रविवार, 5 अप्रैल 2020

तब हिन्दुस्तान जगमगा रहा था.....


[ *इतिहास याद रखेगा*
*इस दिन को*
*जब पूरा संसार*
*डगमगा रहा था*
*तब*
*हिंदुस्तान जगमगा रहा था*

1

: जब जब मैं इस तरह की पोस्ट पढ़ती हूँ , मुझे दो वर्ष पूर्व घटी अपने जीवन की दर्दनाक घटना याद आती है .यह घटना मेरी बेटी से जुड़ी है.इस समय यह प्रासंगिक नहीं है पर इसका सन्दर्भ इन बातों से जुड़ता है.
दो वर्ष पूर्व मेरी बेटी अक्षरधाम (दिल्ली )के सामने दुर्घटना ग्रस्त होगई,एक टांग का घुटने से लेकर एड़ी तक मांस फट कर दो तरफ़ झूल गया ,सारा शरीर छिल गया ,गर्दन झटका लगने से एक तरफ़ झुक गई.धूल धूप मक्खियों के बीच अपने बहते खून को देखती वह असहनीय दर्द कोझेलती आधा घंटा पड़ी रही.कैसे ,किसने उसे पास के नर्सिगहोम पहुँचाया यह अलग कहानी है .
मैं जो इस समय कहना चाह रही हूँ नर्सिंगहोम से प्रारम्भ होती है.वहां के डाक्टरों ने हालत देखकर हॉस्पिटल लेजाने को कहा.मेरे दामाद सीधे अपॉलो हॉस्पिटल दौड़े ,वहाँ डॉक्टर ने कहा -इलाज होजाएगा पर कितने दिन रहना पड़ेगा हम नहीं कह सकते.एक महीना से तीन महीने सोच लें.सोचने का समय कहाँ था ?समय था जीवन रक्षा का . आठदिन बाद सब लोगों ने रुकी साँस छोड़ी -जीवन बच गया .
अब दूसरी -चिंता टांग बच जाए .
परिवार के लोग हाय हाय करते हॉस्पिटल जाते और आते.पर दो व्यक्ति दृढ़ थे ,एक मेरा दामाद ,उसने अपनी प्राइवेट कंपनी से लम्बा अवकाश लेलिया ,जॉब की चिंता नहीं की .अपने दो छोटे बच्चों की चिंता नहीं की.
पैसे की चिंता नहीं की.
दूसरे थे अपॉलो के डा. उनसे हम पूछते -कब तक ठीक होगी ? हमेशा एक ही उत्तर देते -मैं पूरी कोशिश कर रहा हूँ .पर कह नहीं सकता कब और कितना ठीक होगा .
एक दिन उन्होंने मेरी बेटी से कहा -तुम ठीक होना चाहती हो तो किसी से मत मिलो,यह वेल्ले हैं.काम मुझे और तुम्हें करना है.बाहर वाले लोग आगे क्या होगा ऐसी चिंता करतेहैं.हमें आज क्या करना है ,यह सोचना है.रोज एक नई चुनौती सामने आएगी ,हम दोनों को उसका सामना करना है.
सच में रोज़ नई चुनौती आती.जांघ से लेकर पैर की उँगली तक रूई,दवाईऔर पट्टी बदली जाती .उस प्रक्रिया के दर्द की कल्पना करते आज भी मन काँप जाता है.
दो महीने बाद पट्टी खोलकर एक छड़ी पकड़ा कर कहा -बस आठ दिन सहारा लेना .
उसके बाद कहा-अपने जॉब पर लौट जाओ.घर में मत बैठना.अपने को अपंग मत बनाना.
लड़की ठीक से चल नहीं पाती थी ,पैर काँपते थे.    हम जैसे बहुत थे ,कहते -हाय हाय क्या होगा ! कल की दुश्चिंताओं में घिरे हम,आज की चुनौती से बचना चाहते हैं .
यह तो एक युवा लड़की की एक टांग का सवाल था और अब पूरी मानवता अनिश्चितता की स्थिति में है !! तब भी आप आशा का एक दीप अपने मन की देहरी पर नहीं रख सकते ?
अपने मन की दुश्चिंता दूसरों पर डाल कर क्यों अंधेरा फैला रहे हैं ?
मत करिए प्रधानमंत्री पर विश्वास.पर दूसरे आप पर विश्वास करें ,इस समय ऐसा कोई चमत्कार करिए न !
कल की मत सोचिए ,आज क्या करना है ?
[06/04, 00:11] +91 98711 36501: मोदी जी के आह्वान पर जनता जिस कदर जुनूनऔर जोश से भरी दिखती है उसके लिए अभूतपूर्व , अविश्वसनीय, असाधारण जैसे शब्द मायने नहीं रखते, ताली -थाली के बाद अंधकार मे प्रकाश की लौ 9 मिनट तक देश को आलोकित कर गयी, सलाम प्रधानमंत्री जी.....

किसी ने सटीक टिप्पणी की थी कि ऐसी संकट की घड़ी में विधाता की कृपा से जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधान मंत्री हैं तो फिर गम की बात नहीं।  यह शख्स युग दृष्टा है और इसे अविचलित रह कर बडी से बडी चुनौती का सफलता के साथ सामना करने का वह विरल गुण है जो शायद ही किसी अन्य में दिखा हो।

कैसे निराशा में भी आशा का संचार किया जा सकता है,' निस्संदेह यह हुनर नरेन्द्र दामोदर दास मोदी का वैशिष्ट्य है।  कैसे देश को एकजुट किया जा सकता है, एकता के सूत्र में बांधा जा सकता है, यह कोई इस अनथक परिश्रमी प्रधानमंत्री से सीखे।

आप देखिए न, 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दौरान ताली और थाली का करतब देशवासियों की थाती बन गया। रविवार पांच अप्रैल को  देश के राष्ट्रपति से लेकर सेवक बाबूलाल तक को आतुरता के साथ इन्तजार था रात नौ बजे का कि कैसे वो घर की बत्तियां बुझा कर दीये जलाए नौ मिनट तक।

हो सकता है कि एक खास समुदाय के कुछ सिरफिरे अपवाद हो अन्यथा एक अरब से ज्यादा ने नौ मिनट वही किया जो मोदी जी चाहते थे।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सपरिवार दीया जलाया जबकि दूसरे जितने भी केंद्रीय मंत्री थे, सबने अपने घरों में दीये जलाए।
एकबारगी नहीं लगा कि देश या जगत पर कोरोना वायरस के भयावह संक्रमण का साया है। संदेह हुआ कि चैत्र में दीपावली कैसे मनाई जा रही है। मुंबई जो दिन में घोस्ट टाउन (भुतहा शहर) लग रहा था,  वही रात्रि में उसकाआसमान जुगनुओं सरीखा दिख रहा था। लग रहा था मानो तारे जमीन पर उतर आए हो ।

शाम सात बजे से ही जब क्षितिज पर कालिमा का राज हो रहा था, तब देश को प्रकाशमान करने की तैयारी तेज हो गई। दीये और मोमबत्ती से लैस लोग कुछ ज्यादा तैयारी को लेकर व्यग्र थे क्योंकि दीये को साफ कर उसमें तेल का संचार करना था जबकि मोमबत्ती को पैकेट से निकालने के बाद कैसे हाथों में लेना है, यह तय करने का रिहर्सल हो रहा था। मोबाइल और टार्च वाले आराम से थे क्योंकि उनके पास रेडिमेड व्यवस्था थी। पूरे देश में लग रहा था कि गोया दीपावली की तैयारी हो रही थी। लोग कई दिन से दीये खरीदने लगे थे। इस चक्कर में क्वारंटीन का पालन भी नहीं हुआ। वैसे यह भी कम दिलचस्प नहीं था कि कभी चीनी झालर कुम्हारों के घरों को प्रकाशोत्सव में अंधेरा कर दिया करती रही थी।  उन्ही प्रजापतियों के दिन फिर गये। नये दीये बनाने के लिए चाक देरी  तक चली।  नयो के साथ पुराने भी बिक गए।

यूपी के सीएम योगी ने मोमबत्ती जलाकर पीएम के आह्वान का स्वागत किया तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने भी दीया जलाया। क्या खास और क्या आम, सबने उत्साह से भाग लिया। सोशल डिस्टेंसिंग भी की गई। इतना ही नहीं अति उत्साह में पटाखे भी फोड़े गए।
हम सभी ने एक कभी न भूलने वाली नौ मिनटों की रात देखी।वो भी बिना चायनीज झालर के दीवाली मनाई गई ।
किसी ने कितनी सामयिक टिप्पणी की - इतिहास याद रखेगा
इस दिन को
जब पूरा संसार
डगमगा रहा था
तब हिंदुस्तान जगमगा रहा था
।


कोरोना संकट से इस तरह निपटें





: !!!--कोरोना फोबिया को मिटाएं--!!!

प्रस्तुति - अनुपमा /निरूपमा

प्रश्न:-1    क्या कोरोना वायरस को ख़त्म किया जा सकता है...?
उत्तर:-    नहीं!कोरोना वायरस एक निर्जीव कण है जिस पर चर्बी की सुरक्षा-परत चढ़ी हुई होती है। यह कोई ज़िन्दा चीज़ नहीं है, इसलिये इसे मारा नहीं जा सकता बल्कि यह ख़ुद ही रेज़ा-रेज़ा (कण-कण) होकर ख़त्म होता है।

प्रश्न:-2    कोरोना वायरस के विघटन (रेज़ा-रेज़ा होकर ख़त्म होने) में कितना समय लगता है...?
उत्तर:-    कोरोना वायरस के विघटन की मुद्दत(समय) का दारोमदार, इसके आसपास कितनी गर्मी या नमी है! या जहाँ ये मौजूद है, उस जगह की परिस्थितियां क्या हैं..?इत्यादि बातों पर निर्भर करता है।

प्रश्न:-3      इसे कण-कण में कैसे विघटित किया जा सकता है...?
उत्तर:-     कोरोना वायरस बहुत कमज़ोर होता है।इसके ऊपर चढ़ी चर्बी की सुरक्षा-परत फाड़ देने से यह ख़त्म हो जाता है।ऐसा करने के लिये साबुन या डिटर्जेंट के झाग सबसे ज़्यादा प्रभावी होते हैं। 20 सेकंड या उससे ज़्यादा देर तक साबुन/डिटर्जेंट लगाकर हाथों को रगड़ने से इसकी सुरक्षा-परत फट जाती है और ये नष्ट हो जाता है। इसलिये अपने शरीर के खुले अंगों को बार-बार साबुन व पानी से धोना चाहिये, ख़ास तौर से उस वक़्त जब आप बाहर से घर में आए हों।

प्रश्न:-4      क्या गरम पानी के इस्तेमाल से इसे ख़त्म किया जा सकता है...?
उत्तर:-     हाँ! गर्मी चर्बी को जल्दी पिघला देती है। इसके लिये कम से कम 25 डिग्री गर्म (गुनगुने से थोड़ा तेज़) पानी से शरीर के अंगों और कपड़ों को धोना चाहिये। छींकते या खाँसते वक़्त इस्तेमाल किये जाने वाले रुमाल को 25 डिग्री या इससे ज़्यादा गर्म पानी से धोना चाहिये। गोश्त, चिकन या सब्ज़ियों को भी पकाने से पहले 25 डिग्री तक के पानी में डालकर धोना चाहिये।

प्रश्न:-5        क्या एल्कोहल मिले पानी (सैनीटाइजर) से कोरोना वायरस की सुरक्षा-परत को तोड़ा जा सकता है?
उत्तर:-       हाँ! लेकिन उस सैनीटाइजर में एल्कोहल की मात्रा 65 पर्सेंट से ज़्यादा होनी चाहिये तभी यह उस पर चढ़ी सुरक्षा-परत को पिघला सकता है, वर्ना नहीं।

प्रश्न:-6      क्या ब्लीचिंग केमिकल युक्त पानी से भी इसकी सुरक्षा-परत तोड़ी जा सकती है?
उत्तर:-      हाँ! लेकिन इसके लिये पानी में ब्लीच की मात्रा 20% होनी चाहिये। ब्लीच में मौजूद क्लोरीन व अन्य केमिकल कोरोना वायरस की सुरक्षा-परत को तोड़ देते हैं। इस ब्लीचिंग-युक्त पानी का उन सभी जगहों पर स्प्रे करना चाहिये जहाँ-जहाँ हमारे हाथ लगते हैं।टीवी के रिमोट, लैपटॉप और मोबाइल फ़ोन को भी ब्लीचिंग-युक्त पानी में भिगोकर निचोड़े गये कपड़े से साफ़ करना चाहिये।

प्रश्न:-7       क्या कीटाणुनाशक दवाओं के द्वारा कोरोना वायरस को ख़त्म किया जा सकता है...?
उत्तर:-      नहीं! कीटाणु सजीव होते हैं इसलिये उनको "एंटीबायोटिक" यानी कीटाणुनाशक दवाओं से ख़त्म किया जा सकता है लेकिन "वायरस" निर्जीव कण होते हैं, इन पर एंटीबायोटिक दवाओं का कोई असर नहीं होता। यानी कोरोना वायरस को एंटीबायोटिक दवाओं से ख़त्म नहीं किया जा सकता।

प्रश्न:-8       कोरोना वायरस किस जगह पर कितनी देर तक बाक़ी रहता है...?
उत्तर:- कपड़ों पर :* तीन घण्टे तक
          तांबा पर :* चार घण्टे तक
          कार्ड बोर्ड पर :* चौबीस घण्टे तक
          अन्य धातुओं पर :* 42 घण्टे तक
          प्लास्टिक पर :* 72 घण्टे तक

इस समयावधि के बाद कोरोना वायरस ख़ुद-ब-ख़ुद विघटित हो जाता है। लेकिन इस समयावधि के दौरान किसी इंसान ने उन संक्रमित चीज़ों को हाथ लगाया और अपने हाथों को अच्छी तरह धोये बिना नाक, आँख या मुंह को छू लिया तो वायरस शरीर में दाख़िल हो जाएगा और एक्टिव हो जाएगा।

प्रश्न:-9       क्या कोरोना वायरस हवा में मौजूद हो सकता है? अगर हाँ तो ये कितनी देर तक विघटित हुए बिना रह सकता है...?
उत्तर:-      जिन चीज़ों का सवाल नंबर:-8 में ज़िक्र किया गया है उनको हवा में हिलाने या झाड़ने से कोरोना वायरस हवा में फैल सकता है। कोरोना वायरस हवा में तीन घण्टे तक रह सकता है, उसके बाद ये ख़ुद-ब-ख़ुद विघटित हो जाता है।

प्रश्न:-10    किस तरह का माहौल कोरोना वायरस के लिये फायदेमंद है और किस तरह के माहौल में वो जल्दी विघटित होता है...?
उत्तर:-    कोरोना वायरस क़ुदरती ठण्डक या एसी की ठण्डक में मज़बूत होता है। इसी तरह अंधेरे और नमी (Moisture) वाली जगह पर भी ज़्यादा देर तक बाक़ी रहता है। यानी इन जगहों पर ज़्यादा देर तक विघटित नहीं होता। सूखा, गर्म और रोशनी वाला माहौल कोरोना वायरस के जल्दी ख़ात्मे में मददगार है। इसलिये जब तक इसका प्रकोप है तब तक एसी या एयर कूलर का इस्तेमाल न करें।

प्रश्न:-11       सूरज की तेज़ धूप का कोरोना वायरस पर क्या असर पड़ता है...?
उत्तर:-       सूरज की धूप में मौजूद अल्ट्रावायलेट किरणें कोरोना वायरस को तेज़ी से विघटित कर देती है यानी तोड़ देती है क्योंकि सूरज की तेज़ धूप में उसकी सुरक्षा-परत पिघल जाती है। इसीलिये चेहरे पर लगाए जाने वाले फेसमास्क या रुमाल को अच्छे डिटर्जेंट से धोने और तेज़ धूप में सुखाने के बाद दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।

प्रश्न:-12       क्या हमारी चमड़ी (त्वचा) से कोरोना वायरस शरीर में जा सकता है...?
उत्तर:-      नहीं! तंदुरुस्त त्वचा से कोरोना संक्रमण नहीं हो सकता। अगर त्वचा पर कहीं कट लगा है या घाव है तो इसके संक्रमण की संभावना है।

प्रश्न:-13     क्या सिरका मिले पानी से कोरोना वायरस विघटित हो सकता है...?
उत्तर:-      नहीं! सिरका कोरोना वायरस की सुरक्षा-परत को नहीं तोड़ सकता। इसलिये सिरका वाले पानी से हाथ-मुंह धोने से कोई फ़ायदा नहीं है।

      साभार
वाशिंगटन युनिवर्सिटी
     USA

प्रस्तुति - अनुपमा /निरूपमा

डा. राही मासूम रज़ा और महाभारत




[05/04, 10:28] +91 84331 34545:

डॉo राही मासूम रज़ा को फ़िल्म निर्माता व निर्देशक बी०आर० चोपड़ा ने "महाभारत" टी०वी० सीरियल की पटकथा ( STORY  SCRIPT ) लिखने को कहा।

राही मासूम रज़ा ने इनकार कर दिया। दूसरे दिन यह ख़बर न्यूज़ पेपर में छप गयी।

हज़ारों लोगों ने चोपड़ा साहब को ख़त लिखा कि :--- एक मुसलमान ही मिला "महाभारत" लिखवाने के लिए ?

चोपड़ा साहब ने सारे ख़तों को राही मासूम रज़ा के पास भिजवा दिया।

ख़तों के ज़खीरे को देखने के बाद राही मासूम रज़ा ने चोपड़ा साहब से कहा कि -- अब तो मैं ही लिखूँगा "महाभारत" की पटकथा , क्योंकि मैं गंगा का पुत्र हूँ।

राही मासूम रज़ा ने जब टी०वी० सीरियल "महाभारत" की पटकथा लिखी तो उनके घर में ख़तों के अंबार लग गए। लोगों ने डॉ० राही मासूम रज़ा की ख़ूब तारीफें की एवं उन्हें ख़ूब दुआएँ दी।

ख़तों के कई गट्ठर बन गए , लेक़िन एक बहुत छोटा सा गट्ठर उनकी मेज़ के किनारे सब ख़तों से अलग पड़ा था।

उनकी मेज़ के किनारे अलग से पड़ी हुई ख़तों की सबसे छोटी गट्ठर के बारे में वज़ह पूछने पर राही मासूम रज़ा साहब ने ज़वाब दिया कि --- ये वह ख़त हैं जिनमें मुझे गालियाँ लिखी गयी हैं।

कुछ हिंदू इस बात से नाराज़ हैं कि तूम्हारी हिम्मत कैसे हुई मुसलमान होकर "महाभारत" की पटकथा लिखने की ?

कुछ मुसलमान नाराज़ हैं कि तुमने हिंदुओं की क़िताब को क्यूँ लिखा ?

राही साहब ने कहा :-- ख़तों की यही सबसे छोटी गट्ठर दरअसल मुझे हौसला देती है कि मुल्क में बुरे लोग कितने कम हैं"।


याद रखने की बात ये है कि :-
आज़ भी नफ़रत फ़ैलाने वालों की "छोटी गट्ठर" हमारे प्यार -मोहब्बत के "बड़े गट्ठर" से बहुत छोटी है।
[05/04, 10:44] +91 79827 11195: बहुत खूबसूरत... सच्चाई
[05/04, 12:28] +91 99990 11286: 👏👏👏👏👏

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020

कोरोनाः के नाम एक दीप





एक मोमबत्ती 2KCal हीट देती है

 एक मोबाइल फ्लैश 0.5kcal गर्मी देता है।

 एक तेल दीपक 3kcal गर्मी देता है।

 मान लीजिए 130 मिलियन लोग थे
 70 मिलियन लोगों ने आदेश का पालन कियाछ

  और 35 मिलियन मोमबत्तियाँ, इसमें 20 मिलियन फ्लैश

 और 15 मिलियन लाइट्स जलाई गईं,

  यह 125 मिलियन kcal गर्मी उत्पन्न करेगा।

 कोरोना 10 किलो कैलोरी गर्मी में मर जाता है।

 तो 5 अप्रैल को, सभी कोरोना वायरस मर जाएंगे।

 यह मोदीजी का मास्टरस्ट्रोक है।  9:30 बजे के बाद हमारा देश कोरोना मुक्त होगा।  अगले आठ से दस दिनों में, पूरे देश को संभवतः एंटीबायोटिक दवाओं के साथ छिड़का जाएगा।  15 अप्रैल को, देश एक बार फिर महाशक्ति की ओर अपनी यात्रा शुरू करेगा।

 इस संदेश को भारत के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाएं।

 महत्वपूर्ण नोट: यदि आप एक दीपक जलाने जा रहे हैं, तो इसमें कपूर जोड़ना न भूलें।  तो बाकी कीटाणु भी मर जाएंगे।

बुधवार, 1 अप्रैल 2020

शब्दार्थ / useful short meaning





प्रस्तुति - आकांक्षा गुप्ता

*Useful information*
🕸🕸🕸🕸🕸🕸🕸

1. *PAN*
Permanent Account Number.

2. *PDF*
Portable Document format.

3. *SIM*
Subscriber Identity Module.

4. *ATM*
Automated Teller Machine.

5. *IFSC*
Indian Financial System Code.

6. *FSSAI(Fssai)*
Food Safety & Standards
Authority of India.

7. *Wi-Fi*
Wireless Fidelity.

8. *GOOGLE*
Global Organization Of
Oriented Group
Language Of Earth.

9. *YAHOO*
Yet Another Hierarchical
Officious Oracle.

10. *WINDOW*
Wide Interactive Network
Development for
Office work Solution.

11. *COMPUTER*
Common
Oriented Machine.
Particularly United
and used under Technical
and Educational Research.

12. *VIRUS*
Vital Information
Resources Under Siege.

13. *UMTS*
Universal
Mobile Telecommunicati ons
System.

14. *AMOLED*
Active-Matrix Organic Light-
Emitting diode.

15. *OLED*
Organic
Light-Emitting diode.

16. *IMEI*
International Mobile
Equipment Identity.

17. *ESN*
Electronic
Serial Number.

18. *UPS*
Uninterruptible
Power Supply.

19. *HDMI*
High-Definition
Multimedia Interface.

20. *VPN*
Virtual Private Network.

21. *APN*
Access Point Name.

22. *LED*
Light Emitting Diode.

23. *DLNA*
Digital
Living Network Alliance.

24. *RAM*
Random Access Memory.

25. *ROM*
Read only memory.

26. *VGA*
Video Graphics Array.

27. *QVGA*
Quarter Video
Graphics Array.

28. *WVGA*
Wide video Graphics Array.

29. *WXGA*
Widescreen Extended
Graphics Array.

30. *USB*
Universal Serial Bus.

31. *WLAN*
Wireless
Local Area Network.

32. *PPI*
Pixels Per Inch.

33. *LCD*
Liquid Crystal Display.

34. *HSDPA*
High Speed Down link
Aacket Access.

35. *HSUPA*
High-Speed Uplink
Packet Access.

36. *HSPA*
High Speed
Packet Access.

37. *GPRS*
General Packet
Radio Service.

38. *EDGE*
Enhanced Data Rates
for Globa Evolution.

39. *NFC*
Near
Field Communication.

40. *OTG*
On-The-Go.

41. *S-LCD*
Super Liquid
Crystal Display.

42. *O.S*
Operating System.

43. *SNS*
Social Network Service.

44. *H.S*
HOTSPOT.

45. *P.O.I*
Point Of Interest.

46. *GPS*
Global
Positioning System.

47. *DVD*
Digital Video Disk.

48. *DTP*
Desk Top Publishing.

49. *DNSE*
Digital
Natural Sound Engine.

50. *OVI*
Ohio Video Intranet.

51. *CDMA*
Code Division
Multiple Access.

52. *WCDMA*
Wide-band Code
Division Multiple Access.

53. *GSM*
Global System
for Mobile Communications.

54. *DIVX*
Digital Internet
Video Access.

55. *APK*
Authenticated
Public Key.

56. *J2ME*
Java 2
Micro Edition.

57. *SIS*
Installation Source.

58. *DELL*
Digital Electronic
Link Library.

59. *ACER*
Acquisition
Collaboration
Experimentation Reflection.

60. *RSS*
Really
Simple Syndication.

61. *TFT*
Thin Film Transistor.

62. *AMR*
Adaptive
Multi-Rate.

63. *MPEG*
Moving Pictures
Experts Group.

64. *IVRS*
Interactive
Voice Response System.

65. *HP*
Hewlett Packard.


*Do we know actual full form*
*of some words???*

66. *NEWS PAPER =*
North East West South
Past and Present
Events Report.

67. *CHESS =*
Chariot,
Horse,
Elephant,
Soldiers.

68. *COLD =*
Chronic,
Obstructive,
Lung,
Disease.

69. *JOKE =*
Joy of Kids
Entertainment.

70. *AIM =*
Ambition in Mind

71. *DATE =*
Day and Time Evolution.

72. *EAT =*
Energy and Taste.

73. *TEA =*
Taste and Energy
Admitted.

74. *PEN =*
Power Enriched in Nib.

75. *SMILE =*
Sweet Memories
in Lips Expression.

76. *ETC. =*
End of
Thinking Capacity.

77. *OK =*
Objection Killed.

78. *Or =*
Orl Korec
(Greek Word)

79. *Bye =*♥
Be with You Everytime.

*share*
*These meanings*
*as majority of us don't know*
    👌👌👌👌👌
            👌👌

मंगलवार, 31 मार्च 2020

संकटमोचक तेरे कितने नाम? 😐😉😊😕😀




हनुमान् के कई अर्थ हैं-(१) पराशर संहिता के अनुसार उनके मनुष्य रूप में ९ अवतार हुये थे।
(२) आध्यात्मिक अर्थ तैत्तिरीय उपनिषद् में दिया है-दोनों हनु के बीच का भाग ज्ञान और कर्म की ५-५ इन्द्रियों का मिलन विन्दु है। जो इन १० इन्द्रियों का उभयात्मक मन द्वारा समन्वय करता है, वह हनुमान् है।
(३) ब्रह्म रूप में गायत्री मन्त्र के ३ पादों के अनुसार ३ रूप हैं-स्रष्टा रूप में यथापूर्वं अकल्पयत् = पहले जैसी सृष्टि करने वाला वृषाकपि है। मूल तत्त्व के समुद्र से से विन्दु रूपों (द्रप्सः -ब्रह्माण्ड, तारा, ग्रह, -सभी विन्दु हैं) में वर्षा करता है वह वृषा है। पहले जैसा करता है अतः कपि है। अतः मनुष्य का अनुकरण कार्ने वाले पशु को भी कपि कहते हैं। तेज का स्रोत विष्णु है, उसका अनुभव शिव है और तेज के स्तर में अन्तर के कारण गति मारुति = हनुमान् है। वर्गीकृत ज्ञान ब्रह्मा है या वेद आधारित है। चेतना विष्णु है, गुरु शिव है। उसकी शिक्षा के कारण जो उन्नति होती है वह मनोजव हनुमान् है।
(४) हनु = ज्ञान-कर्म की सीमा। ब्रह्माण्ड की सीमा पर ४९वां मरुत् है। ब्रह्माण्ड केन्द्र से सीमा तक गति क्षेत्रों का वर्गीकरण मरुतों के रूप में है। अन्तिम मरुत् की सीमा हनुमान् है। इसी प्रकार सूर्य (विष्णु) के रथ या चक्र की सीमा हनुमान् है। ब्रह्माण्ड विष्णु के परम-पद के रूप में महाविष्णु है। दोनों हनुमान् द्वारा सीमा बद्ध हैं, अतः मनुष्य (कपि) रूप में भी हनुमान् के हृदय में प्रभु राम का वास है।
(५) २ प्रकार की सीमाओं को हरि कहते हैं-पिण्ड या मूर्त्ति की सीमा ऋक् है,उसकी महिमा साम है-ऋक्-सामे वै हरी (शतपथ ब्राह्मण ४/४/३/६)। पृथ्वी सतह पर हमारी सीमा क्षितिज है। उसमें २ प्रकार के हरि हैं-वास्तविक भूखण्ड जहां तक दृष्टि जाती है, ऋक् है। वह रेखा जहां राशिचक्र से मिलती है वह साम हरि है। इन दोनों का योजन शतपथ ब्राह्मण के काण्ड ४ अध्याय ४ के तीसरे ब्राह्मण में बता या है अतः इसको हारियोजन ग्रह कहते हैं। हारियोजन से होराइजन हुआ है।
(६) हारियोजन या पूर्व क्षितिज रेखा पर जब सूर्य आता है, उसे बाल सूर्य कहते हैं। मध्याह्न का युवक और सायं का वृद्ध है। इसी प्रकार गायत्री के रूप हैं। जब सूर्य का उदय दीखता है, उस समय वास्तव में उसका कुछ भाग क्षितिज रेखा के नीचे रहता है और वायुमण्डल में प्रकाश के वलन के कारण दीखने लगता है। सूर्य सिद्धान्त में सूर्य का व्यास ६५०० योजन कहा है, यह भ-योजन = २७ भू-योजन = प्रायः २१४ किमी. है। इसे सूर्य व्यास १३,९२,००० किमी. से तुलना कर देख सकते हैं। वलन के कारण जब पूरा सूर्य बिम्ब उदित दीखता है तो इसका २००० योजन भाग (प्रायः ४,२८,००० किमी.) हारियोजन द्वारा ग्रस्त रहता है। इसी को कहा है-बाल समय रवि भक्षि लियो ...)। इसके कारण ३ लोकों पृथ्वी का क्षितिज, सौरमण्डल की सीमा तथा ब्रह्माण्ड की सीमा पर अन्धकार रहता है। यहां युग सहस्र का अर्थ युग्म-सहस्र = २००० योजन है जिसकी इकाई २१४ कि.मी. है।
तैत्तिरीय उपनिषद् शीक्षा वल्ली, अनुवाक् ३-अथाध्यात्मम्। अधरा हनुः पूर्वरूपं, उत्तरा हनुरुत्तर रूपम्। वाक् सन्धिः, जिह्वा सन्धानम्। इत्यध्यात्मम्।
अथ हारियोजनं गृह्णाति । छन्दांसि वै हारियोजनश्चन्दांस्येवैतत्संतर्पयति तस्माद्धारियोजनं गृह्णाति (शतपथ ब्राह्मण, ४/४/३/२) एवा ते हारियोजना सुवृक्ति ऋक् १/६१/१६, अथर्व २०/३५/१६)
तद् यत् कम्पायमानो रेतो वर्षति तस्माद् वृषाकपिः, तद् वृषाकपेः वृषाकपित्वम्। (गोपथ ब्राह्मण उत्तर ६/१२)आदित्यो वै वृषाकपिः। ( गोपथ ब्राह्मण उत्तर ६/१०)स्तोको वै द्रप्सः। (गोपथ ब्राह्मण उत्तर २/१२)

हनुमान की जन्म तिथि-
पंचांग में हनुमान जयन्ती की कई तिथियों दी गई हैं पर उनका स्रोत मैंने कहीं नहीं देखा है। पंचांग निर्माताओं के अपने अपने आधार होंगे।  पराशर संहिता, पटल 6 में यह तिथि दी गई है-
तस्मिन् केसरिणो भार्या कपिसाध्वी वरांगना।
अंजना पुत्रमिच्छन्ति महाबलपराक्रमम्।।29।।
वैशाखे मासि कृष्णायां दशमी मन्द संयुता।
पूर्व प्रोष्ठपदा युक्ता कथा वैधृति संयुता।।36।।
तस्यां मध्याह्न वेलायां जनयामास वै सुतम्।
महाबलं महासत्त्वं विष्णुभक्ति परायणम्।।37।।
इसके अनुसार हनुमान जी का जन्म वैशाख मास कृष्ण दशमी तिथि शनिवार (मन्द = शनि) युक्त पूर्व प्रोष्ठपदा (पूर्व भाद्रपद) वैधृति योग में मध्याह्न काल में हुआ।
बाल समय रवि भक्षि लियो तब तीनहु लोक भयो अन्धियारो।
= यदि इसका अर्थ है कि हनुमान जी के जन्म दिन सूर्य ग्रहण हुआ था तो उनका जन्म अमावस्या को ही हो सकता है। दिन के समय ही सूर्य ग्रहण उस स्थान पर दृश्य होगा।
युग सहस्त्र योजन पर भानू।
लील्यो ताहि मधुर फल जानू।।
= सूर्य युग सहस्त्र या 2000 योजन पर नहीं है। तुलसीदास जी ने सूर्य सिद्धांत पढ़ा था जिसमें सूर्य का व्यास 6500 योजन (13,92,000 किमी) दिया है।
इन दोनों को मिला कर अर्थ-
सूर्य की दैनिक गति हमको पूर्व क्षितिज से पश्चिमी क्षितिज तक दीखती है। इसमें सूर्योदय को बाल्यकाल, मध्याह्न में युवा तथा सायंकाल को वृद्धावस्था कहते हैं। सूर्य के अंश रूप गायत्री की इसी प्रकार प्रार्थना होती है।
पूर्व तथा पश्चिमी क्षितिज पृथ्वी सतह पर दृश्य आकाश के दो हनु हैं। इन दो हनु के बीच सूर्य की दैनिक गति का पूरा जीवन समाहित है।
जब हमको सूर्य उदय होते दीखता है तब वह वास्तव में क्षितिज से नीचे होता है, पर वायुमंडल में किरण के आवर्तन से मुड़ने के कारण पहले ही दीखने लगता है। इसको सूर्य सिद्धांत में वलन कहा गया है। सूर्य का व्यास सूर्य सिद्धांत में 6500 योजन है जहाँ योजन का मान प्रायः 214 किमी है। जब व्यास का 2000 योजन क्षितिज के नीचे रहता है तभी पूरा सूर्य बिम्ब दीखने लगता है। यही युग (युग्म) सहस्त्र योजन पर भानु है जिसको क्षितिज रूपी हनु निगल जाता है।

युग सहस्र योजन पल भानु,  लील्यो ताहि मधुर फल जानू।।
युग = युग्म = 2। युग सहस्र योजन = 2000 योजन। सूर्य सिद्धान्त में सूर्य का व्यास 6500 योजन कहा गया है। यहां 1 योजन = 27 × भू योजन। पृथ्वी का व्यास 1600 योजन कहा गया है जो प्रायः 12800 कि.मी. है। अतः भू-योजन = प्रायः 8 कि.मी.।पृथ्वी से चन्द्र तक की दूरी इस माप में है। सूर्य और अन्य ग्रहों की दूरी भ-योजन में है। अन्य ग्रह तारा जैसे दीखते हैं,  अतः उनको तारा-ग्रह कहते हैं। भ = नक्षत्र जो 27 हैं। अतः भ = 27 और भ-योजन = 27 × भू योजन। सूर्य उदय से थोड़ा पहले जब वह क्षितिज के 2000 योजन अर्थात् व्यास का प्रायः 1/3 भाग नीचे होता है तभी दीखने लगता है। इसका कारण प्रकाश किरण का वलन कहा गया है और इसकी माप सूर्य सिद्धान्त में दी गयी है। बल = शक्ति। बल द्वारा ही गति की दिशा बदलती है (न्यूटन का गति का दूसरा नियम),  अतः मुड़ने को वलन या बलन कहते हैं, जैसे पद लचक कमर बल खाये। हनु = ओठ। 2 ओठ के बीच मुंह में सबका ग्रास होता है। पृथ्वी की सतह पर से दीखता पूरा आकाश 2 क्षितिज = हनु के बीच में है, अर्थात् हनुमान द्वारा निगला हुआ है। जब सूर्य क्षितिज से 2000 योजन नीचे अर्थात् हनुमान द्वारा ग्रस्त होता है तभी दीखने लगता है।
 मनुष्य शरीर में ओठों का मध्य 5 ज्ञानेन्द्रिय और 5 कर्मेन्द्रिय का सन्धि स्थान है। ज्ञान और कर्म दोनों का मन द्वारा समन्वय (मनोजव) करने वाला हनुमान है (तैत्तिरीय उपनिषद्, शीक्षा वल्ली)।
पृथ्वी के भीतर 3 क्षेत्र हैं। उसके बाहर के क्षेत्र क्रमशः 2-2 गुणा बड़े हैं (बृहदारण्यक उपनिषद,  अध्याय 3)।33 क्षेत्र तक सौर मण्डल है। प्रत्येक क्षेत्र का प्राण 1-1 देवता है। इन 33 देवताओं के चिह्न क से ह तक के अक्षर हैं। चिह्न रूप में देवों का नगर होने के कारण इस लिपि को देवनागरी कहते हैं। ब्रह्माण्ड की सीमा 49 क्षेत्रों तक है, जिनकी गति या प्राण 49 मरुत् हैं। उनकी सीमा के बाद का क्षेत्र उसकी सन्तान हनुमान है। यहां ब्रह्माण्ड या आकाश गंगा के 2 छोर 2 हनु हैं। उनके भीतर सभी सूर्य जैसे तारा हैं (ऋग्वेद 1/22/20)।
पिता का युग समाप्त होने पर पुत्र का युग आरम्भ होता है। अतः प्रभाव क्षेत्र की सीमा को पुत्र कहते हैं। ठोस ग्रहों में पृथ्वी सबसे बड़ी है। ठोस ग्रहों की सीमा पर मंगल है अतः उसे पृथ्वी का पुत्र (भौम) कहा गया है। जिन ग्रहों के आकर्षण का पृथ्वी पर प्रभाव पड़ता है उनकी सीमा पर शनि है। अतः शनि सूर्य का पुत्र सौरि है। जैसे चन्द्र पृथ्वी की कक्षा में है,  उसी प्रकार सूर्य के सबसे निकट बुध को चन्द का पुत्र कहते हैं। एक आधुनिक सिद्धान्त के अनुसार बुध पहले पृथ्वी की कक्षा में चन्द्रमा के बाहरी क्षेत्र में था। अतः चन्द्र का पुत्र था। धीरे धीरे दूर खिसकने के कारण यह पृथ्वी के आकर्षण क्षेत्र से बाहर निकल गया। शुक्र सूर्य के निकट होने के कारण उसकी कक्षा में नहीं आ पाया और सूर्य का ग्रह बन गया।
[31/03, 09:40] +91 99109 39227: राशन तो 8,10  दिनों का सब ने कोशिश की ही है घर मे रखने की , ग्रोसरी स्टोर्स भी खुले हैं , सामान देर सवेर मिल ही जायेगा , क्योंकि भगवान की दया से हम सब इतने सम्पन तो हैं ही ,

पर एक प्रार्थना है के plz अगर आप रोज़ 2 सब्जी बनाते हैं तो अब 1 बनाइये ,
दाल हो सके तो थोड़ी पतली रखिये , कोशिश कीजिये चावल का एक दाना भी व्यर्थ ना हो , जितना ज़रूरत है उतना पकायें और अगर फिर भी बच जाए तो पहले उस बचे हुए खाने को खाये और ईश्वर को धन्यवाद दें के कम से कम मिल तो  रहा है....

सीमित खाइये , संयमित खाइये ......

हिन्दू धर्म तथा देशहित के लिए महाराणा प्रताप को घास की रोटियां तक खानी पडी लेकिन वे चट्टान की भांति दुश्मन के सामने अडे रहे।

घर पर हैं तो हर घण्टे ये मत पूछिए सुनो , कुछ खाने को है क्या 🙈  समय से खाइये , कम खाइये 🙏

क्योंकि माना आपके पास पैसा है आप खरीद सकते हैं , आप 6 महीने तक का राशन स्टोर कर सकते हैं पर देश के पास संसाधन सीमित हैं .....

ऐसा ना हो हम सब कुछ अपने घरों में इकट्ठा कर लें और कुछ  लोगो को और ज्यादा मुश्किल हो जाये

 अपने बारे में सोचिये पर दूसरों के बारे में भी सोचिये  🙏

परीक्षा का समय है उम्मीद है के हम सब अच्छे मार्क्स के साथ इस परीक्षा में उत्तीण होंगे 🙏

महामारी / लेखक के नाम का उल्लेख नहीं है।






^महामारी^
~~~~~~
एक बार एक राजा के राज्य में महामारी फैल गयी। चारो ओर लोग मरने लगे। राजा ने इसे रोकने के लिये बहुत सारे
उपाय करवाये मगर कुछ असर न हुआ और लोग मरते रहे। दुखी राजा ईश्वर से प्रार्थना करने लगा। तभी अचानक आकाशवाणी हुई। आसमान से आवाज़ आयी कि हे राजा तुम्हारी राजधानी के
बीचो बीच जो पुराना सूखा कुंआ है अगर
अमावस्या की रात को राज्य के प्रत्येक
घर से एक – एक बाल्टी दूध उस कुएं में
डाला जाये तो अगली ही सुबह ये महामारी समाप्त हो जायेगी और
लोगों का मरना बन्द हो जायेगा।
राजा ने तुरन्त ही पूरे राज्य में यह
घोषणा करवा दी कि महामारी से बचने के लिए अमावस्या की रात को हर घर से कुएं में एक-एक बाल्टी दूध डाला जाना अनिवार्य है । अमावस्या की रात जब लोगों को कुएं में दूध डालना था उसी रात राज्य में रहने वाली एक चालाक एवं कंजूस बुढ़िया ने सोंचा कि सारे लोग तो कुंए में दूध डालेंगे अगर मै अकेली एक
बाल्टी "पानी" डाल दूं तो किसी को क्या पता चलेगा। इसी विचार से उस कंजूस बुढ़िया ने रात में चुपचाप एक बाल्टी पानी कुंए में डाल दिया। अगले दिन जब सुबह हुई तो लोग वैसे ही मर रहे थे। कुछ
भी नहीं बदला था क्योंकि महामारी समाप्त नहीं हुयी थी। राजा ने जब कुंए
के पास जाकर इसका कारण जानना चाहा तो उसने देखा कि सारा कुंआ पानी से भरा हुआ है।
दूध की एक बूंद भी वहां नहीं थी।
राजा समझ गया कि इसी कारण से
महामारी दूर नहीं हुई और लोग
अभी भी मर रहे हैं।
दरअसल ऐसा इसलिये हुआ
क्योंकि जो विचार उस बुढ़िया के मन में
आया था वही विचार पूरे राज्य के
लोगों के मन में आ गया और किसी ने
भी कुंए में दूध नहीं डाला।
मित्रों , जैसा इस कहानी में हुआ
वैसा ही हमारे जीवन में
भी होता है। जब
भी कोई ऐसा काम आता है जिसे बहुत सारे
लोगों को मिल कर करना होता है
तो अक्सर हम अपनी जिम्मेदारियों से यह
सोच कर पीछे हट जाते हैं कि कोई न कोई तो कर ही देगा और
हमारी इसी सोच की वजह से
स्थितियां वैसी की वैसी बनी रहती हैं।
अगर हम दूसरों की परवाह किये बिना अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभाने लग जायें तो पूरे देश में भी ऐसा बदलाव ला सकते हैं जिसकी आज हमें ज़रूरत है।
             
            ।।  🙏🙏।। 

भारत

  लेख संवाद पढ़ें अपुनरीक्षित बदलाव सम्पादित करें इतिहास देखें देखा गया भारत गणराज्य Republic of India ( अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में देखें) ध...