शुक्रवार, 24 दिसंबर 2021

_सर्दी का मौसम में ठंड जनित 10 बीमारियां औऱ उनके घरेलू उपचार_*

 ☘️  ठंड का मौसम जहां सेहत और सुंदरता के लिए वरदान माना जाता है, वहीं सावधानी न रखने पर कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी होती हैं। कुछ घरेलू उपायों को आजमाकर इन समस्याओं से आसानी से बचा जा सकता है। जानिए ठंड में होने वाले यह 10 रोग और उनके लिए आसान उपचार -


1.  ठंड के मौसम में कब्ज की समस्या होती है। खास तौर से पाचन संबंधी कारणों से यह समस्या और बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए इस मौसम में पानी खूब पीना चाहिए। भोजन के पश्चात जीरा पावडर खाने से पाचन क्रिया भी ठीक रहेगी।


2.  कई लोगों को ठंडी हवा एवं ठंड के कारण सिरदर्द होता है, जो आसानी से कम नहीं होता। ऐसा होने पर दूध में जायफल घिसकर माथे पर इसका लेप करें। इससे काफी जल्दी सिरदर्द में आराम मिलेगा।


3. सर्दी में त्वचा के साथ-साथ होंठों का फटना आम बात है। फटे होंठों पर कोकम का तेल लगाने से काफी फायदा होता है। इससे होंठों की त्वचा नर्म और मुलायम ही हो जाती है।


4.  सर्द मौसम में एड़ियां फटने की समस्या भी बहुत होती है जिसे बिवाइयां फटना कहते हैं। ऐसा होने पर एड़ियों पर प्याज का पेस्ट या फिर ग्रीस लगाने से आराम मिलेगा।


5.  सर्दियों में प्रायः छाती में बलगम जमा हो जाता है और ऐसा होने पर काफी परेशानी होती है। इसके लिए अंजीर का सेवन करें। इससे बलगम निकलेगा तथा खांसी में राहत मिलेगी।


6. सर्दी अधिक लग जाने पर बुखार आना भी आम है। इससे बचने के लिए दिन में तीन बार अजवाइन के चूर्ण का प्रयोग करना फायदेमंद होता है। इससे ठंड का बुखार जल्दी उतर जाएगा।


7.  खांसी, जुकाम, बुखार साथ में होने पर पुदीने के पत्तों की चाय बनाकर शकर या नमक मिलाकर पीने से लाभ होता है।


8. कफ अधिक जमा हो जाने और दमा की परेशानी बढ़ने पर आजवायन के साथ छोटी पीपर और पोस्तदाना का काढ़ा बनाकर पीने से शीघ्र आराम मिलता है।


9. ठंड के मौसम में अक्सर जोड़ों के दर्द की शिकायत रहती है। इससे निजात पाने के लिए धतूरे के पत्तों पर तेल लगाकर गर्म करें और दर्द वाले स्थान पर बांध दें। इससे दर्द में आराम मिलता हैँ।


10. सर्दियों में सरसों के तेल में 3-4 लहसुन की कली डालकर पका लें और ठंडा होने पर इसमें मालिश करें। इस तेल की मालिश से बदन दर्द में आराम मिलता है और गर्माहट बनी रहती है।


*जॉइन रोग निदान विथ जय 9470446862**

सूने होते मकान और मोहल्ले और बुजुर्ग मां-बाप की दशा*!!

शायद आपने कभी ध्यान से देखा नहीं या फिर आपका गली मुहल्ले से इतना वास्ता नहीं पड़ता। आप बस तेजी से अपनी बाइक या कार से सीधे अपने काम पर निकल जाते हैं और वापस अपने घर आ जाते हैं ।

 इसलिए शायद आपकी सूने होते मकानों और मोहल्लों पर नज़र जा नहीं पाती होगी  या फिर आप खुद अपना जन्म स्थान छोड़कर किसी बड़े शहर में आकर बस गये हैं, तो आपको आभास ही नहीं कि कब आपके मोहल्ले के मकान सूने हो गये ।

 उनमें सिर्फ बूढ़े माँ बाप पड़े हैं और फिर कब धीरे धीरे ऐसे मकानों से मोहल्ले सूने होते चले गये। 


खैर कल सुबह उठकर एक बार इसकाi जायज़ा लीजियेगा कि कितने घरों में अगली पीढ़ी के बच्चे रह रहे हैं और कितने बाहर निकलकर नोएडा, गुड़गांव, पूना, बेंगलुरु, चंडीगढ़,बॉम्बे, कलकत्ता, मद्रास, हैदराबाद, बड़ौदा जैसे बड़े शहरों में जाकर बस गये हैं।

 कल आप एक बार उन गली मोहल्लों से पैदल निकलिएगा जहां से आप बचपन में स्कूल जाते समय या दोस्तों के संग मस्ती करते हुए निकलते थे।

 तिरछी नज़रों से झांकिए.. हर घर की ओर आपको एक चुपचाप सी सुनसानियत मिलेगी, न कोई आवाज़, न बच्चों का शोर, बस किसी किसी घर के बाहर या खिड़की में आते जाते लोगों को ताकते बूढ़े जरूर मिल जायेंगे।


आखिर इन सूने होते घरों और खाली होते मुहल्लों के कारण क्या  हैं ? 


भौतिकवादी युग में हर व्यक्ति चाहता है कि उसके बच्चे बेहतर से बेहतर पढ़ें। 


उनको लगता है या फिर दूसरे लोग उसको ऐसा महसूस कराने लगते हैं कि छोटे शहर या कस्बे में पढ़ने से उनके बच्चे का कैरियर खराब हो जायेगा या फिर बच्चा बिगड़ जायेगा। 


बस यहीं से बच्चे निकल जाते हैं बड़े शहरों के होस्टलों में। 


अब भले ही दिल्ली और उस छोटे शहर में उसी क्लास का सिलेबस और किताबें वही हों मगर मानसिक दबाव सा आ जाता है   बड़े शहर में पढ़ने भेजने का।


 हालांकि इतना बाहर भेजने पर भी मुश्किल से 1% बच्चे IIT, PMT या CLAT वगैरह में निकाल पाते हैं...।

 फिर वही मां बाप बाकी बच्चों का पेमेंट सीट पर इंजीनियरिंग, मेडिकल या फिर बिज़नेस मैनेजमेंट में दाखिला कराते हैं। 


4 साल बाहर पढ़ते पढ़ते बच्चे बड़े शहरों के माहौल में रच बस जाते हैं और फिर वहीं नौकरी ढूंढ लेते हैं और सहपाठियों से शादी भी।आपको तो शादी के लिए हां करना ही है ,अपनी इज्जत बचानी है तो, अन्यथा शादी वह करेंगे ही अपने इच्छित साथी से।


अब त्यौहारों पर घर आते हैं माँ बाप के पास सिर्फ रस्म अदायगी हेतु।


माँ बाप भी सभी को अपने बच्चों के बारे में गर्व से बताते हैं ।  दो तीन साल तक उनके पैकेज के बारे में बताते हैं। एक साल, दो साल, कुछ साल बीत गये । मां बाप बूढ़े हो रहे हैं और बच्चों ने लोन लेकर बड़े शहरों में फ्लैट ले लिये हैं। 


अब अपना फ्लैट है तो त्योहारों पर भी जाना बंद।


अब तो कोई जरूरी शादी ब्याह में ही आते जाते हैं। अब शादी ब्याह तो बेंकट हाल में होते हैं तो मुहल्ले में और घर जाने की भी ज्यादा जरूरत नहीं पड़ती है।होटल में ही रहलेते हैं।


 हाँ शादी ब्याह में कोई मुहल्ले वाला पूछ भी ले कि भाई अब कम आते जाते हो तो छोटे शहर,  छोटे माहौल और बच्चों की पढ़ाई का उलाहना देकर बोल देते हैं कि अब यहां रखा ही क्या है?


 खैर, बेटे बहुओं के साथ फ्लैट में शहर में रहने लगे हैं । अब फ्लैट में तो इतनी जगह होती नहीं कि बूढ़े खांसते बीमार माँ बाप को साथ में रखा जाये। बेचारे पड़े रहते हैं अपने बनाये या पैतृक मकानों में। 


कोई बच्चा बागवान पिक्चर की तरह मां बाप को आधा - आधा रखने को भी तैयार नहीं।


अब साहब, घर खाली खाली, मकान खाली खाली और धीरे धीरे मुहल्ला खाली हो रहा है। अब ऐसे में छोटे शहरों में कुकुरमुत्तों की तरह उग आये "प्रॉपर्टी डीलरों" की गिद्ध जैसी निगाह इन खाली होते मकानों पर पड़ती है और वो इन बच्चों को घुमा फिरा कर उनके मकान के रेट समझाने शुरू करते हैं । उनको गणित समझाते हैं कि कैसे घर बेचकर फ्लैट का लोन खत्म किया जा सकता है और एक प्लाट भी लिया जा सकता है। 


ये प्रॉपर्टी डीलर सबसे ज्यादा ज्ञान बांटते हैं कि छोटे शहर में रखा ही क्या है। 


साथ ही ये  मुस्लिम लोगो को या किसी बड़े लाला को इन खाली होते मकानों में मार्केट और गोदामों का सुनहरा भविष्य दिखाने लगते हैं। 


बाबू जी और अम्मा जी को भी बेटे बहू के साथ बड़े शहर में रहकर आराम से मज़ा लेने के सपने दिखाकर मकान बेचने को तैयार कर लेते हैं। 


आप स्वयं खुद अपने ऐसे पड़ोसी के मकान पर नज़र रखते हैं और खरीद कर डाल देते हैं कि कब मार्केट बनाएंगे या गोदाम, जबकि आपका खुद का बेटा छोड़कर पूना की IT कंपनी में काम कर रहा है इसलिए आप खुद भी इसमें नहीं बस पायेंगे।


हर दूसरा घर, हर तीसरा परिवार सभी के बच्चे बाहर निकल गये हैं।


 वही बड़े शहर में मकान ले लिया है, बच्चे पढ़ रहे हैं,अब वो वापस नहीं आयेंगे। छोटे शहर में रखा ही क्या है । इंग्लिश मीडियम स्कूल नहीं है, हॉबी क्लासेज नहीं है, IIT/PMT की कोचिंग नहीं है, मॉल नहीं है, माहौल नहीं है, कुछ नहीं है साहब, आखिर इनके बिना जीवन कैसे चलेगा?


पर कभी UPSC ,CIVIL SERVICES का रिजल्ट उठा कर देखियेगा, सबसे ज्यादा लोग ऐसे छोटे शहरों से ही मिलेंगे। बस मन का वहम है।


मेरे जैसे लोगों के मन के किसी कोने में होता है कि भले ही बेटा कहीं फ्लैट खरीद ले, मगर रहे अपने उसी छोटे शहर या गांव में अपने लोगों के बीच में । पर जैसे ही मन की बात रखते हैं, बुद्धिजीवी अभिजात्य पड़ोसी समझाने आ जाते है कि "अरे पागल हो गये हो, यहाँ बसोगे, यहां क्या रखा है?” 

वो भी गिद्ध की तरह मकान बिकने का इंतज़ार करते हैं, बस सीधे कह नहीं सकते।


अब ये मॉल, ये बड़े स्कूल, ये बड़े टॉवर वाले मकान सिर्फ इनसे तो ज़िन्दगी नहीं चलती। एक वक्त, यानी बुढ़ापा ऐसा आता है जब आपको अपनों की ज़रूरत होती है।


 ये अपने आपको छोटे शहरों या गांवों में मिल सकते हैं, फ्लैटों की रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन में नहीं।


 कोलकाता, दिल्ली, मुंबई,पुणे,चंडीगढ़,नौएडा, गुड़गांव, बेंगलुरु में देखा है कि वहां शव यात्रा चार कंधों पर नहीं बल्कि एक खुली गाड़ी में पीछे शीशे की केबिन में जाती है, सीधे शमशान, एक दो रिश्तेदार बस और सब खत्म।


भाईसाब ये खाली होते मकान, ये सूने होते मुहल्ले, इन्हें सिर्फ प्रोपेर्टी की नज़र से मत देखिए, बल्कि जीवन की खोती जीवंतता की नज़र से देखिए। आप पड़ोसी विहीन हो रहे हैं। आप वीरान हो रहे हैं।


आज गांव सूने हो चुके हैं 

शहर कराह रहे हैं |



सूने घर आज भी राह देखते हैं.. बंद दरवाजे बुलाते हैं पर कोई नहीं आता |


भूपेन हजारिका का यह गीत याद आता है--


गली के मोड़ पे.. सूना सा कोई दरवाजा

तरसती आंखों से रस्ता किसी का देखेगा

निगाह दूर तलक..  जा के लौट आयेगी

करोगे याद तो हर बात याद आयेगी ||


समझाइए, बसाइए लोगों को छोटे शहरों और जन्मस्थानों के प्रति मोह जगाइए, प्रेम जगाइए। पढ़ने वाले तो सब जगह पढ़ लेते हैं।

🙋‍♂️❤️🙋‍♂️❤️🙋‍♂️

जय हो भारत माता हमें कुछ नहीं आता 

सादर।🙏🙏🚩🚩🚩

मंगलवार, 21 दिसंबर 2021

मीडिया एंथम लांच

 https://youtu.be/rb_7Qi7X6LU 🔵🛑🟣


 *वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया(WJI) ,



राष्ट्रवादी मीडियाकर्मियों  की वह राष्ट्रीय यूनियन, जिसने भारत की पहली * मीडिया एंथम *को लांच किया । वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया(WJI) , राष्ट्रवादी मीडियाकर्मियों  की वह राष्ट्रीय यूनियन, जिसने डिजिटल मीडिया को मान्यता दिलवाई । वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया(WJI) , राष्ट्रवादी मीडियाकर्मियों  की वह राष्ट्रीय यूनियन, जिसने पत्रकारों को निशुल्क इन्शुरन्स कवर उपलब्ध करवाया। वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया(WJI) , राष्ट्रवादी मीडियाकर्मियों  की वह राष्ट्रीय यूनियन, जो पत्रकारों की मांगों को लेकर लगातार आंदोलनरत रही व सड़को पर उतरी।

 वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया(WJI) , राष्ट्रवादी मीडियाकर्मियों  की वह राष्ट्रीय यूनियन, जिसने मीडिया में विदेशी विनिमेश का विरोध किया। वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया(WJI) , राष्ट्रवादी मीडियाकर्मियों  की वह राष्ट्रीय यूनियन, जिसने कोरोना काल मे जरूरतमंद पत्रकारों तक हरसंभव मदद पहुँचाई*,

 ।🌐📞🖥️ #बोलने-से.सबहोगा

वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया,

की डिजिटल मीडिया डायरेक्टरी ,

से किसी भी पत्रकार की जानकारी मांगे ।

टीएमयू में बड़ी आंत की स्टेप्लर विधि से दुर्लभ सर्जरी

 डॉक्टर विपिन की टीम ने संभल  के शिक्षक के चेहरे पर लौटाई  मोहक मुस्कान 



ख़ास बातें


सड़क हादसे में डेमेज हो गई थी बड़ी आंत


दो ऑपरेशन के बाद गणित टीचर हुए डिस्चार्ज

गेंग्रीन होने के बाद स्टेप्लर विधि से आंत को काटा

डॉ. विपिन की अगुवाई में छह डॉक्टरों  की टीम थी ऑपरेशन में 

पांच माह के बाद  जुनैद ने टीएमयू के डॉक्टरों के   प्रति  आभार  जताया 



प्रो.श्याम सुंदर भाटिया

मुरादाबाद


तीर्थंकर महावीर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के सर्जरी विभाग ने बड़ी आंत को जोड़ने के दुर्लभ ऑपरेशन में सफलता हासिल की है। संभल क्षेत्र के गणित और फिजिक्स के टीचर जुनैद का पांच माह पूर्व सड़क हादसा हो गया था, जिसमें टीचर की बड़ी आंत डेमेज हो गई थी। तीन-चार दिन भूख और बेइंतहा दर्द  आदि सहन करने के बाद अंततः 24 जुलाई को टीएमयू चिकित्यालय में भर्ती करा दिया गया। सर्जरी विभाग के सीनियर सर्जन डॉ. विपिन कुमार और उनकी टीम ने प्रारंभिक जांचों के बाद बड़ी आंत का तुरंत ऑपरेशन करने का फैसला लिया। ढाई घंटे चले इस ऑपरेशन में शौच से निवृत होने को बाहरी रास्ते का प्रावधान कर दिया गया। मेडिकल भाषा में गेंग्रीन का हिस्सा काट दिया गया और आंत का बाईपास करके कोलोस्टोमी बना दी गई। इस दुर्लभ ऑपरेशन की सफलता पर सीनियर सर्जन प्रो. विपिन कुमार और उनकी टीम को कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने हार्दिक बधाई दी।


टीएमयू के सीनियर सर्जन डॉ. विपिन कुमार बताते हैं, चार माह के बाद यानी 30 नवंबर को स्टेप्लर विधि के जरिए इस टीचर की अंततः आंत जोड़ दी गई। यह ऑपरेशन करीब चार घंटे चला। इस ऑपरेशन में प्रो. विपिन कुमार के संग-संग डॉ. सौरव सुमन, डॉ. विभोर अग्रवाल, डॉ. पार्थ अग्रवाल, डॉ. अंशुल जसूजा, डॉ. चिराग रल्हन के अलावा एनिसथिसिया की डॉ. पायल जैन शामिल रहीं। 27 साल के यह टीचर अब न केवल खाना खा रहे हैं बल्कि दर्द भी नहीं है। शौच प्रक्रिया भी सामान्य हो गई है।

 उल्लेखनीय है, टीएमयू चिकित्सालय में सर्कुलर स्टेप्लर, लीनियर स्टेप्लर, हीमोरॉइड स्टेप्लर आदि विधियों से सर्जरी की जा रही हैं। सर्जरी की ये विधियां आधुनिक हैं। टीएमयू में नौ साल से कार्यरत डॉ. विपिन कुमार अपने जीवन में बीस हजार ऑपरेशन कर चुके हैं, इनमें से करीब एक दर्जन सर्जरी स्टेप्लर विधि से कर चुके हैं।


✌🏼👌🏼👍🏼

सोमवार, 20 दिसंबर 2021

News 100 / B4M

 

LATEST 100 भड़ास

बक्सर युद्ध 1764

 बक्सर का युद्ध वह निर्णायक युद्ध था जिसने अंग्रेजों को अगले दो सौ वर्षों के लिए भारत के शासक के रूप में स्थापित कर दिया। 


बंगाल के नवाब मीर कासिम, अवध के नवाब शुजाउद्दौला व मुग़ल शासक शाह आलम द्वितीय की संयुक्त सेना और अंग्रेजों के मध्य लड़ा गया यह युद्ध अंग्रेजों द्वारा फरमान और दस्तक के दुरुपयोग और उनकी विस्तारवादी व्यापारिक आकांक्षाओं का परिणाम था। कंपनी की सेना का नेतृत्व मेजर हेक्टर मुनरो कर रहा था।


22 अक्टूबर,1764 ई. को लड़े गए इस युद्ध में मुगल शासक और उसके सूबेदारों की पराजय हुई। बंगाल और अवध इस समय तक मुग़ल शासन के अधीन ही थे, परन्तु दोनों सूबों के नवाब स्वतंत्र शासकों की तरह व्यवहार करते थे।


1765 ई. में शुजाउद्दौला और शाह आलम ने इलाहाबाद में कंपनी गवर्नर राबर्ट क्लाइव के साथ संधि पर हस्ताक्षर किये। इस संधि के तहत कंपनी को बंगाल, बिहार और उड़ीसा के दीवानी अधिकार प्रदान कर दिए गए, जिसने कंपनी को इन क्षेत्रों से राजस्व वसूली के लिए अधिकृत कर दिया। कंपनी ने अवध के नवाब से कड़ा और इलाहाबाद के क्षेत्र लेकर मुग़ल शासक को सौंप दिए,जोकि अब इलाहाबाद में अंग्रेजी सेना के संरक्षण में रहने लगा था। कंपनी ने मुगल शासक को प्रतिवर्ष 26 लाख रुपये के भुगतान का वादा किया लेकिन थोड़े समय बाद ही कंपनी द्वारा इसे बंद कर दिया गया। कंपनी ने अवध के नवाब को किसी भी आक्रमण के विरुद्ध सैन्य सहायता प्रदान करने का वादा किया लेकिन इसके लिए नवाब को भुगतान करना होगा। अतः अवध का नवाब कंपनी पर निर्भर हो गया। मीर जाफर को दोबारा बंगाल का नवाब बना दिया गया और उसकी मृत्यु के बाद उसके पुत्र को नवाब की गद्दी पर बैठाया गया। 


बक्सर का युद्ध भारतीय इतिहास की युगांतरकारी घटना साबित हुई। ब्रिटिशों की रूचि तीन तटीय क्षेत्रों कलकत्ता, बम्बई और मद्रास में अधिक थी। किंतु अंग्रेजों व फ्रांसीसियों के बीच वर्चस्व के लिए लड़े गए युद्ध ,प्लासी के युद्ध और बक्सर के युद्ध ने भारत के मैदानी भागों में ब्रिटिश सफलता के दौर को प्रारंभ कर दिया। 1765 ई. तक ब्रिटिश बंगाल, बिहार और उड़ीसा के वास्तविक शासक बन गए। 


बक्सर में कंपनी की विजय के परिणामस्वरूप भारतीय उपमहाद्वीप का एक बड़ा क्षेत्र कंपनी के नियंत्रण में आ गया।


प्रतीकात्मक चित्र

मोहि दरस देव गुरु प्यारे ।

 **राधास्वामी!                                                 

20-12-2021-

आज सुबह सतसंग में पढ़ा जाने वाला दूसरा पाठ:-                                                                                 

मोहि दरस देव गुरु प्यारे ।

क्यों एती देर लगइयाँ ।।१।।                                                        

 मैं माँगत माँगत थकियाँ ।

कोई जतन पेश नहिं जड़याँ ॥ २ ॥                                            

बिन दया तुम्हारी दाता ।

यह जीव कहा कर सकियाँ ॥ ३ ॥                                           

अब परदा देव उठाई |

 तुम दरशन छिन छिन तकियाँ ॥ ४ ॥                                              

मन इंद्री ज़ोर चलावत ।

जब तब मोहि नाच नचइयाँ ॥ ५ ॥                                                  

दूतन से बस नहिं चालत ।

मैं रहूँ नित्त मुरझइयाँ ॥ ६ ॥                                                      

निज मन से खँट छुड़ाओ ।

 मेरी सूरत गगन चढ़इयाँ।।७।।                                              

सुन में लख चंद्र उजारा।

हंसन सँग केल करइयाँ ॥ ८॥                                                      

मुरली धुन गुफा सम्हालूँ ।

सतपुर जाय बीन बजइयाँ।।९।।                                          

 लख अलख अगम दरबारा। राधास्वामी चरन समइयाँ ॥१० ॥

 (प्रेमबानी-3-शब्द-7-

पृ.सं.251,252)


🙏🏿🙏🏿🙏🏿🙏🏿🙏🏿🙏🏿🙏🏿🙏🏿🙏🏿🙏🏿🙏🏿🙏🏿🙏🏿🙏🏿🙏🏿🙏🏿🙏🏿

भारत

  लेख संवाद पढ़ें अपुनरीक्षित बदलाव सम्पादित करें इतिहास देखें देखा गया भारत गणराज्य Republic of India ( अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में देखें) ध...