का स्वागत करती है। |
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
प्रकार | निजी |
---|---|
स्थापना | २००६ |
मुख्यालय | सैन फ्रांसिस्को, कैलीफोर्निया, संयुक्त राज्य |
गणमान्य व्यक्ति | डोर्सी, अध्यक्ष इवान विलियम्स (चिट्ठाकार), सी.ई.ओ बिज़ स्टोन, क्रियेटिव निदेशक |
उद्योग | मोबाइल सामाजिक नेटवर्क, माइक्रो ब्लॉगिंग |
रेवेन्यु | |
कर्मचारी | 141[2] |
जालस्थल | www.twitter.com |
ऐलेक्सा श्रेणी | १२[3] |
जालस्थल का प्रकार | मोबाइल सामाजिक नेटवर्क, माइक्रो ब्लॉगिंग |
पंजीकरण | आवश्यक |
उपलब्ध | बहुभाषी अंग्रेज़ी, स्पेनिश, जर्मन, जापानी, फ़्रेंच एवं इतालवी |
चालू हुई | २००६ |
वर्तमान स्थिति | सक्रिय |
अनुक्रम[छुपाएँ] |
उपयोग
ट्विटर उपयोक्ता विभिन्न तरीकों से अपना खाता अद्यतन अपडेट कर सकते हैं। वे वेब ब्राउज़र से अपना पाठ संदेश भेजकर अपना ट्विटर खाता अद्यतित कर सकते हैं, और ईमेल या फेसबुक जैसे विशेष अन्तरजाल अनुप्रयोगों (वेब एप्लीकेशन्स) का भी प्रयोग कर सकते हैं। संसार भर में कई लोग एक ही घंटे में कई बार अपना ट्विटर खाता अद्यतन करते रहते हैं।[4] इस संदर्भ में कई विवाद भी उठे हैं क्योंकि कई लोग इस अत्यधिक संयोजकता (ओवरकनेक्टिविटी) को, जिस कारण उन्हें लगातार अपने बारे में ताजा सूचना देते रहनी होती है; बोझ समझने लगते हैं।[5] पिछले वर्ष से संसार के कई व्यवसायों में ट्विटर सेवा का प्रयोग ग्राहको को लगातार अद्यतन करने के लिए किया जाने लगा है। कई देशों में समाजसेवी भी इसका प्रयोग करते हैं। कई देशों की सरकारों और बड़े सरकारी संस्थानों में भी इसका अच्छा प्रयोग आरंभ हुआ है। ट्विटर समूह भी लोगों को विभिन्न आयोजनों की सूचना प्रदान करने लगा है। अमेरिका में २००८ के राष्ट्रपति चुनावों में दोनों दलों के राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने आम जनता तक इसके के माध्यम से अपनी पहुंच बनाई थी। माइक्रोब्लॉगिंग विख्यात हस्तियों को भी लुभा रही है। इसीलिये ब्लॉग अड्डा ने अमिताभ बच्चन के ब्लॉग के बाद विशेषकर उनके लिये माइक्रोब्लॉगिंग की सुविधा भी आरंभ की है। बीबीसी[8] व अल ज़जीरा[9] जैसे विख्यात समाचार संस्थानों से लेकर अमरीका के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बराक ओबामा[10] भी ट्विटर पर मिलते हैं।[11] हाल के समाचारों में शशि थरूर, ऋतिक रोशन, सचिन तेंदुलकर, अभिषेक बच्चन, शाहरुख खान, आदि भी साइटों पर दिखाई दिये हैं।अभी तक यह सेवा अंग्रेजी में ही उपलब्ध थी, किन्तु अब इसमें अन्य कई भाषाएं भी उपलब्ध होने लगी हैं, जैसे स्पेनिश, जापानी, जर्मन, फ्रेंच और इतालवी भाषाएं अब यहां उपलब्ध हैं।रैंकिंग्स
ट्विटर, अलेक्सा इंटरनेट के वेब यातायात विश्लेषण के द्वारा संसार भर की सबसे लोकप्रिय वेबसाइट के रूप में २६वीं श्रेणी पर आयी है।[12] वैसे अनुमानित दैनिक उपयोक्ताओं की संख्या बदलती रहती है, क्योंकि कंपनी सक्रिय खातों की संख्या जारी नहीं करती। हालांकि, फरवरी २००९ compete.com[13] इसके अनुसार मासिक नये आगंतुकों की संख्या मोटे तौर पर ६० लाख और मासिक निरीक्षण की संख्या ५ करोड़ ५० लाख है[13], हालांकि केवल ४०% उपयोगकर्ता ही बने रहते हैं। मार्च २००९ में Nielsen.com ब्लॉग ने ट्विटर को सदस्य समुदाय की श्रेणी में फरवरी २००९ के लिए सबसे तेजी से उभरती हुई साइट के रूप में क्रमित किया है। ट्विटर की मासिक वृद्धि १३८२%, ज़िम्बियो की २४०%, और उसके बाद फेसबुक की वृद्धि २२८% है।[14] ब्लॉग के द्वारा ट्विटर को सबसे अधिक प्रयोग किये जाने वाले सामाजिक नेटवर्क के रूप में तीसरा स्थान दिया गया।
सुरक्षा
हाल के दिनों में ट्विटर पर भी कुछ असुरक्षा की खबरें देखने में आयी हैं। ट्विटर एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार फिशिंग स्कैम का शिकार हुई थी। इस कारण ट्विटर द्वारा उपयोक्ताओं को चेतावनी दी गई वे डायरेक्ट मेसेज पर आए किसी संदिग्ध लिंक को क्लिक न करें। साइबर अपराधी उपयोक्ता लोगों को झांसा देकर उनके उपयोक्ता नाम और पासवर्ड आदि की चोरी कर लेते हैं।[15] इनके द्वारा उपयोक्ता को ट्विटर पर अपने मित्रों की ओर से डायरेक्ट मेसेज के भीतर छोटा सा लिंक मिल जाता है। इस पर क्लिक करते ही उपयोक्ता एक फर्जी वेबसाइट पर पहुंच जाता है। यह ठीक ट्विटर के होम पेज जैसा दिखता है। यहीं पर उपयोक्ता को अपनी लॉग-इन ब्यौरे एंटर करने को कहा जाता है, ठीक वैसे ही जैसे ट्विटर के मूल पृष्ठ पर होता है। और इस प्रकार ये ब्यौरे चुरा लिये जाते हैं। एक उपयोक्ता, डेविड कैमरन ने अपने ट्विटर पर जैसे ही एंटर की कुंजी दबाई, वह खराब संदेश उनकी ट्विटर मित्र-सूची में शामिल सभी उपयोक्ताओं तक पहुंच गया। इससे यह स्कैम दुनिया भर के इंटरनेट तक पहुंच गया। सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार साइबर अपराधी चुराई गई सत्रारंभ जानकारी का प्रयोग शेष खातों को भी हैक करने में कर सकते हैं, या फिर इससे किसी दूर के कंप्यूटर में सहेजी जानकारी को हैक कर सकते हैं।इससे बचने हेतु उपयोक्ताओं को अपने खाते का पासवर्ड कोई कठिन शब्द रखना चाहिये और सभी जगह एक ही का प्रयोग न करें। यदि उन्हें यह महसूस होता है कि उनके ट्विटर खाते से संदिग्ध संदेश भेजे जा रहे हैं तो अपने पासवर्ड को तुरंत बदल लें।[15] इसी तरह अपने ट्विटर खाते की सेंटिंग्स या कनेक्शन एरिया भी जांचें। यदि वहां किसी थर्ड पार्टी की ऐप्लिकेशन संदिग्ध लगती है तो खाते को एक्सेस करने की अनुमति न दें।
ट्विटर ने भी सुरक्षा कड़ी करने हेतु पासवर्ड के रूप में प्रयोग होने वाले ३७० शब्दों को निषेध कर दिया है। उनके अनुसा पासवर्ड के इन शब्दों के बारे में अनुमान लगाना सरल है।द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर ने '12345' और 'Password' जैसे शब्दों के पासवर्ड के रूप में प्रयोग को रोक दिया है। इनका अनुमान लगा अत्यंत सरल होता है और फिर उपयोक्ताओं की जानकारी को खतरा हो सकता है। पासवर्ड के रूप में 'पॉर्शे' और 'फेरारी' जैसी प्रसिद्ध कारों, और 'चेल्सी' व 'आर्सनेल' जैसी फुटबॉल टीमों के नाम भी निषेध कर दिये हैं। इसी प्रकार विज्ञान कल्पना (साइंस फिक्शन) के कुछ शब्दों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।[16]
यह भी देखें
सन्दर्भ
- ↑ "हैकर एक्स्पोज़ प्राइवेट ट्विटर डॉक्युमेंट्स". द न्यू यॉर्क टाइम्स. १५ जुलाई< २००९. http://bits.blogs.nytimes.com/2009/07/15/hacker-exposes-private-twitter-documents/?hpw.. अभिगमन तिथि: १५ जुलाई, २००९.
- ↑ "twitter.com – ट्रैफ़िक डाटा फ़्रॉम ऍलेक्सा". ऍलेक्सा इंटरनेट, इंका. http://www.alexa.com/siteinfo/twitter.com. अभिगमन तिथि: १७ अक्तूबर, २००९.
- ↑ 4.0 4.1 4.2 ट्विटर|हिन्दुस्तान लाइव।२८ अप्रैल, २०१०
- ↑ 5.0 5.1 5.2 किस्सा ए ट्विटर।मेरा पन्ना।जीतू।
- ↑ अब ट्विटर पर सीधे संदेश भेजें अपने पिटारा टूलबार से।हिन्दू टूलबार - पिटारा।२८ मई, २००८
- ↑ ट्विटर के जरिए चहकिए और साथ में मुफ़्त के समोसे भी भेजिए और पाइए।देवनागरी.नेट
- ↑ बी.बी.सी ट्विटर पर
- ↑ अल जज़ीरा ट्विटर पर अंग्रेज़ी में
- ↑ बराक ओबामा ट्विटर पर
- ↑ 140 अक्षरों की दुनिया: माइक्रोब्लॉगिंग।निरंतर।१५ जुलाई, २००८।देबाशीष चक्रवर्ती
- ↑ "twitter.com - ट्रैफिक डाटा फ़्रॉम ऍलेक्सा". ऍलेक्सा इंटरनेट. १३ जुलाई, २००९. http://www.alexa.com/siteinfo/twitter.com. अभिगमन तिथि: १३ जुलाई, २००९.
- ↑ 13.0 13.1 कैज़ेनियैक, ऍण्डी (९ फरवरी, २००९). "सोशल नेटवर्क्स: फ़ेसबुक टेक्स ओवर टॉप स्पॉट, ट्विटर क्लाइम्ब्स". Compete.com. http://blog.compete.com/2009/02/09/facebook-myspace-twitter-social-network/. अभिगमन तिथि: १७ फ़रवरी, २००९.
- ↑ मैक्जिबोनी, मिशेल (१९ माच, २००९). "ट्विटर’स ट्वीट स्मैल ऑफ़ सक्सेस". नीलसेन. http://blog.nielsen.com/nielsenwire/online_mobile/twitters-tweet-smell-of-success/. अभिगमन तिथि: ५ अप्रैल, २००९.
- ↑ 15.0 15.1 एक हफ्ते में दूसरी बार ट्विटर पर अटैक।नवभारत टाइम्स। २ मार्च, २०१०
- ↑ ट्विटर पासवर्ड के लिए 370 शब्द बैन।नवभारत टाइम्स। २ जनवरी, २०१०।पीटीआई
बाहरी कड़ियाँ
विकिमीडिया कॉमन्स पर ट्विटर से सम्बन्धित मीडिया है। |
- ट्विटर का आधिकारिक जालस्थल।
- ट्विटर अनुसन्धान
- १४० अक्षरों की दुनिया: माइक्रोब्लॉगिंग
- आप क्या कर रहे हैं?
- माइक्रोब्लॉगिंग का फंडा फॉर डमीज़
- किस्सा ए ट्विटर
- ट्विटर फैन विकि
- ट्विटर उपकरण।वेब टिप्स।१५ अप्रैल, २००७
|
पृष्ठ मूल्यांकन देखें
इस पन्ने का मूल्यांकन करें।
सफलतापूर्वक सहेजा गया
आपके मूल्यांकन अभी तक जमा नहीं किये गये।
आपके मूल्यांकन की अवधि समाप्त हो गयी है।
धन्यवाद! आपका मूल्याँकन सहेजा गया।
धन्यवाद! आपका मूल्याँकन सहेजा गया।
एक खाता से आपको आपके संपादन के ट्रैक रखने, विचार विमर्श में शामिल होने और समुदाय का एक हिस्सा बनने में मदद मिलेगी।
या धन्यवाद! आपका मूल्याँकन सहेजा गया।
Presentation of a very good article, I am very impressed with the article this time because it is very interesting to read. But we also have some interesting articles that are also very nice to read, and please click the link below to enter our article:
जवाब देंहटाएंsitus poker idnplay
daftar akun s128
idn poker apk
daftar akun idnplay
download idn poker