ मुगल गार्डन के मालियों का संबंध मुख्य रूप से सैनी समाज से रहा है। ये राजस्थान से संबंध रखते हैं।” आप कह सकते हैं कि ये व्यवस्था शुरू से ही चल रही है। गुजरे कुछ दशकों से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और फैजाबाद के भी माली आने लगे हैं। ये सब केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग यानी सीपीड्ब्लूडी से जुड़े होते हैं और इनकी किसी अन्य जगह पर ट्रांसफर भी प्राय: नहीं होती। ये अधिकतर राष्ट्रपति भवन परिसर में ही रहते हैं। ये सब यहां पर पीढ़ी दर पीढ़ी से हैं। कुछ के पिता और दादा भी यही काम करते रहे हैं। इनका सारा संसाऱ राष्ट्रपति भवन के अंदर ही गुजर जाता है।
ये माली हर साल सितंबर के महीने से इस अनूठे उद्यान को नए सिरे से तैयार करने में जुट जाते हैं। यहां पर माली के रूप में काम करने वालों को अलग से कोई ट्रेनिंग वगैरह तो नहीं मिलती। वह अपने सीनियर्स से सीख-सीख कर अनुभव प्राप्त कर लेते हैं। हां, ये सब बीच-बीच में पूसा में लगने वाले कृषि मेलों में जाते हैं ताकि खेती की नई किस्मों और उपकरणों के बारे में जान सकें।
बहरहाल, मुगल गार्डन नाम अब इतिहास के पन्नों में जा रहा है। यही प्रकृति का नियम भी है। यहां कुछ भी तो स्थायी नहीं है।
Vivekshukladelhi@gmail.com, 29 01.23 Navbharattimes
भारत
लेख संवाद पढ़ें अपुनरीक्षित बदलाव सम्पादित करें इतिहास देखें देखा गया भारत गणराज्य Republic of India ( अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में देखें) ध...
-
Interesting facts about Television (in Hindi) टीवी की कहानी 1830 से अब तक... http://khirodhar.heck.i...
-
Wiki From Wikipedia, the free encyclopedia (Redirected from History of MediaWiki ) "MediaWiki namespace" redirects here. For h...