सोमवार, 20 दिसंबर 2021

शहादत पर नमन

 आज अमर बलिदानी क्रांतिकारी रामप्रसाद तोमर (बिस्मिल),अशफाक उल्ला खां,और ठाकुर रोशन सिंह का शहीदी दिवस है।


आज ही के दिन दिनांक 19 दिसम्बर 1929 को इन्हें गोरखपुर की जिला जेल में फांसी दी गयी थी।

स्वर्गीय राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी को इनसे 2 दिन पहले ही फांसी दे दी गयी थी।


राम प्रसाद ‘बिस्मिल’ किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनके लिखे ‘सरफ़रोशी की तमन्ना’ जैसे अमर गीत ने हर भारतीय के दिल में जगह बनाई और अंग्रेज़ों से भारत की आज़ादी के लिए चिंगारी छेड़ी। ब्रिटिश साम्राज्य को दहला देने वाले “काकोरी काण्ड” को रामप्रसाद बिस्मिल ने ही अंजाम दिया था। इस महान स्वतंत्रता सेनानी की आज पुण्यतिथि है। इनकी पुण्यतिथि पर  भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करें!!   


अमर बलिदानो को शत शत नमन।

शनिवार, 18 दिसंबर 2021

पुर्तगाल चीन औऱ पाक क़ो माता देने वाले अद्भुत वीर सगत सिंह

 आज हम आपको ऐसे फौजी के बारे में बता रहे हैं जिन्हें भारत का सबसे निर्भीक जनरल माना जाता है। जनरल सगत एकमात्र सैन्य अधिकारी है जिन्होंने तीन युद्ध में जीत हासिल की। उनके नेतृत्व में गोवा को पुतर्गाल से मुक्त कराया गया। वहीं वर्ष 1967 में चीनी सेना की भी घेराबंदी की। इसके बाद वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में अपने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों को दरकिनार कर जनरल सगत ढाका पर जा चढ़े। इसकी बदौलत पाकिस्तानी सेना को हथियार डालने को मजबूर होना पड़ा।


आजादी के बाद सन 1961 में गोवा मुक्ति अभियान में सगत सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन विजय के अंतर्गत सैनिक कार्रवाई हुई और पुर्तगाली शासन के अंत के बाद गोवा भारतीय गणतंत्र का अंग बना।


गोवा मुक्ति के लिए दिसम्बर 1961 में भारतीय सेना के ऑपरेशन विजय में 50 पैरा को सहयोगी की भूमिका में चुना गया। लेकिन उन्होंने इससे कहीं आगे बढ़ इतनी तेजी से गोवा को मुक्त कराया कि सभी दंग रह गए।18 दिसम्बर को 50 पैरा को गोवा में उतारा गया।


19 दिसम्बर को उनकी बटालियन गोवा के निकट पहुंच गई। पणजी के बाहर पूरी रात डेरा जमा रखने के बाद उनके जवानों ने तैरकर नदी को पार कर शहर में प्रवेश किया। उन्होंने ही पुर्तगालियों को आत्मसमर्पण करने को मजबूर किया। पुर्तगाल के सैनिकों सहित 3306 लोगों ने आत्मसमर्पण किया। इसके साथ ही गोवा पर 451 साल से चला आ रहा पुर्तगाल का शासन समाप्त हुआ और गोवा भारत का हिस्सा बन गया।


वर्ष 1965 में सगत सिंह को मेजर जनरल के रूप में नियुक्ति देकर 17 माउंटेन डिविजन की कमांड देकर चीन की चुनौती का सामना करने के लिए सिक्किम में तैनात किया गया था।


पाकिस्तान से युद्ध में उलझे भारत को देख चीन ने फायदा उठाने की सोच कर नाथू ला और जेलेप ला में लाउड स्पीकर लगाकर भारतीय सेना को चेतावनी दी की ये चीन का क्षेत्र है इसे खाली करो।


भारतीय सेना हेड क्वार्टर ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जेलेप ला और नाथू ला से भारतीय सेना को पीछे हटने का आदेश दिया।


जेलेप ला से सेना पीछे हट गई लेकिन नाथुला दर्रे पर तैनात भारतीय सेना के सेना नायक सगत सिंह ने अविचलित होकर अपना काम जारी रखा, और मुख्यालय के आदेश को नहीं मानते हुए चीनी सैनिको को उन्ही की भाषा में जवाब दिया और सीमा निर्धारण कर तार-बाड़ का काम जारी रखा जिसे रोकने की चीन ने पूरी कोशिश की।


बात अगर सिक्किम के पास नाथू ला में हुए भारत-चीन युद्ध 1967 की करें तो उसमें भारत ने चीन को धूल चटा दी थी। उस जंग में चीन के 300 से अधिक सैनिक मारे गए थे जबकि भारत को सिर्फ़ 65 सैनिकों का नुक़सान उठाना पड़ा था।


भारत-चीन युद्ध 1962 के पांच साल बाद 1967 में हुई जंग में भारत जीता था और जीत के हीरो रहे थे लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह राठौड़। भारतीय सेना का वो बहादुर अफसर जिसने प्रधानमंत्री की बिना अनुमति के तोपों का मुंह खोल दिया और गोले बरसाकर चीन के तीन सौ से ज्यादा सैनिक ढेर कर दिए।


इन्हीं सगत सिंह द्वारा नाथू ला को ख़ाली न करने का निर्णय आज भी देश के काम आ रहा है और नाथू ला आज भी भारत के कब्जे में है जबकि जेलेप ला चीन के कब्जे में चला गया।


वर्ष 1967 में सगत सिंह को जनरल सैम मानेकशा ने मिजोरम में अलगाववादियों से निपटने की जिम्मेदारी दी जिसे उन्होंने बखूबी निभाया और बांग्लादेश मुक्ति में ढाका पर कब्जा करने वाले सेनानायक यही सगत सिंह राठौर ही थे। सैन्य इतिहासकार मेजर चंद्रकांत सिंह बांग्लादेश की आजादी का पूरा श्रेय सगत सिंह को देते हैं।


जनरल सगत वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान अगरतला सेक्टर की तरफ से हमला बोला और अपनी सेना को लेकर आगे बढ़ते रहे। जनरल अरोड़ा ने उन्हें मेघना नदी पार नहीं करने का आदेश दिया। लेकिन हेलिकॉप्टरों की मदद से चार किलोमीटर चौड़ी मेघना नदी के पार उन्होंने पूरी ब्रिगेड उतार दी और आगे बढ़ गए।


जनरल सगत के नेतृत्व में भारतीय सेना ने ढाका को घेर लिया और जनरल नियाजी को आत्मसमर्पण का संदेश भेजा। इसके बाद 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों का आत्मसमर्पण और बांग्लादेश का उदय अपने आप में इतिहास बन गया।


तो यह है पुर्तगाल, चीन और पाकिस्तान को परास्त करनेवाले एकमात्र योद्धा की कहानी जिनके बारे में कोई नहीं जानता। सगत सिंह ने सेना के मन से चीनियों का भय निकाला। सगत सिंह को तो हार के भय से नाथुला में लड़ने की आज्ञा भी नहीं दी गयी, लेकिन भारत माता की आन और मान-सम्मान के लिए इस शेर नें न सिर्फ युद्ध लड़ा बल्कि विजय भी प्राप्त की।

लेफ्टिनेंट_जनरल_हणूत_सिंह:

 1971 युद्ध के महानायक .


#लेफ्टिनेंट_जनरल_हणूत_सिंह: 1971 की जंग के महानायक.. जिसने पाकिस्तान के 48 टैंक उड़ाये थे...


शूरवीर सैनिक से एक संत तक का सफर:


1971 भारत पाक युद्ध में एतिहासिक बसंतर की लड़ाई के हीरो महावीर चक्र से सम्मानित लेफ्टिनेंट जनरल हनूत सिंह अध्यात्म ध्यान से जुड़े लेकिन कभी सिपाही के धर्म पर आस्थाओं को हावी नहीं होने दिया। उन्होंने 1953 में पुणा हार्स आर्मर्ड (टैंक) रेजिमेंट ज्वाइन किया। 1971 युद्ध में जनरल हनूत ने बतौर लेफ्टिनेंट कर्नल 17 पुणा हार्स कोशकरगढ़ सेक्टर में कमान किया।


13 दिन चले इस युद्ध में 16 दिसंबर को कर्नल हनूत के टैंकों के पीछे पैदल सेना ने बसंतर नदी को पार किया। सेना के इतिहास में बसंतर टैंकों की आमने सामने की लड़ाई का सबसे बड़ा युद्ध माना जाता है। कर्नल हनूत के पास एक रेजिमेंट थी तो दुश्मन की पूरी टैंक ब्रिगेड तैनात थी। दुश्मन के पहले हमले में पुणा हार्स के सात टैंक जल गए। इसके बाद कर्नल हनूत की जोरदार रणनीति के बूते दुश्मन के 48 टैंक बर्बाद हो गए।


इन कठिन परिस्थितियों में भी कर्नल हनूत देर रात ध्यान किया करते थे। जनरल की अद्म्य साहस और नेतृत्व क्षमता के लिए उन्हें दूसरे सर्वोच्च सैन्य सम्मान महावीर चक्र से सम्मानित किया गया जबकि उनके नेतृत्व में लड़े युवा अफसर लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। 


राजस्थान के लड़ाकू संत रावल मलिकनाथ जी के वंशज जनरल हणूत के पिता ठाकुर अर्जुन सिंह भी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल थे। आजीवन ब्रह्मचारी रहकर सेना की सेवा के साथ ही अध्यात्म की महान ऊंचाइयों को छूने वाले विख्यात सेना कमांडर ने 1991 में रिटायरमेंट के बाद पूर्ण सन्यास ग्रहण कर लिया था तथा  देहरादून में अपने गुरु शिवाबालायोगी महाराज के आश्रम में संत का जीवन जिया।आश्रम में वह साधनारत रहे। 22 जुलाई 1933 में जन्मे संत सैनिक ने ध्यान योग की विराट साधना की। कई दिनों तक भोजन पानी त्याग समाधिस्थ रह 11 अप्रैल 2015 को उन्होंने शरीर त्याग दिया था। 


आज #विजय_दिवस पर हनुत सिंह जी तथा उनके जैसे अन्य असंख्य युद्ध नायकों को शत शत नमन........जय जवान-वंदे मातरम्..!!!!

सर्जरी में अब लेप्रोस्केापी का जमाना

 (तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी )


 डिपार्टमेन्ट ऑफ सर्जरी  द्वारा रिसेन्ट ट्रेंड्स इन सर्जरी पर नेशनल वर्कशाप आयोजित 



खास बातें

टीएमयू के कुलाधिपति ने किया  वर्कशॉप का शुभारम्भ 

14 नामचीन शीर्ष मेडिकल संस्थानों के विशेषज्ञों ने की शिरकत

सर्जरी, बैरिएट्रिक और मेटाबॉलिक पर एक्सपर्ट्स ने साझा किए अनुभव

तीन सौ से अधिक सर्जनों ने वर्चुअली वर्कशॉप में की सहभागिता  






मुरादाबाद.

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेन्टर में सर्जरी विभाग की ओर से ऑडिटोरियम में आयोजित ऑनलाइन और ऑफलाइन दो दिनी नेशनल वर्कशॉप में देश भर से प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों के सर्जरी विशेषज्ञ शामिल रहे। आधुनिक परिवेश में सर्जरी पर आधारित वर्कशॉप में विशेषज्ञों ने सर्जरी के सभी आधुनिक तरीकों पर विस्तार से मंथन किया। आधुनिक परिवेश में सर्जरी के अनुसंधान से होने वाले नित नए बदलावों के बारे में अपने अनुभव साझा किए। एक्सपर्ट्स ने कहा, सर्जरी में अब लेप्रोस्कोपी का जमाना है। एक्सपर्ट्स ने सर्जरी, बैरिएट्रिक, मेटाबॉलिक आदि  पर व्याख्यान दिए। इससे पूर्व वर्कशॉप का शुभारम्भ करते हुए टीएमयू  के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने इस तरह की वर्कशॉप को मेडिकल क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने वाला बताया।

इससे पूर्व वर्कशॉप का शंखनाद कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने ऑनलाइन आशीर्वाद के संग किया । इस मौके पर निदेशक प्रशासन श्री अभिषेक कपूर, रजिस्ट्रार डॉ. श्री आदित्य शर्मा, निदेशक पीएन्डडी श्री विपिन जैन, अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अजय पन्त, सीनियर फिजिशियन डॉ. वीके सिहं, सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. एनके सिंह, वर्कशॉप के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ. विपिन कुमार आदि ने दीप प्रज्जवलित करके वर्कशॉप का शुभारम्भ किया ।



रजिस्ट्रार डॉ. आदित्य शर्मा ने कहा, प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों के विख्यात सर्जनो का मार्गदर्शन निश्चित तौर पर मेडिकल के विद्यार्थियों के लिए नई सोच का सृजन करेगा। अनुभव से बढ़कर दूसरा कोई शिक्षक नहीं होता है। सर्जरी से जुड़े विख्यात चिकित्सकों की मौजूदगी और उनका अनुभव ही वर्कशॉप की सफलता का सूचक है। मेडिकल कॉलेज के निदेशक प्रो. विपिन जैन ने मेडिकल प्रोफेशन को नोबेल प्रोफेशन बताते हुए कहा, एक चिकित्सक का काम एक इंसान के जीवन में संजीवनी प्रदान करने के मानिन्द है।

 मेडिकल अधीक्षक डॉ.अजय पंत ने मेडिकल क्षेत्र में नित नए अनुसंधान और होने वाले आधुनिक बदलावों पर अपने विचार रखे। सीनियर फिजिशियन डॉ.वीके सिंह ने कहा, सर्जरी विभाग की ओर से आयोजित यह वर्कशॉप निश्चित तौर पर यह वर्कशॉप जानकारी के नए मार्ग प्रशस्त करने वाली साबित होगी।

अंत में तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सर्जरी विभाग के प्रभारी डॉ. एनके सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, वर्कशॉप में शामिल विख्यात सर्जंनों के अनुभव निश्चित तौर पर भावी चिकित्सकों के साथ ही फॅकल्टी के लिए लाभप्रद साबित होंगे। वर्कशॉप में मेडिकल फैकल्टी कें संग-संग पीजी विद्यार्थी भी मौजूद रहे।

तलवे में तेल लगाने के ढेरों फायदे


 पैरों के तलवों में तेल लगाएं*

_विभिन्न लोगों के अपने अपने अनुभव_


1. एक महिला ने लिखा कि मेरे दादा का 87 साल की उम्र में निधन हो गया, पीठ में दर्द नहीं, जोड़ों का दर्द नहीं, सिर दर्द नहीं, दांतों का नुकसान नहीं। उन्होंने बताया कि उन्हें कलकत्ता में एक बूढ़े व्यक्ति ने, जो कि रेलवे लाइन पर पत्थर बिछाने का काम करता था, सलाह दी कि सोते समय अपने पैरों के तलवों पर तेल लगाये। यह मेरे उपचार और फिटनेस का एकमात्र स्रोत है।


2.  एक छात्रा ने कहा कि मेरी मां ने उसी तरह तेल लगाने पर जोर दिया। एक बच्चे के रूप में, उसकी दृष्टि कमजोर हो गई थी। जब उसने इस प्रक्रिया को जारी रखा, तो आंखों की रोशनी धीरे-धीरे पूरी तरह से स्वस्थ हो गई।


3.  एक व्यापारी अवकाश के लिए चित्राल गया था। वहाँ एक होटल में सो नही पा रहा था तो बाहर घूमने लगा। बाहर बैठे पुराने चौकीदार ने पूछा कि, "क्या बात है?"  उसने कहा नींद नहीं आ रही है!  वह मुस्कुराया और कहा, "क्या आपके पास कोई तेल है?" उसने कहा, नहीं, वह गया और तेल लाया और कहा, "कि कुछ मिनट के लिए अपने पैरों के तलवों की मालिश करें।" उसने वैसा ही किया फिर वह खर्राटे लेना शुरू कर दिया।


4.  मैंने रात में सोने से पहले अपने पैरों के तलवों पर तेल की मालिश की कोशिश की। इससे मुझे बेहतर नींद आती है और थकान दूर होती है।


5. मुझे पेट की समस्या थी। अपने तलवों पर तेल से मालिश करने के बाद, 2 दिनों में मेरे पेट की समस्या ठीक हो गई।


6. वास्तव में!  इस प्रक्रिया का एक जादुई प्रभाव है। रात को पैरों के तलवों की तेल से मालिश ने मुझे बहुत सुकून की नींद दी।


7. मैं इस ट्रिक को पिछले 15 सालों से कर रहा हूं। इससे मुझे बहुत ही चैन की नींद आती है। मैं अपने छोटे बच्चों के पैरों के तलवों की भी तेल से मालिश करता हूं, जिससे वे बहुत खुश और स्वस्थ रहते हैं।


 8. मेरे पैरों में दर्द हुआ करता था। मैंने रात को अपने पैरों के तलवों को 2 मिनट तक रोजाना जैतून के तेल से मालिश करना शुरू किया। इस प्रक्रिया से मेरे पैरों में दर्द से राहत मिली।


9.  मेरे पैरों में हमेशा सूजन रहती थी और जब मैं चलता था, मैं थक जाता था। अपने पैरों के तलवों पर तेल मालिश की इस प्रक्रिया को शुरू किया। सिर्फ 2 दिनों में, मेरे पैरों की सूजन गायब हो गई।


10.  रात में, बिस्तर पर जाने से पहले, मैंने अपने पैरों के तलवों पर तेल की मालिश का एक टिप देखा और उसे करना शुरू कर दिया। इससे मुझे बहुत ही चैन की नींद मिली।


11. बड़ी अदभुत बात है।  यह टिप आरामदायक नींद के लिए नींद की गोलियों से बेहतर है। मैं अब हर रात अपने पैरों के तलवों की तेल से मालिश करके सोता हूं।


12.  मुझे थायरॉइड की बीमारी थी। मेरे पैर में हर समय दर्द हो रहा था। पिछले साल किसी ने मुझे रात में पैरों के तलवों पर तेल की मालिश का यह सुझाव दिया था। मैं इसे स्थायी रूप से कर रहा हूं। अब मैं आम तौर पर शांत हूं।


13.  मेरे पैर सुन्न हो रहे थे। मैं रात को बिस्तर पर जाने से पहले चार दिनों तक अपने पैरों के तलवों की तेल से मालिश कर रहा हूं। अब एक बड़ा अंतर है।


14. बारह या तेरह साल पहले मुझे बवासीर हुआ था। मेरा दोस्त मुझे एक ऋषि के पास ले गया जो 90 साल का था।  उन्होंने हाथ की हथेलियों पर, उँगलियों के बीच, नाखूनों के बीच और नाखूनों पर तेल रगड़ने का सुझाव दिया और कहा: नाभि में चार-पाँच बूँद तेल डालें और सो जाएँ। मैं हकीम साहब की सलाह मानने लगा।  मुझे बहुत राहत मिली। इस टिप ने मेरी कब्ज की समस्या को भी हल कर दिया। मेरे शरीर की थकान भी दूर हो जाती है और मुझे चैन की नींद आती है।  खर्राटों को रोकता है।


15.  पैरों के तलवों पर तेल की मालिश एक आजमाई हुई और परखी हुई टिप है।


 16.  तेल से मेरे पैरों के तलवों की मालिश करने से मुझे चैन की नींद मिली।


17. मेरे पैरों और घुटनों में दर्द था।  जब से मैंने अपने पैरों के तलवों पर तेल की मालिश की टिप पढ़ी है, अब मैं इसे रोजाना करता हूं, इससे मुझे चैन की नींद आती है।


18. जब से मैंने रात को बिस्तर पर जाने से पहले अपने पैरों के तलवों पर तेल की मालिश के इस नुस्खे का उपयोग करना शुरू किया है, तब से मुझे कमर दर्द ठीक हो गया है। मेरी पीठ का दर्द कम हो गया है और भगवान का शुक्र है कि मुझे बहुत अच्छी नींद आई है।


*रहस्य इस प्रकार है:*


 रहस्य बहुत ही सरल, बहुत छोटा, हर जगह और हर किसी के लिए बहुत आसान है।


*किसी भी तेल, सरसों या जैतून, आदि को पैरों के तलवों और पूरे पैर पर लगायें, विशेषकर तलवों पर तीन मिनट के लिए और दाहिने पैर के तलवे पर तीन मिनट के लिए।* रात को सोते समय पैरों के तलवों की मालिश करना कभी न भूलें, और बच्चों की मालिश भी इसी तरह करें। इसे अपने जीवन के बाकी हिस्सों के लिए एक दिनचर्या बना लें। फिर प्रकृति की पूर्णता को देखें। आप अपने पूरे जीवन में कंघी करते हैं।  क्यों न पैरों के तलवों पर तेल लगाया जाए।


 *प्राचीन चिकित्सा के अनुसार, पैरों के नीचे लगभग 100 एक्यूप्रेशर बिंदु हैं।  उन्हें दबाने और मालिश करने से मानव अंगों को भी ठीक किया जाता है। उसे फुट रिफ्लेक्सोलॉजी कहा जाता है। दुनिया भर में पैरों की मालिश चिकित्सा का उपयोग किया जाता है।*


 *कृपया इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर करें

  OM AROGYAM

AYURVADIC SEWA CENTRE

पत्रकारिता प्रशिक्षण संस्थानों का काला सच /:सुमित्त श्रीवास्तव

 जर्नलिज्म में करियर… कड़वा है पर सत्य है……आपका बच्चा जब इंटर पास कर लेता है तब आपके चेहरे पर उसके भविष्य की चिंता झलकने लगती है कि उसको भविष्य में क्या कराया जाये जिससे उसका करियर बन सके… उसके साथ साथ अपने बच्चे की आगे की पढाई के लिये लाखों रुपये की व्यवस्था भी करनी है… बड़े चैनलों पर पत्रकारों और एंकरो को बोलता देख कुछ छात्र मीडिया में करियर बनाने की सोचते हैं और अपना भविष्य टीवी पर बोलते एक बड़े जर्नलिस्ट की तरह देखने लगते हैं।

इसी के साथ वो अपने करियर की शुरुआत के लिए मास कम्यूनिकेशन का कोर्स करने के लिये निकल जाते है.. कोर्स करने के दौरान संस्थानों द्वारा उनको बड़े बड़े सपने दिखाये जाते हैं… जब चैनलों में ऑडियंस के तौर पर उन बच्चों को बिठाया जाता है तो छात्रों को लगता है कि उनके सपने साकार होने के करीब हैं……..लेकिन पढ़ाई पूरी होने के बाद एक रद्दी का टुकड़ा (सर्टिफिकेट जिसकी कोई वैल्यू नहीं) देकर भगा दिया जाता है। जाओ हमारा काम पढ़ाने का था, अब ढूंढों नौकरी अपने आप।

पत्रकाारिता का सर्टिफिकेट तो मिल गया लेकिन उसके बाद उसको क्या करना है, नहीं पता… कहां जाना है, नहीं पता… जिन जिन चैनलों में गये, आपका सीवी ले लिया गया और निराशा हाथ लगी। सालों तक कोई नौकरी नहीं….. जिसके बाद 80 फीसदी छात्र छात्राएं वापिस अपने घर लौट जाते हैं.. सालों की मेहनत और अभिभावकों का लाखो रुपये खर्च करने के बाद जहां से वो भविष्य के सपने देखकर अपने घर से निकले थे वहीं अपने घर आकर खत्म हो जाते हैं।

बाकी 20 फीसदी छात्र-छात्राएं संघर्षरत रहते हैं… छोटे संस्थानों में नौकरी तो मिल जाती है लेकिन नौकरी के साथ शोषण होने लगता है या सैलरी इतनी दी जाती है कि वो 2 टाइम की जगह 1 ही टाइम खा पायें। रही काम की बात तो काम का लोड इतना कि एक मजदूर की जिंदगी अपनी जिंदगी से अच्छी लगने लगती है। एक समय ऐसा आता है कि आप संस्थान के चाटुकार कर्मचारियों की पॉलिटिक्स में फंसकर नौकरी छोड़ने को मजबूर हो जाते है़ं। केवल एक फीसदी ही स्टूडेंट जिनके रिश्तेदार किसी चैनल में कार्यरत हो अथवा आपका सोर्स अच्छा हो, वो ही लोग मीडिया में रुक पाते हैं। अन्यथा ज्यादातर छात्र अपनी लाइन चेंज कर देते हैं।

अब आप मंथन कीजिये इतने सालो में अपने क्या कमाया और क्या गवाया ……

मैं पुरजोर खुलकर विरोध करता हूं उन पत्रकारिता संस्थानों का जो 100 फीसदी प्लेंसमेंट का झांसा देकर छात्र छात्राओं के करियर से खिलबाड़ करते हैं और लाखो रुपये लेने के बाद बच्चों को केवल निराशा ही देते हैं। फिर नये छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट का झांसा देकर रुपये ऐठने का काम करते हैं…. अतः पत्रकारिता के नाम पर पैसा ऐठनें वाले संस्थानो पर ताले लग जाने चाहिये क्योंकि ज्यादातर लोग बिना पत्रकारिता की पढ़ाई के ऊंचे पदों पर बैठे हैं और चौड़े होकर फील्ड में घूम रहे हैं। साथ ही साथ सरकारी दफ्तरों में जाकर दलाली का भी काम कर रहे हैं।

सुमित कुमार श्रीवास्तव

मो0….8400008322

भड़ास की खबरें व्हाट्सअप पर पाएं, क्लिक करें– Bhadasi W Group-4

भड़ास के माध्यम से अपने मीडिया ब्रांड को प्रमोट करने के लिए संपर्क करें- Whatsapp 7678515849



कंप्यूटर की कार्य प्रणाली

  (Computer functions)

कंप्‍यूटर को ठीक प्रकार से कार्य करने के लिये सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों की आवश्‍यकता होती है। अगर सीधी भाषा में कहा जाये तो यह दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। बिना हार्डवेयर सॉफ्टवेयर बेकार है और बिना सॉफ्टवेयर हार्डवेयर बेकार है। मतलब कंप्‍यूटर सॉफ्टवेयर से हार्डवेयर कमांड दी जाती है किसी हार्डवेयर को कैसे कार्य करना है उसकी जानकारी सॉफ्टवेयर के अन्दर पहले से ही डाली गयी होती है। कंप्यूटर के सीपीयू से कई प्रकार के हार्डवेयर जुडे रहते हैं, इन सब के बीच तालमेल बनाकर कंप्यूटर को ठीक प्रकार से चलाने का काम करता है सिस्टम सॉफ्टवेयर यानि ऑपरेटिंग सिस्टम।

कंप्यूटर की कार्य प्रणाली

कंप्‍यूटर के कार्यप्रणाली की प्रक्रिया एक चरणबद्ध तरीके से होती है

इनपुट (Input) —– प्रोसेसिंग (Processing) —– आउटपुट (Output)

– इनपुट के लिये आप की-बोर्ड, माउस इत्‍यादि इनपुट डिवाइस का प्रयोग करते हैं साथ ही कंप्‍यूटर को सॉफ्टवेयर के माध्‍यम से कंमाड या निर्देश देते हैं या डाटा एंटर करते हैं।

– यह इस प्रक्रिया का दूसरा भाग है इसमें आपके द्वारा दी गयी कंमाड या डाटा को प्रोसेसर द्वारा सॉफ्टवेयर में उपलब्‍ध जानकारी और निर्देशों के अनुसार प्रोसेस कराया जाता है।

– तीसरा अौर अंतिम भाग आउटपुट इसमें आपके द्वारा दी गयी कंमाड के आधार पर प्रोसेस की गयी जानकारी का आउटपुट कंप्‍यूटर द्वारा आपको दिया जाता है जो आपको आउटपुट डिवाइस द्वारा प्राप्‍त हो जाता है।

2. कंप्यूटर की हार्डवेयर संरचना (Computer hardware structure)

कम्प्यूटर के निम्‍न महत्वपूर्ण भाग होते है

  • – मोनीटर या एल.सी.डी.
  • – की-बोर्ड
  • – माऊस
  • – सी.पी.यू.
  • – यू.पी.एस

मोनीटर या एल सी डी :- इसका प्रोयोग कम्प्यूटर के सभी प्रेाग्राम्स का डिस्‍प्ले दिखाता है। यह एक आउटपुट डिवाइस है।

की-बोर्ड :- इसका प्रयोग कम्प्यूटर मे टाइपिंग लिए किया जाता है, यह एक इनपुट डिवाइस है हम केवल की-बोर्ड के माध्यम से भी कम्‍प्‍यूटर को आपरेट कर सकते है।

माऊस :- माऊस कम्प्यूटर के प्रयोग को सरल बनाता है यह एक तरीके से रिमोट डिवाइस होती है और साथ ही इनपुट डिवाइस होती है।

सी. पी. यू.(सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट):- यह कम्प्यूटर का महत्वपूर्ण भाग होता है हमारा सारा डाटा सेव रहता है कम्प्यूटर के सभी भाग सी. पी. यू. से जुडे रहते है। सीपीयू के अन्‍दरूनी भागों के बारे में जानें क्लिक करें।

यू.पी.एस.(अनिट्रप पावर सप्लार्इ):- यह हार्डवेअर या मशीन कम्प्यूटर बिजली जाने पर सीधे बन्द होने से रोकती है जिससे हमारा सारा डाटा सुरक्षित रहता है।

3. सीपीयू के अन्‍दरूनी भाग

सीपीयू कम्‍प्‍यूटर का मुख्‍य भाग होता है, इसी प्रकार सी0पी0यू0 भी कई भागों में बॅटा होता है या वह भी कई हार्डवेयरों को जोडकर बनाया जाता है, इन्‍ही हार्डवेयर भागों की गुणवत्‍ता और क्षमता पर सी0पी0यू0 की कार्यक्षमता निर्भर करती है

हार्ड डिस्क

यह वह भाग है जिसमें कम्प्यूटर के सभी प्रोग्राम और डाटा सुरक्षित रहते है। हार्ड डिस्क की मेमोरी स्थायी होती है, इसीलिए कम्प्यूटर को बंद करने पर भी इसमें सुरक्षित प्रोग्राम और डाटा समाप्‍त नहीं होता है। आज से 10 वर्ष पहले हार्डडिस्‍क की स्‍टोरेज क्षमता गीगाबाइट/जी0बी0 मेगाबाइट या एम0बी0 तक सीमित रहती थी किन्‍तु आजकल हार्ड डिस्क की स्‍टोरेज क्षमता को टेराबाइट या टीबी में मापा जाता है किन्तु आजकल 500 जी0बी0 तथा 1 TB या 1000 GB के क्षमतायुक्त पीसी लोकप्रिय हो गए है। हार्ड डिस्क की क्षमता जितनी अधिक होगी उतना ही ज्‍यादा डाटा स्‍टोर किया जा सकता है।

मदर बोर्ड

मदर बोर्ड फाइबर ग्लास का बना एक समतल प्लैटफार्म होता है, जो कम्‍प्‍यूटर के सभी हार्डवेयरों को जैसे की बोर्ड, माउस, एल0सी0डी0, प्रिन्‍टर आदि को एक साथ जोडें रखता है। मदरबोर्ड से ही प्रोसेसर, हार्डडिस्‍क, रैम भी जुडी रहती है तथा यू0एस0बी0, या पेनडाइव लगाने के लिये के भी यू0एस0बी0 पाइन्‍ट मदरबोर्ड बोर्ड में दिये गये होते हैं। साथ ही मदरबोर्ड से ही हमें ग्राफिक, तथा साउण्‍ड का आनन्‍द भी मिलता है।

सेन्ट्रल प्रासेसिग यूनिट (प्रोसेसर)

यह कम्प्यूटर का सबसे अधिक महत्वपूर्ण भाग है। इसमें एक माक्रोप्रोसर चिप रहता है जो कम्प्यूटर के लिए सोचने के सभी काम करता है और यूजर के आदेशेा तथा निर्देशों के अनुसार प्रोग्राम का संचालन करता है। एक तरह से यह कम्‍प्‍यूटर का दिमाग ही होता है। इसी वजह से यह काफी गरम भी होता है और इसको ठंडा रखने के लिेये इसके साथ एक बडा सा फैन भी लगाया जाता है जिसे सी0पी0यू0 फैन कहते हैं। आजकल प्रोसेसर पिन लैस आते हैं लेकिन आज से 5 साल पहले पिन वाले प्रोसेसर आते थे। इसनें सबसे प्रचलित पैन्‍टीयम 4 प्रोसेसर रहें हैं। आज के समय में इन्‍टेल कम्‍पनी के डयूलकोर और आई03 या आई07 प्रोसेसर काफी प्रचलित हैं। इन प्रोसेसरों से कम्‍प्‍यूटर की क्षमता काफी बढ जाती है।

डी0वी0डी0 राइटर

यह वह भाग है जो डी0वी0डी0-राइटर डिस्क में संचित डाटा को पढता है तथा डी0वी0डी0 को राइट भी करता है जब तक डी0वी0डी राइटर नहीं आया था तक डी0वी0डी रोम चलते थे और उससे पहले सी0डी0 राइटर या सी0डी0 रोम होते थे और उससे भी पहले फ्लोपी डिस्क ड्राइव होती थी जिसमें केवल 3;4 एम0बी0 डाटा ही स्‍टोर किया जा सकता था। आजकल ब्‍लूरे डिस्‍क क भी अविष्‍कार हो चुका है जिसमें लगभग 40 जी0बी0 तक डाटा स्‍टोर किया जा सकता है। इसके लिये कम्‍प्‍यूटर में ब्‍लूरे राइटर को लगाना आवश्‍यक होगा।

रैम

रैम की फुलफार्म रैन्‍डम एक्सिस मैमरी होती है, रैम कम्‍प्‍यूटर को वर्किग स्‍पेस प्रदान करती यह एक प्रकार की अस्‍थाई मैमोरी होती है, इसमें कोई भी डाटा स्‍टोर नहीं होता है। जब हम कोई एप्‍लीकेशन कम्‍प्‍यूटर में चलाते हैं, तो वह चलते समय रैम का प्रयोग करती है। कम्‍प्‍यूटर में कम रैम होने की वजह से कभी कभी हैंग होने की समस्‍या आती है तथा कुछ ऐप्‍लीकेशन को पर्याप्‍त रैम नहीं मिलती है तो वह कम्‍प्‍यूटर में नहीं चलते है। रैम कई प्रकार की आती है, जैसे DDR, DDR1, DDR2 तथा DDR3 आजकल के प्रचलन में डी0डी0आर03 रैम है। रैम के बीच के कट को देखकर रैमों को पहचाना जा सकता है।

पावर सप्लार्इ

कम्प्यूटर के सभी भागों को उनकी क्षमता के अनुसार पावर प्रदान करने का कार्य पावर सप्‍लाई करती है। इसको भी ठंडा रखने के लिये इसमें फैन लगा होता है। इसमें से मदरबोर्ड, हार्डडिस्‍क, डी0वी0डी0राइटर को उचित सप्‍लाई देने हेतु अलग अलग प्रकार के वायर दे रखे होते है। इसका मेन स्‍वीच सी0पी0यू0 के पीछे दिया होता है जहॉ पावर केबिल के माध्‍यम से कम्‍प्‍यूटर को पावर दी जाती है।

कम्‍प्‍यूटर की-बोर्ड

की-बोर्ड टाइपराटर जैसा उपकरण होता है जिसमें कम्प्यूटर में सूचनाए दर्ज करने के लिए बटन दिये गये होते हैं जिन्‍हें हम की (key) कहते है ।

5. यह टैराबाइट क्‍या है

समय मापने के लिये सैकेण्‍ड, आवाज को नापने के लिये डेसीबल, दूरी को नापने के लिये मि0मि और वजन को नापने के लिये ग्राम जैसे मात्रक हैं, इसी प्रकार कम्‍प्‍यूटर की दुनिया में स्‍टोरेज क्षमता का नापने के लिये भी मात्रकों का निर्धारण किया गया है, आइये पहले कम्‍प्‍यूटर की दुनिया में स्‍टोरेज क्षमता के मात्रक सबसे लघु इकाइयों से शुरू करते है। कम्‍प्‍यूटर की मैमोरी की सबसे छोटी ईकाई होती है बिट (bit) जब चार बिट को मिला दिया जाता है तो निर्माण होता है तो उसे निब्‍बल (Nibble) कहते हैं यानी 1 निब्‍बल = 4 बिट बाइट (Byte) 8‍ बिट के एक समूह को बाइट कहते हैं।

सामान्‍यत एक जब आप एक अंक या अक्षर अपने कम्‍प्‍यूटर में टाइप करते हैं तो उसको एक बाइट से व्‍यक्‍त किया जाता है या सीधे शब्‍दों में कहें तो वह एक बाइट के बराबर जगह घेरता है। यानी 1 बाइट = 8 बिट = 2 निब्‍बल इस प्रकार लगभग 11099511627776 बाटइ के समूह को टैराबाइट कहा जाता है और एक टैराबाईट में लगभग 20 लाख एम0पी03 को स्‍टोर किया जा सकता है।

  • – A kilobyte is 103 or 1,000 bytes.
  • – A megabyte is 106 or 1,000,000 bytes. = 1024 kilobyte
  • – A gigabyte is 109 or 1,000,000,000 bytes.= 1024 megabyte
  • – A terabyte is 1012 or 1,000,000,000,000 bytes.= 1024 gigabyte
  • – A petabyte is 1015 or 1,000,000,000,000,000 bytes.= 1024 terabyte
  • – An exabyte is 1018 or 1,000,000,000,000,000,000 bytes.= 1024 petabyte
  • – A zettabyte is 1021 or 1,000,000,000,000,000,000,000 bytes.= 1024 exabyte
  • – A yottabyte is 1024 or 1,000,000,000,000,000,000,000,000 bytes. = 1024 zettabyte

भारत

  लेख संवाद पढ़ें अपुनरीक्षित बदलाव सम्पादित करें इतिहास देखें देखा गया भारत गणराज्य Republic of India ( अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में देखें) ध...